Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

स्टूडेंट्स से बनाना है मजबूत रिश्ता

स्टूडेंट्स से बनाना है मजबूत रिश्ता

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली शिक्षक दिवस के बारे में तो आपको पता ही होगा। भारत में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। लेकिन कोई भी व्यक्ति गुरु या शिक्षक तब बनता है जब कोई उनका शिष्य बनता है। ऐसे में अगर शिक्षक दिवस जैसा दिन होता है तो छात्र दिवस भी मनाया जाना लाजमी है। आज अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस है। 17 नवंबर को हर साल विश्व अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के तौर पर मनाता है। कई देशों में इस दिन को छात्रों के साथ ही शिक्षक भी उत्साह से मनाते हैं। छात्र और शिक्षक के बीच का रिश्ता आदिकाल से ही माता-पिता के रिश्ते से भी बढ़कर माना जाता है। विश्वामित्र और द्रोणाचार्य जैसे गुरु हुए तो एकलव्य और अर्जुन जैसे छात्र भी हुए। लेकिन आज के जमाने में ऐसे गुरु छात्रों का मिलना मुश्किल होता है। एक आदर्श छात्र बनाने के लिए गुरु यानी शिक्षकों को ही प्रयास करना पड़ता है।...
कभी अकेले, कभी विक्की कौशल के साथ नए घर के डेकोरेशन पर नजर रख रही हैं कटरीना कैफ

कभी अकेले, कभी विक्की कौशल के साथ नए घर के डेकोरेशन पर नजर रख रही हैं कटरीना कैफ

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों कई खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों 7-9 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब दोनों को लेकर एक और खबर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि दोनों के नए-नवेले घर में इंटीरियर डेकोरेशन का काम जोर-शोर से चल रहा है जहां से दोनों शादी के बाद शिफ्ट होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, कभी कटरीना अकेले तो कभी विक्की के साथ अपने नए अपार्टमेंट पर चल रहे काम को देखने आती रहती हैं जो दोनों ने कुछ दिनों पहले ही मिलकर खरीदा है। अभी डेकोरेशन का काम तेजी से चल रहा है और शादी के बाद दोनों तुरंत इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे। खास बात ये है कि कटरीना और विक्की को जो अपार्टमेंट पसंद आया है, वो उसी बिल्डिंग में है जहां अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी रहते हैं। इस तरह विक्की-कटरीना की अगर शादी की खबरें सच हैं ...
चलो चल रल मिल दर्शन करिए सतगुरु नानक आए ने…

चलो चल रल मिल दर्शन करिए सतगुरु नानक आए ने…

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सतगुरू नानक प्रगट्या मिटी धुंध जग चानण होआ…उच्चा दर बाबे नानक दा…कलतारन गुरु नानक आया… जैसे शबद कीर्तन करते श्रद्धालु। आगे फूलों से सजी पालकी साहिब का वाहन एवं उसमें शोभायमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप और पालकी साहिब की अगुवाई करते पंज प्यारे। जहां से यह कारवां गुजरा हर किसी ने श्रद्धापूर्वक के इसके समक्ष शीश नवाया और स्वागत किया। कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला सिख धर्म संस्थापक जगतगुरु साहिब श्री गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आज प्रात: स्थानीय जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार से निकाले गए नगर कीर्तन में। कोरोना काल के दो वर्ष के बाद आयोजित नगर कीर्तन को लेकर संगत का उत्साह देखते ही बनता था। नगर कीर्तन से पूर्व गुरूद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ के साथ ही गुरुघर में कार्तिक माह की पूर्णिमा तक चलने वाले तीन दिव...
क्रिप्टो से फायदा कमा सकते हैं, लेकिन पासवर्ड भूले तो सारा निवेश जीरो हो सकता है

क्रिप्टो से फायदा कमा सकते हैं, लेकिन पासवर्ड भूले तो सारा निवेश जीरो हो सकता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई यदि आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं, तो यकीन मानिए इसका कुछ न कुछ असर आपके इन्वेस्टमेंट प्लानिंग पर पड़ना तय है। हलके फुल्के अंदाज में भी क्रिप्टो में लगाया गया यह पैसा रातों-रात आपके कुल निवेश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा तक बन सकता है। पर याद रखें कि जिंदगी एक बार ही मिलती है और एक दिन मरना जरूर है। इसलिए इस दुनिया से कूच करने से पहले अपने क्रिप्टो के इन्वेस्टमेंट के लिए एक योजना अवश्य बनाएं।...
MP में कोरोना के सभी प्रतिबंध हटे; 100% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे मॉल, स्विमिंग पूल, जिम और योग केंद्र

MP में कोरोना के सभी प्रतिबंध हटे; 100% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे मॉल, स्विमिंग पूल, जिम और योग केंद्र

