Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

7-Eleven कन्वीनियंस स्टोर रिलायंस रिटेल लॉन्च करेगी

7-Eleven कन्वीनियंस स्टोर रिलायंस रिटेल लॉन्च करेगी

बिजनेस
दिग्गज अमेरिकी कंपनी 7-Eleven के कन्वीनियंस स्टोर रिलायंस रिटेल वेंचर्स खोलेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की इस सब्सिडियरी ने इसके लिए 7-Eleven Inc (SEI) से मास्टर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है। RIL ने बताया कि पहला 7-Eleven स्टोर मुंबई के अंधेरी में शनिवार 9 अक्टूबर को खुलेगा। इसके बाद वह पास-पड़ोस के इलाकों और ग्रेटर मुंबई के कमर्शियल एरिया में तेजी से ये स्टोर खोलेगी।...
रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सरकार ने रेल कर्मियों और कपड़ा उद्योग के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं। उसने नॉन गजेटेड रेल कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया है। इसके अलावा कपड़ा उद्योग के लिए पीएम मित्र योजना पर मुहर लगा दी है। सरकार ने जो परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस देने का ऐलान किया है उसका लाभ 11,56,000 से ज्यादा रेल कर्मियों को मिलेगा। इसके लिए सरकार कुल 1,985 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है।...
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 15 रुपए महंगा हुआ, पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के 35 पैसे प्रति लीटर बढ़े

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 15 रुपए महंगा हुआ, पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के 35 पैसे प्रति लीटर बढ़े

बिजनेस
नई दिल्ली त्योहारों से पहले आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत फिर बढ़ गई है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपए बढ़ा दिए हैं।
जियो के ग्राहक हुए परेशान

जियो के ग्राहक हुए परेशान

बिजनेस
मुंबई रिलायंस जियो का नेटवर्क वापस आ गया है। नेटवर्क को लेकर बुधवार सुबह करीब 9 बजे से दिक्कतें आ रही थी, जो अब ठीक हो गई है। नेटवर्क डाउन के दौरान जियो के ग्राहक 8 घंटे तक परेशान हुए। ग्राहक ना तो कॉल कर पा रहे थे और ना ही इंटरनेट एक्सेस कर पा रहे थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि जियो की सर्विस पूरे देश में बाधित नहीं हुई थी। केवल कुछ राज्यों में जियो की सर्विस डाउन हुई थी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से जियो के नेटवर्क में दिक्कतों की शिकायतें आईं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों के लोग ज्यादा परेशान हो हुए। जियो के नेटवर्क में आई इन दिक्कतों के बाद ट्विटर पर कुछ ही मिनटों में #jiodown ट्रेंड करने लगा। जियो से पहले सोमवार देर रात फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्टाग्राम भी 6 घंटे के लिए डाउन रहा था। तीन दिन के अंदर ये दूसरा मामला है।...
क्रूड और कोयला दे सकते हैं देश को दोहरा झटका; बढ़ा सकते हैं महंगाई

क्रूड और कोयला दे सकते हैं देश को दोहरा झटका; बढ़ा सकते हैं महंगाई

बिजनेस
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी और देश में कोयले की किल्लत महंगाई बढ़ाते हुए तेज आर्थिक तरक्की की राह में रोड़ा अटका सकती है। ये बातें काफी अहम हैं क्योंकि इसी हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पॉलिसी मीटिंग होने वाली है, जहां ब्याज दरें बढ़ाए जाने का अनुमान पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था।
बाजार में बिकवाली हावी

बाजार में बिकवाली हावी

बिजनेस
मुंबई कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आखिरी के घंटों में बाजार में जबरदस्त बिकवाली हुई। जिसके चलते सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 880 पॉइंट और निफ्टी 270 पॉइंट तक टूट गया। अंत में सेंसेक्स 555 पॉइंट यानी 0.93% गिरकर 59,189 पर और निफ्टी 176 पॉइंट यानी 0.99% की गिरावट के साथ 17,646 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 59,942 पर और निफ्टी 17,861 के स्तर पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में HDFC बैंक, HDFC और बजाज फाइनेंस को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें इंडसइंड बैंक के शेयर 3.38%, टाटा स्टील के शेयर 2.81% और बजाज ऑटो के शेयर 2.39% गिरकर कर बंद हुए। HDFC बैंक के शेयर में 1.24% की तेजी रही। वहीं इंडिया विक्स 5.70% चढ़कर बंद हुआ।...
वर्ल्ड फाइनेंशियल प्लानिंग डे:जितने जल्दी शुरू करेंगे निवेश उतना सुरक्षित होगा भविष्य

वर्ल्ड फाइनेंशियल प्लानिंग डे:जितने जल्दी शुरू करेंगे निवेश उतना सुरक्षित होगा भविष्य

बिजनेस
नई दिल्ली हर साल अक्टूबर के पहले बुधवार को लोगों को फाइनेंशियल प्लानिंग के प्रति जागरुक करने के लिए वर्ल्ड फाइनेंशियल प्लानिंग डे मनाया जाता है। कोरोना काल ने लोगों को सही फाइनेंशियल प्लानिंग का महत्व समझाया है। इस तरह की समस्या से आसानी से निपटने के वित्तीय अनुशासन बहुत जरूरी है। आज हम आपको वर्ल्ड फाइनेंशियल प्लानिंग डे के मौके पर फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं।...
म्यूचुअल फंड का 90% हिस्सा 14 कंपनियों के पास, 18 कंपनियों के पास केवल 1.5% हिस्सा

म्यूचुअल फंड का 90% हिस्सा 14 कंपनियों के पास, 18 कंपनियों के पास केवल 1.5% हिस्सा

बिजनेस
मुंबई म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सितंबर तिमाही में 36.16 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जून तिमाही में यह 33.17 लाख करोड़ रुपए था। इसमें से 90% हिस्सा टॉप 14 कंपनियों के पास है। जबकि अंतिम की 18 कंपनियों के पास महज 1.5% हिस्सा ही है। तीन महीने में फंड इंडस्ट्री के AUM में 3 लाख करोड़ रुपए की बढ़त आई है।
सेंसेक्स 59700 और निफ्टी 17800 के ऊपर बंद

सेंसेक्स 59700 और निफ्टी 17800 के ऊपर बंद

बिजनेस
मुंबई हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी लेकिन कारोबार के दौरान बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में तेजी के साथ कारोबार हुआ और इसी तेजी के साथ बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 445 पॉइंट यानी 0.75% बढ़कर 59,744 पर और निफ्टी 131 पॉइंट यानी 0.74% की तेजी के साथ 17,822 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 59,320 और निफ्टी 17,661 पर खुला था।...
इस महीने आज चौथी बार महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

इस महीने आज चौथी बार महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज दिल्ली में डीजल के दाम में 30 और पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद यहां पेट्रोल 102.70 और डीजल 91.13 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इस महीने ये चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। देश के 26 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया है।...