मरने से पहले बनाया VIDEO:प्रेमिका के भाइयों से परेशान होकर बीएससी स्टूडेंट ने खा लिया था जहर, बोला- बहन को उठाने की धमकी देते थे, इसलिए मर रहा हूं
अलवर
18 मई को अलवर के मुंडावर में 20 वर्षीय युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले में एक वीडियो सामने आया है। जिसे लेकर परिवार बुधवार देर रात पुलिस में मामला दर्ज करवाने पहुंचा। वीडियाे में युवक ने प्रेमिका के भाई और एक अन्य युवक द्वारा परेशान किए जाने की बात की है। जो सुसाइड से पहले का है।
युवक का नाम जयप्रकाश है। वीडियो में युवक बोल रहा है कि मैं जिस लड़की से प्यार करता था, उसने शादी के लिए मना कर दिया। उसने कहा था कि मैं खुद हमारे बारे में परिवार को बताऊंगी। मैं बोलता था कि जल्दी बता दो। उसने कहा अभी मेरे पास काफी समय है। उसके मना करने के बाद मुझे राहुल और बाबू परेशान कर रहे हैं। राहुल उसका भाई है। वे ही मेरी मौत का कारण है। मैं इसीलिए मर रहा हूं। वो मुझे रोज धमका रहे हैं। कहते हैं कि तेरे परिवार की इज्जत को उड़ाएंगे। राहुल ने अपनी ब...








