Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स में 497 अंकों की तेजी, निफ्टी 16700 के पार

शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स में 497 अंकों की तेजी, निफ्टी 16700 के पार

बिजनेस
नई दिल्ली सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 497 अंक या 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 56,319.01 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी सूचकांक भी 156.65 अंक या  0.94 फीसदी की उछाल के साथ 16, 770.85 के स्तर पर आकर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 498 अंक की बढ़त के साथ, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 158 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। कारोबार के दौरान  सेंसेक्स 1064 अंकों की तेजी के साथ 56,819 पर पहुंचा था। इस बढ़त के कारण निवेशकों की संपत्ति 5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। टाटा स्टील का शेयर आज 5 फीसदी तक बढ़ा है। बाजार में आज दिन भी दोनों सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करते रहे। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स कुछ ही देर में 520.78 अंक या ...
स्कैमर्स ने 7.7 अरब डॉलर के क्रिप्टो उड़ाए

स्कैमर्स ने 7.7 अरब डॉलर के क्रिप्टो उड़ाए

बिजनेस
नई दिल्ली क्रिप्टोकरेंसी के प्रति लोगों की लोकप्रियता में किस कदर इजाफा हो रहा है, इसका अंदाजा इसमें होने वाले भारी-भरकम निवेश के आंकड़े देखकर साफ लग जाता है। इसके साथ ही जैसे-जैसे डिजिटल मुद्राओं की कीमत में इजाफा होता जा रहा है, इसमें घोटाले भी बढ़ते जा रहे हैं। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में स्कैमर्स ने 7.7 अरब डॉलर के क्रिप्टो उड़ाए और निवेशकों को चूना लगाया।  'रग पुल' सबसे ज्यादा लूटने वाली स्कीमचेन एनालिसिस की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में बढ़ते क्रिप्टोकरेंसी घोटाले का एक प्रमुख स्रोत 'रग पुल' था, जहां एक नई क्रिप्टोकरेंसी के डेवलपर अचानक गायब हो जाते हैं। वे निवेशकों के लगाए पैसे को भी अपने साथ ले जाते हैं, जबकि निवेशक हाथ मलते रह जाते हैं। क्रिप्टोकरेंसी स्कैमर्स ने 2021 में पीड़ितों से 7.7 अरब डॉलर मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी बनाई, जो पिछले साल की तुलना में नुक...
आज झारखंड में पेट्रोल पंप बंद, वैट घटाने की मांग को लेकर हड़ताल

आज झारखंड में पेट्रोल पंप बंद, वैट घटाने की मांग को लेकर हड़ताल

बिजनेस
नई दिल्ली आज झारखंड राज्य के सभी पेट्रोल पंद बंद हैं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वैट घटाने की मांग को लेकर किया बंद का आह्वान किया है। एसोसिएशन राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग कर रहा है। इसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  ये है पेट्रोलियम डीजर्स की मांगझारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांग है कि सरकार पेट्रोल पर 5 प्रतिशत वैट घटाए। उनका कहना है कि अगर सरकार वैट की दर 22 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत कर दे, तो राज्य के लोगों तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एसोसिएशन का कहना है कि झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है। ऐसे में झारखंड से चलने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से डीजल भरवा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें नुकसान हो रहा है।...
लालगढ़ में एसबीआई शाखा के नये भवन का हुआ उद्घाटन

लालगढ़ में एसबीआई शाखा के नये भवन का हुआ उद्घाटन

बिजनेस, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर/लालगढ़ जाटान (सीमा सन्देश)। गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के नए भवन का उदघाटन जीएम नेटवर्क-3, अरविंद कुमार सिंह, डीजीएम बीकानेर सुशील कुमार, एजीएम श्रीगंगानगर मूलचंद मीणा द्वारा किया गया। इस मौके पर बैंक स्टाफ व ग्रामीणों ने बडी संख्या में भाग लिया। बैंक के अधिकारियों द्वारा ग्राहकों की सेवा के लिए सीडीएम मशीन की घोषणा की गई। शाखा प्रबंधक नवीन कोचर ने बताया कि नए भवन में शाखा स्थानांतरण होने पर ग्राहकों और अधिक सुविधाएं दी जाएगी।...
स्मार्टफोन मार्केट में घरेलू कंपनियों की जबरदस्त वापसी

स्मार्टफोन मार्केट में घरेलू कंपनियों की जबरदस्त वापसी

बिजनेस
नई दिल्ली साल 2021 कई मायनों में भारत के लिए खास रहा है। गैजेट और टेक्नोलॉजी के मामलों में तो यह बेहद ही खास रहा है। साल 2021 में भारतीय कंपनियों के गैजेटे से लेकर एप्स तक छाए रहे हैं। वियरेबल और वायरलेस हेडसेट मार्केट में भारतीय कंपनियों का दबदबा हो ही गया है। स्मार्टफोन मार्केट की बात करें तो साल 2021 में माइक्रोमैक्स और लावा ने अपनी शानदार वापसी की है। दोनों कंपनियों ने एक के बाद एक कई स्मार्टफोन पेश किए हैं। लावा ने अपना पहला 5जी स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है। साथ ही 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली लावा देश की पहली मोबाइल कंपनी भी बन गई है।...
ओमिक्रॉन के हावी होने से सेंसेक्स 1832 अंक टूटा

