Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

चमकी किस्मत: इन चार युवाओं को ‘क्रिप्टोकरेंसी’ ने बना दिया अरबपति

चमकी किस्मत: इन चार युवाओं को ‘क्रिप्टोकरेंसी’ ने बना दिया अरबपति

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। भारत में भी बड़ी संख्या में लोग क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) में पैसे लगा रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से जहां आम लोगों को फायदा हो रहा है वहीं कई ऐसे युवा हैं जिन्होंने इसमें निवेश कर अकूत संपत्ति बना ली। इतना ही नहीं फोर्ब्स की सबसे अमीर अमेरिकी लोगों की सूची में भी इनका नाम है। आइए जानते हैं कौन हैं वो युवा जो कि पहले मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुकात रखते थे लेकिन क्रिप्टोकरेंसी ने उनकी किस्मत बदल दी… सैम बैंकमैन-फ्राइड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के फाउंडर और सीईओ सैम बैंकमैन-फ्राइड क्रिप्टो इंडस्ट्री की ओर से फोर्ब्स की सूची में शामिल होने वाले सबसे अमीर अरबपति हैं। सैम बैंकमैन-फ्राइड की कुल संपत्ति 1.67 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वे 17.51 लाख करोड़ रुपये के क्रिप्टों ...
पाकिस्तान के कराची में ब्लास्ट, 12 की मौत; धमाके में तबाह हुई बैंक की बिल्डिंग

पाकिस्तान के कराची में ब्लास्ट, 12 की मौत; धमाके में तबाह हुई बैंक की बिल्डिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
पाकिस्तान के कराची शहर की एक बिल्डिंग में शनिवार को जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 12 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। कई लोग घायल हैं। कराची प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। SHO जफर अली शाह ने बताया कि ब्लास्ट एक निजी बैंक के नीचे नाले में हुआ। धमाके में बैंक की बिल्डिंग तबाह हो गई। इसके अलावा एक पेट्रोल पंप को भी नुकसान पहुंचा है।...
रॉयल वेडिंग में शामिल होने जयपुर आए महेंद्र सिंह धोनी

रॉयल वेडिंग में शामिल होने जयपुर आए महेंद्र सिंह धोनी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान देश दुनिया में अब हाई प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग का प्रमुख केंद्र बन गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विकी कौशल के बाद अब राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी जयपुर में होने जा रही है। शादी में शामिल होने के लिए इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ जयपुर पहुंचे। उनके साथ धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद रहीं। धोनी की पत्नी साक्षी एयरपोर्ट पर भीड़ देख लोगों से नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना चल रहा है दूर रहें। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री और फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर शनिवार सुबह जयपुर पहुंच गए हैं। 2 दिन तक चलने वाले इस खास समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कलाकारों के साथ कई VVIP मेहमान जयपुर आएंगे। ऐसे में जयपुर एयरपोर्ट पर 42 चार्टर विमानों का जमघट लगेगा।...
सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम ठेके पर देने के खिलाफ कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम ठेके पर देने के खिलाफ कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
संयुक्त किसान मोर्चा नई दिल्ली के नेता अमराराम व पूर्व विधायक पेमाराम भी हुए शामिलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय पर स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम रिलायंस कंपनी को 15 साल के लिए ठेके पर देने के विरोध में भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए किए गए लम्बे आन्दोलन की तरह गोदामों का ठेका निरस्त नहीं करने तक लड़ाई जारी रखने की चेतावनी दी। धरना-प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा नई दिल्ली के नेता अमराराम व पूर्व विधायक पेमाराम भी शामिल हुए। जिला कलक्ट्रेट के समक्ष हुई सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के नेता व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट...
बीकानेर में कोरोना:आज कोई पॉजिटिव नहीं, सभी रिपोर्ट नेगेटिव, एक्टिव केस अब भी 18; वैक्सीनेशन के लिए दिखने लगी है कतार

