Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

भवानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी जीतीं

भवानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी जीतीं

देश-विदेश
कोलकाता पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC प्रमुख ममता बनर्जी उपचुनाव जीत गई हैं। CM ममता ने BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों से हरा दिया है। 21 राउंड की गिनती के बाद CM ममता को 84,709 वोट मिले। TMC कार्यकर्ता CM ममता की जीत का जमकर जश्न मना रहे हैं। CM ममता ने कहा कि मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 वोटों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था, तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड्यंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड्यंत्र करके हम लोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया।...
MP में मानसून जल्दी आया, देरी से जाएगा

MP में मानसून जल्दी आया, देरी से जाएगा

देश-विदेश
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश में जून में समय से पहले आए मानसून की विदाई का वक्त भी आ ही गया। अब की बार मालवा-निमाड़ सूखे से जूझता रहा तो ग्वालियर-चंबल भीषण बाढ़ से। सिंध के रौद्र रूप ने गांव के गांव टापू बना डाले। पुल तिनके की तरह बहा ले गई। सेना और एयरफोर्स बुलानी पड़ी। प्रदेश में सामान्य बारिश 38 इंच मानी जाती है जो हो भी गई है। सोयाबीन का बंपर उत्पादन हो रहा है। रबी के लिए भी पानी की कमी नहीं होगी। खंडवर्षा के कारण कुछ जिलों में जरूर सूखे की स्थिति है।...
चीन को भारत का करारा जवाब:लद्दाख में पहली बार K9-वज्र तोपें तैनात

चीन को भारत का करारा जवाब:लद्दाख में पहली बार K9-वज्र तोपें तैनात

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
विस्तारवादी चीन को करारा जवाब देने के लिए भारत ने भी कमर कस ली है। पहली बार लद्दाख से सटी सीमा पर शनिवार को भारत ने K9-वज्र तोपें तैनात की हैं। यह सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर तोप 50 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य पर निशाना साधने में सक्षम है। चीन के साथ 1 साल से ज्यादा समय से बने गतिरोध के चलते इसे सीमा पर तैनात किया गया है।...
चुनाव आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी के सिंबल पर रोक लगाई

चुनाव आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी के सिंबल पर रोक लगाई

देश-विदेश
इलेक्शन कमीशन ने लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिन्ह पर रोक लगा दी है। आयोग ने यह फैसला चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच चल रहे विवाद के बीच लिया है। आयोग ने कहा कि चिराग या पशुपति में से कोई भी गुट LJP के सिंबल का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। चुनाव आयोग ने दोनों ही पक्षों को अंतरिम हल निकालने के लिए कहा है। आयोग ने कहा कि दोनों गुट अपने-अपने पक्षों के नाम और चिन्हों का चयन कर लें, जो कि उनके उम्मीदवारों को दिए जा सकें।...
दुनिया का सबसे बड़ा खादी का तिरंगा:लेह में 1400 किलो वजनी तिरंगे का अनावरण

दुनिया का सबसे बड़ा खादी का तिरंगा:लेह में 1400 किलो वजनी तिरंगे का अनावरण

देश-विदेश
लेह गांधी जयंती के मौके पर आज लेह में दुनिया के सबसे बड़े तिरंगे का अनावरण किया गया। लेह की जंस्कार पहाड़ी पर लगाया गया यह तिरंगा खादी का है और इसे हाथ से बनाया गया है। यह 225 फीट लंबा, 125 फीट चौड़ा और 1400 किग्रा वजन का है। इसे बनाने में 49 दिन का समय लगा। यह 37,500 वर्ग फीट की जगह घेरता है। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आरके माथुर ने इसका अनावरण किया। इस मौके पर सैन्य प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद थे। इस तिरंगे को खादी विकास बोर्ड और मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी ने मिलकर बनाया है। इसे 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे पर हिंडन एयरबेस ले जाया जाएगा।...
कृषि कानूनों की आलोचना करना राजनीतिक छल है; जनता के फायदे के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं

कृषि कानूनों की आलोचना करना राजनीतिक छल है; जनता के फायदे के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं

देश-विदेश
नई दिल्ली कृषि कानूनों पर जारी विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। उन्होंने इसे विपक्ष की बौद्धिक बेईमानी और राजनैतिक छल करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए कई बार कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, ताकि उन्हें वह लाभ मिल सकें, जो दशकों पहले मिल जाने चाहिए थे। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कृषि कानूनों का बचाव करते हुए मोदी ने कहा कि एक राजनीतिक दल कोई वादा करके उसे पूरा नहीं करता है, तो यह निंदा के योग्य है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार जो कृषि कानून लेकर आई है, उसका वादा दूसरी पार्टियों ने किया था। अब वही दल इसका विरोध कर रहे हैं और दुर्भावना के चलते गलत जानकारी फैला रहे हैं। यह बहुत बड़ा यू-टर्न है।...
अब्दुल राशिद डार ने कहा- कांग्रेस सत्ता में आई तो PM मोदी को गिरफ्तार करेंगे और फांसी पर लटका देंगे

