Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

भारतीय थिएटर्स में बैन हैं ये फिल्में, पर नेटफ्लिक्स

भारतीय थिएटर्स में बैन हैं ये फिल्में, पर नेटफ्लिक्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पिछले एक दशक में सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा प्रतिबंधित फिल्मों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, 90 के दशक या 21वीं सदी की शुरुआत में ऐसा नहीं था। जिन फिल्मों में सेक्स, धर्म और वर्जित विषयों पर चर्चा की जाती थी उन्हें या तो थिएटर में रिलीज करनी की अनुमति नहीं मिलती थी या फिर उन्हें थिएटर से जल्दी हटा दिया जाता था।यह भी सच है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अपने विचारों को व्यक्त करने के अधिकार के बारे में हो रही बहस ने हमारे समाज के लोगों को विरोधी विचारों और विचारों के प्रति कुछ हद तक सहिष्णु बना दिया है। यहां तक, भारतीय सिनेमा में भी यह बदलाव देखने को मिला है। जहां बहुत सी फिल्मों को अब सीएफबीसी से हरी झंडी मिल रही है। हालांकि जो ऐसी फिल्मों को थिएटर्स में नहीं देख पाए उनके लिए हमारे पास ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हैं। वास्तव में, यहां हमारे पास सीबीएफसी द्वारा प्रतिबंधित ...
आसानी से सजाना है क्रिसमस ट्री

आसानी से सजाना है क्रिसमस ट्री

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली। नया साल आने वाला है, उसके पहले दिसंबर में क्रिसमस डे मनाया जाता है। 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस डे होता है, जिसे दुनिया भर में लोग उत्साह से मनाते हैं। इस बड़े दिन की लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। क्रिसमस डे पर प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। ईसाई धर्म से जुड़े लोग इस दिन चर्च जाते हैं और पूजा करते हैं। वहीं प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए घर पर सजावट करते हैं। क्रिसमस की सजावट में सबसे खास होता है, क्रिसमस ट्री। क्रिसमस ट्री को लाइट्स, रंग बिरंगे गिफ्ट और कैंडी आदि से सजा कर लोग खुशियां मनाते हैं। बच्चे और बड़े क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए उत्सुक तो होते हैं लेकिन उन्हें ये समझ नहीं आता कि क्रिसमस ट्री को आसानी से कैसे सजाएं ताकि वह अच्छा दिखे।...
बेन स्टोक्स ने ट्रेविस हेड का पकड़ा हैरतअंगेज कैच

बेन स्टोक्स ने ट्रेविस हेड का पकड़ा हैरतअंगेज कैच

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच को चौथे दिन कंगारू टीम ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी इंनिग्स नौ विकेट पर 230 रन बनाकर घोषित की। वहीं, इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 468 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड के बेन स्टोक्स शानदार फील्डिंग करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कंगारू टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड का हैरतअंगेज कैच लपका। यह शानदार कैच पकड़ने के लिए बेन स्टोक्स की जमकर तारीफ की जा रही है। ...
जानिए क्या होते हैं क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड्स, किस तरह मिलते हैं रिवार्ड

जानिए क्या होते हैं क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड्स, किस तरह मिलते हैं रिवार्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड्स को खरीदारी और भुगतान करने का एक सुविधाजनक विकल्प कहा जा सकता है, बशर्ते इसका इस्तेमाल समझदारी के साथ किया जाए। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी भी बीते कुछ समय से खूब चर्चा में है और अब क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड भी आ गए हैं।  जैसे पारंपरिक क्रेडिट कार्ड में हम भारतीय मुद्रा यानी रुपये में लेन-देन करते हैं, उसी तरह क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी पर आधारित है। इसमें रिवार्ड भी क्रिप्टो करेंसी में ही मिलते हैं। कंपनी आपको क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड जारी करती है जिसके जरिए आप खर्च कर सकते हैं और बाद में भुगतान कर सकते हैं। ...
रोजाना शरीर को कितना विटामिन-C मिलना चाहिए? इसके नैचुरल सोर्स क्या हैं?

रोजाना शरीर को कितना विटामिन-C मिलना चाहिए? इसके नैचुरल सोर्स क्या हैं?

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
विटामिन-C शरीर के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट है। यह व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाकर हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह एक ऐसा एंटीऑक्सिडेंट होता है जिसे शरीर खुद नहीं बनाता। इसकी कमी से हड्डियों, त्वचा और दिल से जुड़ी नसों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए विटामिन-C से भरपूर खाने और सप्लिमेंट्स को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। शरीर में विटामिन-C क्या काम करता हैविटामिन-C एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो पानी में घुल जाता है। इसलिए शरीर में इसकी पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए रोज इसका सेवन करना चाहिए। विटामिन-C प्रोटीन को बचाने में मदद करता है। इसकी एंटीआक्सिडेंट प्रॉपर्टीज कैंसर होने की संभावना को भी कम करती हैं। यह न्यूट्रिएंट एक्‍यूट रेस्पिरेट्री इंफेक्शन और टीबी की बीमारी से बचाव करता है।...
ऋणी कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 में बोई गई फसलों की सूचना बैंक को 24 तक देवें

