Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

कोर्ट ने किसानों से कहा- आपने पूरे शहर का दम घोंट दिया, आम लोगों को भी आवाजाही का हक है

कोर्ट ने किसानों से कहा- आपने पूरे शहर का दम घोंट दिया, आम लोगों को भी आवाजाही का हक है

देश-विदेश
नई दिल्ली कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत मांग रहे किसान संगठनों को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फटकार लगाई है। सख्त टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि आपने पूरे दिल्ली शहर का दम घोंट दिया है। हाईवे जाम कर दिया है। संगठन ने कहा था कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण और अहिंसक विरोध प्रदर्शन करने के लिए 200 किसानों को एकजुट होने की अनुमति दी जाए। इसके जवाब में बाद कोर्ट ने कहा कि पूरे शहर का दम घोंटने के बाद आप शहर के अंदर आना चाहते हैं। यहां रहने वाले नागरिक क्या इस प्रदर्शन से खुश हैं? ये गतिविधियां रुकनीं चाहिए।...
केरल का 54 साल का ठग गिरफ्तार

केरल का 54 साल का ठग गिरफ्तार

देश-विदेश
कोच्चि केरल में इन दिनों एक शातिर ठग की गिरफ्तारी चर्चा में है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 54 साल के मोनसन मवुंकल ने बीते कई सालों में फर्जी एंटीक आइटम का म्यूजियम बनाकर 10 करोड़ से अधिक रुपए की ठगी की है। स्वयंभू एंटीक डीलर मोनसन अपने संग्रहालय में टीपू सुल्तान का सिंहासन, जीसस द्वारा इस्तेमाल किए गए कपड़े, पैगंबर मोहम्मद साहब द्वारा इस्तेमाल किए गए प्याले जैसे दुर्लभ एंटीक आइटम होने का दावा करता था। बाकायदा उसने अपने घरों में इन फर्जी एंटीक सामानों का संग्रहालय बना रखा था।...
भारत ने कहा- LAC पर सैनिक और हथियारों का जमावड़ा कर रहा ड्रैगन

भारत ने कहा- LAC पर सैनिक और हथियारों का जमावड़ा कर रहा ड्रैगन

देश-विदेश
नई दिल्ली चीन लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी LAC पर न सिर्फ सैनिकों की तादाद बढ़ा रहा है, बल्कि यहां हथियारों का जखीरा भी जुटा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने साफ कर दिया कि भारत भी चीन की हरकतों पर पैनी नजर बनाए हुए है और देश की सुरक्षा के लिए तैयारी पूरी की गई है।...
स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 लॉन्च

स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 लॉन्च

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 और अमृत 2.0 प्रोग्राम की शुक्रवार को शुरुआत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोदी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को मजबूती देने का बीड़ा अब नई पीढ़ी ने उठा लिया है। आज बच्चे चॉकलेट के रैपर फेंकते नहीं बल्कि जेब में रख लेते हैं और गंदगी फैलाने पर बड़ों को भी टोकते हैं। मोदी ने कहा कि साफ-सफाई के मामले में युवा पहल कर रहे हैं। कुछ वेस्ट से भी कमाई कर रहे हैं तो कई जागरुकता फैला रहे हैं। सूखे और गीले कचरे को अलग करने के लिए लोग जागरुक हो गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन से दूसरे फेज में शहरों से कूड़े के पहाड़ पूरी तरह हटाए जाएंगे। मोदी ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से कहा कि ऐसा ही एक पहाड़ लंबे समय से दिल्ली में भी है, यह भी हटने का इंतजार कर रहा है। मोदी ने कहा कि बाबा साहेब, असमानता दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम ...
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे CM चन्नी

