अमेजन की बड़ी तैयारी:ग्रॉसरी का ऑन लाइन ऑर्डर कीजिए, नजदीकी स्टोर से जाकर सामान ले आइए
मुंबई
अमेजन ग्रॉसरी सेगमेंट में बड़ा दांव खेल रही है। अब यह पिकअप मॉडल को तेजी से अपना रही है। इसके लिए वह ज्यादा रिटेल आउटलेट्स की तैयारी कर रही है। इस मॉडल के जरिए आप ऑन लाइन ऑर्डर दे सकते हैं और अपने नजदीकी स्टोर से जाकर सामान ले सकते हैं।
बड़े -बड़े कॉर्पोरेट घराने हैं ग्रॉसरी के सेगमेंट में
दरअसल इस समय ई-ग्रॉसरी सेगमेंट में बड़े –बड़े कॉर्पोरेट घराने हैं और इनके बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। इसमें टाटा के मालिकाना हक वाली बिग बॉस्केट, वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स और रिलायंस की जियो मार्ट प्रमुख हैं। अमेरिका की कंपनी अमेजन भारत में वही आइडिया अपना रही है जो उसने अमेरिका में अपनाया था। अमेरिका में उसने यही काम किया है कि ग्राहक अमेजन फ्रेश पर ऑन लाइन ऑर्डर दें और सामान को अपने नजदीकी होल फूड्स स्टोर से ले लें।
13 अरब डॉलर में अमेजन ने होल फूड्स को खरीदा था
अमेजन ने...








