Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

शाह से मुलाकात के बाद अमरिंदर बोले- भाजपा जॉइन नहीं करूंगा, पर अब मैं कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा

शाह से मुलाकात के बाद अमरिंदर बोले- भाजपा जॉइन नहीं करूंगा, पर अब मैं कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा

देश-विदेश
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सियासी भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। अमरिंदर ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इसके बाद अमरिंदर के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन अब अमरिंदर ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस में नहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे। अब एक न्यूज चैनल से बातचीत में अमरिंदर ने खुद ये स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, 'अब तक मैं कांग्रेस में हूं, पर आगे नहीं रहूंगा। मेरे साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होगा।'...
UP का मनीष गुप्ता हत्याकांड:CM ने की परिवार से मुलाकात

UP का मनीष गुप्ता हत्याकांड:CM ने की परिवार से मुलाकात

देश-विदेश
कानपुर/गोरखपुर कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि पुलिस की मारपीट से मनीष की मौत हुई है। इस केस में दो बड़े मोड़ आए हैं। पहला ये कि कानपुर प्रशासन ने तड़के मनीष का अंतिम संस्कार करा दिया है। प्रशासन का कहना है कि ये कदम परिवार की सहमति से उठाया गया है। दूसरा एक दिन पहले ही गोरखपुर के DM और SSP का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मनीष की पत्नी को धमकी भरे अंदाज में केस दर्ज न कराने की सलाह दे रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की घटना पर कड़ा रुख दिखाया। CM ने दोषी पाए जाने पर पुलिसवालों की बर्खास्ती के आदेश दिए हैं। वहीं, ADG लॉ एंड ऑर्डर और DG इंटेलिजेंस के नेतृत्व में 2 कमेटियां बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटियां प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के रिकॉर्ड का रिव्यू करके CM को अपनी रिपोर्ट देगी।...
अमरिंदर-शाह मुलाकात से कांग्रेस में हड़कंप

अमरिंदर-शाह मुलाकात से कांग्रेस में हड़कंप

देश-विदेश
जालंधर कैप्टन अमरिंदर सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। कैप्टन को किसी भी तरह से BJP में जाने से रोकने की कोशिश शुरू हो गई है। इसके लिए अंबिका सोनी और कमलनाथ की ड्यूटी लगाई गई है। यह दोनों नेता कैप्टन के करीबी माने जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक कैप्टन ने उन्हें अपने अपमान की बात याद दिलाकर कदम पीछे खींचने से इनकार कर दिया है। कैप्टन की नाराजगी दूर करने के लिए कांग्रेस हाईकमान जोर लगा रहा है।...
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो कोलकाता पहुंचकर TMC में शामिल, दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो कोलकाता पहुंचकर TMC में शामिल, दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे लुइजिन्हो फलेरियो बुधवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। फलेरियो आज राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचे थे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। लुइजिन्हो फलेरियो के साथ पूर्व विधायक और सेवानिवृत्त IPS अधिकारी लवू ममलेदार, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता एन शिवदास और पर्यावरणविद् राजेंद्र शिवाजी काकोडकर सहित कुल 10 नेताओं ने भी TMC की सदस्यता ली। लुइजिन्हो फलेरियो ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही। उन्होंने ममता बनर्जी को स्ट्रीट फाइटर बताया था। उन्होंने कहा कि ममता ही एक ऐसी नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का मुकाबला कर सकती हैं।...
हरीश चौधरी हाईकमान को दे रहे पल-पल बदल रहे हालात की जानकारी, प्रियंका के करीबी आचार्य प्रमोद ने भी सिद्धू पर साधा निशाना

हरीश चौधरी हाईकमान को दे रहे पल-पल बदल रहे हालात की जानकारी, प्रियंका के करीबी आचार्य प्रमोद ने भी सिद्धू पर साधा निशाना

देश-विदेश
जालंधर राजस्थान कांग्रेस के मंत्री हरीश चौधरी पंजाब प्रकरण की पल-पल की सूचना हाईकमान को दे रहे हैं। वहीं प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद ने भी इस्तीफे को लेकर नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि पंजाब में पार्टी की साख दांव पर लगी है और ऐसे माहौल में सिद्धू का इस्तीफा पार्टी हाईकमान के विश्वास के साथ एक बड़ा धोखा है। चौधरी सुबह 9 बजे चंडीगढ़ पहुंच गए थे। उनका नवजोत सिद्धू और CM चन्नी से मुलाकात का कार्यक्रम था। हालांकि मुलाकात हुई या नहीं, इस पूरे कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया। हाईकमान पंजाब में सीधे किसी से बात नहीं कर रहा है। हरीश चौधरी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की जानकारी आलाकमान तक पहुंचा रहे हैं।...
कांग्रेस सांसद ने कहा- पंजाब की जिन्हें समझ नहीं वे मसले सुलझा रहे हैं, पाकिस्तान खुश हो रहा होगा

कांग्रेस सांसद ने कहा- पंजाब की जिन्हें समझ नहीं वे मसले सुलझा रहे हैं, पाकिस्तान खुश हो रहा होगा

