Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच बुरी तरह टूटा बाजार, सेंसेक्स 949 अंक लुढ़का, निफ्टी 16900 के स्तर पर बंद

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच बुरी तरह टूटा बाजार, सेंसेक्स 949 अंक लुढ़का, निफ्टी 16900 के स्तर पर बंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार पर फिर कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत देखने को मिली। इसके चलते बाजार शुरुआती तेजी को अंत तक बरकरार नहीं रख पाया और कारोबार खत्म होने पर भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 949.32 अंक गिरकर 57,000 से नीचे आ गया। यह  टूटकर 56,747.14 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी में भी करीब 284.45 अंक की गिरावट आई और यह 17000 के स्तर से नीचे पहुंचकर 16,912.25 के स्तर पर बंद हुआ।...
एंड्रॉयड फोन में भी अब कोई और नहीं देख पाएगा आपके फोटोज और वीडियो

एंड्रॉयड फोन में भी अब कोई और नहीं देख पाएगा आपके फोटोज और वीडियो

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली अब आपके फोन में रखी फोटोज और भी सेफ होंगी। गूगल ने गूगल फोटोज लॉक्ड फोल्डर फीचर को लॉन्च किया है जिसमें आप फोटोज ऐप में लॉक्ड फोल्डर की सर्विस पा सकते हैं। यह आपके फोटोज और वीडियोज को अनचाहे हाथों में पड़ने से बचाता है। गूगल फोटोज लॉक फोल्डर फीचर खास तौर से जून में नए गूगल पिक्सल फोन के लिए लॉन्च किया गया था। सर्च इंजन कंपनी गूगल ने पिक्सल यूजर्स के अलावा भी बाकी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉक्ड फोल्डर फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। गूगल ने इसके पहले सितंबर में ही घोषणा की थी कि यह सर्विस जल्द ही अन्य एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध होगी और अब यह सैमसंग और वनप्लस के कुछ डिवाइस में दिखना शुरू हो गया है।...
15 दिसंबर से शुरू होगी ओला ई-स्कूटर की डिलीवरी

15 दिसंबर से शुरू होगी ओला ई-स्कूटर की डिलीवरी

बिजनेस
नई दिल्ली ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। ओला ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहले ही लॉन्च कर दिया था। वहीं कंपनी ने अब इसकी डिलीवरी की तारीख का भी एलान कर दिया हैं। कंपनी के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 15 दिसंबर से शुरू कर दी जाएगी। मतलब 10 दिन बाद ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी होने लगेगी।...
दिसंबर डिस्काउंट ऑफर्स:मारुति ऑल्टो पर 45 हजार तो डस्टर पर 1.30 लाख का डिस्काउंट

दिसंबर डिस्काउंट ऑफर्स:मारुति ऑल्टो पर 45 हजार तो डस्टर पर 1.30 लाख का डिस्काउंट

बिजनेस
नई दिल्ली ऑटो कंपनियों ने दिसंबर के डिस्काउंट ऑफर्स जारी कर दिए हैं। अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस स्टोरी में हम आपको सभी कंपनियों के कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं। डिस्केलेमर- जो भी डिस्काउंट ऑफर्स ऊपर बताएं गए हैं उनमें राज्य और डीलर्स के अनुसार अंतर हो सकता है। कंपनी इन ऑफर्स को किसी समय बदल भी सकती है।...
अगर एटीएम मशीन में फंस गए हैं आपके पैसे

अगर एटीएम मशीन में फंस गए हैं आपके पैसे

बिजनेस
नई दिल्ली अक्सर हम सभी लोग अपने पैसों को निकालने के लिए एटीएम मशीन का उपयोग करते हैं। इमरजेंसी या किसी जरूरत की अवस्था में एटीएम मशीन काफी मददगार है। यहां से हम किसी भी समय आसानी से अपने पैसों को निकाल सकते हैं। हालांकि कई बार एटीएम से पैसों को निकालते समय लोगों को विभिन्न प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये कई मर्तबा देखा गया है कि एटीएम से पैसों को निकालते वक्त लोगों के पैसे मशीन में फंस जाते हैं। ऐसे में कई लोग घबरा जाते हैं और अपने पैसों को दोबारा एटीएम मशीन से निकालने की कोशिश करते हैं। इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप एटीएम में फंसे पैसों को दोबारा निकाल सकते हैं।...
योजना: ‘बहुभाषी इंटरनेट’ को मिलेगा बढ़ावा, 40 करोड़ भारतीय को ऑनलाइन लाने की तैयारी में सरकार

योजना: ‘बहुभाषी इंटरनेट’ को मिलेगा बढ़ावा, 40 करोड़ भारतीय को ऑनलाइन लाने की तैयारी में सरकार

