Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

प्यार, शादी फिर हनी ट्रैप कांड:घर से भागकर डेढ़ साल तक लिव-इन में रहे, 4 महीने पहले की शादी; पैसों के लिए परेशान हुए तो पत्नी के साथ मिल रसूखदारों को फंसाया

प्यार, शादी फिर हनी ट्रैप कांड:घर से भागकर डेढ़ साल तक लिव-इन में रहे, 4 महीने पहले की शादी; पैसों के लिए परेशान हुए तो पत्नी के साथ मिल रसूखदारों को फंसाया

जयपुर
पाली पाली में पति-पत्नी द्वारा हनीट्रैप के मामले में शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी रमेश (24), भावना (24) और दिव्या (27) को 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पति रमेश और पत्नी भावना की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। नारलाई के रहने वाले रमेश चौधरी का भावना के गांव खिंवाड़ा में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। अपने एक दोस्त के जरिए रमेश भावना से मिला था। रमेश भावना के घर के आस-पास चक्कर काटने लगा। धीरे-धीरे दोनों में बात होने लगी। आखिर भावना उसके प्रेमजाल में फंस गई। दोनों अक्सर मिलने लगे। अपने पहले वाले दोस्त को छोड़ करीब डेढ़ साल पहले भावना घर छोड़कर रमेश के साथ भाग गई। भावना के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा। भावना ने पुलिस के सामने भी परिजन के साथ नहीं रहने की इच्छा जताई। पाली के केशव नगर में किराए का मकान लेकर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप ...
लेडी डॉन बनी रिवाल्वर रानी:ऑटोमैटिक रिवाल्वर पसंद थी तो गैंगस्टर दोस्त ने दिया नाम; लोकेशन ट्रेस न हो इसलिए स्पेशल सॉफ्टवेयर के जरिए गुर्गों से करती थी बात

लेडी डॉन बनी रिवाल्वर रानी:ऑटोमैटिक रिवाल्वर पसंद थी तो गैंगस्टर दोस्त ने दिया नाम; लोकेशन ट्रेस न हो इसलिए स्पेशल सॉफ्टवेयर के जरिए गुर्गों से करती थी बात

जयपुर
नागौर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी राजस्थान की एकमात्र लेडी डॉन अनुराधा चौधरी रिवाल्वर रानी बन चुकी है। यह नाम उसे गैंगस्टर दोस्त काला जठेड़ी और गैंग के दूसरे साथियों ने दिया। सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर आनंदपाल ने उसे AK-47 चलाना सिखाया और यहीं से वह शॉर्प शूटर बनी। आनंद पाल के एनकाउंटर के बाद जब वह काला जठेड़ी के संपर्क में आई तो उसे ऑटोमैटिक रिवाल्वर पसंद आने लगी तो जठेड़ी उसे रिवाल्वर रानी कहने लगा। इसके बाद यह नाम चर्चा में आ गया। लेडी डॉन अनुराधा को आईओबी 0.38 रिवॉल्वर सबसे ज्यादा पसंद थी, इसी वजह से जठेड़ी ने उसे रिवाल्वर रानी नाम दिया था। काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी कई दिनों से दिल्ली पुलिस की रडार पर थे। यह दोनों वेश और नाम बदलकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इनसे मिले कुछ दस्तावेजों में इनका नाम पूजा और पुनीत सामने आया है। दिल्ली पुलिस भी इन्हें लगातार ट्रेस कर रही थी और आख...
छुट्टियां बिताने उदयपुर पहुंचे धवन:श्रीलंका से लौटते ही शिखर धवन झीलों की नगरी आए; कुंभलगढ़ के किले पर खड़े होकर बोले- देखिए घर लौटने का मेरा रिएक्शन

छुट्टियां बिताने उदयपुर पहुंचे धवन:श्रीलंका से लौटते ही शिखर धवन झीलों की नगरी आए; कुंभलगढ़ के किले पर खड़े होकर बोले- देखिए घर लौटने का मेरा रिएक्शन

