मिलीभगत कर डकार गए गरीबों का अनाज,हाई कोर्ट ने नोटिस भेज खाद्य सचिव से रिपोर्ट मांगी
बीकानेर
बीकानेर जिले के कोलायत तहसील के गांव में उचित मूल्य की दुकानों पर गरीबों को मिलने वाले अनाज का मनमर्जी से वितरण करने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव को नोटिस जारी किया है। दरअसल, अनाज की बंदरबांट को लेकर अदालत में एक जनहित याचिका पेश की गई थी जिसमें कोलायत तहसील के फुलासर गांधी रणजीतपुरा बज्जू मिठडिया आदि में उचित मूल्य के दुकानदारों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से गड़बड़ी व धांधली कर गरीबों को मिलने वाले अनाज की बंदरबांट शुरू कर दी।
अनुचित तरीके से अनाज वितरण के मामले में हाईकोर्ट ने बीकानेर प्रशासन को पहले नोटिस दिया था लेकिन इस मामले दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज हाईकोर्ट ने अब खाद्य सचिव को नोटिस भेज कर मामले में हुई अब तक की कार्यवाही के बारे में रिपोर्ट मांगी है। सहीराम पूनिया द्वारा दाखि...








