Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 296 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर बंद

शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 296 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर बंद

बिजनेस
नई दिल्ली सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, लेकिन दिन-भर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार कारोबार के अंत में शुरुआती गिरावट से उबर गया। दिन का कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक की उछाल के साथ 57,420 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 82 अंकों की तेजी के साथ 17,086 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट के साथ खुला था बाजारकारोबार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेेक्स 492.54 अंक या 0.86 फीसदी टूटकर के साथ 56,631.77 के स्तर पर खुला था। वहीं एनएसई के निफ्टी ने 143.20 या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 16,860.85 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। आज आरबीएल बैंक का शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहा। ...
बैंक में काम है तो छुट्टियों के ये दिन रखें याद, जनवरी में 16 दिन नहीं होगा कामकाज

बैंक में काम है तो छुट्टियों के ये दिन रखें याद, जनवरी में 16 दिन नहीं होगा कामकाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। साल के पहले महीने यानी जनवरी में बैंकों में 16 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 9 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। गंगटोक में 4 दिन की छ्ट्‌टी से होगी साल की शुरूआतसिक्किम की राजधानी गंगटोक में बैंकों में साल की शुरूआत में लगातार 4 दिन कामकाज नहीं होगा। यहां 1 से 1 जनवरी तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।...
विजय सेल्स पर एपल डेज सेल शुरू, 31 दिसंबर से पहले आईफोन 13 सस्ते में खरीदने का मौका

विजय सेल्स पर एपल डेज सेल शुरू, 31 दिसंबर से पहले आईफोन 13 सस्ते में खरीदने का मौका

बिजनेस
नई दिल्ली साल के खत्म होने से पहले आप नया आईफोन खरीदना चाहते हैं तब उसके लिए ये बेस्ट टाइम है। दरअसल, एपल के प्रोडक्ट बेचने वाला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विजय सेल्स एपल डेज सेल्स लेकर आया है। कंपनी अपनी पहली एनीवर्सरी के मौके पर एपल के कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दे रहा है। इसमें आईफोन के साथ मैकबुक, एयरपॉड और अन्य प्रोडक्ट्स शामिल हैं। विजय सेल्स ऑफर के साथ HDFC कैशबैक भी दे रहा है। ये सेल आईफोन 13 सीरीज पर 11,500 रुपए का फायदाइस सेल्स में आईफोन 13 सीरीज के सभी मॉडल पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। यहां से आईफोन 13 को 69,900 रुपए में, आईफोन 13 प्रो को 1,08,900 रुपए में, आईफोन 13 प्रो मैक्स को 1,18,400 रुपए में और आईफोन 13 मिनी को 60,400 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, आईफोन 13 प्रो मैक्स पर 11,500 रुपए का फायदा मिलेगा। आइए आईफोन 13 सीरीज पर मिलने वाले ऑफर पर एक नजर डालते हैं।...
31 दिसंबर तक फाइल करना है ITR:रिटर्न फाइल करने से आसानी से मिलता है लोन और खुद का बिजनेस शुरू करने में भी मिलती है मदद

31 दिसंबर तक फाइल करना है ITR:रिटर्न फाइल करने से आसानी से मिलता है लोन और खुद का बिजनेस शुरू करने में भी मिलती है मदद

बिजनेस
नई दिल्ली साल 2020-2021 के लिए आपको 31 दिसंबर तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना है। ITR फाइल करने के कई फायदे होते हैं। इससे लोन मिलने में आसानी रहती है। इसके अलावा अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं और ITR फाइल नहीं करते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सीए अभय शर्मा आपको ITR फाइल करने के फायदे, फाइल न करने के नुकसान, ITR किसे फाइल करना चाहिए और इसे कैसे फाइल करना है, ये बता रहे हैं। इन 4 लोगों के लिए ITR फाइल करना जरूरीवैसे तो जिनका भी पैन नंबर आ गया है उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना चाहिए, लेकिन प्रोविजन के मुताबिक 4 तरह के लोगों के लिए ITR फाइल करना जरूरी होता है।...
बिटकॉइन में गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में 71,843 रुपए सस्ता हुआ

