Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

कटौती व कम वोल्टेज को लेकर धरने पर बैठे

कटौती व कम वोल्टेज को लेकर धरने पर बैठे

बीकानेर
खारा. क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति में कम वोल्टेज, अघोषित कटौती, ढीले तारों व जर्जर खंभों सहित अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को जामसर स्थित जीएसएस पर क्षेत्र के 15-20 गांवों के किसानों व ग्रामीणों ने घेराव किया और धरने पर बैठे गए। जामसर सरपंच इमरान शाह, खारा सरपंच भैरूं सिंह, सिकंदर शाह व रायलक्ष्मण गोदारा के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीणों ने विभाग के प्रति उदासीनता को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि जामसर जीएसएस से लम्बे समय से बिजली आपूर्ति में वोल्टेज में कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह जर्जर हो चुके खंभों व ढीले तारों से हर समय हादसे का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता लाभसिंह मान को दूरभाष पर बिजली समस्याओं से अवगत करवाया व प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए अलग-अलग फीडर की मांग की। इस बीच किसानों व ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जेईएन नवरत्न ...
कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

बीकानेर
बीकानेर. कॉलेजों में स्नातक-स्नातकोत्तर प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। कोरोना काल के बाद इस बार सरकारी कॉलेजों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में भी रुझान बढ़ा है। कई कॉलेजों में फ ॉर्म भरने की अंतिम तिथि से पहले ही सीटों से अधिक फार्म जमा हो चुके है।राजकीय डूंगर महाविद्यालय के यूजी प्रवेश नोडल अधिकारी एमडी शर्मा ने बताया की 18 अगस्त से कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश लेने के लिए विधार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होने के चलते ई-मित्र केंद्रों पर विधार्थियोंकी चहल-पहल देखने को मिल रही है। विद्यार्थी आवेदन करने केलिए डीसीइ की वेबसाइट पर एसएसओ आइडी के माध्यम से या फि र ई-मित्र पर जाकर फ ॉर्म भर रहे है। फ ॉर्म की प्रति जमा करवाने के लिए विद्यार्थी को कॉलेज आने की जरूरत नहीं है। कला में आवेदन ज्यादाकॉलेजों में कला संकाय में ...
स्कूल खुलने के साथ स्टेशनरी विक्रय की उम्मीद से पुस्तक विक्रेताओं के चेहरे पर लौटी चमक

स्कूल खुलने के साथ स्टेशनरी विक्रय की उम्मीद से पुस्तक विक्रेताओं के चेहरे पर लौटी चमक

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना के कारण लंबे अंतराल के बाद अब स्कूलों को खोलने की घोषणा के बाद स्टेशनरी विक्रेताओं के चेहरों पर रौनक लौटने लगी है। पाठ्य पुस्तकों के साथ, बैग, नोटबुक समेत अन्य स्टेशनरी की बिक्री होने की उम्मीद बंधी है। हालांकि पुस्तक विक्रेताओं ने अभी नए सामान का ज्यादा स्टॉक नहीं मंगवाया है। एक अक्टूबर से कक्षा ९वीं से १२वीं तक के विद्यार्थियों का स्कूल में कक्षा शिक्षण शुरू होने के बाद पुस्तक विक्रेता मांग के अनुरूप सामान मंगवाएंगे। साथ ही अभी कक्षा ८वीं तक के विद्यार्थियों का कक्षा शिक्षण शुरू नहीं हुआ होने से उसके बारे में निर्णय का इंतजार है। अब तक तो ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होने के कारण विद्यार्थियों को स्टेशनरी की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ रही थी। साथ ही छोटी कक्षाएं भी बंद है। ऐसे में स्टेशनरी विक्रेताओं की हालत पस्त है। साल २०२० के शिक्षा सत्र के लिए जो सामान मंगाया था, वह भी नहीं ब...
भाई ने बहन की गाड़ियां जलाईं, जेवरात और रुपए के विवाद में रिश्ते बिगड़े, आग लगाने के बाद कहा- एक दिन ऐसे ही तेरे बच्चों को जला दूंगा

भाई ने बहन की गाड़ियां जलाईं, जेवरात और रुपए के विवाद में रिश्ते बिगड़े, आग लगाने के बाद कहा- एक दिन ऐसे ही तेरे बच्चों को जला दूंगा

