Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

गाड़ी जलाने के आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी जलाने के आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर
बीकानेर बीछवाल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शोभासर चौराहा पर रोड़ जाम कर कैम्पर गाड़ी जलाकर आगजनी करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक 8 युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बीछवाल सीआई मनोज शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी की रात शोभासर चौराहा जगदीश प्रजापत, अनिल बिश्नोई तथा 25-30 लोगों की भीड़ ने उग्र होकर एक कैम्पर गाड़ी को घेर कर रोका तथा कैम्पर चालक पर बछड़े व छोटी पाडी के परिवहन का आरोप लगाकर रोड़ जाम कर दिया था। बाद में इस कैम्पर गाड़ी को आग लगा दी। कैम्पर चालक राजू से मोबाईल व अन्य कागजात छीन जलती हुई गाड़ी में फेंक कर जला दिये। घटना पर ड्यूटी ऑफिसर गुमानाराम एएसआई द्वारा थाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इस घटना के बाद से पुलिस युवकों की तलाश कर रही थी। इस मामले में तीन युवक पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि शेष पांच को अब दबोचा गया है। इन सभी युवकों को सोमव...
REET कटऑफ में नंबर के बाद भी नियुक्ति का संकट

REET कटऑफ में नंबर के बाद भी नियुक्ति का संकट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर REET-21 के लेवल वन की कटऑफ में अगर आपका नंबर आता है तो ये टीचर पद पर नियुक्ति का आधार नहीं है। नियुक्ति पाने वाले कैंडिडेट के मार्क्स इस कटऑफ से भी काफी ज्यादा होंगे। एक्सपर्ट का मानना है कि जनरल कैटेगरी में 135 या उससे अधिक अंक वालों की नियुक्ति तय मानी जा रही है। हालांकि शिक्षा विभाग ने 130 कटऑफ माना है। कटऑफ मार्क्स में ऐसे आएगा अंतरदरअसल, सामान्य वर्ग में महिला व पुरुष का कटऑफ मार्क्स 130 दिया गया है। एक्सपर्ट की मानें तो ये 135 या इससे भी ज्यादा हो सकता है। दरअसल, दोगुना कैंडिडेट होने के कारण 130 से 134 अंक पर ही सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स होंगे। इन्हें नियुक्ति का अवसर नहीं मिलेगा। सामान्य पदों पर पहली नियुक्ति मेरिट में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले कैंडिडेट को मिलेगी। इसी तरह आगे के पद भरे जाएंगे। ऐसे में अभी तय नहीं है कि नियुक्ति पाने वाले का कटऑफ मार्क्स क्या होगा। अब आ...
रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ही बीकानेर में दिन में भी हवाएं ठंडी, फिर हुआ सर्दी का अहसास

रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ही बीकानेर में दिन में भी हवाएं ठंडी, फिर हुआ सर्दी का अहसास

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में एक बार फिर सर्दी ने धमक दी है। पिछले तीन दिन से तापमान में गिरावट हो रही है। खासकर न्यूनतम तापमान में आ रही कमी ने रात के समय सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है, वहीं सुबह व दोपहर में भी तेज हवाओं से ठंडक है। मौसम विभाग की माने तो शिवरात्रि तक बीकानेर में हवाएं ठंडी रह सकती है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार की रात ज्यादा ठंडी रही। गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार की रात तीन डिग्री सेल्सियस घटकर 12.3 पर पहुंच गया है। तापमान में आई इसी गिरावट के चलते शनिवार सुबह भी सर्दी की आहट रही। लोगों को हॉफ स्वेटर पहनकर ही निकलना पड़ा। दरअसल, पिछले कुछ दिन से बीकानेर में दोपहर में तेज गर्मी होने के कारण गर्म कपडे़ आलमारी में पहुंच गए थे। अब एक बार फिर इनका उपयोग करना पड़ रहा है। दरअसल, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में सर्दी घूमकर आई है...
बजट पर सदन में चल रही है चर्चा, लेकिन शिक्षा विभाग ने घोषणाएं पूरी करने के लिए मांग लिए प्रपोजल

