Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान के 30 जिलों में सक्रिय मानसून:उदयपुर में सबसे ज्यादा 4 और अलवर-भरतपुर में 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जयपुर में भी बूंदाबांदी जारी

राजस्थान के 30 जिलों में सक्रिय मानसून:उदयपुर में सबसे ज्यादा 4 और अलवर-भरतपुर में 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जयपुर में भी बूंदाबांदी जारी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान 33 में से 30 जिलों में बारिश हुई है। जैसलमेर, बूंदी और बारां को छोड़कर सभी जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे ज्यादा बरसात उदयपुर जिले के कोटड़ा में करीब साढ़े चार इंच (112MM) दर्ज हुई। उदयपुर के अलावा भरतपुर और अलवर के एक-दो इलाकों में भी 3 इंच से ज्यादा बरिश रिकॉर्ड की गई है। मानसून की इस रफ्तार से उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त में जो कम बरसात हुई थी, उसकी रिकवरी इस महीने होने की उम्मीद है। सितम्बर शुरू होने के बाद अब तक राज्य में रुक-रुककर हर जगह बारिश हुई है, जो अगले 7-8 दिन और चलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम एक्टिव हुआ है, उसके कारण 15 सितम्बर से राज्य में अच्छी बरसात होगी। उदयपुर जिले के वल्लभनगर में कानो स्थित जोशीला तालाब जो बारिश के पानी से लबालब होकर छलकने लगा। सितंबर में हुई बार...
गाकर दिया जाता है बारिश का धन्यवाद, तेजाजी के भोपा ने पूरी कहानी नाटक के जरिए लोगों को बताई

गाकर दिया जाता है बारिश का धन्यवाद, तेजाजी के भोपा ने पूरी कहानी नाटक के जरिए लोगों को बताई

जयपुर
भीलवाड़ा राजस्थान के मारवाड़ इलाकों में तेजा गायन तो आपने बहुत बार सुना होगा। हाथों में छतरियां लेकर खुले आसमान और खेतों के बीच तेजा गायन गाकर मारवाड़ में अच्छी बारिश की कामना की जाती है। इसके साथ मेवाड़ में भी तेजाजी महाराज के भक्तों की भी कमी नहीं है। यहां भी उसी श्रद्धा के साथ तेजा गायन किया जाता है। अब मेवाड़ में गाए जाने वाले तेजा गायन में भी बदलाव नजर आ रहा है। यहां तेजा गायन बारिश के बाद धन्यवाद देने के लिए किया जाता है। दोनों जगह तेजा गायन में मूल अंतर यही है कि मारवाड़ में बारिश के लिए और मेवाड़ में बारिश के बाद धन्यवाद देने के लिए तेजा गायन किया जाता है। दैनिक भास्कर डिजिटल पर पहली बार देखिए मेवाड़ में किस तरह से तेजा गायन किया जाता है। दोनों ही जगह गाए जाने वाले तेजा गायन के शब्द वही हैं। भक्ति वही है। भीलवाड़ा के ग्रामीण हिस्सों में अभी तेजा गायन की धूम मची हुई है। तेजाजी...
सवाई का दूसरा सॉन्ग बना ब्लॉकबस्टर:रिलीज के 5 दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा व्यूज, ट्रेंड कर रहा ‘ओ सजना’; फैंस बोले- सवाई की आवाज में प्योरिटी

सवाई का दूसरा सॉन्ग बना ब्लॉकबस्टर:रिलीज के 5 दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा व्यूज, ट्रेंड कर रहा ‘ओ सजना’; फैंस बोले- सवाई की आवाज में प्योरिटी

