राजस्थान को अंडरवर्ल्ड बनाना चाहती थी लेडी डॉन:लॉरेंस की मदद से UK, कनाडा और थाइलैंड तक नेटवर्क फैलाया, दिल्ली के बदमाश के साथ मिलकर 20 से ज्यादा गैंगस्टर का खात्मा
नागौर
कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और राजस्थान की एकमात्र लेडी डॉन अनुराधा चौधरी दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम की गिरफ्त में है। ये लोग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मुंबई जैसा अंडरवर्ल्ड की दुनिया कायम करना चाहते थे। खौफ कायम करने के लिए ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया गया। जो भी रोड़ा बना, उसका खात्मा किया गया। करीब 2 साल में अनुराधा और काला जठेड़ी ने 20 कुख्यातों को रास्ते से हटाया। इन चार राज्यों में अपना अंडरवर्ल्ड जैसा खौफ फैलाने के लिए इनलोगों ने खूब खूनी खेल खेला। लॉरेंस की मदद से इस गैंग को इंटरनेशनल स्तर पर चलाया गया। यूके, कनाड़ा और थाईलैंड से 3 गैंगस्टर इसी गैंग का हिस्सा थे।
विरोधियों का कर दिया सफाया
एक साल पहले हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से भागने के बाद लेडी डॉन उर्फ़ रिवाॅल्वर रानी अनुराधा और काला जठेड़ी मिलकर बड़ा इंटरनेशनल गिरोह चला रहे थे। इस गिरोह में कुख्यात ...








