Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

भारत में सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाली कंपनी बनी ONGC, रिलायंस को भी पीछे छोड़ा

भारत में सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाली कंपनी बनी ONGC, रिलायंस को भी पीछे छोड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मुंबई सरकारी कंपनी ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने रिकॉर्ड हासिल किया है। देश में किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाली कंपनी बन गई है। इसने सितंबर तिमाही में 18,347.73 करोड़ रुपए का फायदा कमाया है। इंडियन ऑइल के नाम था रिकॉर्डअभी तक किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा फायदा कमाने का रिकॉर्ड भी सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के नाम था। इस कंपनी ने मार्च 2013 की तिमाही में 14,513 करोड़ रुपए का फायदा कमाया था। हालांकि टाटा स्टील ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा और उसने मार्च 2018 में 14,688 करोड़ रुपए का फायदा कमाया था।...
मंत्रिमंडल पर हाईकमान के इशारे का इंतजार:राहुल गांधी की सहमति से तय होंगे मंत्रियों के नाम और विभाग

मंत्रिमंडल पर हाईकमान के इशारे का इंतजार:राहुल गांधी की सहमति से तय होंगे मंत्रियों के नाम और विभाग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर अब ​कांग्रेस हाईकमान के इशारे का इंतजार है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों से वन टू वन चर्चा कर चुकी हैं। अब राहुल गांधी के दिल्ली लौटने के बाद एक दौर की चर्चा और होने के आसार हैं। राहुल गांधी से चर्चा के बाद कभी भी दिल्ली से मंत्रिमंडल विस्तार और फिर राजनीतिक नियुक्तियों का मैसेज आ सकता है। कांग्रेस हाईकमान के स्तर से ही सब कुछ तय होना है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सचिन पायलट की भूमिका पर भी जल्द फैसला हो सकता है।...
गांव में दौड़ा जलता ट्रेलर; नाबालिग चला रहा था 18 टायर वाला ट्रेलर, कंट्रोल में नहीं रहा

गांव में दौड़ा जलता ट्रेलर; नाबालिग चला रहा था 18 टायर वाला ट्रेलर, कंट्रोल में नहीं रहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के सत्तासर गांव में एक नाबालिग जलता हुआ ट्रेलर गांव में लेकर पहुंच गया। चारे से भरे ट्रेलर में आग देखते ही गांव वालों की सांसें फूल गई। इस ट्रेलर को एक नाबालिग चला रहा था, जो ट्रेलर मालिक का बेटा है। ड्राइवर ट्रेलर को गांव के बीच में छोड़कर फरार हो गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है। चारे से भरे ट्रेलर में आग देखते ही ग्रामीणों ने रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह रुका नहीं। इसके बाद ग्रामीण पीछे भागे और ट्रेलर को रूकवाया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक गांव में दहशत का माहौल बना रहा। छत्तरगढ़ थानाधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि शनिवार की देर रात नहर के पास से होकर एक ट्रेलर सत्तासर की तरफ आया। रास्ते में 11 हजार केवी की हाई टेंशन लाइन को छूते ही चारे से भरे ट्रेलर में आग लग गई। नाबालिग ड्राइवर उसे सुनसान...
खाजूवाला का युवक अफीम और नगदी सहित गिरफ्तार

खाजूवाला का युवक अफीम और नगदी सहित गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. जिले में खाजूवाला क्षेत्र के चक 29 केवाईडी का एक युवक पंजाब के फाजिल्का जिले में सरवर खुईयां थाना क्षेत्र में कल्लरखेड़ा के पास आधा किलो अफीम और 30 हजार की संदिग्ध राशि सहित पकड़ा गया है। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवर खुईयां थाना अंतर्गत कल्लरखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी परगटसिंह ने कल देर शाम युवक को काबू किया,जिसकी पहचान कमलेश पुत्र रामप्रताप निवासी चक 29-केवाईडी के रूप में हुई है, जो फिलहाल बीकानेर में रह रहा था। उसके पास एक बैग में आधा किलो अफीम और 30 हजार की संदिग्ध राशि मिली है। आज उसे अदालत में पेश करने पर मजीद पूछताछ के लिए रिमांड मिला है।...
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने शादी की वर्षगांठ पर सालासर में सपरिवार बालाजी के दर्शन किए

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने शादी की वर्षगांठ पर सालासर में सपरिवार बालाजी के दर्शन किए

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर आज सुबह राजस्थान के चुरू जिले में सालासर में प्रख्यात बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल कल देर रात पत्नी बच्चों सहित जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा सालासर पहुंचे। रात्रि विश्राम एक धर्मशाला में किया।उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा भी थे।आज सुबह 6 बजे केजरीवाल परिवार सहित बालाजी मंदिर में गए,जहां पुजारी कमलकिशोर,अंकित और रविशेखर ने पूजा-अर्चना करवाई। सभी ने धूनी की परिक्रमा की और प्रसाद ग्रहण किया। अरविंद केजरीवाल का मंदिर के पुजारियों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे शादी की वर्षगांठ पर परिवार सहित आए हैं। बालाजी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। सभी की खुशहाली की कामना की। श्री केजरीवाल करीब 9 बजे स...
मजदूरी दरें न बढ़ाने के विरोध में पल्लेदार हड़ताल पर