जयपुर
उदयपुर क्रिकेटर शिखर धवन शनिवार को उदयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही धवन को फैंस ने घेर लिया। धवन ने भी फैंस को निराश नहीं किया और फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई। इसके बाद धवन कुंभलगढ़ के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही साइना नेहवाल और पंकज आडवाणी झीलों की नगरी पहुंचे थे। अब क्रिकेटर शिखर धवन उदयपुर घूमने आए हैं। कुंभलगढ़ की वादियों में शिखर धवन। क्रिकेटर शिखर धवन हाल ही में श्रीलंका दौरे से भारत लौटे हैं। देश लौटने के बाद छुट्टियां बिताने के लिए धवन उदयपुर पहुंचे हैं। धवन ने मेवाड़ में अपनी यात्रा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की। जिसमें उन्होंने भारत लौटने की खुशी का इजहार भी किया। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए शिखर धवन ने घर लौटने की अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि घर लौटने पर मेरा रिएक्शन देखिए।...
बादलों से ढकी देश की सबसे लंबी दीवार:आसमान की ऊंचाई छूते इस किले पर टकराते रहते हैं बादल, ड्रोन कैमरे से पहली बार देखें मानसून में बादल महल का व्यू

बादलों से ढकी देश की सबसे लंबी दीवार:आसमान की ऊंचाई छूते इस किले पर टकराते रहते हैं बादल, ड्रोन कैमरे से पहली बार देखें मानसून में बादल महल का व्यू

जयपुर
भीलवाड़ा बादलों से घिरा और अरावली की पहाड़ियों के बीच बना यह है कुंभलगढ़ का किला। यहीं पर देश की पहली और एशिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है, जो 36 किलोमीटर लंबी है। मानसून के दौरान इस किले का नजारा अलग ही हो जाता है। बारिश के सीजन में किला और इसकी दीवार बादलों से ढक चुकी है। मानसून में इस किले का ऐसा नजारा पहली बार ड्रोन कैमरे से दैनिक भास्कर अपने पाठकों के लिए लेकर आया है। बारिश व तेज हवा के बीच ड्रोन उड़ाना काफी मुश्किल था। इस किले की भव्यता मानसून में ओर भी बढ़ जाती है। जब ड्रोन कैमरे को इस किले से भी ऊंचाई पर उड़ाया गया तो यह शानदार नजारा कैमरे में कैद हुआ। चारों तरफ पहाड़ियों व हरियाली से घिरे कुंभलगढ़ के किले की मानसून में सुंदरता निखर गई है। ड्रोन से लिया गया कुंभलगढ़ का यह फोटो। यह चारों तरफ हरियाली से ढका नजर आ रहा है। मानसून के सीजन में कुंभलगढ़ में लगातार पर्यटकों...
मोस्ट वांटेड के साथ लेडी डॉन गिरफ्तार:गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद काला जेठड़ी से जुड़ी, पूरी गैंग कर रही थी ऑपरेट, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

मोस्ट वांटेड के साथ लेडी डॉन गिरफ्तार:गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद काला जेठड़ी से जुड़ी, पूरी गैंग कर रही थी ऑपरेट, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नागौर राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा को शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ गिरफ्तार किया। उत्तराखंड से लौट रहे दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी यूपी के सहारनपुर से हुई। इनके पास से पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद की गई। जठेड़ी के साथ अनुराधा 9 महीने से लिव इन में रह रही थी और उसकी पूरी गैंग को ऑपरेट करती थी। जठेड़ी पर सात लाख रुपए का इनाम था। जठेड़ी पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर आनंदपाल की गर्लफ्रेंड थी अनुराधाअनुराधा कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल की गैंग से जुड़ी थी। वह आनंदपाल की गर्लफ्रेंड थी। इसी दौरान वह सुर्खियों में आई। आनंदपाल का एनकाउंटर होने के बाद से वह फरार थी। फरारी के दौरान लॉरेंस विश्नोई की मदद से अनुराधा की मुलाकात काला जठेड़ी से हुई। विश्नोई गैंग को काला जठेड़ी कर रहा था ऑपरेटविश्नोई गैंग रंगदारी, फिरौती, ल...
फेरबदल से पहले मेनिफेस्टो पर काम का ऑडिट:छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री कर रहे राजस्थान के मंत्रियों और घोषणापत्र के काम का रिव्यू, रिपोर्ट सोनिया गांधी को देंगे