जयपुर
नागौर इंडियन आइडल फेम राजस्थान के सवाई भाट के सिंगिंग डेब्यू सॉन्ग 'सांसें' की तरह ही दूसरा गाना 'ओ सजना' भी ब्लॉकबस्टर हिट हो चुका है। फैंस ने उनके गाने को जबरदस्त प्यार दिया है। रिलीज के बाद पहले 5 दिन बाद इसे यू-ट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह टॉप म्यूजिक में भी ट्रेंड कर रहा है। जो पांच दिन में ही टॉप 5 पर ट्रेंड कर रहा है। सवाई को फेमस म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया के एल्बम 'हिमेश दिल से' के नौवें गाने 'ओ सजना' से दोबारा मौका मिला था। हिमेश रेशमिया के नए एलबम 'हिमेश दिल से' के नौवें गाने 'तुम हो दिल में, धड़कन में...ओ सजना' का पोस्टर। इसे सोमवार 6 सितम्बर को सुबह सवा दस बजे रिलीज किया गया था। इस गाने को सवाई के फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि सवाई राजस्थान का कोहिनूर है, बॉलीवुड इसे संभाल कर रखे और इसकी आवाज की कद्र कर...
बर्थ-डे के दिन CA ने किया सुसाइड:6 महीने पहले भी फंदे पर लटक गया था, परिवार ने बचा लिया था; पहली बार अकेला छोड़ा तो की आत्महत्या

बर्थ-डे के दिन CA ने किया सुसाइड:6 महीने पहले भी फंदे पर लटक गया था, परिवार ने बचा लिया था; पहली बार अकेला छोड़ा तो की आत्महत्या

जयपुर
डूंगरपुर 27 साल के CA ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले मनीष सिंधी का रविवार को जन्मदिन था। उसने 6 महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, तब परिवार ने उसे बचा लिया था। छह महीने में पहली बार परिवार ने मनीष को अकेला छोड़ा तो उसने जान दे दी। युवक के आत्महत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक मनीष के माता-पिता और दो बहनें गुजरात गए हुए थे। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार की हालत खराब हो गई। परिवार डूंगरपुर के लिए रवाना हो गया है। शव पंखे से लटका हुआ है। पुलिस परिजन के आने के बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर जाएगी। दो दिन पहले परिवार मनीष को घर में अकेला छोड़कर गया था। सुबह नौकरानी के आने पर दरवाजा नहीं खोलाआसपुर निवासी मनीष सिंधी (27) CA था। रविवार 12 सितंबर को उसका जन्मदि...
ससुराल में दामाद ने खुद को लगाई आग:उधारी के पैसे नहीं देने पर साले से नाराज था, बचाने में खुद की पत्नी, सास और साला भी झुलसा; घर में चल रहा था कार्यक्रम

ससुराल में दामाद ने खुद को लगाई आग:उधारी के पैसे नहीं देने पर साले से नाराज था, बचाने में खुद की पत्नी, सास और साला भी झुलसा; घर में चल रहा था कार्यक्रम

जयपुर
अजमेर उधारी के पैसे नहीं देने से नाराज किशनगढ़ निवासी युवक ने अपने ससुराल अजमेर में खुद को आग लगा ली। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने आया साला भी आग की चपेट में आ गया। दोनों को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है। उसकी पत्नी व सास, साले की पत्नी भी बचाव के दौरान मामूली रूप से झुलसे हैं। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के समय साले के घर में नावण का कार्यक्रम चल रहा था। जेएलएन अस्पताल में बैठी संदीप की पत्नी व अन्य। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे संदीप अचानक आए और रसोई में जाकर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा दी। पता चलते ही साला अमरचन्द, संदीप की पत्नी रेखा, अमरचन्द की पत्नी दीपा व संदीप की सास ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान सभी झुलस गए। परिजन दामाद संदीप सहित सभी को अस्पातल लेकर आए। संदीप व अमरचन्द को भर्ती किया गया है। संदीप ...
अक्टूबर में वैक्सीनेशन का टारगेट होगा पूरा:राजस्थान में 5.14 करोड़ लोगों को लगेगा टीका; वैक्सीन लगाने में सीकर सबसे आगे, भरतपुर सबसे पीछे

