Monday, August 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

घाटा बढ़ने के बावजूद जोमैटो ने पकड़ी रफ्तार:घाटा 99.8 करोड़ से बढ़कर 356 करोड़, लेकिन कंपनी का शेयर 5% भागा

घाटा बढ़ने के बावजूद जोमैटो ने पकड़ी रफ्तार:घाटा 99.8 करोड़ से बढ़कर 356 करोड़, लेकिन कंपनी का शेयर 5% भागा

बिजनेस
मुंबई फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो IPO से लेकर अब तक चर्चा में है। घाटा बढ़ने के बाद भी आज यानी बुधवार को जोमैटो के शेयर में करीब 5% की शानदार तेजी है। तेजी की वजह है घाटा बढ़ने के बाद भी जेफरीज ने जोमैटो में खरीदारी की राय दी है। जेफरीज की जोमौटो पर खरीदारी की सलाहजेफरीज ने जोमौटो पर खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज हाउस ने शेयर का लक्ष्य 175 रुपए तय किया है। उनका कहना है कि 170 करोड़ रुपए का एडजस्टेड कामकाजी घाटा अनुमान के मुताबिक रहा है। उन्होंने FY22-24 के लिए रेवेन्यू एस्टिमेट 10-20% बढ़ाया है। कमाई के साथ घाटा भी बढ़ाकंपनी का घाटा अप्रैल से जून के दौरान 256% बढ़कर 356.2 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 99.8 करोड़ रुपए था। अप्रैल से जून के दौरान जोमैटो की कुल आमदनी 844.4 करोड़ रुपए रही, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 266 करोड़ रुपए थी। कंपनी का एडजस्टेड ...
टैक्स की बात:ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिले इनामों पर नीरज चोपड़ा को देना होगा 30% टैक्स, यहां जानें इससे जुड़े नियम

टैक्स की बात:ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिले इनामों पर नीरज चोपड़ा को देना होगा 30% टैक्स, यहां जानें इससे जुड़े नियम

बिजनेस
नई दिल्ली ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा पर इनामों की बारिश हो रही है। कोई उन्हें कैश गिफ्ट में दे रहा है तो कोई उन्हें कार इनाम में दे रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल है कि खिलाड़ियों को जो इनाम मिले हैं, क्या उन्हें इन पर भी टैक्स चुकाना होगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि खिलाड़ियों को जो इनाम मिले हैं, उन पर उन्हें कितना टैक्स चुकाना होगा। केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से मिले इनाम रहते हैं टैक्स फ्री चार्टर्ड अकाउंटेंट आनंद जैन बताते हैं कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 10(17A) के तहत अगर केंद्र और राज्य सरकारें किसी विजेता खिलाड़ी को किसी भी तरह का इनाम देती हैं तो ये पूरी तरह टैक्स फ्री रहेगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 2014 में ओलिंपिक खेलों, कॉमन वेल्थ गेम्स और एशियाई गेम्स में पदक विजेताओं को केंद्र या राज्य सरकारों से इनाम के तौर ...
RBI की बैंकों पर सख्ती:अगर ATM में नहीं है कैश, तो बैंकों को देना होगा 10 हजार का जुर्माना; 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

RBI की बैंकों पर सख्ती:अगर ATM में नहीं है कैश, तो बैंकों को देना होगा 10 हजार का जुर्माना; 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

बिजनेस
नई दिल्ली कई बार ATM में कैश न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए RBI ने ATM में कैश खत्म होने के मामले में बैंकों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है। ये नया नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा। लगेगा 10 हजार का जुर्मानाRBI के निर्देशों के तहत 1 अक्टूबर 2021 से अगर किसी बैंक के ATM में किसी महीने अगर 10 घंटे या इससे ज्यादा समय तक कैश उपलब्ध नहीं रहता है तो उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। RBI ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि ATM के जरिए लोगों को पर्याप्त नगदी सुनिश्चित की जा सके। कुछ बैंक ATM में कैश डालने के लिए कंपनियों की सेवा लेते हैं। इस स्थिति में भी बैंक को जुर्माना भरना होगा। इसके बदले बैंक उस व्हाइट लेबल ATM कंपनी से जुर्माने की भरपाई कर सकता है। ट्रांजैक्शन फेल होने पर बैंक ग्राहकों से लेता है जुर्...
एक साल की ‘मंगल’ यात्रा:कैसा है मंगल जैसा ग्रह जहां 4 लोगों को भेजने के लिए नासा ने मांगे आवेदन, जानिए यहां यात्रियों को कितनी चुनौतियां मिलेंगी और कैसे करें आवेदन

