Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

आज 19वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर

आज 19वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 19वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है। जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमतआज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।शहर डीजल पेट्रोलदिल्ली 86.67   9...
जानिए क्या होते हैं क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड्स, किस तरह मिलते हैं रिवार्ड

जानिए क्या होते हैं क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड्स, किस तरह मिलते हैं रिवार्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड्स को खरीदारी और भुगतान करने का एक सुविधाजनक विकल्प कहा जा सकता है, बशर्ते इसका इस्तेमाल समझदारी के साथ किया जाए। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी भी बीते कुछ समय से खूब चर्चा में है और अब क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड भी आ गए हैं।  जैसे पारंपरिक क्रेडिट कार्ड में हम भारतीय मुद्रा यानी रुपये में लेन-देन करते हैं, उसी तरह क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी पर आधारित है। इसमें रिवार्ड भी क्रिप्टो करेंसी में ही मिलते हैं। कंपनी आपको क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड जारी करती है जिसके जरिए आप खर्च कर सकते हैं और बाद में भुगतान कर सकते हैं। ...
मंथन: आरबीआई क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध के पक्ष में

मंथन: आरबीआई क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध के पक्ष में

बिजनेस
नई दिल्ली। आरबीआई ने अपने निदेशकों के केंद्रीय बोर्ड से कहा है कि प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए। लखनऊ में शुक्रवार को हुई बोर्ड की 592वीं बैठक में क्रिप्टोकरेंसी और सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास भी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि आरबीआई ने एक प्रजेंटेशन के जरिए बोर्ड को क्रिप्टोकरेंसी के खतरे समझाने का प्रयास किया। उसने कहा कि यह तकनीकी मुद्रा किसी भी अर्थव्यवस्था में ब्याज दरों से लेकर उत्पादकता तक पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसे नियंत्रित करना बहुत मुश्किल होगा। इसकी दो वजहें सामने रखीं, पहली कि यह विदेशों में पैदा की जा रही है और दूसरी कि इसे मापा नहीं जा सकता।...
अमेजन पर कार्रवाई:भारत के फ्यूचर ग्रुप से डील सस्पेंड

अमेजन पर कार्रवाई:भारत के फ्यूचर ग्रुप से डील सस्पेंड

बिजनेस
नई दिल्ली कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने शुक्रवार को अमेजन की फ्यूचर कूपन (फ्यूचर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी) के साथ 2019 में हुई डील को सस्पेंड कर दिया। रेगुलेटर ने अप्रूवल के दौरान जानकारी छिपाने पर अमेजन पर 200 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। CCI ने डील को नए सिरे से देखने के लिए भी कहा है। फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड (FPCL) और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने आरोप लगाया था कि अमेजन का FPCL में 49% हिस्सेदारी का मकसद फ्यूचर रिटेल लिमिटेड को इनडायरेक्ट रूप से कंट्रोल करना था। इन्हीं आरोपों को ध्यान में रखते हुए CCI ने अपना फैसला सुनाया है।...
चमकी किस्मत: इन चार युवाओं को ‘क्रिप्टोकरेंसी’ ने बना दिया अरबपति

चमकी किस्मत: इन चार युवाओं को ‘क्रिप्टोकरेंसी’ ने बना दिया अरबपति

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। भारत में भी बड़ी संख्या में लोग क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) में पैसे लगा रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से जहां आम लोगों को फायदा हो रहा है वहीं कई ऐसे युवा हैं जिन्होंने इसमें निवेश कर अकूत संपत्ति बना ली। इतना ही नहीं फोर्ब्स की सबसे अमीर अमेरिकी लोगों की सूची में भी इनका नाम है। आइए जानते हैं कौन हैं वो युवा जो कि पहले मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुकात रखते थे लेकिन क्रिप्टोकरेंसी ने उनकी किस्मत बदल दी… सैम बैंकमैन-फ्राइड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के फाउंडर और सीईओ सैम बैंकमैन-फ्राइड क्रिप्टो इंडस्ट्री की ओर से फोर्ब्स की सूची में शामिल होने वाले सबसे अमीर अरबपति हैं। सैम बैंकमैन-फ्राइड की कुल संपत्ति 1.67 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वे 17.51 लाख करोड़ रुपये के क्रिप्टों ...
बीएसई और एनएसई की नई गाइडलाइन: एक्सचेंज पर तकनीकी खराबी आई तो सदस्य रोजाना भरेंगे 20 हजार