अक्टूबर में वैक्सीनेशन का टारगेट होगा पूरा:राजस्थान में 5.14 करोड़ लोगों को लगेगा टीका; वैक्सीन लगाने में सीकर सबसे आगे, भरतपुर सबसे पीछे

जयपुर
जयपुर कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अच्छी खबर है। राजस्थान में जिस गति से वैक्सीनेशन चल रहा है अगर उसी गति से चलता रहा तो अक्टूबर के अंत तक पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन का एक सर्किल पूरा हो जाएगा। केन्द्र सरकार की ओर से जो 5 करोड़ 14 लाख 95,402 लोगों को चिह्नित (टारगेट ग्रुप) किया है, उनको वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिले डेटा को देखें तो सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन सीकर जिले में हुआ है। यहां 20 लाख 6679 लोगों को टीका लगना है, जबकि इनमें से 17 लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों को पहला डोज लग चुका है, जो कुल टारेगट ग्रुप का 86 फीसदी से ज्यादा है। इनमें से 29.71 फीसदी लोग ऐसे है, जिनका वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। वैक्सीनेशन में सबसे पीछे भरतपुर जिला चल रहा है, जहां अब तक 58 फीसदी टारगेट ग्रुप को भी वैक्सीन का पहला डोज नहीं लगा है। यहां 19.13 लाख को वैक...
जयपुर में 11 साल की बच्ची से रेप:अकेली छत पर खेल रही थी, पड़ोसी युवक ने मुंह दबाकर किया दुष्कर्म; पेट दर्द हुआ और गुमसुम रहने लगी तो परिवार को पता चला

जयपुर में 11 साल की बच्ची से रेप:अकेली छत पर खेल रही थी, पड़ोसी युवक ने मुंह दबाकर किया दुष्कर्म; पेट दर्द हुआ और गुमसुम रहने लगी तो परिवार को पता चला

जयपुर
जयपुर जयपुर के सांगानेर में घर की छत पर खेल रही 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। दो दिन से बच्ची डरी सहमी घर में बैठी रही। मां ने पूछा तो बोली कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने गंदा काम किया है। तब गुरुवार को परिवार ने सांगानेर थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवक फरार है। सांगानेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 11 साल की बच्ची के पिता ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनकी बच्ची घर में डरी सहमी हुई थी। वह कुछ खा भी नहीं रही थी और किसी से बोल भी नहीं रही थी। उसकी मां ने उससे प्यार से पूछा तो उसने बताया कि वह 6 सितम्बर की शाम करीब 4 बजे घर की छत पर अकेली खेल रही थी। तब पड़ोस में रहने वाला मनीष भी छत पर आ गया। उसने छत पर उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। डरा-धमकाकर उसे नीचे गिरा दिया। वह चिल्लाने लगी तो उसका मुहं बंद कर दिया, फिर उसके साथ दुष्कर्...
गणेशोत्सव पर देखिए 7 अनोखे मंदिरों के PHOTOS:राजस्थान में हैं प्रेमियों की मुराद पूरी करने वाले इश्किया गणेश जी, ऐसा मंदिर भी जहां बाल गणेश कर रहे हैं डांस

गणेशोत्सव पर देखिए 7 अनोखे मंदिरों के PHOTOS:राजस्थान में हैं प्रेमियों की मुराद पूरी करने वाले इश्किया गणेश जी, ऐसा मंदिर भी जहां बाल गणेश कर रहे हैं डांस

