Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

स्पीकर की नाराजगी दूर:17-18 सितंबर को विधानसभा की कार्यवाही चलेगी, दो दिन में 9 बिल पेश होंगे; CM के फोन के बाद माने स्पीकर

स्पीकर की नाराजगी दूर:17-18 सितंबर को विधानसभा की कार्यवाही चलेगी, दो दिन में 9 बिल पेश होंगे; CM के फोन के बाद माने स्पीकर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल और सत्ता पक्ष के बर्ताव से नाराज होकर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के दूसरे दिन स्पीकर सीपी जोशी मान गए हैं। मान मनौव्वल के बाद सीपी जोशी की नाराजगी दूर हो गई है और अब कल से विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। 17 और 18 सितंबर को विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। इस बार शनिवार को भी कार्यवाही चलेगी। विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने भास्कर से कहा- कल से सदन चलेगा, सदन का कामकाज पहले से तय है, वह पूरा होगा। शुक्रवार और शनिवार दो दिन में 9 बिल विधानसभा के पटल पर रखे जाएंगे। शुक्रवार 11 बजे से सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। इसके बाद 1300 करोड़ से ज्यादा की अलग-अलग विभागों से जुड़ी सप्लीमेंट्री डिमांड्स (अनुपूरक मांग) को पारित कराया जाएगा। सप्लीमेंट्री डिमांड्स को पारित करने के साथ विनियोग विधेयक, एफआरबीएम संशोधन विधेयक, र...
घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले को मिलेगा इनाम:राजस्थान सरकार 5 हजार रुपए और सर्टिफिकेट देगी, घायल का मुफ्त इलाज होगा; जानिए किसे देनी होगी सूचना

घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले को मिलेगा इनाम:राजस्थान सरकार 5 हजार रुपए और सर्टिफिकेट देगी, घायल का मुफ्त इलाज होगा; जानिए किसे देनी होगी सूचना

जयपुर
जयपुर राजस्थान में आए दिन होती सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल होते हैं। घायलों की मदद के लिए आगे आने से लोग कतराते है। सभी पुलिस और सरकारी एम्बुलेंस का इंतजार करते रहते हैं। इस कारण घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलने से जान भी चली जाती है। ऐसी स्थिति देखते हुए राजस्थान सरकार ने नई योजना शुरू की है। इस योजना में घायलों को जल्द से जल्द अपने संसाधन से हॉस्पिटल पहुंचाने वाले व्यक्तियों काे सरकार 5 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। CM अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति से किसी तरह की कोई पूछताछ पुलिस नहीं कर सकेगी। साथ ही मदद करने वाले व्यक्ति से हॉस्पिटल में घायल व्यक्ति के इलाज के लिए किसी तरह का कोई पैसा भी नहीं लिया जाएगा। गंभीर स्थिति में लाने वाले व्यक्ति के लिए मिलेगी इनाम राशि ...
गाड़ियों के हॉर्न पैटर्न बदलने की तैयारी:गडकरी बोले- एंबुलेंस और गाड़ियों में तबला, शंख, हारमोनियम वाले हॉर्न होंगे, 2 साल में GPS से कनेक्ट होंगे टोल नाके

गाड़ियों के हॉर्न पैटर्न बदलने की तैयारी:गडकरी बोले- एंबुलेंस और गाड़ियों में तबला, शंख, हारमोनियम वाले हॉर्न होंगे, 2 साल में GPS से कनेक्ट होंगे टोल नाके

जयपुर
दौसा अब आपको सड़कों पर दौड़ती एंबुलेंस में तबला, हारमोनियम और शंख की आवाज वाले हॉर्न सुनाई देंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वे 90 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रहे दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने दौसा के धनावड़ गांव आए थे। उन्होंने कहा कि नए हॉर्न पैटर्न पर काम शुरू हो गया है। गडकरी ने आगे कहा कि रणथंभौर व मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व से निकलने वाले एक्सप्रेस-वे के हिस्से को एक एलिवेटेड कॉरिडोर की तरह बनाकर निकाला जाएगा, ताकि सेंचुरी में रहने वाले जीव-जंतुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। GPS सिस्टम से होगा टोल भुगताननेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल नीति में बदलाव की बात कहते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले 2 साल में GPS सिस्टम से टोल के भुगतान की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसमें एक सॉफ्टवेयर तैयार क...
तेंदुआ युवती को नहीं ले गया था:अलवर में बस स्टैंड पर खड़ी मिली, हमीरपुर के पास की ढाणी से शौच करने गई युवती 3 दिन से लापता थी, छोटी बहन ने बताया था तेंदुआ ले गया

