Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद

जयपुर, बीकानेर
जयपुर कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर दौसा जिले में स्थित सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद कर दिया गया है। यहां श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद में भीड़ पहुंचने पर जिला प्रशासन की तरफ से एतराज दर्ज कराया गया था। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट ने अग्रिम आदेश तक मंदिर बंद करने का निर्णय लिया है। इधर गहलोत कैबिनेट में राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई, जिसके बाद मंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।...
बीकानेर में लगातार दूसरे दिन कोरोना की डबल सेंचुरी

बीकानेर में लगातार दूसरे दिन कोरोना की डबल सेंचुरी

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना एक बार फिर आक्रामक रूप दिखा रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी दिनभर में दो सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस आने से हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ ही आम आदमी में भी भय साफ नजर आ रहा है। इसी के साथ बीकानेर में एक्टिव केस की संख्या अब आठ सौ के आसपास पहुंच गई है। रविवार सुबह बीकानेर में 73 पॉजिटिव केस आए थे। जिसमें हेल्थ डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर सहित इसी कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी शामिल है। वहीं शहर के भीतरी क्षेत्र में कोविड ने पूरी तरह पैर जमा लिए हैं। बीकानेर शहर में डागा चौक, मोहता चौक, सुथारों की बड़ी गुवाड़, गोपीनाथ भवन के पास, बागड़ी मोहल्ला, भट्‌टडों का चौक, राज रंगों की गली, बेनीसर बारी के बाहर, उस्ता बारी के बाहर, भाटों का बास, छोटा रानीसर बास, मुरलीधर व्यास नगर, पूगल रोड, गंगानगर चौराहा, करणी नगर लालगढ़, आर्मी केंट, कांता खतुरिया कॉलोनी, जयनारायण व्यास कॉ...
बकरियां-गधे चुराने लग्जरी कार में आते हैं चोर:बीकानेर में 2 रात में 4 गांवों से उठा ले गए 9 बकरियां

बकरियां-गधे चुराने लग्जरी कार में आते हैं चोर:बीकानेर में 2 रात में 4 गांवों से उठा ले गए 9 बकरियां

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में इन दिनों अजीब चोर गिरोह सक्रिय है। लग्जरी कार में सवार ये चोर किसी ज्वेलरी शॉप में नहीं जाते। इनकी लग्जरी गाड़ी रुकती है पशुओं के बाडे़ के पास। चोर उतरते हैं और बकरियां और गधे चुराकर उन्हें लग्जरी कार में डालकर फरार हो जाते हैं। पिछले दो दिन में श्रीडूंगरगढ़ के चार गांवों से 9 बकरियां चोरी हो चुकी हैं। वहीं इससे पहले हनुमानगढ़ से गधों की चोरी हो चुकी है। बकरियों की चोरी का बड़ा कारण इसकी लगातार बढ़ती कीमत है। यही कारण है कि बकरी चोर गिरोह लग्जरी गाड़ी में घूमकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लिखमादेसर, कुंतासर, सत्तासर व मोमासर में चोरों ने स्विफ्ट डिजायर में बकरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इन चोरों ने कुंतासर में पूसाराम नायक के घर से 2 बकरी चुराई। गांव लिखमादेसर में लगे कैमरे में स्विफ्ट डिजायर कैद हुई है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि सभ...
तीन दिन से हर रोज दो सौ के आसपास संक्रमित

तीन दिन से हर रोज दो सौ के आसपास संक्रमित

बीकानेर
बीकानेर सोमवार को बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 194 रही। इसमें सुबह 56 पॉजिटिव रहे, कि 138 नए संक्रमित शाम को आए। बीकानेर में कोरोना की तीसरी लहर ने बच्चों और युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। अधिकांश संक्रमितों की उम्र तीस साल से कम है, वहीं दस साल से कम उम्र के बच्चे भी चपेट में आ रहे हैं। सोमवार सुबह की रिपोर्ट में 58 पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें तीस की उम्र तीस साल से कम है। इन तीस में भी आधा दर्जन से ज्यादा बच्चों की उम्र पंद्रह साल से भी कम है। कोरोना रोगियों की सूची देखने पर एक तथ्य ये भी सामने आया है कि बाहर से आने वाले यात्री बीकानेर में लगातार इस बीमारी को फैला रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर हो रही जांच में बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इनमें कुछ होटल का एड्रेस लिखा रहे हैं, जहां वो रुके हुए हैं। वृंदावन होटल के आधा दर्जन पॉजिटिव आ चुके हैं। ये होटल में रुके ह...
महाजन के मोखमपुरा में गैंगमेन रात को दे रहा था ड्यूटी, अचानक रेल के नीचे आ गया; मौके पर ही मौत

महाजन के मोखमपुरा में गैंगमेन रात को दे रहा था ड्यूटी, अचानक रेल के नीचे आ गया; मौके पर ही मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के महाजन में एक रेलवे ट्रेक पर रेलवे के गैंगमेन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गैंगमैन रेल की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाजन मोखमपुरा के बीच रेलवे लाइन चेक करते हुए गैंगमैन भागचंद की रविवार की देर रात को मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार देर रात को महाजन से मोखमपुरा के बीच लाइन चेक करने वाले गैंगमैन भालचंद निवासी बीरधवाल हेड का था। जो रविवार को देर रात लाइन चेक करने के लिए गैंगमैन भालचंद गया हुआ था। तभी अचानक मालगाड़ी आने से उसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पहुंची। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाजन के मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। अभी पता किया जा रहा है कि भागचंद वहा...
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का पूरा सिलेबस:2 घंटे में सॉल्व करने होंगे 200 प्रश्न

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का पूरा सिलेबस:2 घंटे में सॉल्व करने होंगे 200 प्रश्न