मजदूरी दरें न बढ़ाने के विरोध में पल्लेदार हड़ताल पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
टाउन धानमंडी में किया विरोध-प्रदर्शनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पिछले तीन-चार सालों से मजदूरी की दरें नहीं बढ़ाने के विरोध में शनिवार को टाउन धानमंडी के पल्लेदार बेमियादी हड़ताल पर चले गए। पल्लेदारों ने अपनी मांगों के समर्थन में अनाज मण्डी पल्लेदार यूनियन के बैनर तले फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन कार्यालय के समक्ष नारेबाजी भी की। पल्लेदारों की हड़ताल के चलते किसान व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर पल्लेदारों का कहना था कि वे व्यापारियों को पूर्व में भी तीन-चार बार मजदूरी की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर लिखित में अवगत करवा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दिनोंदिन बढ़ती महंगाई के कारण उनके परिवारों का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। इसके चलते मजबूरन हड़ताल करनी पड़ रही है।...
ठगी मामले में ऋणी किसान को किया गिरफ्तार

ठगी मामले में ऋणी किसान को किया गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक से फर्जी तरीके से ऋण लेने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से चार लाख रुपए का ऋण प्राप्त करने के मामले में जंक्शन पुलिस ने शुक्रवार शाम को ऋणी किसान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र हरनेक सिंह जटसिख निवासी लिखमीसर पीएस पीलीबंगा के रूप में हुई है।...
जनवरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी बांग्लादेश की टीम, ‘डबल्यूटीसी’ के तहत खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

जनवरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी बांग्लादेश की टीम, ‘डबल्यूटीसी’ के तहत खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अंगले साल जनवरी में बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज 2021-2023 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। बांग्लादेश की टीम दिसंबर के अंत में न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। दौरे से पहले बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के तहत टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसका आगाज 19 नवंबर से होने जा रहा है।  बीसीबी ने दी जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने जारी बयान में कहा, बांग्लादेश की टीम टौरंगा और क्राइस्टचर्च में होने वाले टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दिसंबर के अंत में न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच एक जनवरी से टौरंगा में खेला जाएगा। जबिक, दूसरा मुकाबला 9 जनवरी से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। ...
रानी मुखर्जी ने कहा- तैमूर और आदिरा की वजह से सैफ अली खान के साथ मेरी इक्वेशन बदल गई है

रानी मुखर्जी ने कहा- तैमूर और आदिरा की वजह से सैफ अली खान के साथ मेरी इक्वेशन बदल गई है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, जो जल्द ही सैफ अली खान के साथ फिल्म 'बंटी और बबली 2' में दिखाई देंगी, ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने को-स्टार के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की और कहा कि तैमूर और आदिरा की वजह से सैफ के साथ उनकी इक्वेशन बदल गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद से उनका बॉन्ड और भी स्ट्रांग हो गया है। सैफ हैं रानी के सबसे फेवरेट को-स्टार्स में से एक रानी कहती हैं, "सैफ मेरे सबसे फेवरेट को-स्टार्स में से एक हैं और इस फिल्म में उनका मेरे साथ काम करना सच में बहुत स्पेशल रहा है। सैफ और मेरा रिश्ता हमेशा से अलग था जब तक हमने साथ काम किया है। इस बार यह निश्चित रूप से अलग था जबसे सैफ के पास तैमूर और मेरे पास आदिरा आई है, भले ही सैफ एक पिता थे, मैं उन्हें कई सालों से जानती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि इस बार मां बनने से हम एक-दूसरे को और भी अच्छे तरीके से स...
अब क्रेडिट कार्ड से खरीदी पर भी लगेगा प्रोसेसिंग चार्ज, SBI क्रेडिट कार्ड ने की शुरुआत

अब क्रेडिट कार्ड से खरीदी पर भी लगेगा प्रोसेसिंग चार्ज, SBI क्रेडिट कार्ड ने की शुरुआत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई अगले महीने से जब आप क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने जाएंगे तो आपको 99 रुपए और टैक्स का पेमेंट करना होगा। यह पेमेंट प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में होगा। इसकी शुरुआत SBI क्रेडिट कार्ड ने की है। ग्राहकों को ईमेल कर दी जानकारी SBI क्रेडिट कार्ड ने अपने ग्राहकों को एक ईमेल किया है। इस ईमेल में इसने कहा है कि प्रिय ग्राहक, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि 1 दिसंबर 2021 से सभी मर्चेंट EMI के लेन-देन पर 99 रुपए और टैक्स का पेमेंट लगेगा। यह पेमेंट प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में होगा। यह चार्ज मर्चेंट आउटलेट, वेबसाइट और ऐप पर लगेगा।...