Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

आईफोन 12 की कीमत 50 हजार रुपए से भी कम; आईफोन 12 मिनी 37,999 रुपए में खरीदने का मौका

आईफोन 12 की कीमत 50 हजार रुपए से भी कम; आईफोन 12 मिनी 37,999 रुपए में खरीदने का मौका

बिजनेस
नई दिल्ली फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल शुरू हो चुकी है। इस सेल में आईफोन 12 सहित रियलमी स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन डील्स और ऑफर्स मिल रहे हैं। डिस्काउंट के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस और ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 10% का इस्टैंट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा हैं। आइए कुछ बेहतरीन डील्स के बारे में जानते हैं... आईफोन 12 की कीमत 50,000 रुपए से भी कमफ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान भारत में आईफोन 12 की कीमत 50,000 रुपए से कम हो गई है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन की कीमत 64GB वैरिएंट के लिए 48,999 रुपए है। वहीं बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील के साथ फोन की कीमत 44,999 रुपए तक हो सकती है। इसमें आप 128GB और 256GB वैरिएंट का मॉडल भी चुन सकते हैं, इनकी कीमत क्रमशः 54,999 रुपए और 63,999 रुपए है। वहीं आईफोन 12 की कीमत एपल स्टोर पर 64GB के लिए अभी 65900 रुपए है। इस डील से आपको फोन खरीदने पर 16901 रुपए त...
कैंपिंग को मजेदार बनाना है तब प्यूरीफायर बोतल, सर्वाइवल किट

कैंपिंग को मजेदार बनाना है तब प्यूरीफायर बोतल, सर्वाइवल किट

बिजनेस
नई दिल्ली जंगल में कैंपिंग पर जाना बड़ा मजेदार लगता है। पर जो सुख-सुविधाएं शहर में है, वो जंगल में नहीं। बिजली, साफ पानी जैसी बेसिक जरूरतों के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। ऐसे में अपनी अगली कैंपिंग ट्रिप बनाने से पहले अगर आप कुछ गैजेट अपने साथ ले कर जाएं, तो ये मुश्किलें थोड़ी आसान बन जाएंगी।
आज लगातार चौथे दिन महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

आज लगातार चौथे दिन महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय तेल कंपनियों ने आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज दिल्ली में डीजल के दाम में 30 और पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद यहां पेट्रोल 102.45 और डीजल 90.83 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बीते 4 दिनों में की पेट्रोल 1.10 और डीजल 1.11 रुपए महंगा हुआ है।...
दुबई एक्सपो-2020 शुरू:डांस

दुबई एक्सपो-2020 शुरू:डांस

बिजनेस
एक्सपो-2020 दुबई 30 सितंबर यानी गुरुवार को शुरू हो गया। वैसे तो यह बिजनेस इवेंट है, लेकिन उद्घाटन के दौरान डांस-म्यूजिक और आतिशबाजी का भी तड़का लगा। यहां दुनियाभर के देश निवेश और कारोबार को बढ़ावा देने के मौके ढूंढने आए हैं। दुबई को ढाई करोड़ विजिटर से अपनी इकोनॉमी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
पेट्रोल-डीजल में क्यों लगी है आग?

पेट्रोल-डीजल में क्यों लगी है आग?

बिजनेस
नई दिल्ली पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी का हाल बेहाल कर दिया है। आज (2 अक्टूबर को) सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन दाम बढ़ाए हैं। डीजल 30 पैसा और पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। देश में कई जगहों पर डीजल का दाम भी 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर रहा है। दाम बढ़ाए जाने की हालिया वजह इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में आया उछाल है।...
रासी सीड्स की नरमा वैरायटियों का प्रदर्शन

रासी सीड्स की नरमा वैरायटियों का प्रदर्शन

बिजनेस, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। समीपवर्ती गांव गणेशेवाला (3 एलएनपी) में सुशील बिश्नोई के खेत में रासी सीड्स की विभिन्न वैरायटियों रासी 773, रासी 653 व नयी वैरायअी 926 का प्रदर्शन किया गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
जी एंटरटेनमेंट और इन्वेस्टर्स के बीच ठनी