फेरबदल से पहले मेनिफेस्टो पर काम का ऑडिट:छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री कर रहे राजस्थान के मंत्रियों और घोषणापत्र के काम का रिव्यू, रिपोर्ट सोनिया गांधी को देंगे

जयपुर
जयपुर मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत सरकार से कांग्रेस घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा करने का हिसाब मांगा है। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और सांसद अमर सिंह गहलोत मंत्रिपरिषद के साथ बैठक करके घोषणा पत्र पर अब तक हुए काम का रिव्यू कर रहे हैं। सीएम निवास पर घोषणा पत्र क्रियान्यवन समिति की बैठक चल रही है। ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता वाली कमेटी की यह दूसरी बैठक है। पिछले साल 25 सितंबर को इस कमेटी की बैठक हुई थी। ताम्रध्वज साहू ने जयुपर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सोनिया गांधी के आदेश पर आज दोबारा घोषणा पत्र कमेटी की बैठक लेने आया हूं। राजस्थान सरकार ने कांग्रेस घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इसका रिव्यू करेंगे। रिव्यू के बाद आलाकमान को रिपोर्ट देंगे। अजय माकन के फीडबैक के पहले दिन ही 28 जुलाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी ​मंत्र...
सरप्राइज देने से पहले ही दुनिया छोड़ गया लाडला:अरिहंत का कल बर्थ डे था, कारोबारी परिवार इस मौके को खास बनाने के लिए बिजनेस की रेस्पॉन्सिबिलिटी देने की घोषणा करने वाला था

सरप्राइज देने से पहले ही दुनिया छोड़ गया लाडला:अरिहंत का कल बर्थ डे था, कारोबारी परिवार इस मौके को खास बनाने के लिए बिजनेस की रेस्पॉन्सिबिलिटी देने की घोषणा करने वाला था

जयपुर
भरतपुर शुक्रवार देर रात टोंक हादसे में भरतपुर के कामां तहसील के 4 युवकों की मौत हो गई। इन्हीं में से एक अरिहंत जैन था। उसका रविवार को ही जन्मदिन था। मौत उसे भरतपुर के कामा से टोंक खींच ले गई। पिता कुमकुम जैन और मां सुधा का इकलौता बेटा अब उनके कारोबार को आगे नहीं बढ़ा पाएगा। बड़ी बहन महक हर साल उसे हाथ से बनाकर राखी बांधती थी। रक्षाबंधन से पहले ही अरिहंत उसकी थाली में सजी राखी छोड़कर चला गया। अब तीनों की आंखों में सिर्फ आंसू हैं। कोरोना के समय पिता के साथ हर जरूरतमंद की मदद करने वाले अरिहंत के लिए उन लोगों की दुआ भी ज्यादा दिन तक साथ नहीं दे सकी। कस्बे का लाडला अब छोड़कर जा चुका है। जरूरतमंदों के लिए तो कोई और दूसरा अरिहंत आ जाएगा, लेकिन परिवार के लिए उनके बेटे की भरपाई कभी नहीं हो सकती। पूरा परिवार उसके जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देना चाहता था। उदयपुर में बर्थ-डे पार्टी और फिर उज्जैन में म...
राजस्थान में सीजन की सबसे अच्छी बारिश:जयपुर में 10 घंटे से बारिश जारी, बारां के शाहबाद में 304 एमएम पानी गिरा; नागौर में पटरी के नीचे आया कटाव, 10 ट्रेनों का रूट बदला

राजस्थान में सीजन की सबसे अच्छी बारिश:जयपुर में 10 घंटे से बारिश जारी, बारां के शाहबाद में 304 एमएम पानी गिरा; नागौर में पटरी के नीचे आया कटाव, 10 ट्रेनों का रूट बदला