बिटकॉइन में गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में 71,843 रुपए सस्ता हुआ

बिजनेस
नई दिल्ली आज यानी रविवार को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में गिरावट देखने को मिल रही है। ये दोपहर 3 बजे 1.77% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 39.80 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसकी कीमत में 71,843 रुपए की गिरावट आई है। इथीरियम की बात करें तो इसमें भी गिरावट देखने को मिल रही है। इथीरियम में 0.28% की गिरावट देखी गई है। यह बीते 24 घंटों में 899 रुपए गिरकर 3.22 लाख रुपए पर आ गई है।...
सबसे बड़े ऑनलाइन खिलाड़ी:इन-ऐप खरीदारी में हमने सालभर में 3770 करोड़ रुपए खर्च किए

सबसे बड़े ऑनलाइन खिलाड़ी:इन-ऐप खरीदारी में हमने सालभर में 3770 करोड़ रुपए खर्च किए

बिजनेस
नई दिल्ली जाने वाला हर साल इंसान को कुछ सिखाकर, कोई पाठ पढ़ाकर ही विदा लेता है। पिछले दो साल में कोरोनाकाल के दौरान लोगों ने डिजिटली काफी कुछ सीखा हैं। फिर चाहे वो ऑनलाइन पेमेंट करने की बात हो। या फिर ऑनलाइन स्टडी और वर्क फ्रॉम होम की। बच्चे इस दौरान ऑनलाइन गेमिंग के करीब पहुंच गए। भारत अब गेमिंग ऐप के लिहाज से गूगल प्ले स्टोर और एपल प्ले स्टोर के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक है। देश के लोगों ने मोबाइल गेम्स पर जमकर पैसे खर्च भी किए हैं। क्राफ्टन इंक कंपनी में इंडिया और मिडिल ईस्ट एंड नॉर्थ अफ्रीका के हेड, अनुज टंडन ने बताया कि 2020 से 2021 तक एक बड़ा बदलाव यह था कि लोगों ने मोबाइल गेम्स पर ज्यादा पैसे खर्च करना शुरू कर दिए हैं। 2020 में लोगों का गेम्स को लेकर इंगेजमेंट भी ज्यादा रहा है। 2022 में भी ये सिलसिला जारी रहेगा। ऐप की खरीदारी में इस साल ज्यादा तेजी आएगी। रियल मनी गेम्...
जियो का हैप्पी न्यू ईयर प्लान लॉन्च

जियो का हैप्पी न्यू ईयर प्लान लॉन्च

बिजनेस
नई दिल्ली मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने हर साल की तरह अपना हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लॉन्च कर दिया है। इस ऑफर में कंपनी सालभर वाला रिचार्ज कराने पर ज्यादा वैलिडिटी टाइम ऑफर कर रही है। यह ऑफर क्रिसमस के मौके पर शनिवार को ही लॉन्च किया गया है। इस ऑफर के तहत 2 जनवरी तक रिचार्ज कराया जा सकता है। खास बात ये है कि यदि आप ये प्लान 1 जनवरी को लेते हैं, तब 2022 में पूरा साल आपको रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। क्या है जियो का हैप्पी न्यू ईयर प्लान? जियो ने अपने 2545 रुपए वाले प्लान को हैप्पी न्यू ईयर प्लान में बदल दिया है। पहले इस प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी मिल रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 365 दिन कर दिया गया है यानी कंपनी इस रिचार्ज पर ग्राहकों को अब 29 दिन का ज्यादा वैलिडिटी टाइम ऑफर कर रही है। कुल मिलाकर आपको सिंगल रिचार्ज पर सालभर की वैलिडिटी मिलेगी।...
40 हजार से कम के 3 बेस्ट लैपटॉप, ऑनलाइन क्लास से लेकर वर्क फ्रॉम तक में काम आएंगे