जी एंटरटेनमेंट और इन्वेस्टर्स के बीच ठनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड, निवेशक इनवेस्को और OFI ग्लोबल चाइना फंड LLC के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट चली गई है। दरअसल, ये दोनों कंपनियां जी के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका को हटाने समेत कई मसलों पर चर्चा करने के लिए एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने की मांग कर रहे थे। जी एंटरटेनमेंट का कहना है कि पुनीत गोयनका को MD पद से हटाने की मांग गलत है। जी एंटरटेनमेंट ने एक्सचेंज को दी जानकारीNCLT के आदेश के बाद कल जी एंटरटेनमेंट ने बोर्ड की मीटिंग बुलाई। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में जी एंटरटेनमेंट ने कहा कि कंपनी और शेयरधारकों के हित में वह EGM नहीं बुलाएगी। बोर्ड ने कहा कि उसने इस बारे में कानूनी सलाह ली है और उसी आधार पर काम करेगी। जी ने कहा कि गोयनका इंट्रेस्टेड पार्टी हैं। उन्होंने बोर्ड मीटिंग अटेंड नहीं की।...
हफ्तेभर में एयर इंडिया पर अंतिम फैसला:अमित शाह की अगुवाई वाली मंत्रियों की समिति लेगी अंतिम फैसला

हफ्तेभर में एयर इंडिया पर अंतिम फैसला:अमित शाह की अगुवाई वाली मंत्रियों की समिति लेगी अंतिम फैसला

बिजनेस
पब्लिक सेक्टर की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया की 'घर-वापसी' हो सकती है। कंपनी के संस्थापक टाटा ग्रुप ने दूसरे दावेदार से ज्यादा बोली लगाई है। होड़ में स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय की कंसॉर्टियम भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी की बिक्री को अंतिम मंजूरी हफ्तेभर में मिल सकती है। इसका जिम्मा गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई वाली वरिष्ठ मंत्रियों की समिति को दिया गया है।...
अक्टूबर में भी IPO की बहार:1 अक्टूबर को 5 कंपनियों ने दिया IPO के लिए आवेदन, सितंबर में 27 कंपनियों ने DRHP फाइल किए

अक्टूबर में भी IPO की बहार:1 अक्टूबर को 5 कंपनियों ने दिया IPO के लिए आवेदन, सितंबर में 27 कंपनियों ने DRHP फाइल किए

बिजनेस
मुंबई 2021 IPO का साल है। इस साल अब तक कई छोटी बड़ी कंपनियों के IPO बाजार में आ चुके हैं। सितंबर में 27 कंपनियों ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास IPO के लिए आवेदन किए हैं। इसी के साथ अक्टूबर की शुरुआत भी धमाकेदार रही। 1 अक्टूबर को 5 कंपनियों ने IPO के लिए सेबी के पास DRHP फाइल किए हैं। जिसमें ओयो ब्रांड चलाने वाली ओरावेल, वेलनेस फॉरेवर मेडिकेयर, BVG इंडिया, उमा एक्सपोर्ट और PKH वेंचर्स शामिल हैं।...
इंटरनेट के सेक्टर में महारथी:अंबानी और एयरटेल को टक्कर देने की योजना

इंटरनेट के सेक्टर में महारथी:अंबानी और एयरटेल को टक्कर देने की योजना

बिजनेस
मुंबई दुनिया के दो सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क और जेफ बेजोस एयरटेल के सुनील मित्तल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। चारों के बीच यह लड़ाई हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और इंटरनेट के सेक्टर में होगी। मस्क और बेजोस ने सेटेलाइट-आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी की सर्विस ऑफर करने के लिए अलग-अलग योजनाओं के साथ भारत सरकार से संपर्क किया है।...