बजट पर सदन में चल रही है चर्चा, लेकिन शिक्षा विभाग ने घोषणाएं पूरी करने के लिए मांग लिए प्रपोजल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से विधानसभा में पेश बजट पर अभी चर्चा ही हो रही है। वहीं, शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्टिव मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए शिक्षा निदेशालय की पूरी टीम जुट गई है। फिलहाल राज्य की उन ग्राम पंचायतों से प्राइमरी स्कूल के प्रस्ताव मांग लिए गए हैं, जहां पहले से कोई स्कूल नहीं है। मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की थी कि राज्य की एक भी ग्राम पंचायत ऐसी नहीं रहेगी, जहां स्कूल नहीं हो। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों से ऐसी ग्राम पंचायतों में प्राइमरी स्कूल शुरू करने के प्रपोजल मांगे गए हैं। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक अशोक सांगवा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूल से वंचित ग्राम पंचायतों की जानकारी मांगी गई है। इन ग्राम पंचायतों पर स्कूल खोलने के प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी तैयार करके देंगे, जिस पर राज्य सरकार ...
विवाह में भोजन से श्रीडूंगरगढ़ में कल सौ से ज्यादा रोगी हुए थे बीमार, अस्पतालों से सभी को मिली छुट्टी

विवाह में भोजन से श्रीडूंगरगढ़ में कल सौ से ज्यादा रोगी हुए थे बीमार, अस्पतालों से सभी को मिली छुट्टी

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में फूड पॉयजनिंग के कारण मंगलवार को बीमार हुए सभी सौ लोगों का स्वास्थ्य अब खतरे से बाहर है। छह बच्चों सहित करीब पंद्रह बीमार बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर और चाइल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे। इनको अब अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास मोहल्ला में एक विवाह समारोह के दौरान झुंझुनूं व चूरू से बारातें आई थी। इसी बारात में भोजन करने से करीब सौ लोग बीमार हो गए थे। इनमें 94 रोगी तो श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे थे, जबकि कुछ प्राइवेट अस्पताल में गए थे। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में नौ और चाइल्ड हॉस्पिटल में छह बच्चे भर्ती किए थे। इन सभी की तबियत बुधवार सुबह तक ठीक रही। इसके बाद अधिकांश को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। नष्ट कराया भोजन फूड पॉयजनिंग होने से हरकत में आए जिला प्रशासन ने मंगलवार...
बज्जू और खाजूवाला में पहले से बेहतर होगी हेल्थ सर्विस, सीकर से बीकानेर तक हाइवे सुधरेगा, मेडिकल कॉलेज में पीजी हॉस्टल

बज्जू और खाजूवाला में पहले से बेहतर होगी हेल्थ सर्विस, सीकर से बीकानेर तक हाइवे सुधरेगा, मेडिकल कॉलेज में पीजी हॉस्टल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राज्य सरकार ने बजट में बीकानेर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण पढ़ते हुए अब तक बीकानेर के लिए कई नई घोषणाएं की है। इनमें बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को मजबूत करने के लिए नए विभाग स्थापित करने के साथ ही पहले से स्थापित विभागों के लिए बजट आवंटन की घोषणा की है। चिकित्सा क्षेत्र बीकानेर के ग्रामीण डिस्पेंसरी को भी क्रमोन्नत किया जा रहा है। बज्जू में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला जा रहा है, वहीं खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को उप जिला अस्पताल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इससे खाजूवाला के अस्पताल में डॉक्टर्स के नए पद स्वीकृत हो जाएंगे। वहां जांच की सुविधाओं का दायरा भी बढ़ जाएगा। खासकर भर्ती रोगियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बड़ी संख्या में रोगियों को इलाज के लिए बीकानेर नहीं आना पड़ेगा। ...
बीकानेर में तेंदुआ की दहशत

बीकानेर में तेंदुआ की दहशत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के धोरों में इन दिनों तेंदुए की तलाश चल रही है। पहले लूणकरनसर के गांवों में तेंदुए की आशंका में चप्पा चप्पा छाना गया। अब ये ही हालात श्रीडूंगरगढ़ के गांवों का है। अब तक कहीं भी तेदुआ तो नजर नहीं आया, लेकिन कुछ फुट प्रिंट को तेंदुए का ही माना जा रहा है। पिछले तीन दिन से श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर दखनादी गांव में किसान हाथ में लठ लिए बारी बारी से पहरा दे रहे हैं। तेंदुआ आए तो उससे दो-दो हाथ कर सकें। वन विभाग की टीम भी तेंदुआ ढूंढ रही है। माना जा रहा है कि अरावली की पहाड़ियों से भटकता हुआ, तेंदुआ इस एरिया में आ गया है। इससे पहले वर्ष 2016-17 में भी लूणकरनसर में तेंदुआ आया था। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से कुछ ही दूरी पर तोलियासर दिखनादी एरिया में तेंदुए के फुट प्रिंट मिलने के बाद से ही गांव में डर है। 4 दिन पहले बुधवार को तोलियासर दिखनादी रोही में किशननाथ सिद्ध ने अपने खेत में किस...
बीकानेर नगर निगम का 362 करोड़ का बजट:निगम की बैठक में पार्षद को पुलिसकर्मी ने दिखाई लाठी, मेयर ने कहा ये सब एसपी के आदेश पर हुआ, विपक्ष का हंगामा