बीकानेर
बीकानेर जेवरात और रुपए के विवाद में चचेरे भाई ने बहन और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी है। गुरुवार देर रात उसने घर के बाहर खड़ी क्रूजर स्कूल वैन और मोटरसाइकिल को आग लगा दी। साथ ही, उसने धमकी दी कि गाड़ियों को जिस तरह जलाया है, उसी तरह एक दिन बहन के बच्चों को जिंदा जला देगा। बहन की रिपोर्ट पर शुक्रवार को नापासर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। महिला एक निजी स्कूल की डायरेक्टर है। पति के साथ वह स्कूल चलाती है। राजकुमार जाट अपनी चचेरी बहन सरोज के साथ ही रहता था। वह स्कूल में मैनेजमेंट का काम संभालता था। दो महीने पहले उसकी शादी होने के बाद गहनों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह काम छोड़कर चला गया। पुलिस के अनुसार, नापासर में गुरुवार की मध्य रात्रि रेलवे स्टेशन के पास बालाजी विहार कॉलोनी में संचालित स्कूल के संचालक अजीत चौधरी व उनकी पत्नी सरोज चौधरी के घर के बाहर अचानक आग की लपटें...
जन्म के 3 साल बाद बच्ची ने खाना खाया:आहार नली में छेद था, ट्यूब से दी जाती थी लिक्विड डाइट; 4 ऑपरेशन के बाद मिली राहत

जन्म के 3 साल बाद बच्ची ने खाना खाया:आहार नली में छेद था, ट्यूब से दी जाती थी लिक्विड डाइट; 4 ऑपरेशन के बाद मिली राहत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर की रहने वाली 3 साल की मैत्रिका ने पहली बार मुंह से खाना खाया। इस बच्ची के जन्म से ही आहार नाल में छेद था। खाना सीधे पेट में न पहुंचकर शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंचता था। इसे ट्रेकियो इसोफेसियल फिस्चुला रोग कहा जाता है। अब चार ऑपरेशन के बाद यह दिक्कत दूर हो गई है। अभी तक बच्ची को राइस ट्यूब से लिक्विड डाइट दी जाती थी। मैत्रिका के चेहरे पर यह मुस्कान बता रही है कि वह पूरी तरह ठीक है। तीन साल बाद अब मैत्रिका बिना राइस ट्यूब के भोजन कर रही है। राइस ट्यूब ही था सहाराबच्ची की आहार नली को जन्म के दूसरे दिन ही ऑपरेशन से जोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन उसमें एक छेद रह गया। इससे बच्ची को दिया जाने वाला खाना शरीर के दूसरे हिस्सों में जाने लगा। उसे निमोनिया हो गया। इसके बाद दूसरा ऑपरेशन किया गया और आहार नाल को पेट से जोड़ा गया। नाक में राइस ट्यूब भी लगाई गई। इसी से उसे लिक्...
मोटरसाइकिल फिसलने से युवक की मौत, 2 महीने बाद होनी थी शादी

मोटरसाइकिल फिसलने से युवक की मौत, 2 महीने बाद होनी थी शादी

बीकानेर
बीकानेर जिले में लूणकरणसर थाना क्षेत्र में कल देर शाम को मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से एक युवक गंभीर घायल हो गया।उसे तत्काल निकटवर्ती सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करण (21) निवासी कुंभानावास के रूप में हुई है। उसकी 2 महीने बाद शादी होनी थी। कल देर शाम लूणकरणसर के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया में मोदी डेयरी के पास वह मोटरसाइकिल पर जा रहा था। अचानक मोटरसाइकिल फिसल गया और सड़क पर गिरने से करण के गंभीर चोट लगी। हादसे की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, कार्यकर्ता प्रभुनाथ व राजू कायल संस्था की एंबुलेंस लेकर पहुंचे। घायल करण को अस्पताल में भर्ती करवाया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।श्री राठौड़ ने बताया कि करण की थोड़े दिन पहले ही सगाई हुई है। दो महीने बाद उसकी शादी ...
ट्रक की टक्कर से आपातकाल सेवा 108 एंबुलेंस के चालक की मौत

ट्रक की टक्कर से आपातकाल सेवा 108 एंबुलेंस के चालक की मौत

बीकानेर
बीकानेर जिले में महाजन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 62 पर मोखमपुरा के पास कल रात लगभग 11 बजे आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस तथा एक ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। महाजन थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एंबुलेंस का चालक भंवरलाल गोदारा (35) निवासी को खोडाला तहसील लूणकरणसर बुरी तरह से फंस गया।काफी मशक्कत कर लोगों ने भंवरलाल को एंबुलेंस के ड्राइविंग कैबिन से बाहर निकाला तो उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंची। चालक भंवरलाल के शव को महाजन सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हुई।हादसा होते ही ट्रक का चालक और उसका सहयोगी परिचालक गायब हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। थाना अधिकारी के अनुसार मृतक का शव आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गय...
पूर्वी राजस्थान में पर्याप्त बारिश, पश्चिम में अकाल:बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा और जोधपुर में किसान संकट में, नलों में पानी तक नहीं आ रहा, बर्बाद हो रही फसलें

