Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

एमयूएफजी बैंक पर आरबीआई ने लगाई 30 लाख की पेनल्टी, दो और बैंकों पर भी की कार्रवाई

एमयूएफजी बैंक पर आरबीआई ने लगाई 30 लाख की पेनल्टी, दो और बैंकों पर भी की कार्रवाई

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि उसने एमयूएफजी बैंक लिमिटेड पर कर्ज के मामले में वैधानिक और अन्य पाबंदियों को लेकर जारी निर्देशों का पालन न करने पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के दो और बैंकों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की गई है।  इसलिए लगाया गया जुर्मानागौरतलब है कि एमयूएफजी बैंक को पहले द बैंक ऑफ टोक्यो-मित्सुबिशी यूएफजे लिमिटेड के नाम से भी जाना जाता था। आरबीआई ने कहा कि एमयूएफजी ने ऐसी कंपनियों को कर्ज बांटे जिनके निदेशक मंडल में ऐसे व्यक्ति शामिल थे जो अन्य बैंकों के बोर्ड में निदेशक थे। ये साफ तौर पर आरबीआई के दिशा-निर्देशों और नियमों का उल्लंघन है। 11 मार्च, 2019 की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में पर्यवेक्षी मूल्यांकन के दौरान अन्य बातों के साथ-साथ, बैंक द्वारा कंपनियों को लोन और एडवांसेज स्वीकृत करने के...
बैंक ग्राहकों के हितों के लिए आरबीआई ने उठाया ये कदम

बैंक ग्राहकों के हितों के लिए आरबीआई ने उठाया ये कदम

बिजनेस
नई दिल्ली दिसंबर चल रहा है यानी साल का आखिरी महीना। इसके कुछ ही दिन बाद नया साल आ जाएगा। इस साल यानी 2021 में लोगों को कई बदलाव देखने को मिले। इनमें से कुछ बदलाव अच्छे तो कुछ बुरे भी थे। आने वाले नए साल में भी कई बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है। ग्राहकों के डाटा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए साल 2021 में आरबीआई ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था, जिसकी शुरुआत 1 जनवरी 2022 से हो जाएगी। नए नियम के तहत आने वाले साल की शुरुआत के साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के नियमों में भी बड़ा बदलाव हो जाएगा। अगले साल से डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने के लिए आरबीआई आपके कार्ड को एक टोकन नंबर देगी। उसी के जरिए ग्राहक पेमेंट कर पाएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि क्या है ये नया नियम और हमारी जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ने वाला है?...
आज 24वें दिन भी तेल के दाम रहे स्थिर, कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये

आज 24वें दिन भी तेल के दाम रहे स्थिर, कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 24वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में तेल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है। जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमतआज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।शहर डीजल पेट्रोलदिल्ली 86.67   95.41मुंबई...
एक रुपये में मिलेगा 2 लाख तक का बीमा

एक रुपये में मिलेगा 2 लाख तक का बीमा

बिजनेस
नई दिल्ली सरकार द्वारा कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका फायदा आम नागिरक को मिलता है। वहीं, कई योजनाओं में समय-समय पर बदलाव भी किए जाते हैं और नई-नई योजनाओं को भी लाया जाता है। देश की बड़ी आबादी को लाभ दिया जा सके, इसके लिए सरकार समय-समय पर जरूरी कदम उठाती रहती है। जैसे- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को ही ले लीजए। ये एक बीमा योजना है, जिसमें केंद्र सरकर द्वारा लोगों को लाभ दिए जाते हैं। इसमें प्रीमियम बेहद कम होता है, और इस योजना के तहत लाभ अच्छा मिलता है। लेकिन अब भी ज्यादातर लोग इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं या फिर उन्हें इसके बारे में बेहद कम जानकारी है। जबकि ये काफी काम की योजना है। ऐसे में अगर आप भी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानना चाहते हैं या इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।...
अमेरिका-जापान समेत पूरी दुनिया को 50 साल बाद फिर डरा रही महंगाई

अमेरिका-जापान समेत पूरी दुनिया को 50 साल बाद फिर डरा रही महंगाई

बिजनेस
नई दिल्ली दुनिया भर में इन दिनों महंगाई को लेकर लोग परेशान हैं। लगभग हर बड़े देश में महंगाई पुराने रिकॉर्ड तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वहीं दूसरी ओर इसे नियंत्रित करने के तमाम उपाय नाकामयाब होते दिख रहे हैं। यही कारण है कि अमेरिका, चीन, जापान और भारत समेत कई देशों में लोगों को नए साल में महंगाई और बढ़ने का डर सता रहा है। हाल ये है कि अमेरिका में 1982 के बाद महंगाई उच्च स्तर पर है तो दूसरी ओर भारत में थोक महंगाई का आंकड़ा 12 साल के हाई पर पहुंच चुका है। ऐसे में ऐसे में पांच दशक बाद अब फिर से आम लोगों समेत विशेषज्ञों को महंगाई का डर सता रहा है। संभावना जताई जा रही है कि नए साल में भी लोगों की जेब पर बोझ कम नहीं होगा। ...
नई दिल्ली : काल्स रिफाइनरी कंपनी पर सेबी ने लगाया 17 करोड़ का जुर्माना