एक साल की ‘मंगल’ यात्रा:कैसा है मंगल जैसा ग्रह जहां 4 लोगों को भेजने के लिए नासा ने मांगे आवेदन, जानिए यहां यात्रियों को कितनी चुनौतियां मिलेंगी और कैसे करें आवेदन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में एक साल तक रहने की इच्छा रखने वाले लोगों से अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आवेदन मांगे हैं। 4 लोगों को मंगल जैसे ग्रह पर रहने का मौका मिलेगा। नासा का कहना है, वो मंगल ग्रह पर मिलने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए स्टडी करना चाहता है। सभी यात्रियों को जिस मंगल की तरह दिखने वाली परिस्थितियों में रखा जाएग, उसे हयूस्टन में बने जॉनसन स्पेस सेंटर में तैयार किया गया है। जानिए, यह जगह कैसी है और यहां लोगों को कितनी चुनौतियां मिलेंगी... 1700 वर्ग फीट में बने मार्स ड्यून अल्फा में रहेंगे लोगचुने जाने वाले चारों लोग ह्यूस्टन में बने जॉनसन स्पेस सेंटर में रहेंगे। यहां 3डी प्रिंटर से मार्स ड्यून अल्फा बनाया गया है जो 1,700 वर्ग फीट में फैला है। नासा के मुताबिक, पृथ्वी पर बने इस सेंटर में रहने से लोग उन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों को समझने और उनका मुकाबला करने में मदद मिल...
अमेरिकी शोधकर्ताओं का दावा:फ्लू की वैक्सीन लगने के बाद कोरोना का संक्रमण बढ़ने से रोका जा सकता है; स्ट्रोक और खून के थक्के जमने का खतरा भी घटता है

अमेरिकी शोधकर्ताओं का दावा:फ्लू की वैक्सीन लगने के बाद कोरोना का संक्रमण बढ़ने से रोका जा सकता है; स्ट्रोक और खून के थक्के जमने का खतरा भी घटता है

बिजनेस
फ्लू की वैक्सीन से कोरोना के संक्रमण को बढ़ने स रोका जा सकता है। इतना ही नहीं, ये स्ट्रोक, रक्त के थक्के और सेप्सिस का खतरा भी घटाती है। यह दावा अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी मिलर स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने किया है। वैज्ञानिकों का कहना है, रिसर्च के दौरान सामने आया है कि जिन लोगों को फ्लू यानी इंफ्लुएंजा की वैक्सीन लग चुकी थी उनको कोरोना होने पर इमरजेंसी और आईसीयू में भर्ती होने का रिस्क कम हो गया। कई बड़े देशों में मरीजों का रिकॉर्ड जांचा गया रिसर्च के दौरान कई बड़े देशों में मरीजों का रिकॉर्ड जांचा गया। इनमें अमेरिका, यूके, जर्मनी, इटली, इजरायल और सिंगापुर के मरीज शामिल हैं। रिसर्चर्स ने 7 करोड़ में से 37,377 मरीजों को दो ग्रुप में बांटा।पहले ग्रुप में शामिल मरीजों को कोरोना से संक्रमित होने ने पहले ही फ्लू की वैक्सीन दी जा चुकी थी। वहीं, दूसरे ग्रुप में कोविड के ऐसे ...
सपनों वाली नींद इसलिए है जरूरी:50% तक मोटापा और 90% तक डिप्रेशन का खतरा घटाती है गहरी नींद, अच्छी नींद के लिए ये दो तरह की प्रैक्टिस करें

सपनों वाली नींद इसलिए है जरूरी:50% तक मोटापा और 90% तक डिप्रेशन का खतरा घटाती है गहरी नींद, अच्छी नींद के लिए ये दो तरह की प्रैक्टिस करें

बिजनेस
पूरी नींद बहुत जरूरी है। खासकर गहरी नींद। यह हमारे शरीर को रिपेयर करने की पॉवर देती है। पर्याप्त नींद से न केवल मोटापा, हृदयरोग जैसी बीमारियों से बचाव होता है बल्कि बीमार होने पर जल्दी ठीक होने में भी मदद मिलती है। नींद की चार स्टेज होती हैं। सबसे अहम स्टेज रैपिड आई मूवमेंट यानी REM। यह वो स्टेज होती है, जब हमें सपने आते हैं। यह स्टेज शरीर को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाती है। अगर आप आठ घंटे सो रहे हैं तो इसमें 20 प्रतिशत यानी 96 मिनट की सबसे गहरी नींद यानी REM सबसे जरूरी है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. जॉय डी देसाई से जानिए गहरी नींद के मायने... गहरी नींद के लिए ये दो प्रैक्टिस करना जरूरी 1. स्क्रीन टाइम कंट्रोल करेंस्लीप फाउंडेशन के मुताबिक, सेल फोन कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शॉर्ट-वेवलेंथ वाला प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। यह ब्लू लाइट शाम के समय नींद लाने वाले हार्मोन मेलाटोनिन ...
हफ्ते के पहले दिन बाजार में बढ़त:दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 125 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़कर बंद, मेटल और PSU बैंक इंडेक्स में 1.5% से ज्यादा की गिरावट

