Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

इस बिजनेस में आप 1 लाख का निवेश करके कमा सकते हैं 8 लाख रुपये

इस बिजनेस में आप 1 लाख का निवेश करके कमा सकते हैं 8 लाख रुपये

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली एक अच्छा बिजनेस हमेशा एक अच्छा रिटर्न लेकर आता है। अगर आप अच्छी प्लानिंग के साथ किसी बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो ज्यादा संभावना है कि आप उसमें कामयाबी हासिल करेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप 1 लाख रुपये निवेश करके 8 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको खीरे की खेती करनी होगी। खीरे की खेती करके आप जबरदस्त मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको निवेश किए गए पैसों का 800 गुना तक रिटर्न मिल सकता है। अगर आप खीरे की खेती में 1 लाख रुपये लगाते हैं, तो आपको 8 लाख तक का रिटर्न मिल सकता है। भारत में कई लोग इस खेती को करके एक अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।...
शमी को निशाना बनाए जाने पर विराट बोले- धर्म के आधार पर किसी को ट्रोल करना सबसे खराब

शमी को निशाना बनाए जाने पर विराट बोले- धर्म के आधार पर किसी को ट्रोल करना सबसे खराब

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई भारत और न्यूजीलैंंड के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम इंडिया मैच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में कहां गलती हुई यह हमें पता है। हम उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ सुधारने की कोशिश करेंगे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद शमी को ट्रोल किए जाने पर उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी को निशाना बनाना सबसे खराब चीज है।  कोहली ने कहा- जिस स्तर पर यह प्रतियोगिता होती है, वह बिल्कुल अलग है। आगे यह अहम रहेगा कि मानसिक तौर पर हम फील्ड पर कैसे उतरते हैं। पिछले मैच में शाहीन हमारे खिलाफ आक्रामक रहे। हमें भी अब अपनी बैटिंग में उन्हें रोकने के लिए तैयार रहना होगा।...
नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार करवाने वाली अड्डा संचालिका सहित पांच को कोर्ट ने सुनाई सजा

नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार करवाने वाली अड्डा संचालिका सहित पांच को कोर्ट ने सुनाई सजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़.दिल्ली से लाई गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक लाख रुपए में खरीदकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के बहुचर्चित मामले में पोक्सो न्यायालय के न्यायाधीश ने मुख्य आरोपी रैकेट सरगना मंजू अग्रवाल सहित पांचों दोषियों को सजा सुनाई। न्यायालय ने गुरुवार को मंजू अग्रवाल, उसकी पुत्रवधू सोनू अग्रवाल व पुत्र मुकेश अग्रवाल को धारा 347 के तहत तीन वर्ष की सजा व 500 रुपए जुर्माना, अदम अदायगी की स्थिति में एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए। इसके अलावा इन तीनों को धारा 328 के तहत पांच वर्ष की सजा व दो हजार रुपए जुर्माना, धारा 368 के तहत तीन वर्ष की सजा व पांच सौ रुपए जुर्माना, धारा 376(2) (एन), 376(डी), सहपठित धारा 109 भादंसं व 5जी व 5एल/17 पोक्सो एक्ट के तहत दस वर्ष की सजा व 50 हजार रुपए का जुर्माना व अदम अदायगी की स्थिति में छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं पीटा एक्ट की धार...
पट्टों के लिए अब निगम की नजर आवासन मंडल की कॉलोनियों पर

पट्टों के लिए अब निगम की नजर आवासन मंडल की कॉलोनियों पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान परकोटा क्षेत्र में 69 -ए के तहत पट्टे जारी करने में नगर निगम को विशेष सफलता हासिल नहीं हो रही है। अभियान के पहले 26 दिनों में निगम महज चार पट्टे ही जारी कर पाया है। अभियान के तहत पट्टे जारी करने के लिए निगम ने अब आवासन मंडल की कॉलोनियों में पट्टे के बदले पट्टे जारी करने की कवायद शुरू की है। इसमें निगम लीज के पट्टों के बदले फ्रीहोल्ड पट्टे जारी करेगा। इससे आमजन लाभान्वित होंगे। आवासन मंडल की मुक्ता प्रसाद नगर और पवनपुरी क्षेत्र की कॉलोनी नगर निगम को हस्तांतरित हो चुकी है। 7500 आवास मुक्ता प्रसाद नगर कॉलोनी व पवनपुरी में करीब 7500 आवास बताए जा रहे है। इनमें 5 हजार से अधिक मुक्ता प्रसाद के विभिन्न सेक्टरों में स्थित है। जबकि लगभग ढाई हजार आवास पवनपुरी के विभिन्न सेक्टरों में है। निगम की योजना दोनो कॉलोनियों में सैकड़ों की संख्या में पट्...
दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक

दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जापान ने दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक तैयार की है। इसका ट्रायल किया जा रहा है। बाइक बनाने वाली जापानी कंपनी ALI टेक्नोलॉजी का कहना है, यह सिंगल सीट फ्लाइंग बाइक है। इसक नाम टूरिज्मो रखा गया है। बाजार में फिलहाल इसे लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी इसके 200 यूनिट बनाएगी।
बीच सड़क पर बेटियों ने बाप की प्रेमिका को पीटा

बीच सड़क पर बेटियों ने बाप की प्रेमिका को पीटा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा भीलवाड़ा के देवली कस्बे में गुरुवार शाम दो बेटियों ने अपने पिता की प्रेमिका को बीच सड़क पर जमकर पीटा। इससे पहले बेटियों को जब भनक लगी कि पिता प्रेमिका के साथ कार में बैठकर कहीं जा रहे हैं तो वे बाजार में पहुंच गई। यहां कार रोकने की कोशिश की, लेकिन पिता डर के बाद बेटी पर गाड़ी चढ़ाने लगा। यह ड्रामा करीब 1 घंटे तक चला।...
बचपन में मिले ताने, अब ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट कोच:लोग कहते- क्रिकेट लड़कों का खेल, लड़की केवल चूल्हा-चौका के लिए है

बचपन में मिले ताने, अब ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट कोच:लोग कहते- क्रिकेट लड़कों का खेल, लड़की केवल चूल्हा-चौका के लिए है

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
श्रीगंगानगर देश में महिला क्रिकेट को पिछले कुछ सालों में पहचान मिली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी ने अपना नाम किया है। अब श्रीगंगानगर के छोटे से गांव की रहने वाली सुनीता ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की लेवल वन सर्टिफाइड कोच बनकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। सुनीता ने 8 साल पहले क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। कुछ सालों में ही गांव से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर पूरा कर लिया। बींझबायला इलाके के गांव 58 एलएनपी के टीचर अनंत राम की बेटी सुनीता को क्रिकेट खेलने का शौक था। क्रिकेट खेलने पर आस-पास के लोग ताने देते थे। लोग कहते थे-क्रिकेट लड़कों का खेल है, लड़कियां केवल चूल्हा-चौका करने के लिए हैं। मगर परिवार के साथ और खुद के मनोबल से सुनीता ने कम समय में ही पहचान बना ली। 2019 में ऑस्ट्रेलिया के डेनिस क्रिकेट क्लब लेवल वन सर्टिफाइड कोच बनकर विरोधियों को गलत स...
चंबा: स्लेट पोश मकान में लगी आग, पांच कमरे जलकर राख

चंबा: स्लेट पोश मकान में लगी आग, पांच कमरे जलकर राख

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में छतराड़ी गांव के एक मकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से तीन मंजिला स्लेट पोश मकान के पांच कमरे जलकर राख हो गए। अग्निकांड के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। नायब तहसीलदार धरवाला हंसराज रावत ने अग्निकांड की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है।...
वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा

वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
शारजाह संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप का 23वां मैच आज बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। वेस्टइंजीड के ओपनर लुईस छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने पहला विकेट लिया है।  सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें अपने 2-2 शुरुआती मैच हार चुकी हैं। ऐसे में जो टीम बेहतर नेट रन रेट से जीत दर्ज करेगी उसके सेंमीफाइनल में जाने के चांस बन सकते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। वही, टी-20 की स्पेशलिस्ट मानी जाने वाली और मौजूदा कैरेबियन टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है...
टाटा मोटर्स की ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी से साझेदारी

टाटा मोटर्स की ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी से साझेदारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली आज जब भारत ने वैक्सिनेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है और ज्यादा से ज्यादा लोगों ने दफ्तर जाना फिर से शुरू कर दिया है, ऐसे में शेयर्ड मोबिलिटी का मार्केट फिर तेजी से खुल रहा है। देश भर में सितंबर 2021 को XPRES –T EV (एक्सप्रेस-टी ईवी) की लॉन्चिंग के बाद भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माताओं में से एक Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने BluSmart Mobility (ब्लू स्मार्ट मोबिलिटी) के साथ दिल्ली-एनसीआर में अपने ऑल-इलेक्ट्रिक फ्लीट का विस्तार करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके लिए कंपनी ने 3500 एक्सप्रेस टी ईवी सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रिक वाहनों के मार्केट की महत्वूर्ण उपलब्धि है क्योंकि अब ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता पर्यावरण-हितैषी वाहनों में सफर को प्राथमिकता देने लगे हैं। टाटा मोटर्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स...