नई दिल्ली : काल्स रिफाइनरी कंपनी पर सेबी ने लगाया 17 करोड़ का जुर्माना

बिजनेस
नई दिल्ली बाजार नियामक सेबी ने काल्स रिफाइनरी लिमिटेड, उसके एक अधिकारी व एक प्रतिष्ठान पर कुल 17 करोड़ का जुर्माना लगाया है। सेबी ने कहा, ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीप्ट में नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई हुई है। काल्स रिफाइनरी ने 20 करोड़ डॉलर के 78.8 लाख जीडीआर जारी किए थे। इसका इश्यू 12 दिसंबर, 2007 को समाप्त हुआ था। इसके बाद कंपनी ने गलत जानकारी देकर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी किया था।...
राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन अकासा एयर ने जारी किया लोगो

राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन अकासा एयर ने जारी किया लोगो

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन अकासा एयर ने गुरुवार को अपना लोगो जारी किया। कंपनी ने अपने लोगो को The Rising A नाम दिया है। कंपनी की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, अकासा एयर के 'राइजिंग ए' पर से पर्दा उठाया गया। यह आकाश के तत्वों से प्रेरित लोगो सूर्य की गर्मी, एक पक्षी की प्रयास रहित उड़ान और एक विमान के विंग की निर्भरता को प्रदर्शित करता है।  बोइंग को 37 विमानों का दिया है ऑर्डरबता दें कि अकासा एयर ने अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी को 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों की खरीद का ऑर्डर भी दिया है। कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को जारी एक बयान में दी थी। अकासा एयर और बोइंग की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया था, 'अकासा एयर के ऑर्डर में 737 मैक्स के दो वैरिएंट शामिल हैं। इनमें 73708 और अधिक क्षमता वाले 737-8-200 विमान शमिल हैं।'...
आज 21वें दिन भी तेल के दाम रहे स्थिर, कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये, जानिए अपने शहर में कीमतें

आज 21वें दिन भी तेल के दाम रहे स्थिर, कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये, जानिए अपने शहर में कीमतें

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 21वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में तेल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।...
कैग की नसीहत: गलत आयकर गणना से हुआ 12476 करोड़ का नुकसान

कैग की नसीहत: गलत आयकर गणना से हुआ 12476 करोड़ का नुकसान

बिजनेस
नई दिल्ली कर आकलन में गलती और गणितीय गणना में चूक की वजह से आयकर विभाग को 12,476 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने मंगलवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को ऐसी गलतियों से बचने के लिए फूलप्रूफ आईटी सिस्टम और आंतरिक नियंत्रण तंत्र बनाने का सुझाव दिया है। कैग ने संसद में पेश एक रिपोर्ट में कहा है कि 12,476.53 करोड़ रुपये के 356 बड़े मामलों का ऑडिट करने के बाद पता चला कि इसमें कई तरह की गलतियां हैं। सबसे ज्यादा चूक गणितीय गणना को लेकर हुई है, जिसमें आय और कर, लेवी का ब्याज, कारोबार या पूंजी का नुकसान, मूल्यह्वास, कर छूट व निर्यात में रियायत, कारोबारी खर्च के रूप में गलत अलाउंस, आय का सही आकलन न करने जैसी त्रुटियां हैं। कैग ने बताया कि 356 बड़े मामलों में से अधिकतर में 38 तरह की सामान्य गलतियों की पहचान हुई, जिसमें 3,976.56 करोड़ के मामले श...
2021 में एशियाई मुद्राओं में रुपये का प्रदर्शन सबसे खराब

2021 में एशियाई मुद्राओं में रुपये का प्रदर्शन सबसे खराब

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय मुद्रा रुपया संभवत: एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी के रूप में वर्ष 2020 को बाय-बाय कहेगी। दरअसल, भारतीय रुपये में गिरावट का दौर जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रुपया एशियाई बाजार में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गया है। इसके पीछे मुख्य वजह विदेशी निवेशकों की ओर से जारी बिकवाली है।  विदेशी निवेशक निकाल रहे पैसागौरतलब है कि बिकवाली हावी होने का मतलब है कि घरेलू शेयर बाजार से विदेशी निवेशक अपना पैसा तेजी से निकाल रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अक्तूबर दिसंबर तिमाही में भारतीय रुपया 1.9 फीसदी कमजोर हो चुका है। इस अवधि में भारतीय मुद्रा 74 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले अब 76 रुपये प्रति डॉलर के पार पहुंच गई है। यहां तक कि पाकिस्तानी रुपये और श्रीलंकाई मुद्रा जैसी दक्षिण एशिया की छोटी करेंसियों के मुकाबले भी रुपये का प्...