राजस्थान में नहीं दिखेगा ‘गुलाब’ का असर:29 सितम्बर से पूर्वी राजस्थान में शुरू हो सकती है बारिश; चक्रवात गुलाब के कमजोर पड़ने के बाद फिर एक्टिव होगा मानसून
जयपुर
बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात तूफान 'गुलाब' का राजस्थान में कोई खास असर नहीं होने की संभावना है। इस चक्रवात के कमजोर पड़ने के बाद 29 सितंबर से राजस्थान में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर एक्टिव हो सकती हैं। 3 दिन बाद पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में बारिश का दौर शुरू होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन चक्रवात में तब्दील हो गया है। यह चक्रवात तूफान आज उड़ीसा व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों तक पहुंचेगा और धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात तक पहुंचेगा। इस चक्रवात का राजस्थान में कोई असर देखने काे नहीं मिलेगा।
27 सितम्बर को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सिस्टम बनेगा और उसके दो दिन बाद एक और नया सिस्टम बनेगा। इन सिस्टम का असर राजस्थान में देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश की सीमा से लगते ...