बीएसई और एनएसई की नई गाइडलाइन: एक्सचेंज पर तकनीकी खराबी आई तो सदस्य रोजाना भरेंगे 20 हजार

बिजनेस
नई दिल्ली। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई व एनएसई ने कारोबार के दौरान तकनीकी खामियों पर रोक लगाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, सदस्य अगर तय समयसीमा के भीतर खराबी की जानकारी एक्सचेंज को नहीं देते हैं तो उन्हें व्यवस्था सुचारू होने तक रोजाना 20 हजार रुपये भरने होंगे। सर्कुलर में कहा गया है कि तकनीकी खराबी में सदस्यों की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर व अन्य उत्पादों व सेवाओं में आई खामियां शामिल होंगी। ऐसे सदस्य जिनकी विशेष पंजीकृत ग्राहक संख्या 50 हजार से ज्यादा होगी, उन्हें इन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।...
बदलेगा कानून : बैंकों में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी घटाएगी सरकार पर अपने पास रखेगी प्रबंधन में नियुक्ति का अधिकार

बदलेगा कानून : बैंकों में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी घटाएगी सरकार पर अपने पास रखेगी प्रबंधन में नियुक्ति का अधिकार

बिजनेस
नई दिल्ली। केंद्र सरकार निजीकरण के विरोध में जारी हड़ताल के बीच सार्वजनिक बैंकों में अपनी न्यूनतम हिस्सेदारी घटाकर आधी करने पर विचार कर रही है। अभी सरकारी बैंकों में केंद्र की न्यूनतम हिस्सेदारी 51 फीसदी है, जिसे घटाकर 26 फीसदी तक लाने के लिए कानून में बदलाव किया जा सकता है। हिस्सा घटने के बाद बैंक के प्रबंधन में नियुक्ति का अधिकार सरकार अपने पास ही रखेगी।...
P&G के शैंपू में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स मिलने की जानकारी

P&G के शैंपू में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स मिलने की जानकारी

बिजनेस
नई दिल्ली। अगर आप पैंटीन और हर्बल ब्रांड के शैम्पू स्प्रे और ड्राई कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। यह हम आपको इसलिए बता रहे हैं कि अमेरिका और कनाडा में इन ब्रांडो के जो शैम्पू और कंडीशनर बेचे जा रहे हैं, उनमें कैंसर पैदा करने वाले बेंजीन कैमिकल के होने की जानकारी मिली है। इसके बाद प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी (पीएंडजी) ने इस पर एक्शन लेते हुए बेचे गए उत्पादों को तत्काल प्रभाव से रिकॉल कर ली है। हालांकि, कंपनी ने रिकॉल किए गए उत्पादों की संख्या का खुलासा नहीं किया, जिन्हें खुदरा और ऑनलाइन आउटलेट के माध्यम से वितरित किया गया था। पीएंडजी ने कहा कि कंपनी अपने समग्र हेयर केयर उत्पाद के एक फीसदी से भी कम का प्रतिनिधित्व करती है।...
आज 17वें दिन भी नहीं घटे तेल के दाम, आम आदमी की जेब पर पड़ रहा असर

आज 17वें दिन भी नहीं घटे तेल के दाम, आम आदमी की जेब पर पड़ रहा असर

बिजनेस
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 17वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।...
स्पेक्ट्रम शुल्क: एयरटेल ने चुकाया 15519 करोड़ बकाया

स्पेक्ट्रम शुल्क: एयरटेल ने चुकाया 15519 करोड़ बकाया

बिजनेस
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने तय अवधि के 10 साल पहले ही स्पेक्ट्रम शुल्क का पूरा बकाया भुगतान कर दिया। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि उसने दूरसंचार विभाग को 15,519 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।  कंपनी के मुताबिक, 2014 की स्पेक्ट्रम नीलामी से जुड़ी पूरी बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है। इससे 3,400 करोड़ रुपये के ब्याज की बचत होगी। कंपनी को यह बकाया भुगतान चार साल के मोरेटोरियम के बाद 2026-27 से लेकर 2031-32 तक चुकाना था। इस पर सालाना 10 फीसदी ब्याज भी लगता। ...