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में 10 हजार 157 कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके साथ ही सिलेबस भी तय कर दिया है। यह परीक्षा अधीनस्थ सेवा बोर्ड जयपुर (RSMSSB) कराएगा, लेकिन सिलेबस कार्मिक विभाग ने तैयार किया है। शिक्षा निदेशालय की एक टीम ने कंप्यूटर अनुदेशक की योग्यता और सिलेबस तय करते हुए भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। भर्ती का विज्ञापन एक-दो दिन में जारी होने वाला है। भर्ती में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 पद रखे गए हैं और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पद। दोनों पदों के लिए सिलेबस भी अलग-अलग ही जारी किया है।...
शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू की, 10 से 31 जनवरी तक स्कूल स्तर पर ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म

शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू की, 10 से 31 जनवरी तक स्कूल स्तर पर ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म

बीकानेर
बीकानेर प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट स्कूल्स के आठवीं में बढ़ने वाले स्टूडेंट्स को इस बार भी बोर्ड पैटर्न पर ही परीक्षा देनी होगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए इस बार भी स्कूुल स्तर पर ऑनलाइन फार्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसी महीने दस जनवरी से 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आठवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के परीक्षा फॉर्म सरकारी स्कूल को शाला दर्पण व प्राइवेट स्कूल्स को पीएसपी पोर्टल पर भरने होंगे। ये फार्म भरने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की होगी और ऑनलाइन ही फार्म भरे जाएंगे। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान, बीकानेर के पंजीयक पालाराम मेवता ने बताया कि आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शाला दर्पण पोर्टल और पीएसपी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।...
आईजी प्रफुल कुमार भी संक्रमित

आईजी प्रफुल कुमार भी संक्रमित

बीकानेर
बीकानेर कोरोना की तीसरी लहर में बीकानेर शहर के साथ अब आसपास के कस्बे और गांव तक चपेट में आने शुरू हो गए हैं। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में बीकानेर आईजी प्रफुल कुमार सहित 67 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें बीकानेर शहर के अलावा नोखा, देशनोक, नापासर, श्रीडूंगरगढ़, छत्तरगढ़ सहित कई गांवों में भी पॉजिटिव है। अभी शाम की रिपोर्ट आनी शेष है, ऐसे में लगातार कोरोना रोगियों की संख्या प्रतिदिन सौ के पार पहुंच सकती है।...
इंदिरा गांधी नहर में फिर हादसा:तेज स्पीड से जा रही बोलेरो गाड़ी नहर में जा गिरी, महिला की मौत, चालक ने अपनी जान बचाई

इंदिरा गांधी नहर में फिर हादसा:तेज स्पीड से जा रही बोलेरो गाड़ी नहर में जा गिरी, महिला की मौत, चालक ने अपनी जान बचाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर खाजूवाला में तेज स्पीड से चल रही एक बोलेरो गाड़ी इंदिरा गांधी नहर में जा गिरी। इसमें सवार पति पत्नी में पति तो जैसे-तैसे बाहर निकल गया लेकिन पत्नी की नहर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव के लोगों ने मिलकर गाड़ी को बाहर निकाला। महिला का शव भी निकाल लिया गया है। छत्तरगढ़ के पास ही सत्तासर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह राठौड़ अपनी पत्नी संतोष कंवर के साथ जा रहे थे। आरडी 22 के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। पति सुरेंद्र सिंह ने जैसे-तैसे अपनी जान बचा ली लेकिन पत्नी को नहीं बचा सके। दरअसल, गाड़ी नहर में गिरने के बाद संतोष कंवर की साइड से ही पूरी तरह डूब गई थी। ऐसे में उसे बाहर निकाल पाना संभव नहीं हो पाया। नहरी पानी में भारी भरकम बोलेरो को निकाल पाना भी आसान नहीं था। पति सुरेंद्र ने बाहर निकलकर लोगों को सहायता के लिए बुलाया। बड़ी संख्या में लोगों ने रस...
बीकानेर में जनवरी के आठ दिन में 500 पॉजिटिव:मई 21 के बाद पहली बार बीकानेर में इतने कोविड रोगी, अस्पताल में सिर्फ दो भर्ती हुए, अब तक एक भी मौत नही

बीकानेर में जनवरी के आठ दिन में 500 पॉजिटिव:मई 21 के बाद पहली बार बीकानेर में इतने कोविड रोगी, अस्पताल में सिर्फ दो भर्ती हुए, अब तक एक भी मौत नही

बीकानेर
बीकानेर कोरोना की दूसरी लहर में बीकानेर के सैकड़ों परिवार अपनो को खो चुके हैं। किसी के पिता नहीं रहे तो किसी की मां ने दम तोड़ दिया। कुछ बच्चों के सिर से तो मां और बाप दोनों का साया उठ गया। ऐसे में तीसरी लहर ने बीकानेरवासियों को एक बार फिर डरा दिया है। जून 21 के बाद पहली बीकानेर में कोविड पॉजिटिव से एक्टिव केस का आंकड़ा पांच सौ के पार पहुंच गया है। इतनी बड़ी संख्या में कोविड पॉजिटिव के बाद भी अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या महज दो है। वर्ष 21 में बीकानेर में कोरोना की दूसरी लहर आई थी, जो अप्रैल में शुरू हुई और मई में पीक पर पहुंच गई। जून आते आते रोगियों की संख्या कम हो गई। मौत का आंकड़ा भी इन्हीं महीनों में बढ़ा। सबसे ज्यादा मौत मई 21 में हुई। सरकारी आंकड़ों की मानें तो मई में 257 लोगों की कोरोना से मौत हुई जबकि इससे पहले अप्रैल में 70 और बाद में जून में 47 ने दम तोड़ा।...