ऋणी कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 में बोई गई फसलों की सूचना बैंक को 24 तक देवें

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जिसमें जिला श्रीगंगानगर में गेहंू फसल की बीमित राशि 77824 रुपए, जौ फसल की बीमित राशि 61791, चना फसल की बीमित राशि 54798 रुपए, सरसों फसल की बीमित राशि 72620 व तारामीरा फसल की बीमित राशि 19395 रुपए प्रति हैक्टेयर निर्धारित की गई है।ऋणी व अऋणी कृषक 1.5 प्रतिशत की दर से अपनी फसल का बीमा करवा सकते है। जिस हेतु ऋणी कृषकों के लिए संबंधित बैक में फसल बीमा करवाया जाना पूर्णत: स्वैच्छिक है किन्तु ऋणी कृषकों को योजना से पृथक रहने के लिए अन्तिम नामांकन तिथि 24 दिसम्बर निर्धारित की गई है। जिस बाबत संबंधित वित्तीय संस्था में उक्त योजना से पृथक रहने बाबत घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। अन्यथा ऋणी कृषक को योजना में सम्मिलित माना जाएगा।...
दुष्कर्म मामले में दोषी को 7 साल का कारावास

दुष्कर्म मामले में दोषी को 7 साल का कारावास

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ढाणी में सो रही नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के चार साल से अधिक पुराने प्रकरण में विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो प्रकरण मदन गोपाल आर्य ने शनिवार को फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोषी को 7 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही कुल 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। राज्य सरकार की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने पैरवी की। प्रकरण के अनुसार सोनू (22) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पंडितांवाली पुलिस थाना पीलीबंगा 6 अगस्त 2017 को खेत में बनी ढाणी में अपने परिजनों के साथ सो रही नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर खेत में बनी झोंपड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद सोनू जब पीड़िता को वापस उसके परिजनों के पास छोड़ने जा रहा था तो सामने टॉर्च की लाइट देखकर किशोरी को वहीं छोड़कर भाग गया। पीड़िता के परिजन बच्ची को ढूंढते हुए वहां पहुंचे। अगले दिन 7 अगस्त 2017 को ...
गुलाबी गेंद से 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने स्टार्क

गुलाबी गेंद से 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने स्टार्क

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद से 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। स्टार्क ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। उनके साथी खिलाड़ी जोश हेजलवुड और नाथन लियोन इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने 32-32 विकेट लिए हैं। वहीं लियोन गुलाबी गेंद के साथ सबसे सफल स्पिन गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में हेजलवुड नहीं खेले, लेकिन स्टार्क और लियोन ने इस मैच की पहली पारी में भी बेहतरीन गेंदबाजी की। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर इंग्लैंड के सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।  इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में स्टार्क ने चार और लियोन ने तीन विकेट अपने नाम किए। गुलाबी गेंद के साथ ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है।  डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबाऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा डे-नाइट टेस्ट खेलने वाली टीम है और गुलाब...
वोट देते ही महिला की मौत

वोट देते ही महिला की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके गांव 22 पीटीडी के पोलिंग बूथ पर उस समय हड़कंप मच गया जब वोट देने आई एक महिला देखते ही देखते निढाल होकर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।परिजन उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। महिला का पति उसे एक प्राइवेट वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वोट देने के ठीक बाद हुई महिला की मौतकरीब 62 वर्ष की सुखदेव कौर गांव दो बीएमडब्ल्यू बी की रहने वाली है। वह शनिवार दोपहर वोट देने के लिए अपने गांव दो बीडब्ल्यूएम बी से वोट देने के लिए अपने पति के साथ गांव 22 पीटीडी स्थित पोलिंग बूथ पर आई थी। वह वोट देकर बाहर निकली ही थी कि उसे कुछ परेशानी महसूस हुई। वह पोलिंग बूथ के बाहर कुर्सी पर बैठ गई। कुर्सी पर बैठने के कुछ देर बार ही वह गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे जब तक संभालते उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पति न...
‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने इंडिया में 2 दिन में कमाए 52 करोड़ रुपए

‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने इंडिया में 2 दिन में कमाए 52 करोड़ रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पॉपुलर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी और अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को करीब 20.37 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं पहले दिन फिल्म ने 32.67 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म ने अब तक भारत में 2 दिन में टोटल 53.04 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म की कमाई शनिवार और रविवार को वीकेंड पर भी जारी रह सकती है। अगर अगले 2 दिन भी फिल्म की ऐसी ही कमाई होती है, तो अगले हफ्ते में फिल्म कमाई में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। टॉम हॉलैंड और जेंडाया की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने अब तक 67.17 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जो 2021 में रिलीज हुई सभी हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में सबसे ज्यादा है। 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' जॉन वाट्स ने डायरेक्ट ...