Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर के अधिकांश गांवों में यूरिया से फैलेगा कोरोना

श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर के अधिकांश गांवों में यूरिया से फैलेगा कोरोना

बीकानेर
बीकानेर एक तरफ जहां राज्य सरकार ने पचास से अधिक लोगों को एकत्र नहीं होने की नीति बना दी है, वहीं दूसरी ओर यूरिया लेने के लिए हजारों की संख्या में किसान पहुंच रहे हैं और जिला प्रशासन व पुलिस मौन होकर देखने को मजबूर है। ताजा मामला श्रीडूंगरगढ़ का है, जबकि इससे पहले खाजूवाला, छत्तरगढ़ सहित अनेक एरिया में भी यूरिया पाने के लिए सैकड़ों किसान एक जगह एकत्र हुए। दरअसल, प्रदेश में यूरिया की कमी के चलते किसान काफी परेशान है। ऐसे में जहां भी थोड़ी बहुत यूरिया पहुंचती है, वहीं पर अव्यवस्था बन जाती है। श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के आगे अलसुबह से बड़ी संख्या में किसान एकत्र है। यहां तक कि महिलाएं भी पहुंच गई है। कोरोना से बचने के लिए किसी ने अपने मुंह पर मास्क लगाया है तो किसी ने नहीं। दूरी तो कहीं नजर नहीं आ रही। ये भीड़ गांवों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। गांव सांवतसर, तोलियासर,...
ऑनलाइन ऐप से लोग, मोबाइल हैक कर दे रहे धमकी

ऑनलाइन ऐप से लोग, मोबाइल हैक कर दे रहे धमकी

बीकानेर
बीकानेर अगर आप किसी ऑनलाइन ऐप जरिए लोन लेने की कोशिश में हैं तो सावधान रहें। दरअसल, ऑनलाइन ऐप के माध्यम से लोन देने वाली कई कंपनियां आपके मोबाइल को हैक भी कर रही हैं। अगर आपने समय रहते लोन जमा नहीं कराया तो फोन और मैसेज के जरिए आपको बदनाम किया जा सकता है। दरअसल, ऐसे कई मामले बीकानेर में सामने आ चुके हैं। जिसमें एक पति-पत्नी ने कोटगेट थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। दरअसल, रानी बाजार में रहने वाले पति-पत्नी रोहित और पूजा ने एक ऑनलाइन ऐप से कुछ रुपए का लोन लिया था। लोन समय पर जमा नहीं होने का आरोप लगाते हुए कंपनी ने कोई कानूनी कार्रवाई करने के बजाय सीधे उन लोगों को फोन व मैसेज करने शुरू कर दिए, जो उनके मोबाइल में फीड थे। मैसेज करके पति पत्नी को चोर व फ्रॉड जैसे शब्द भी कहे गए। इनके पेन कार्ड व आधार कार्ड पर गलत शब्द लिखकर भद्दे चित्रों के साथ भी परिजनों को भेजे थे। कोटगेट पुलिस ने ध...
देवीसिंह भाटी का आंदोलन शुरू

देवीसिंह भाटी का आंदोलन शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर गायों सहित अनेक वन्य जीवों के लिए आरक्षित भूमि पर हुए आवासीय अतिक्रमणों को स्थायी करने के राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। भाटी खुद बीकानेर में धरने पर बैठ गए हैं जबकि उनके समर्थन में श्रीदेशनोक में भी धरना दिया गया। भाटी ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने समय रहते ये निर्णय वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आमरण अनशन पर बैठे जाएंगे। दरअसल, पिछले महीने सरकार ने एक आदेश जारी करके उन अतिक्रमणों को नियमित करने की छूट दे दी थी, जहां वर्षों से लोग रह रहे हैं। इसी के खिलाफ भाटी ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। भाटी का कहना है कि सरकार के पास टाउनशिप प्लानिंग नहीं है, ऐसे में लोगों को इधर उधर मकान बनाकर रहना पड़ता है। बेहतर होगा कि सरकार जिस तरह पूल बनाने, बाइपास बनाने के लिए जमीनों का अधिग्रहण करके भुगतान करती है, वैसे ही इन...
करंट से पूर्व सरपंच की मौत