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे CM चन्नी

देश-विदेश
जालंधर CM चरणजीत चन्नी दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां अब वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद PM मोदी से उनकी पहली मुलाकात है। इसमें वो कृषि सुधार कानून वापस लेने, फसल खरीद में देरी न करने और करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद पंजाब कांग्रेस की कलह को देखते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। सिद्धू के इस्तीफे के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। चर्चा है कि सिद्धू को मनाने के लिए जो रास्ता निकाला गया, उससे सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जनता के बीच भी सरकार को लेकर गलत छवि जा सकती है। इस मामले को भी CM चन्नी दिल्ली दौरे में हाईकमान के आगे उठा सकते हैं।...
मनीष हत्याकांड में गोरखपुर पुलिस की कारगुजारी

मनीष हत्याकांड में गोरखपुर पुलिस की कारगुजारी

देश-विदेश
गोरखपुर कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में मौत में मामले में पुलिस की कारगुजारी पर शुरू से ही लीपापोती की कोशिश हो रही है। पहले तो पुलिस इसे हत्या मानने को ही तैयार नहीं थी। जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में हस्तक्षेप किया तो 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन अफसरों ने CM के आदेश की परवाह न करते हुए FIR में 3 पुलिसकर्मियों को ही नामजद किया। 3 को अज्ञात बता दिया। जिन्हें नामजद किया, उन्हें भी अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इतना ही नहीं डीएम और एसएसपी पीड़ित परिवार पर इस बात के लिए दबाव बनाते रहे कि केस दर्ज होने पर 6 पुलिसकर्मियों का परिवार बर्बाद हो जाएगा। कोर्ट कचहरी की लड़ाई लंबी चलती है। वे केस दर्ज न कराएं।...
नटवर सिंह का कांग्रेस हाईकमान पर हमला

नटवर सिंह का कांग्रेस हाईकमान पर हमला

देश-विदेश
नई दिल्ली पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कांग्रेस की मौजूदा हालत को लेकर पार्टी हाईकमान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अभी के हालात बिलकुल भी ठीक नहीं है। इसके लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं- सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा। नटवर सिंह ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा- राहुल के पास कोई पद भी नहीं है, लेकिन वे सभी मामलों में फैसले लेते हैं। कांग्रेस में अब न तो कभी वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग होती है और न कभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाई जाती है।...
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस सौजन्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार सुबह बेंगलुरु के अपार्टमेंट में वे मृत पाई गईं। पुलिस ने उनकी लाश के साथ सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। सौजन्या कोडगु जिले के कुशलनगर की रहनी वाली थीं और उन्होंने कुछ सीरियल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। पुलिस ने उनके पैर के टैटू से उनकी पहचान की। मामले की जांच जारी है।...
चंडीगढ़ में सिद्धू और CM चन्नी की मीटिंग शुरू

चंडीगढ़ में सिद्धू और CM चन्नी की मीटिंग शुरू

देश-विदेश
जालंधर नवजोत सिद्धू पंजाब में कांग्रेस के प्रधान रहेंगे या जाएंगे? इसका फैसला आज ही हो जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में CM चरणजीत चन्नी के साथ सिद्धू की मीटिंग शुरू हो गई है। सिद्धू पंजाब में DGP इकबालप्रीत सहोता और एडवोकेट जनरल एपीएस देयोल को हटाने की मांग पर अड़े हैं। मीटिंग में हाईकमान के दूत के तौर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक हरीश चौधरी भी मौजूद हैं। वो यहां के पूरे घटनाक्रम के बारे में हाईकमान को सूचना देंगे। इसके अलावा हाईकमान का भेजा संदेश भी बताएंगे।...
राजस्थान में मोदी ने मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया

राजस्थान में मोदी ने मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया

देश-विदेश
कोरोनाकाल में खुली स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल से देश में राजनीति की दिशा बदलती नजर आ रही है। अब नेताओं ने स्वास्थ्य सविधाओं पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में 4 नए मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया। वहीं, चुनावी प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस कर स्वास्थ्य से जुड़ी 6 योजनाओं की घोषणा की। पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में 2022 में चुनाव होने हैं। वहीं, राजस्थान और कर्नाटक में 2023 में चुनाव हैं। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा में 4 नए मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया। केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में पिछड़े और वंचित जिलों को प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री ...