हफ्ते के पहले दिन बाजार में बढ़त:दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 125 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़कर बंद, मेटल और PSU बैंक इंडेक्स में 1.5% से ज्यादा की गिरावट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 125.13 अंक चढ़कर 54,402.85 पर और निफ्टी 20.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,258.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 17 शेयर तेजी के साथ और 13 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें M&M के शेयर में 2% और एक्सिस बैंक के शेयर में 1.8% से ज्यादा की तेजी रही। बाजार को निफ्टी बैंक और IT इंडेक्स का सपोर्ट मिला। NSE पर निफ्टी बैंक 0.60% और IT इंडेक्स 0.44% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं मेटल और PSU बैंक के शेयर्स पर दबाव देखने को मिला। दोनों इंडेक्स में 1.50% से ज्यादा की गिरावट रही। BSE पर 3,476 शेयर्स में कारोबार हुआ। इसमें 1,291 शेयर्स में बढ़त और 2,045 शेयर्स में गिरावट रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 238.58 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है, जो कि शुक्रवार को 239.47 ...
सोना खरीदने का शानदार मौका:46 हजार पर आया सोना, बीते 1 साल में 10 हजार रुपए सस्ता हुआ; चांदी भी 64 हजार के नीचे आई

सोना खरीदने का शानदार मौका:46 हजार पर आया सोना, बीते 1 साल में 10 हजार रुपए सस्ता हुआ; चांदी भी 64 हजार के नीचे आई

बिजनेस
नई दिल्ली सोने और चांदी की कीमतों में आज बढ़ी गिरावट देखी जा रही है। वायदा बाजार में आज सोना MCX पर सुबह 11 बजे 556 रुपए कम होकर 46,084 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। MCX पर सोना 1.2% गिरकर 4 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं सर्राफा बाजार की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 1,091 रुपए सस्ता होकर 46,556 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 2,700 रुपए सस्ती हुई चांदीIBJA की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को चांदी 66,727 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जो आज 64,025 रुपए पर आ गई है। यानी चांदी में 2,702 रुपए की गिरावट आई है। वहीं MCX पर 11 बजे ये 1,206 रुपए गिरावट के साथ 63,794 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। ग्लोबल मार्केट में भी सोना-चांदी फिसलेग्लोबल मार्केट की बात करें तो आज यहां सोना 1,722 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके अला...
दिग्गज ऑनलाइन रिटेलरों को झटका:CCI जांच रुकवाने की अमेजन और फ्लिपकार्ट की अपील खारिज, दोनों दिग्गजों पर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में अड़ंगा लगाने का आरोप

दिग्गज ऑनलाइन रिटेलरों को झटका:CCI जांच रुकवाने की अमेजन और फ्लिपकार्ट की अपील खारिज, दोनों दिग्गजों पर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में अड़ंगा लगाने का आरोप

बिजनेस
सुप्रीम कोर्ट ने देश की दो दिग्गज ऑनलाइन रिटेलरों- अमेजन इंक और वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट के खिलाफ स्वस्थ्य कारोबारी प्रतिस्पर्धा में अड़ंगा लगाने की कोशिशों की जांच पर रोक लगाने से मना कर दिया है। अदालत ने अमेजन और फ्लिपकार्ट से कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की तरफ से कराई जा रही जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। CCI ने फ्लिपकार्ट से 32 संवेदनशील सवाल पूछे थे न्यूज एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट ने अपने खिलाफ सीसीआई की 'अंदरूनी' जांच को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 700 पन्ने की अपील दी थी। सीसीआई ने अपनी जांच में फ्लिपकार्ट से 32 'संवेदनशील' सवाल पूछे थे और कंपनी से उसके टॉप सेलर्स की लिस्ट, ऑनलाइन डिस्काउंट और स्मार्टफोन कंपनियों के साथ हुई डील की डिटेल मांगी थी। ऑनलाइन रिटेलरों और बायर्स के लिए झटका अदालत का आदेश बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनियों...
वोडाफोन आइडिया की दिक्कत बढ़ी:कंपनी फेल हुई तो सरकार को 1.60 लाख करोड़ रुपए का घाटा होगा, यस बैंक, इंडसइंड बैंक भी फंसे

वोडाफोन आइडिया की दिक्कत बढ़ी:कंपनी फेल हुई तो सरकार को 1.60 लाख करोड़ रुपए का घाटा होगा, यस बैंक, इंडसइंड बैंक भी फंसे

बिजनेस
मुंबई टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया अगर बंद हो गई तो इसका सबसे बड़ा घाटा सरकार को होगा। सरकार को इससे 1.60 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। वोडाफोन आइडिया पर कुल 1.80 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। सरकारी और निजी बैंकों का है कर्ज वोडाफोन आइडिया पर जो कर्ज है, उसमें सरकारी और निजी दोनों बैंक हैं। इन सभी का कुल 35 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। इसके अलावा नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) का 7,500 करोड़ रुपए का कर्ज है। यह इसी वित्त वर्ष में मैच्योर होगा और निवेशकों को पैसा देना होगा। यानी कंपनी ने यह बांड जारी कर निवेशकों से पैसा जुटाया था। 96,300 करोड़ रुपए स्पेक्ट्रम का बकाया है सरकार का जो बकाया वोडाफोन आइडिया पर है, उसमें 96,300 करोड़ रुपए स्पेक्ट्रम का पेमेंट है। 61,000 करोड़ रुपए का एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) है। इसके अलावा बैंकों का 23,100 करोड़ रुपए बकाया है। इसमें काफी पैस...