बीकानेर में कोरोना:आज कोई पॉजिटिव नहीं, सभी रिपोर्ट नेगेटिव, एक्टिव केस अब भी 18; वैक्सीनेशन के लिए दिखने लगी है कतार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में बुधवार सुबह की रिपोर्ट में कोई भी गवर्नर पॉजिटिव नहीं आया है। अच्छी खबर यह है कि करीब एक हजार rt-pcr जांच की गई थी, जिसमें एक भी पॉजिटिव सामने नहीं आया। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉक्टर बी एल मीणा ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आर्टिफिशियल जांच लगातार की जा रही है। मंगलवार को करीब एक हजार जांच की रिपोर्ट बुधवार सुबह मिली, जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं है। वर्तमान में बीकानेर में 18 कोरोना रोगियों में एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है। हालांकि बच्ची लंबे समय से स्कूल नहीं जा रही थी।...
चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं का जताया आभार

चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं का जताया आभार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ तालमेल बना जल्द शुरू करवाएंगे कामश्रीगंगानगर। बार एसोसिएशन के चुनाव समाप्त होने के बाद पहले दिन नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं एक-एक चैम्बर में पहुंच आभार जताया। वहीं अध्यक्ष निर्वाचित हुए सीताराम बिश्नोई और उपाध्यक्ष बने विक्रम गोदारा को आज दूसरे दिन भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा दोपहर को एसोसिएशन कार्यालय परिसर में सभी अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया। जहां लड्डू बांट कर सभी का मुंह मीठा करवाया गया। उधर, अध्यक्ष पद पर पराजित प्रत्याशी श्रीमती भावना स्वामी ने भी जिला कलक्टरेट परिसर और न्यायालय परिसरों में जाकर अधिवक्ताओं का आभार जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में कार्यभार ग्रहण कर नई कार्यकारिणी का गठन करने के तुरंत बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूड...
ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर रिलीज से पहले बंगला साहिब पहुंचे आलिया-अयान, RRR के लिए पहली बार हिंदी डबिंग कर रहे जूनियर एनटीआर

ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर रिलीज से पहले बंगला साहिब पहुंचे आलिया-अयान, RRR के लिए पहली बार हिंदी डबिंग कर रहे जूनियर एनटीआर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर 15 दिसंबर की शाम दिल्ली में रिलीज होना है। इसके पहले आलिया भट्‌ट और अयान मुखर्जी दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। जिसकी फोटोज आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मोशन पोस्टर शाम 5.15 बजे दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में रिलीज किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार, यूट्यूब और ब्रह्मास्त्र के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है।...
BCCI के बयानों ने किया गुमराह! विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बड़ी बात

BCCI के बयानों ने किया गुमराह! विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बड़ी बात

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते आठ दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया। इसी दिन सिलेक्टर्स ने कई टीम में कई परिवर्तन भी किए। मसलन, विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाना। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे को टेस्ट की उपकप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया। बीते हफ्ते बीसीसीआई ने यह महत्वपूर्ण फैसले लिए थे। इसमें सबसे चौकाने वाली बात विराट को बिना सूचना दिए वनडे से कप्तानी से हटाने की रही। जिसके बाद इस मामले पर राय देने वाले दो धड़ों में बंट गए। वहीं अब विराट कोहली ने इस मामले पर बयान देकर स्थिति साफ की है। आइए हम आपको बताते हैं कि बीसीसीआई ने विराट के मामले में किस तरह के बयान देकर गुमराह किया। ...
तीन दिन बैंक में नहीं होगा काम-काज, 16 -17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

तीन दिन बैंक में नहीं होगा काम-काज, 16 -17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, आने वाले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी काम-काज नहीं होगा। दरअसल, देश भर के सरकारी बैंक कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। 
कैबिनेट ने सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन के लिए 76 हजार करोड़ रुपए की स्कीम को मंजूरी दी, स्टार्ट-अप को भी मिलेगी फंडिंग

कैबिनेट ने सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन के लिए 76 हजार करोड़ रुपए की स्कीम को मंजूरी दी, स्टार्ट-अप को भी मिलेगी फंडिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरर्स के पूरे इकोसिस्टम को स्थापित करने के लिए महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी गई है । इसमें सरकार 6 साल में 76000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस फैसले से स्टार्ट-अप को भी फंडिंग मिलेगी। रुपे डेबिट कार्ड और कम वैल्यू के भीम यूपीआई ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए इन्सेंटिव की योजना, जलशक्ति मंत्रालय की योजनाओं को भी मंजूरी मिली है।...