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर गणेश चतुर्थी के मौके पर दैनिक भास्कर आपको राजस्थान के कुछ ऐसे गणेश मंदिर के दर्शन करवा रहा है, जिनकी अलग ही पहचान है। इनमें से एक है जोधपुर का इश्किया गणेश मंदिर। इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी प्रेमी जोड़ा यहां दर्शन के लिए आता है, वह विवाह बंधन में बंध जाता है। इसी तरह जयपुर का गढ़ गणेश मंदिर में भगवान गणेश की बिना सूंड वाली प्रतिमा विराजमान है। सूंड नहीं होने की वजह से यहां पर गणेश की इंसानी रूप में पूजा अर्चना की जाती है। इश्किया गणेश मंदिर, जोधपुर जोधपुर का यह इश्किया गणेश मंदिर करीब 100 साल पुराना है। शहर की संकरी गलियों में स्थित यह मंदिर देखने में भले ही छोटा हो, लेकिन इसकी मान्यता बड़ी है। माना जाता है कि यहां पर कोई भी प्रेमी जोड़ा दर्शन के लिए लगातार आता है, तो वह विवाह बंधन में बंध जाता है। उनके विवाह में कोई अड़चन नहीं आती है। पुराने जमाने में जब प्यार और इ...
जयपुर पहुंचे पैरालिंपियन खिलाड़ियों का स्वागत:एयरपोर्ट पर खेल मंत्री अशोक चांदना रिसीव करने पहुंचे, चारों खिलाड़ियों के खाते में 10 करोड़ रुपए, शहर में प्लॉट, नौकरी और गांव में 25 बीघा जमीन मिलेगी

जयपुर पहुंचे पैरालिंपियन खिलाड़ियों का स्वागत:एयरपोर्ट पर खेल मंत्री अशोक चांदना रिसीव करने पहुंचे, चारों खिलाड़ियों के खाते में 10 करोड़ रुपए, शहर में प्लॉट, नौकरी और गांव में 25 बीघा जमीन मिलेगी

जयपुर
जयपुर टोक्यो पैरालिंपिक में पदक जीत भारत का नाम रोशन करने वाले राजस्थान के खिलाड़ी शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली से जयपुर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। खेल मंत्री अशोक चांदना के साथ विधायक कृष्णा पूनिया समेत खेल विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। यहां से खिलाड़ी जुलूस के रूप में सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे। जहां राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपए इनाम की राशि दी गई है। राज्य सरकार द्वारा टोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर तीन करोड़, सिल्वर मेडल जीतने पर दो करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर एक करोड रुपए इनामी राशि दी गई। जिसके तहत अवनि लेखरा को गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 4 करोड रुपए, कृष्णा नागर को गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड रुपए, देवेंद्र झांझड़िया को सिल्वर मेडल जीतने पर दो करोड...
गांव में मजदूरी करने वाली महिला बनीं प्रधान:मनरेगा में मिट्‌टी की तगारियां उठाकर परिवार पालती थीं गुड्‌डी, प्रधान बनीं तो लोग साथ में फोटो खिंचवाने पहुंचे

गांव में मजदूरी करने वाली महिला बनीं प्रधान:मनरेगा में मिट्‌टी की तगारियां उठाकर परिवार पालती थीं गुड्‌डी, प्रधान बनीं तो लोग साथ में फोटो खिंचवाने पहुंचे

जयपुर
जोधपुर जोधपुर के चामू की रहने वाली मनरेगा मजदूर गुड्‌डी अब प्रधान बन गई हैं। उन्होंने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सिंबल पर चामू पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले गुड्डी गांव में तालाब की खुदाई के वक्त मिट्टी की तगारियां उठाकर घर चलाती थीं। अब गांव के लोग ही गुड्डी के साथ सेल्फी ले रहे हैं। गुड्डी भी प्रधान बनने के बाद खुश हैं। प्रधान बनने के बाद गुड्डी के साथ सेल्फी लेते ग्रामवासी। पीलवा निवासी गुड्डी की शादी चामू निवासी शंकराराम के साथ हुई थी। गुड्डी पढ़ी-लिखी है, लेकिन परिवार की मजबूरी के कारण मनरेगा में मजदूरी का काम कर रही है। आखिर गांव के लोगों ने ही गुड्डी का हौसला बढ़ाया और चुनाव लड़ाने के लिए आगे बढ़ाया। गांव में गुड्डी का स्वागत। चामू में गुड्डी ने RLP के टिकट पर चुनाव जीता है, लेकिन भाजपा के समर्थन के बाद उसे प्रधान बनाया गया। हालांकि ज...