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य से सभी कोरोना प्रतिबंध पूरी तरह से हटाने का निर्णय लिया है। नए नियम बुधवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में कोरोना के हालात नियंत्रण में हैं। MP में अब 78 एक्टिव केस बचे हैं। इसलिए हमने राज्य में लगाए गए सभी कोरोना प्रतिबंध हटाने का निर्यण लिया है। उन्होंने आगे कहा कि सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक सभाओं को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी। राज्य में मेले, समारोह, शादी और अंतिम संस्कार अब बिना किसी प्रतिबंध के हो सकेंगे। नाइट कर्फ्यू आज रात हटा लिया जाएगा। सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम, योग केंद्र, रेस्तरां, क्लब, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेस 100% क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।...
भारत-न्यूजीलैंड मैच

भारत-न्यूजीलैंड मैच

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जयपुर राजस्थान के खेल प्रेमियों का 8 साल लंबा इंतजार अब से कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 3 टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। जो जयपुर में होने वाला पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच होगा। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए कुछ देर में एंट्री मिलना शुरू हो जाएगी। इस दौरान स्टेडियम में प्रवेश से पहले दर्शकों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या फिर RTPCR रिपोर्ट दिखानी होगी। मैच देखने के लिए लोग राजस्थान के अलग-अलग जिलों से जयपुर पहुंचे। ऐसे ही अलवर के बहरोड़ से आए दर्शक ने बताया कि वो खास मैच देखने जयपुर आए हैं। वहीं, लड़के-लड़कियों के कई ग्रुप एक जैसे कपड़ों में मैच देखने पहुंचे। सभी ने पूरे जोश के साथ इंडिया की जीत के नारे लगाए।...
किसी को भी हो सकती है पैनिक अटैक की समस्या

किसी को भी हो सकती है पैनिक अटैक की समस्या

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
हाल ही में टीवी पर जारी शो 'बिग बॉस' से एक शब्द चर्चा में आया 'पैनिक अटैक।' इस शो की प्रतिभागी अफसाना जो कि एक गायिका हैं, उन्हें लेकर यह खबर आई कि वे पैनिक अटैक के दौरों की समस्या से गुजर रही हैं। जिन लोगों ने बिग बॉस देखा होगा वे इस बात का कुछ मतलब समझ ही गए होंगे। खबर यह भी थी कि शो में आने के पहले भी अफसाना पैनिक अटैक से गुजरीं और उन्होंने शो का हिस्सा बनने से मना भी कर दिया था। पैनिक अटैक की स्थिति हालांकि किसी के भी साथ बन सकती है। इसपर यदि समय रहते नियंत्रण न किया जाए तो यह पीड़ित के साथ ही उसके आस-पास उपस्थित लोगों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकती है। इसका पता शो देखने वालों को भी चल गया होगा कि किस तरह की स्थिति में अफसाना बिखर जाती हैं और फिर खुद को ही मारना पीटना शुरू कर देती हैं।  हमारा दिमाग एक जटिल यंत्र है जिसमें कई सारी चीजें आपस में गुथी हुई होती हैं। पैनिक अटैक क...
नोएडा और दिल्ली में पेट्रोल के दाम में है बड़ा अंतर

नोएडा और दिल्ली में पेट्रोल के दाम में है बड़ा अंतर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली आज दसवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। 10 दिन पहले आम आदमी को राहत देते हुए तेल के दामों में बड़ी गिरावट की गई थी। इससे पहले कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे थे। वहीं, आज दिल्ली और नोएडा में पेट्रोल के दाम में बड़ा अंतर है। दिल्ली एनसीआर में भी पेट्रोल के अलग अलग दाम हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि नोएडा में इसका दाम 95.51 रुपये है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर के आज के पेट्रोल के दाम… दिल्ली एनसीआर के आज के पेट्रोल के दामआज नोएडा, गाजियाबाद, फरिदाबाद और गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं। शहर पेट्रोल के दामनोए...
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई केन विलियमसन इस साल पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद आज शाम टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताब जीतना चाहेंगे। दोनों टीमों के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड, जिसने हाल ही में आईसीसी इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है वह एक और ट्रॉफी जीतना चाहेगा। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टी-20 विश्व कप जीतने वाली अपनी फेवरेट टीम के बार में बताया है।...
सलमान खान को देख कर इमोशनल हुए सिद्धांत चतुर्वेदी

सलमान खान को देख कर इमोशनल हुए सिद्धांत चतुर्वेदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
वीकेंड का वार का बिग बॉस के फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि शो में हर हफ्ते कोई स्पेशल गेस्ट आते हैं। हाल ही में रविवार के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया जिसमें दिखाया गया कि शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटी और बबली 2' को प्रमोट करने पहुंचेंगी। उनके साथ शो में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ भी नजर आएंगे, लेकिन शो में सलमान को देखकर सिद्धांत काफी नर्वस और इमोशनल दिखाई देंगे।...