राजस्थान के चिट्ठी और ई-मेल वाले गणपति:दुनियाभर से आते हैं हजारों न्योते, कोरोना काल में ई-मेल भी कर रहे भक्त, पुजारी भगवान को पढ़कर सुनाते है संदेश
सवाई माधोपुर
यह मंदिर 1579 फीट ऊंचाई पर अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों पर रणथम्भौर दुर्ग में त्रिनेत्र गणेश मंदिर स्थित है। यह दुनिया का एकमात्र त्रिनेत्र गणेश मंदिर है। जहां त्रिनेत्र गणेश रिद्धी-सिद्धी के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर में गणेश चतुर्थी के दिन लक्खी मेला लगता है, फिलहाल कोरोना के चलते यहां यह मेला नहीं लग रहा है।
त्रिनेत्र गणेश मंदिर का इतिहासअल्लाउद्दीन खिलजी ने रणथम्भौर पर आक्रमण कर दिया था। इस समय यहां के शासक हम्मीर देव थे। दुर्ग में राशन सामग्री समाप्त होने लगी तब गणेशजी ने हमीरदेव चौहान को स्वप्न में दर्शन दिए। गणेश जी उस स्थान पर पूजा करने के लिए कहा, जहां आज यह गणेशजी की प्रतिमा है। हम्मीर देव वहां पहुंचे तो उन्हे स्वयं भू-प्रकट गणेश की प्रतिमा मिली। हम्मीर देव ने फिर यहां मंदिर का निर्माण कराया। तभी से यह मंदिर स्थापित है। यह मंदिर करीब 625 साल पुराना है और स...