40 हजार से कम के 3 बेस्ट लैपटॉप, ऑनलाइन क्लास से लेकर वर्क फ्रॉम तक में काम आएंगे

बिजनेस
तो अगर आप भी एक लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं एक ऐसा लैपटॉप जो 40,000 से कम का हो, तो आज हम आपको ऐसे ही 3 बेस्ट लैपटॉप के बारे में बता रहे हैं। तो आईए जानते हैं..... 1.रेडमीबुक15 ई-लर्निंग एडिशनसबसे पहला ऑप्शन रेडमीबुक15 ई-लर्निंग एडिशन का है। इसमें 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप का डिजाइन काफी हद-तक मैकबुक जैसा ही लगता है । ये लैपटॉप परफॉर्मेंस में भी ठीक-ठाक है, अच्छी परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें इंटेल का 11th जनरेशन i5 प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB SSD दी गयी है। जो ऑफिस वर्क के लिए बढ़िया है। भारत में लॉन्च हुए शाओमी के कुछ लैपटॉप में वेबकैम ही नहीं था, लेकिन इस लैपटॉप में 720P HD वेबकैम दिया गया है, जो ऑनलाइन क्लासेस और वीडियो कॉलिंग के वक्त काफी काम आता है। इसकी कीमत 40,999 रुपए है। 2.आसुस क्रोमबुक फ्लिप C214यदि आप लैपटॉप का कैज़ुअल इस्तेमाल जैसे वेब सर्फिंग...
चीन के साथ टेंशन का ट्रेड पर असर नहीं:भारत ने रिकॉर्ड 6.59 लाख करोड़ रु. का आयात किया

चीन के साथ टेंशन का ट्रेड पर असर नहीं:भारत ने रिकॉर्ड 6.59 लाख करोड़ रु. का आयात किया

बिजनेस
नई दिल्ली भारत और चीन के बीच आपसी कारोबार इस साल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। एक जनवरी से 30 नवंबर 2021 के बीच दोनों देशों में कुल 8.57 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हुआ, जो पिछले पूरे साल के मुकाबले 46.4% ज्यादा है। अहम बात यह है कि इन 11 महीने में भारत ने चीन से 6.59 लाख करोड़ रु. का सामान खरीदा, जो पिछले साल के मुकाबले 49% ज्यादा है। वहीं, चीन ने भारत से कुल 1.98 लाख करोड़ रु. का सामान खरीदा, जो पिछले साल के मुकाबले 38.5% ज्यादा है। इसके बावजूद भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 4.61 लाख करोड़ हो गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। दोनों देशों के बीच रिकॉर्ड कारोबार का यह आंकड़ा दुनिया को इसलिए चौंका रहा है, क्योंकि पिछले साल से दोनों देशों के बीच एलएसी पर तनाव बढ़ा हुआ है। दोनों तरफ से 50-50 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। यह संख्या 1962 के युद्ध के बाद सबसे ज्यादा है।...
महज सात दिन का समय शेष

महज सात दिन का समय शेष

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली साल 2021 खत्म होने में महज सात दिनों का समय बचा हुआ है। 2022 के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। अगर आप पेंशनर हैं और अपनी पेंशन को निर्बाध रूप से पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है तो इससे पहले ये दस्तावेज जमा कराना फायदे का सौदा होगा। ये काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं।  जीवित होने का प्रमाण है दस्तावेज जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपके पास आज से सात दिन का समय ही बचा है। बिना रुकावट अपनी पेंशन पाने के लिए पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना बेहद जरूरी है। यह दस्तावेज दरअसल इसलिए जमा कराया जाता है क्योंकि इस लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से पता चलेगा कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं। इसके लिए सरकार ने अंतिम तिथि को बीते दिनों बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया था।...