जयपुर
जयपुर जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कई जिलों में शुक्रवार रात जमकर बारिश हुई। बारां जिले के शाहाबाद में सबसे ज्यादा 304 MM (1 फीट) पानी बरसा, जिससे कई बरसाती नदियां, नाले उफान मारने लगे। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात शुरू हुई बारिश का दौर रुक-रुककर 10 घंटे से जारी है। जयपुर में आज इस मानसून सीजन की सबसे ज्यादा 77MM (3 इंच) बारिश दर्ज हुई। नागौर में तेज बारिश के कारण जयपुर-जोधपुर लाइन पर चलनी वाली 10 ट्रेनों को अजमेर, चूरू होकर संचालित किया गया। जयपुर जिले के चाकसू में भाऊ बांध बरसात अधिक होने से टूट गया है। मौसम की स्थिति देखे तो आज अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, नागौर, सवाई माधोपुर और टोंक में अच्छी बारिश हुई। जयपुर के ग्रामीण इलाके चाकसू, नरैणा, मौजमाबाद, सांभर, दूदू, फागी और फुलेरा एरिया में 90 MM से ज्यादा पानी बरसा। जयपुर शहर की बात करें तो यहा...
सड़क हादसे में चार की मौत:भरतपुर से उज्जैन घूमने जा रहे थे, उदयपुर में दोस्त का बर्थडे मनाने का था प्लान, टोंक में डिवाइडर से टकराकर कार कई बार पलटी; एक गंभीर

सड़क हादसे में चार की मौत:भरतपुर से उज्जैन घूमने जा रहे थे, उदयपुर में दोस्त का बर्थडे मनाने का था प्लान, टोंक में डिवाइडर से टकराकर कार कई बार पलटी; एक गंभीर

जयपुर
टोंक भरतपुर से उदयपुर जा रही कार शुक्रवार देर रात टोंक में डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के गेट व अन्य हिस्सों को खींच-खींच कर सीधा किया। इसके बाद कार से चार शवों और एक घायल को बाहर निकाला जा सका। चारों शवों को अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है। एक को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया। अस्पताल से सवा दस बजे शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन कामां के लिए रवाना हो गए हैं। घटना घाड़ थाना क्षेत्र के सरोली मोड़ तिराहे की है। थाना प्रभारी भंवर लाल मीणा ने बताया कि सभी मृतक व घायल भरतपुर जिले के कामा निवासी हैं। ये लोग कार से शुक्रवार रात उदयपुर घूमने जा रहे थे। इससे पहले रात करीब 12:45 बजे सरोली मोड़ तिराहे पर दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी खाई। इस हाद...
पत्नी के जरिए हनीट्रैप का खेल:आशिक मिजाज लोगों को ढूंढता था युवक, फिर पत्नी से दोस्ती कराकर अश्लील वीडियो बनाता; चार महीने पहले की है लव मैरिज

पत्नी के जरिए हनीट्रैप का खेल:आशिक मिजाज लोगों को ढूंढता था युवक, फिर पत्नी से दोस्ती कराकर अश्लील वीडियो बनाता; चार महीने पहले की है लव मैरिज

जयपुर
पाली पाली पुलिस ने हनीट्रैप के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह लोगों को फोन कर दोस्ती में फंसाता और अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी पीड़ितों से गहने, रुपए जो मिलता सब ले लेते थे। एक पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने गिरोह के एक युवक व दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। मामले में शेष आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। इस गिरोह के जाल में फंसने वालों में सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर व वकील तक शामिल हैं। बदमानी के डर से अधिकतर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोपी जिस पत्नी का उपयोग इस गंदे खेल के लिए करता था, उससे आरोपी ने चार महीने पहले ही लव मैरिज की है। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि शहर के एक पीड़ित से गिरोह की महिला ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर मिलने के लिए घर बुलाया। गिरोह से जुड़े युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद बदनाम करने और दुष्कर्म के मामले म...