करंट से पूर्व सरपंच की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर महाजन कस्बे के समीपवर्ती गांव सुई के पूर्व सरपंच की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद से गांव में शोक की लहर है। महाजन थाने से मिली जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम पंचायत सुईं के पूर्व सरपंच मोहनलाल नाई बुधवार की शाम को घर से खेत के लिए रवाना हुए। शाम को करीब छह बजे अपने करनाणा ताल स्थित खेत में कुए के ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान उनके करंट आ गया। करंट आने से बेहोश हो गए। जिनको उपचार के लिए महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा। पुलिस काे मामले की जानकारी मिल गई है। अब गुरुवार को ही मर्ग दर्ज करने के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी।...
हॉट स्पॉट बना श्रीडूंगरगढ़:संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला

हॉट स्पॉट बना श्रीडूंगरगढ़:संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला

बीकानेर
बीकानेर देश के साथ क्षेत्र में भी बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के बावजूद आमजन अभी तक कोताही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। जनता में कोरोना नियमों की पालना करवाने हेतु उपखण्ड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी और डिप्टी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों के साथ नगरपालिका कर्मी, उपखण्ड कार्यालय कर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला गया। एन एच 11 के घुमचक्कर चौराहे से शुरू हुई फ्लैग मार्च गांधी पार्क, सरकारी हॉस्पिटल, तुलसी सेवा संस्थान, रानी बाजार के साथ कई मुख्य गलियों से होता हुआ ऑटो स्टैंड तक गया। इस फ्लैग मार्च का दौरान उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी और सीओ दिनेश कुमार ने दुकानदारों, व्यापारियों, वाहन चालकों के साथ आमजन से आवश्यक रूप से मास्क पहनने की अपील की और मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाया।...
पानी के लिए किसानों का आंदोलन:खाजूवाला में सभी दुकानें बंद रही, तीन बारी पानी की मांग कर रहे हैं किसान

पानी के लिए किसानों का आंदोलन:खाजूवाला में सभी दुकानें बंद रही, तीन बारी पानी की मांग कर रहे हैं किसान

बीकानेर
बीकानेर इंदिरा गांधी नहर के किसान एक बार फिर आंदोलन की ओर बढ़ रहे हैं। एक बार उग्र आंदोलन कर चुके किसान इस बार सिंचाई पानी के लिए फिर से एकजुट होने लगे हैं। आने वाले दिनों में ये बड़ा आंदोलन हो सकता है। बुधवार को खाजूवाला मंडी पूरी तरह बंद रही। तहसील के लगभग हर गांव से किसानों ने खाजूवाला पहुंचकर अपना समर्थन जताया। किसानों की नाराजगी को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया किया गया है। दरअसल, इन दिनों खेत में फसल खड़ी है लेकिन पानी के अभाव में बर्बाद हो रही है। तेज सर्दी के कारण वैसे ही पौधों की बढ़वार प्रभावित हुई। अब पानी नहीं होने से बड़ा नुकसान होने वाला है। किसानों की मांग है कि उन्हें तीन बार पानी दिया जाए ताकि फसलों की प्यास बुझ सके। ऐसे में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों ने महापड़ाव शुरू कर दिया है। एसडीएम कार्यालय के आगे बुधवार सुबह से किसानों के एकत्र होने ...
बुधवार को पांच सौ के पास हो गए संक्रमित, लगातार बढ़ रहा संक्रमण खतरनाक