बीकानेर नगर निगम का 362 करोड़ का बजट:निगम की बैठक में पार्षद को पुलिसकर्मी ने दिखाई लाठी, मेयर ने कहा ये सब एसपी के आदेश पर हुआ, विपक्ष का हंगामा

बीकानेर
बीकानेर ये पहली बार था कि बीकानेर नगर निगम की बैठक में पुलिस का जबर्दस्त हस्तक्षेप रहा। यहां तक कि हंगामा कर रहे पार्षद को एक महिला पुलिसकर्मी ने लाठी तक दिखा दी। इसके बाद भी हंगामा बढ़ता चला गया लेकिन मेयर ने अपना बजट भाषण पूरा करके 362 करोड़ रुपए का बजट पारित करवा लिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मेयर ने कहा कि पुलिस की व्यवस्था बीकानेर के नए एसपी योगेश यादव ने की है, उन्होंने नहीं। नगर निगम भवन के बजाय वेटरनरी कॉलेज ऑडिटोरियम में हुई बजट बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने भी हंगामें में कोई कमी नहीं रखी। कांग्रेस पार्षद पहले से तय करके आए थे कि उन्हें सिर्फ विरोध करना है। जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के बजाय पार्षदों ने मेयर के भाषण शुरू करने के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। इन पार्षदों को कोई मतलब नहीं था कि मेयर क्या मुद्दा उठा रही है, क्या विरोध करना है।...
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर नई दिल्ली से बीकानेर की ओर आ रही एक कार और बस में जबर्दस्त टक्कर से पति-पत्नी की मौत हो गई। एक सात महीने का बच्चा घायल हो गया। ये परिवार बीकानेर में किससे मिलने आ रहा था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सेरुणा पुलिस अब पीबीएम अस्पताल में मृतकों के बारे में जानकारी ले रही है। सेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि दिल्ली से एक कार शाम करीब साढ़े चार बजे बीकानेर आ रही थी। सेरुणा के पास ये कार सामने से आ रही एक बस से टकरा गई। भीषण टक्कर से कार का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार को अभिषेक धार चला रहा था, जबकि ज्योति सिंगला उनके साथ बैठी थी। इनके साथ एक सात महीने की बच्ची भी है, जिसे ज्यादा चोट नहीं लगी। इन तीनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन ज्योति अभिषेक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।...
हैरानी कि बात मरीज नॉन कोविड पॉजिटिव, दूसरी लहर में सबसे अधिक 166 मरीज रिपोर्ट हुए थे, 28 की हुई थी मौत

हैरानी कि बात मरीज नॉन कोविड पॉजिटिव, दूसरी लहर में सबसे अधिक 166 मरीज रिपोर्ट हुए थे, 28 की हुई थी मौत

बीकानेर
बीकानेर कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों में कमी के बीच करीब चार महीने बाद ब्लैक फंगस की वापसी ने हैल्थ डिपार्टमेंट की चिंता बढ़ा दी है। नोखा के चरकड़ा निवासी 69 वर्षीय मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई देने पर ईएनटी और मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने मरीज की बायोप्सी करवाई थी। लेकिन पहले परीक्षण में रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बावजूद डॉक्टरों को यकीन नहीं हुआ तो मरीज की दोबारा बायोप्सी करवाई गई, जिसमें ब्लैक फंगस प्रमाणित हो गया। हैरानी की बात यह है कि संबंधित मरीज को इस बीमारी से पहले कभी कोरोना नहीं हुआ था, जबकि इससे पूर्व कोविड पॉजिटिव मरीजों में ही ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई दिए थे। फिलहाल नोखा के ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज को पीबीएम हॉस्पिटल के ई वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां मेडिसिन और ईएनटी डिपार्टमेंट के चिकित्सक लगातार मरीज पर निगरानी बनाए हुए हैं। इससे पूर्व पि...