तेंदुआ युवती को नहीं ले गया था:अलवर में बस स्टैंड पर खड़ी मिली, हमीरपुर के पास की ढाणी से शौच करने गई युवती 3 दिन से लापता थी, छोटी बहन ने बताया था तेंदुआ ले गया

जयपुर
अलवर अलवर के हमीरपुर के पास की ढाणी से शौच करने के लिए निकली 20 साल की युवती गुरुवार दोपहर अलवर शहर में केंद्रीय बस स्टैण्ड पर मिल गई। 14 सितंबर की सुबह से वह लापता थी। उसकी छोटी बहन ने बताया था कि उसके सामने तेंदुआ युवती को उठा ले गया था। इसकी जानकारी मिलते ही वनकर्मी, पुलिस व ग्रामीण सक्रिय हो गए थे। करीब 3 किमी जंगल को छान मारा था। ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से भी युवती की जंगल में तलाश की गई। फिर भी सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस दूसरे पहलुओं पर जांच में जुट गई थी। फिलहाल युवती से पूछताछ के बाद ही रहस्य से पर्दा हटेगा कि आखिर युवती को ले कौन गया था। जंगल में तलाश करती पुलिस व ग्रामीण। घटना के दिन। दोपहर में बस स्टैण्ड पर खड़ी मिलीगुरुवार दोपहर को अलवर के बस स्टैण्ड पर युवती खड़ी मिली। पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने हरसौरा थाने को सूचना दी। इसके बाद युवती को सीधे...
IAS को नोटिस भेजने की तैयारी:फर्म को RSLDC की ब्लैक लिस्ट से हटाने के लिए दलाल ने BVG कंपनी के प्रतिनिधि से कराई थी बात, IAS नीरज और प्रदीप को नोटिस भेजेगी ACB

IAS को नोटिस भेजने की तैयारी:फर्म को RSLDC की ब्लैक लिस्ट से हटाने के लिए दलाल ने BVG कंपनी के प्रतिनिधि से कराई थी बात, IAS नीरज और प्रदीप को नोटिस भेजेगी ACB

जयपुर
जयपुर राजस्थान राज्य कौशल विकास निगम (RSLDC) में भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अगले दो दिनों में IAS नीरज के. पवन व प्रदीप गवड़े को कल तक नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। शनिवार को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते ट्रेप हुए स्कीम कॉर्डिनेटर अशोक सांगवान और सहायक आचार्य राहुल कुमार गर्ग से पूछताछ के बाद ACB ने काफी सबूत इकट्‌ठा कर लिए हैं। इसमें रिश्वत की रकम दोनों IAS अफसरों तक पहुंचाई जाने के ठोस प्रमाण मिले हैं। दोनों आरोपियों को ACB ने रविवार को कोर्ट में पेशकर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। यह रिमांड अवधि आज खत्म होगी। ACB की इस पड़ताल में पिछले दिनों नगर निगम ग्रेटर जयपुर में 276 करोड़ रुपए के भुगतान को लेकर चर्चाओं में आई BVG कंपनी के एक प्रतिनिधि दिनेश कुमार का नाम भी सामने आया है। ACB ने IAS नीरज के. पवन, प्रदीप गवडे़, अशोक सागवान, राहुल, अमित...
15 फोटोज में देखें संगमरमर सा उदयपुर:दुनिया के टॉप-25 शहरों में लेकसिटी की दीवानगी दूसरे नंबर पर, पर्यटकों को भाया यहां का स्वागत-सत्कार

15 फोटोज में देखें संगमरमर सा उदयपुर:दुनिया के टॉप-25 शहरों में लेकसिटी की दीवानगी दूसरे नंबर पर, पर्यटकों को भाया यहां का स्वागत-सत्कार