देश-विदेश
जालंधर पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पर सांसद मनीष तिवारी ने वार किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पंजाब की समझ नहीं है, वो मसले सुलझा रहे हैं। तिवारी ने पंजाब के हालात पर चिंता जाहिर की। मनीष तिवारी श्री आनंदपुर साहिब से सांसद हैं। मनीष तिवारी ने आगे कहा कि पंजाब की मौजूदा स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां अस्थिरता का माहौल देखकर कोई खुश होगा तो वह पाकिस्तान है। उन्हें लगता होगा कि पंजाब के इन अस्थिर हालात में काले मंसूबों को अंजाम देने का मौका मिल जाएगा।...
भवानीपुर में राष्ट्रीय मुद्दे हावी:पश्चिम बंगाल उपचुनाव में किसान आंदोलन का मुद्दा उठा रहीं ममता बनर्जी, भाजपा चुनावी हिंसा का

भवानीपुर में राष्ट्रीय मुद्दे हावी:पश्चिम बंगाल उपचुनाव में किसान आंदोलन का मुद्दा उठा रहीं ममता बनर्जी, भाजपा चुनावी हिंसा का

टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोलकाता कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा। है। यहां तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से है। ममता को मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप 5 नवंबर तक विधानसभा में एक सीट जीतनी होगी। तृणमूल ने भवानीपुर को अपनी बेटी चाहिए’ कैंपेन चलाया तो भाजपा चुनाव बाद हिंसा का मु्द्दा उठाती रही। प्रचार के अंतिम दिनों तक दोनों दल के प्रत्याशी मंदिर और गुरुद्वारे में माथा टेकते रहे। TMC के महासचिव पार्थ चटर्जी कहते हैं कि हमारा लक्ष्य रिकॉर्ड अंतर से जीत सुनिश्चित करना है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा के लिए भवानीपुर की लड़ाई सीट जीतने से ज्यादा अपने 35% वोट शेयर को बरकरार रखने की है।...
ठाणे में एक व्यक्ति को कोविड वैक्सीन की जगह एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया, एक डॉक्टर और नर्स सस्पेंड

ठाणे में एक व्यक्ति को कोविड वैक्सीन की जगह एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया, एक डॉक्टर और नर्स सस्पेंड

देश-विदेश
मुंबई कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच डॉक्टर्स और नर्सों की लापरवाही भी सामने आती रही हैं। ताजा मामला ठाणे से सामने आया है। यहां मंगलवार को वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान एक व्यक्ति को नर्स ने एंटी रैबीज (कुत्ते के काटने पर लगने वाला इंजेक्शन) का इंजेक्शन लगा दिया। हालांकि, इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आरोपी नर्स और इस ड्राइव के इंचार्ज डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। ठाणे नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर संदीप मालवी ने बताया कि घटना ठाणे के कलावा इलाके के हेल्थ सेंटर की है। हमने एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने वाली नर्स और डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है और जिसे टीका लगाया गया है, उसे डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।...
जोजिला टनल:साढ़े तीन घंटे की दूरी 15 मिनट में तय होगी

जोजिला टनल:साढ़े तीन घंटे की दूरी 15 मिनट में तय होगी

देश-विदेश
सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर से लद्दाख के बीच बन रही जोजिला टनल का काम दिसंबर 2023 तक पूरा हो सकता है। यह दुनिया की सबसे ऊंचाई पर सबसे लंबी टनल होगी। इसके बनने के बाद कश्मीर से लद्दाख का संपर्क 12 महीने बना रहेगा, जो भारी बर्फबारी के बीच 6 महीने तक बंद रहता है। साथ ही जोजिला दर्रे को पार करने में लगने वाला साढ़े 3 घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में ही पूरा हो सकेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को जोजिला सुरंग के दोनों छोर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा- ‘सुरंग का निर्माण 2026 तक होना था। लेकिन निर्माण कंपनी को इसे दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है।’ वहीं, नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक ब्रिगेडियर जीएस कांबो ने भी भरोसा दिलाया कि टनल का काम समय से पहले ही कर लिया जाएगा।...
पलवल में एक घर में मिले 5 लोगों के शव:

पलवल में एक घर में मिले 5 लोगों के शव:

देश-विदेश
रेवाड़ी/पलवल दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिले में बुधवार की सुबह एक ही घर से 5 शव बरामद हुए। परिवार का मुखिया फंदे पर झूलता मिला, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, परिवार के मुखिया ने पत्नी और बच्चों को जहर देने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पलवल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना गांव औरंगाबाद की है। मृतकों की पहचान 33 साल के नरेश, उसकी पत्नी 30 साल की आरती, 7 साल के बेटे संजय, 9 साल की बेटी भावना और 11 साल की भतीजी रविता के रूप में हुई। सरपंच ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सरपंच के अनुसार, बुधवार सुबह काफी देर तक नरेश के घर में हलचल नजर नहीं आई। पड़ोसियों ने जाकर देखा तो मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।...