ओमिक्रॉन के हावी होने से सेंसेक्स 1832 अंक टूटा

बिजनेस
मुंबई भारतीय शेयर बाजार पर सप्ताह के पहले दिन ही कमजोर ग्लोबल संकेत और ओमिक्रॉन का सीधा-सीधा असर दिखा।  सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ शुरू हुआ। सेसेंक्स 664.78 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 56,346.96 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 198.80 अंक यानी 1.12 फीसदी टूटकर 16795.70 के स्तर पर पहुंच गया ।  थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 848 अंक टूटकर 56,163.68 पर पहुंच गया । वहीं, निफ्टी 16,824 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 1035.86 अंक यानी 1.82 फीसदी गिरकर 55,975.88 अंक पर कारोबार पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 323 अंक यानी 1.90 फीसदी गिरकर 16,662.20 अंक पर कारोबार कर रहा। दोपहर 1 बजे बीएसई का सेंसेक्स 1832 अंक गिरकर  मार्केट एक्सपर्टों की मानें तो ग्लोबल संकेतों और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण बाजार पर दबाव बना रहेगा। ...
शेयर मार्केट पर ओमिक्रॉन की ‘नजर’: चंद मिनटों में 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

शेयर मार्केट पर ओमिक्रॉन की ‘नजर’: चंद मिनटों में 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

बिजनेस
मुंबई कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की 'नजर' पैसों पर ही लग गई है। शेयर बाजार पर इसका असर इतना खतरनाक हुआ है कि एक ही झटके में पैसों को पानी में बहा दिया । सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम से नीचे जा गिरा। सेंसेक्स में 1000 अंक और निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ ही बाजार पूरी तरह हिल गया। चंद मिनटों के भीतर ही पूरा बाजार धड़ाम से नीचे आ गया। जिससे निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।  बाजार खुलने के 10 मिनट के भीतर 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।  1400 अंकों तक टूटा सेंसेक्सशुरुआती आधे घंटे में बाजार को देखें तो सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट गया। सेंसेक्स 1076.46 अंक यानी 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 55,935.28 पर लाल निशान के साथ कारोबार पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 322.30 अंक यानी 1.9 फीसदी की कमजोरी के साथ 16,662.90  पर था। सुबह...
अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। सोमवार को सेंसेक्स 1100 अंकों की गिरावट पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 17 हजार से नीचे पर बंद हुआ।
आयकर रिटर्न भरने की जल्दबाजी में न भूले टैक्स छूट के ये उपाय

आयकर रिटर्न भरने की जल्दबाजी में न भूले टैक्स छूट के ये उपाय

बिजनेस
नई दिल्ली आयकर रिटर्न भरने का समय अगले सप्ताह खत्म हो रहा है। अभी तक रिटर्न नहीं भरने वाले करदाता जल्दबाजी में कई गलतियां कर सकते हैं। सावधानी के अभाव में कर छूट का पूरा लाभ भी नहीं उठा सकेंगे। आप भी शेष समय में रिटर्न भरने की तैयारी कर रहे हैं तो कौन-से चार उपाय आपको टैक्स छूट दिला सकते हैं, पेश है प्रमोद तिवारी की रिपोर्ट- ब्याज : अन्य स्रोत से आय है बचत खाते पर कमाई बीपीएन फिनकैप के निदेशक एके निगम का कहना है कि आयकर रिटर्न में करदाताओं की कमाई को मुख्य रूप से पांच भागों में बांटा जाता है। वेतन, कारोबार, आवास संपत्ति, पूंजीगत लाभ हानि और अन्य स्रोत से आय। जो भी कमाई पहले चार के तहत नहीं आती है, उसे अन्य स्रोत से आय की श्रेणी में रखा जाता है। 10,000 रुपये तक मिलती है आयकर छूट बचत खातों से मिले ब्याज परइसमें सबसे पहला नंबर बचत खातों के ब्याज का आता है। अधिकतर करदात...
यूपीआई लेनदेन करते समय रहे अलर्ट

यूपीआई लेनदेन करते समय रहे अलर्ट

बिजनेस
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में यूपीआई के इस्तेमाल पर प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। इससे लेनदेन की प्रतिपूर्ति के लिए 1,300 करोड़ का प्रावधान भी किया है। अगर आप भी लेनदेन के लिए यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंडरफेस) का इस्तेमाल करते हैं तो फर्जीवाड़े से बचने के लिए सतर्क रहें। साइबर सुरक्षा की लगातार बढ़ी रहीं चुनौतियों के बीच स्मार्टफोन के जरिये किए जाने वाले लेनदेन में ज्यादा सतर्कता जरूरी है क्योंकि आपका मोबाइल फोन वर्चुअल मनी वॉलेट बन जाता है। अगर लेनदेन के दौरान लापरवाही करते हैं तो वित्तीय धोखाधड़ी के लिए यह आसान लक्ष्य बन जाता है। ऐसे में वित्तीय लेनदेनों को सुगम बनाने के लिए मोबाइल एप के इस्तेमाल के समय सजग रहना और सुरक्षा संबंधी तरीकों का पालन करना जरूरी हो जाता है । अगर आप यूपीआई लेनदेन के दौरान छह बातों का ध्यान रखते हैं तो फर्जीवाड़ा...