बस और ट्रक आमने-सामने भिड़े, एक दर्जन घायल:अहमदाबाद से श्रीगंगानगर आ रही थी बस
श्रीगंगानगर
जिले के सूरतगढ़ इलाके में शनिवार सुबह स्लीपर कोच बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इन्हें आसपास के लोगों ने सूरतगढ़ के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया जहां इनका इलाज चल रहा है। बस अहमदाबाद से श्रीगंगानगर आ रही थी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से डैमेज हो गए और ड्राइवर घायल हो गए। हालांकि बस सवार अन्य लोगों में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है।
ऐसे हुआ हादसा
अहमदाबाद से रवाना हुई स्लीपर कोच बस यात्रियों को लेकर श्रीगंगानगर जा रही थी। लंबी दूरी तय करके इसे दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे श्रीगंगानगर पहुंचना था। सुबह दस बजे तक इलाके में ओस छाए रहने से सूरतगढ़ क्षेत्र में वाहनों की स्पीड काफी कम थी। इसी दौरान बस का ड्राइवर सामने से आ रहे ट्रक को नहीं देख पाया। ट्रक बीकानेर की तरफ जा रहा था जबकि बस को श्रीगंगानगर जाना था। टक्कर...