जयपुर
उदयपुर संगमरमर सा सफेद उदयपुर पर्यटकों को पसंद आने वाला दुनिया का दूसरा और एशिया का सबसे बेहतरीन शहर बन गया है। ट्रैवल एंड लैजर मैग्जीन ने अपने सर्वे में उदयपुर को ये रैंकिंग दी है। मैग्जीन ने हाल ही में अपने रीडर्स के अनुभव के आधार पर वर्ल्ड बेस्ट अवार्ड जारी किए हैं। मैग्जीन ने अलग-अलग कैटेगरी में अपने रीडर्स के सर्वे के आधार पर दुनिया के सबसे बेहतरीन शहर और होटल्स पर सर्वे किया था। इसमें सभी 8 कैटेगरी में उदयपुर आगे है। दुनिया के 25 सबसे बेहतरीन शहरों में भारत से चुने गए दो शहर राजस्थान से हैं। इसमें उदयपुर दूसरे और जयपुर 17वें नम्बर पर है। इस सर्वे में पिछले साल उदयपुर 8वीं रैंक पर था। उदयपुर में जमीन पर उतरे बादल। संस्कृति, सत्कार और खान-पान सहित कई पहलूओं पर मिलती है रैंकिंगट्रैवल एंड लैजर हर साल यह सर्वे कराता है। इसमें उसके पाठक दुनियाभर से इसमें शामिल होते हैं। इस साल...
विधानसभा में मंत्री को अपशब्द कहे, हंगामा:डोटासरा ने BJP को निंबाराम की पैरवी करने से टोका तो MLA ने अभद्रता की; स्पीकर के कहने पर माफी मांगी

विधानसभा में मंत्री को अपशब्द कहे, हंगामा:डोटासरा ने BJP को निंबाराम की पैरवी करने से टोका तो MLA ने अभद्रता की; स्पीकर के कहने पर माफी मांगी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को अपशब्द कह दिए। हंगामा बढ़ने पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब सिंह कटारिया और मदन दिलावर ने अपशब्दों के लिए सदन में माफी मांगी। दिलावर ने स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए धार्मिक टिप्पणियां कीं। इस पर भी हंगामा हुआ। अभिनेष महर्षि द्वारा निंबाराम की पैरवी करने पर जब गोविंद सिंह डोटासरा ने आपत्ति की तो दिलावर ने डोटासरा के लिए अपशब्द कह दिए। हालांकि हंगामे के बीच अपशब्द को ज्यादा विधायक नहीं सुन पाए, लेकिन डोटासरा सहित कई मंत्रियों ने सुन लिया। इस बीच विधानसभा की कार्यवाही आधा घंटा स्थगित ​हो गई। विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर सभापति राजेंद्र पारीक ने अपशब्द को सदन कार्यवाही से निकालने के आदेश देते हुए दिलावर से माफी मांगने को कहा। पहली बार दिलावर ने कहा कि डोटासरा ने निंबारा...
JEE Main में राजस्थान के 6 टॉपर:किसी ने 11वीं पास करते ही किया टॉप, कोई कराटे में चैंपियन तो कोई चैस का मास्टर; जानें सभी टॉपर्स की सक्सेस स्टोरी

JEE Main में राजस्थान के 6 टॉपर:किसी ने 11वीं पास करते ही किया टॉप, कोई कराटे में चैंपियन तो कोई चैस का मास्टर; जानें सभी टॉपर्स की सक्सेस स्टोरी