बुधवार को पांच सौ के पास हो गए संक्रमित, लगातार बढ़ रहा संक्रमण खतरनाक

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना रोज नए रिकार्ड बनाता जा रहा है। मंगलवार को दिनभर में तीन सौ पॉजिटिव केस आए थे लेकिन बुधवार को सुबह की रिपोर्ट में ही तीन सौ पॉजिटिव आ गए। शाम होते होते ये आंकड़ा पांच सौ के पास पहुंच गया। दिनभर में 493 नए पॉजिटिव केस आने से बीकानेर में बड़ा कोरोना विस्फोट हो गया है। बीकानेर में मंगलवार तक एक्टिव केस की संख्या 1257 थे जो बुधवार सुबह बढ़कर करीब पंद्रह सौ हो गए हैं। शाम तक सत्रह सौ एक्टिव केस हो गए। अब रिकवरी वाले केस भी बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को 47 रोगियों को रिकवर माना गया। अब धीरे धीरे रिकवरी की संख्या भी बढ़ेगी क्योंकि सात दिन में ही रोगियों को रिकवर माना जा रहा है। डेढ़ हजार एक्टिव केस में अभी आठ रोगियों को ही पीबीएम अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है जबकि शेष सभी का घर पर ही इलाज चल रहा है। एक अच्छी खबर ये भी है कि बीकानेर में पिछले एक महीने में किसी भी रोगी...
बीकानेर होगा देश का सबसे बड़ा सोलर हब

बीकानेर होगा देश का सबसे बड़ा सोलर हब

बीकानेर
बीकानेर आने वाले कुछ वर्षों में बीकानेर में न सिर्फ करोड़ों रुपए का निवेश आने वाले दिनों में होगा बल्कि बीस हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बुधवार काे आयोजित इन्वेस्टर समिट में सोलर, एग्रो, ट्यूरिज्म, मेडिकल, वूलन सहित अनेक बिजनेस में इन्वेस्ट करने में रुचि दिखाई है। सर्वाधिक निवेश सोलर और एग्रो बिजनस में होने जा रहा है। जिला कलक्टर सहित अनेक व्यापारियों ने बुधवार को लक्ष्मी निवास होटल में इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लिया। बुधवार को जिन कंपनियों ने एमओयू किए उनमें सबसे बड़ा निवेश श्रीराम मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से हो सकता है। कंपनी ने दो सौ करोड़ रुपए खर्च करके एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की मंशा जताई है। इससे पांच हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा सिरेमेक्स ग्रानिटो प्राइवेट लिमिटेड ने करीब एक सो बीस करोड़ रुपए खर्च करके बीकानेर में माइन्स एंड मिनर...
7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स हॉस्टल्स में, बाहर आने-जाने पर पाबंदी; घरवालों से भी बात नहीं कर पा रहे

7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स हॉस्टल्स में, बाहर आने-जाने पर पाबंदी; घरवालों से भी बात नहीं कर पा रहे

बीकानेर
बीकानेर पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बीच कजाकिस्तान में मचे उपद्रव में भारत के करीब सात हजार स्टूडेंट्स फंस गए हैं। ये स्टूडेंट्स वहां एमबीबीएस सहित कई कोर्स करने के लिए गए हुए हैं। हालांकि सभी भारतीय स्टूडेंट्स सुरक्षित हैं। अपने घर से दूर फिलहाल हॉस्टल में कैद हैं। कहीं भी आने-जाने पर पाबंदी है। सोशल मीडिया पर रोक के चलते कुछ दिन स्टूडेंट्स अपने घर वालों से बात नहीं कर सके। भारतीय एंबेसी भी वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा के लिए सक्रिय हो गया है। दरअसल, कजाकिस्तान में इन दिनों इमरजेंसी लगी हुई है। 19 जनवरी तक इमरजेंसी के चलते वहां नेटबंदी भी हो रही है। बड़े मॉल व मुख्य मार्गों पर आवागमन पर सेना तैनात है। ऐसे में हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को बाहर जाने की इजाजत नहीं मिल रही है। आसपास की दुकानों से जरूरी सामान लेने के लिए स्टूडेंट जा पा रहे हैं। कॉलेज पूरी तरह बंद ह...
नए नियमों से संतुष्ट नहीं है संविदाकर्मी

नए नियमों से संतुष्ट नहीं है संविदाकर्मी

बीकानेर
बीकानेर राज्य सरकार ने नए संविदा कर्मचारियों की भर्ती के लिए नए नियम तो बना दिए लेकिन खुद संविदाकर्मी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। नए नियमों में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे संविदा पर लगे कर्मचारियों को राहत जैसा कुछ मिल रहा है। अलबत्ता, सरकार ने फिर से दोहरा दिया है कि जैसे ही योजना खत्म होगी, संविदा कर्मी की नौकरी भी खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं वेतनमान में भी कोई सुधार नहीं किया गया है।...