नाराज मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार; कोई चाेट नहीं, सम्भाग स्तरीय कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे थे अजमेर
अजमेर
करीब 77 साल के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल शनिवार को अजमेर के जवाहर रंगमंच की सीढियों पर चढ़ने से पहले ही गिर गए। उन्हें साथ चल रहे लोगों ने उठाया। गिरने के बाद धारीवाल अफसरों को जमकर फटकारा। इसके बाद वे वे मंच पर जा बैठे। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं लगी। स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, विधि एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री शान्ति धारीवाल शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे अजमेर के जवाहर रंगमंच पहुंचे। यहां मंच पर चढ़ने से पहले ही अचानक मंत्री असंतुलित हुए और गिर गए। बाद में धारीवाल ने वहां मौजूद अधिकारियों को सुचारु व्यवस्थाएं नहीं करने के लिए फटकार भी लगाई। बताया जाता है कि धारीवाल के साथ भीड़ चल रही थी। इसी दौरान संभवत: धक्का लगने से वे गिर गए।
मंचासीन धारीवाल व अन्य।
धारीवाल अजमेर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए अजमेर संभाग के नगरीय निकायों के अधिका...