बिजनेस
नई दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को 'बहुभाषी इंटरनेट' को बढ़ावा देने की सरकार की योजना का खुलासा किया। इसका मकसद अगले 40 करोड़ भारतीयों को ऑनलाइन लाना है। मंत्रालय इंटरनेट को बहुभाषी बनाने के रणनीतिक लक्ष्य को प्राप्त करने उद्योग जगत के नेताओं के साथ भागीदारी करेगा। इसके बाद इसे अंतिम रूप देगा।  चंद्रशेखर ने कहा कि नई शिक्षा नीति, आधुनिक भारत के इतिहास में शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ा सुधार है। नई शिक्षा नीति क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करती है। इसलिए, यह अनिवार्य है कि डिजिटल समावेशन सुनिश्चित करने के लिए इंटरनेट के साथ-साथ प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म क्षेत्रीय भाषाओं का समर्थन करें।...
बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा है सस्ते दामों पर घर

बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा है सस्ते दामों पर घर

बिजनेस
नई दिल्ली अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। सब यही चाहते हैं की उनके पास खुद की छत हो जिसके नीचे वो अपने परिवार के साथ हंसी खुशी रह सकें। बढ़ती महंगाई और कम आमदनी के कारण यह भी एक मुश्किल काम हो चुका है। सरकार भी उन लोगों को घर देने का प्रयास करती है जिनकी कमाई बहुत कम होती है और वो अपना घर नहीं लें सकते हैं, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं होता है। अगर आप अपना घर लेने की योजना बना रहे हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा आपके लिए मौका लाया है। बैंक सस्ते दरों पर घर खरीदने वालों को घर बेच रहा है। यह उन लोगों की प्रॉपर्टी है जिन्होंने घर लोन लेकर बनाया था लेकिन किसी कारणवश लोन नहीं चुका पाएं। ऐसी प्रॉपर्टी को बैंक कब्जे में लेकर उन्हें बेच रहा है और उससे अपने लोन की भरपाई करेगा।...
ईपीएफ खाताधारकों को मिल सकता है 50 हजार तक का बोनस

ईपीएफ खाताधारकों को मिल सकता है 50 हजार तक का बोनस

बिजनेस
नई दिल्ली जब हम कहीं नौकरी करते हैं, तो हमें वहां काम करने के पैसे सैलरी के रूप में मिलते हैं। यही नहीं, वहां कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। इन्हीं में से एक फायदा है पीएफ का, जो कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को मिलता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ हमेशा कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए काम करता है। जिसके तहत जिन कर्मचारियों के पीएफ कटते हैं, उन्हें कई सारे लाभ मिलते हैं। मगर कई सारे कर्मचारियों को ईपीएफ से संबंधित सारे नियमों की जानकारी बहुत कम होती है, जिसकी वजह से उनको काफी नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। कर्मचारियों को सिर्फ EDLI स्कीम के तहत 7 लाख रुपए का इंश्योरेंस, पेंशन, इनकम टैक्स डिडक्शन जैसे नियमों की ही जानकारी होती है। लेकिन इसके अलग एक Loyalty-cum-Life बेनिफिट का भी नियम है, जिसके बारे में कई सारे लोग नहीं जानते हैं। इस बेनिफिट में कर्मचारी को रिटायरमें...
लगातार चौथे दिन भी नहीं बदले तेल के दाम

लगातार चौथे दिन भी नहीं बदले तेल के दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते बुधवार के दिन केवल केजरीवाल सरकार दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8.56 रुपये की कटौती की थी जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। देश कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।...
एक मैसेज से जानें कितना है पीएफ अकाउंट में पैसा

एक मैसेज से जानें कितना है पीएफ अकाउंट में पैसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली पीएफ एक ऐसा फंड होता है जिसमें कर्मचारी के वेतन से एक निश्चित राशि जमा होती है। यह फंड सरकारी और गैर सरकारी सभी तरह के कर्मचारियों के लिए होता है। ईपीएफ एक्ट 1952 के नियमानुसार हर उस संस्था जिसमें 20 या 20 से अधिक कर्मचारी हैं उसका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पंजीकरण अनिवार्य है। इस फंड का रख रखाव ईपीएफओ करता है। यह फंड कर्मचारी के भविष्य के लिए बहुत मदद करता है। इसलिए हर कर्मचारी को अपने पीएफ अकॉउंट के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें जो पैसा जमा होता है वो कर्मचारी के वेतन का ही होता है। समय समय पर चेक भी करते रहना चाहिए की आपका पीएफ का पैसा आपके  अकाउंट में जमा हो रहा है की नहीं, यह चेक करना बहुत आसान है। अगर आप भी अपने पीएफ का पैसा चेक करना चाहते हैं तो आपको एक नंबर पर मैसेज लिखकर भेजना है और आपकी पीएफ अकाउंट की पूरी जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगी।...