अब्दुल राशिद डार ने कहा- कांग्रेस सत्ता में आई तो PM मोदी को गिरफ्तार करेंगे और फांसी पर लटका देंगे

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के सीनियर नेता और विधानसभा के पूर्व सदस्य अब्दुल राशिद डार ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिरफ्तार करेंगे और उन्हें फांसी पर लटका देंगे। उन्होंने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह विवादित टिप्पणी की। राशिद ने कहा, "अनुच्छेद 370 हमारे लिए एक बड़ी ताकत थी, लेकिन भाजपा ने इसे निरस्त कर दिया। चीजों के दाम भी बढ़े हैं। जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो वे पहले नरेंद्र मोदी को गिरफ्तार करेंगे और फिर उन्हें फांसी पर लटका देंगे।"...
गांधी जयंती पर विशेष:महात्मा गांधी से मिलने जाते वक्त चार्ली चैपलिन इतने नर्वस थे कि पूरे रास्ते रिहर्सल करते हुए गए

गांधी जयंती पर विशेष:महात्मा गांधी से मिलने जाते वक्त चार्ली चैपलिन इतने नर्वस थे कि पूरे रास्ते रिहर्सल करते हुए गए

देश-विदेश
आज गांधी की 152वीं जयंती है। पूरी दुनिया में इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। महात्मा गांधी की छवि आम तौर पर एक धीर-गंभीर विचारक, आध्यात्मिक महापुरुष और एक अनुशासन प्रिय राजनेता की रही है, लेकिन उनके ह्यूमर और हाजिरजवाबी का भी कोई जवाब नहीं था। जवाहरलाल नेहरू ने अपनी आत्मकथा में लिखा है- 'जिसने महात्माजी की हास्य मुद्रा नहीं देखी, वह बेहद कीमती चीज देखने से वंचित रह गया।' सरोजिनी नायडू तो महात्मा गांधी को प्यार से 'मिकी माउस' बुलाती थीं। गांधी जी भी अपने पत्रों में उनके लिए 'डियर बुलबुल', 'डियर मीराबाई', यहां तक कि कभी-कभी मजाक में 'अम्माजान' और 'मदर' भी लिखते थे। आजाद भारत के दूसरे और आखिरी गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपाला...
जल संरक्षण के लिए नई पहल:PM मोदी ने जल जीवन मिशन ऐप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष लॉन्च किया

जल संरक्षण के लिए नई पहल:PM मोदी ने जल जीवन मिशन ऐप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष लॉन्च किया

देश-विदेश
नई दिल्ली गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जल जीवन मिशन ऐप और नेशनल जल जीवन कोष लॉन्च किया। इस ऐप से लोगों को वॉटर सप्लाई और वॉटर क्वालिटी की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का विजन सिर्फ लोगों तक पानी पहुंचाने का ही नहीं है। ये विकेंद्रीकरण का भी एक बहुत बड़ा मूवमेंट है। इसका मुख्य आधार जन आंदोलन और जन भागीदारी है। पीएम ने कहा कि बहुत कम लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि इन लोगों को हर दिन किसी नदी या तालाब तक क्यों जाना पड़ता है। आखिर पानी क्यों नहीं इन लोगों तक पहुंचता है। जिन लोगों पर लंबे समय तक नीति निर्धारण की जिम्मेदारी थी उन्हें ये सवाल खुद से जरूर पूछना चाहिए था लेकिन ये सवाल नहीं पूछा गया। पीएम ने कहा कि 2019 तक 3 करोड़ घरों तक पाइप कनेक्शन आता था। 2019 में जल जीवन मिशन लॉन्च होने के बाद सिर्फ दो साल में ह...
माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई करने जा रहे नौसेना के 5 जवान और एक पोर्टर लापता

माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई करने जा रहे नौसेना के 5 जवान और एक पोर्टर लापता

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन हुआ है। नौसेना का पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, नेवी का 20 सदस्यीय दल माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दल के 5 मेंबर और उनके साथ चल रहा एक पोर्टर बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद से ही सभी 6 लोग लापता हैं। नेवी और प्रशासन ने उनकी खोज शुरू की, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से भी राहत-बचाव टीम माउंट त्रिशूल भेजी गई है।...