जयपुर
कोटा देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main की आल इंडिया रैंक जारी कर दी गई है। JEE Main के चारों सेशन के सम्मिलित परिणामों में एक बार फिर कोटा का दबदबा दिखा है। टॉप रैंक प्राप्त करने वाले 18 रैंकर्स में से 6 स्टूडेंट्स कोटा की कोचिंग से हैं। इसमें अंशुल वर्मा, सिद्धान्त मुखर्जी, मृदुल गोयल, काव्या चौपड़ा, पुलकित गोयल और गुरअमृत सिंह शामिल हैं, जिन्होंने अलग-अलग JEE Main सेशन में 300 में से 300 अंक प्राप्त किए हैं। परिणामों में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स को JEE Advanced के लिए पात्र घोषित किया जाएगा। इसमें सामान्य वर्ग के 1,01,250, EWS के 25 हजार, OBC के 67,500, SC के 37,500 और ST के 18,750 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। सिद्धान्त मुखर्जी को है कराटे का शौक। 11वीं के साथ ही AIR-1 रैंक प्राप्त की, 12वीं की परीक्षा इस साल देंगे सिद्धान्तसिद्धान्त मुखर्जी ने JEE Main में आ...
राजस्थान सरकार को सांसद ने तालिबान कहा:बालकनाथ बोले- गैंगरेप, लूट, फायरिंग, ठगी हो रही, लोग पलायन कर रहे; कांग्रेस ने कहा- भाजपा नेता मानसिक दिवालिए हुए

राजस्थान सरकार को सांसद ने तालिबान कहा:बालकनाथ बोले- गैंगरेप, लूट, फायरिंग, ठगी हो रही, लोग पलायन कर रहे; कांग्रेस ने कहा- भाजपा नेता मानसिक दिवालिए हुए

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कानून व्यवस्था बुधवार को अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने कांग्रेस सरकार की तुलना तालिबान से कर दी। इसके बाद भाजपा विधायक भी उन्हीं की राह पर चलते हुए गहलोत सरकार की तुलना तालिबान सरकार से करने लगे। पलटवार करते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर जात-पात के आधार पर राजनीति करने के आरोप लगाए। साथ ही कहा है कि भाजपा नेता मानसिक दिवालिए हो गए हैं। एक-दूसरे पर ये आरोप विधानसभा के बाहर पहुंचे नेताओं ने लगाए। भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ तालिबान से राजस्थान सरकार की तुलना पर गरमाई सियासतभाजपा के अलवर सांसद बाबा बालकनाथ में कहा है कि जब से प्रदेश में गहलोत सरकार बनी है, तब से प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। तालिबान जैसे हालात बन रहे हैं। अलवर अपराध का गढ़ बन गया है। भिवाड़ी, नीमराणा, बहरोड़, बानसूर में ताबड़तोड़ ऐसी क्राइम की घटनाएं हो रही है। भिवाड़ी में बेखौफ...
चट्टानों पर उभरी गणेश की अनूठी प्रतिमा:पहाड़ियों के बीच दुर्गम रास्तों से पहुंचते हैं लोग, 45 फीट ऊंचाई पर है प्रतिमा, पांच खंडों में है कान, शीश्, ललाट और सूंड

चट्टानों पर उभरी गणेश की अनूठी प्रतिमा:पहाड़ियों के बीच दुर्गम रास्तों से पहुंचते हैं लोग, 45 फीट ऊंचाई पर है प्रतिमा, पांच खंडों में है कान, शीश्, ललाट और सूंड

जयपुर
झालावाड़ कालीसिंध नदी के किनारे झालावाड़ से करीब दस किमी दूर मुकंदरा पर्वत की एक ऊंची चट्‌टान पर प्राकृतिक गणेश प्रतिमा सदियों से बनी है। बलिंडा घाट की एक चट्टान पर उभरी करीब 30 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन के लिए दाे पहाड़ियां के बीच बने दुर्गम रास्ते को पार करना पड़ता है। यहां रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं है। जानकार लाेग ही यहां तक पहुंच पाते हैं। दैनिक भास्कर की टीम दाे दुर्गम पहाड़ियों काे पैदल पार कर कालीसिंध नदी किनारे बलिंडा घाट स्थित आस्था के इस केन्द्र तक पहुंची। बलिंडा घाट के गणेश की 5 खंडों में बनी प्रतिमा। कान, शीष, ललाट और दो उभारों में सूंड। 45 फीट ऊंचे पहाड़ पर गणेश भगवान की करीब 30 फीट ऊंची प्रतिमा बनी हुई है। प्राकृतिक तरीके से बनी इस प्रतिमा को आस-पास के लोग प्रकट गणेश के रूप में मानते हैं। प्राचीन समय से ही इस जगह की आस्था है। लोग इसे बलिंडा घाट के गणेश जी के ना...