पूर्वी राजस्थान में पर्याप्त बारिश, पश्चिम में अकाल:बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा और जोधपुर में किसान संकट में, नलों में पानी तक नहीं आ रहा, बर्बाद हो रही फसलें

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर इस बार मानसून ने पूर्वी राजस्थान को तो हराभरा कर दिया, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के लंबे-चौड़े हिस्से में अकाल जैसे हालात कर दिए हैं। पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश के बावजूद बुआई का लक्ष्य सौ परसेंट तक नहीं पहुंच पाया है। सिर्फ छह जिलों में ही बुआई का लक्ष्य पूरा हो पाया है। शेष 27 जिलों में स्थिति खराब है। जहां अच्छी बुआई हुई है, वहां बाढ़ और अत्याधिक बारिश के कारण फसल खराब हुई है। इस बार राजस्थान के 33 में से 27 जिलों में बुआई का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया है। सिर्फ नागौर, अलवर, करौली, बारां, उदयपुर व प्रतापगढ़ में ही बुआई का लक्ष्य पूरा हो पाया है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 27 जिलों में 17 अगस्त तक बुआई का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। आमतौर पर इस सीजन में किसान खेत में मोठ बाजरा, ग्वार, मूंग, मूंगफली और कपास की बुआई करते हैं। इस बार भी जुलाई में बुआई का सिलसिल...
राजस्थान में दो शिफ्ट में लगेंगे स्कूल:एक सितंबर से शुरू होने जा रहे स्कूलों में 9वीं-11वीं को सुबह और 10वीं-12वीं के छात्रों को दिन में बुलाने की प्लानिंग, दो पारी में स्कूल शाम छह बजे तक लगेंगे

राजस्थान में दो शिफ्ट में लगेंगे स्कूल:एक सितंबर से शुरू होने जा रहे स्कूलों में 9वीं-11वीं को सुबह और 10वीं-12वीं के छात्रों को दिन में बुलाने की प्लानिंग, दो पारी में स्कूल शाम छह बजे तक लगेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में एक सितंबर से सरकारी व प्राइवेट स्कूल शुरू हो जाएंगे। स्कूलों में न सिर्फ बच्चों को दूर बैठाया जाएगा, बल्कि स्कूल आने का समय भी अलग-अलग होगा।एक पारी स्कूल में 9वीं व 11वीं के स्टूडेंट्स को सुबह साढ़े सात बजे स्कूल आना होगा, जबकि 10वीं व 12वीं के स्टूडेंट्स आठ बजे स्कूल आएंगे। दो पारी स्कूल में नौंवीं व ग्यारहवीं को साढ़े बारह बजे बजे से साढ़े पांच बजे तक स्कूल रहना होगा, जबकि दसवीं व बारहवीं के स्टूडेंट्स को एक से छह बजे तक स्कूल में रहना होगा। दोनों की छुट्‌टी में भी आधे घंटे का अंतर रहेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे ही नियमों की सलाह SOP (स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी कर दी है। खास बात ये है कि अगर कोई स्टूडेंट स्कूल नहीं आ रहा है तो उस पर दबाव नहीं बनाया जाएगा कि वो स्कूल आएं। राज्य सरकार ने पिछले दिनों कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए ऑफलाइन ...
भाई-बहन नहर में डूबे:दर्जी को कपड़े देकर लौट रहे थे, पांव फिसलने से दोनों नहर में गए, भाई का शव मिला, बहन की तलाश जारी

भाई-बहन नहर में डूबे:दर्जी को कपड़े देकर लौट रहे थे, पांव फिसलने से दोनों नहर में गए, भाई का शव मिला, बहन की तलाश जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के छत्तरगढ़ के पास शनिवार की शाम नहर में चचेरे भाई-बहन डूब गए। दोनों दर्जी की दुकान पर कपड़े देकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में नहर के पास बैठ गए। तभी पैर फिसलने से दोनों नहर में चले गए। भाई की लाश मिल गई, लेकिन बहन की तलाश जारी है। छत्तरगढ़ से आगे इंदिरा गांधी नहर के 507 हेड के पास आरजेडी नहर के पास भाई का शव मिल गया। आशंका जताई जा रही है कि बहन बहती हुई आगे निकल गई होगी। 11 साल के भाई का नाम हारून है। बहन शाहिदा की उम्र महज 5 साल है। बताया जा रहा है कि हारुन और शाहिदा ने रास्ते में नमकीन का एक पैकेट लिया था। वो ही खाने के लिए नहर के पास रुक गए। संभवत: प्यास लगने पर पानी पीने के लिए नीचे उतरे थे। यहां से उनका संतुलन बिगड़ गया और नहर में जा गिरे। शनिवार शाम की इस घटना के बाद करीब पांच साल की एक बच्ची ने दोनों मासूमों के घर पर जानकारी दी। देर रात इस बारे में पुलिस को ...