Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

चोर पुलिस को दे रहे चुनौती, निर्माणाधीन मकान में चोरी

चोर पुलिस को दे रहे चुनौती, निर्माणाधीन मकान में चोरी

बीकानेर
बीकानेर. चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। घर हो या दुकान हर दूसरे दिन शिकार बना रहे हैं। चोरी की बढ़ती वारदातों से आमजन में भय व्याप्त हो रहा है। गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरों ने निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी कर ले गए। वहीं जेएनवीसी थाना क्षेत्र में बाड़ में खड़ी गाड़ी के टायर खोलकर ले गए। संबंधित थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पांच गाडिय़ों के ले गए टायरजयपुर रोड स्थित महेन्द्रा कंपनी के परिसर में खड़ी गाडिय़ों के अज्ञात व्यक्ति टायर चोरी कर ले गए। कंपनी के आनंद रंगा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज कराय है। उसने रिपोर्ट में बताया कि १७ जुलाई की रात को अज्ञात लोग कंपनी के बाड़े में खडी पांच पिकअप गाडिय़ों के टायर खोलकर ले गए। गाडिय़ां जेक पर खड़ी कर गए। सुबह ऑफिस आने पर पता चला। ढाई लाख रुपए चोरीकोलायत थाना क्षेत्र के झझू गांव में चोर...
राजस्थान में खनिज का प्रचुर भंडार, सरकार की मंशा इनका हो सदुपयोग

राजस्थान में खनिज का प्रचुर भंडार, सरकार की मंशा इनका हो सदुपयोग

बीकानेर
बीकानेर. खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की अध्यक्षता में सम्भाग के माइंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खनन विभाग के अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।इस अवसर पर खान मंत्री ने कहा कि राजस्थान में प्रचुर मात्रा में खनिज सम्पदा विद्यमान है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही नई माइनिंग पॉलिसी तैयार की जा रही है जिससे रोजगार की संभावनाएं तथा सरकार की आय बढ़ सके। उन्होंने कहा कि नई नीति बनाने से पूर्व अन्य राज्यों की खनन नीतियों का अध्ययन किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुएए प्रत्येक क्षेत्र की खनन सम्बंधी समस्याओं को सुनने और सुझाव प्राप्त करने के अलावा इनके समाधान के लिए सम्भाग स्तर पर संवाद प्रारम्भ किए गए हैं। प्राथमिकता से हो डीएमएफटी फंड का उपयोगउच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि डीएमएफटी फंड की राशि खनन व खनन...
गौशाला के पांच करोड अटके, अफसर कहते है सैटिंग कर लो

गौशाला के पांच करोड अटके, अफसर कहते है सैटिंग कर लो

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर नगर निगम में भुगतान प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगे है। शुक्रवार को नगर निगम की गौशाला का संचालन कर रही सोहन लाल बुलादेवी ओझा गौशाला समिति अध्यक्ष अनिल कुमार ओझा ने समिति के 5 करोड रुपए के अटके भुगतान को लेकर गंभीर आरोप लगाए। ओझा ने कहा कि निगम में गुण्डागर्दी चल रही है। जानबूझकर भुगतान को रोका जा रहा है। अनिल ओझा ने आरोप लगाया कि महापौर पति विक्रम सिंह ने कहा कि ‘समिति के भुगतान की फाइल के कोई हाथ नहीं लगाएगा। किसी ने फाइल के हाथ लगाया तो उसके हाथ पैर तोड देंगे।’ ओझा ने पत्रकारों के समक्ष दर्द बयान करते हुए कहा कि भुगतान को लेकर सरकार से डीएलबी और कई बार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से भी मिले। अधिकारियों ने टका सा जवाब दे दिया, वे कुछ नहीं कर सकते। जो भी करना है महापौर व उनके परिवार को करना है, उनसे सैटिंग कर लो। समिति अध्यक्ष ओझा के अनुसार पिछले पन्द्रह महीनों ...
आसमान में बादल छाए, मोर थई-थई नाच दिखाए

आसमान में बादल छाए, मोर थई-थई नाच दिखाए

बीकानेर
बीकानेर. आकाश में छाई काली घटाओं और रिमझिम बारिश के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर ने जैसे ही स्वछन्द विचरण किया और प्राकृतिक वातावरण मिला, उन्होंने अपने पंख फैलाकर खुशी प्रकट की। पूरा वातावरण मोर की मधुर गुंजन से गूंज उठा। यह अवसर था वन विभाग की ओर से प्राकृतिक वातावरण में छोड़े गए 20 मोरों का। इन घायल और बीमार राष्ट्रीय पक्षियों का पब्लिक पार्क परिसर स्थित जन्तुआलय में उपचार चल रहा था। डीएफओ (वन्यजीव) डॉ.सुनील कुमार गौड के अनुसार इन 20 मोरों को रेस्क्यू कर करीब दो माह पहले जन्तुआलय लाए गए थे। वेटरनरी विश्वविद्यालय के सहयोग से इनका उपचार किया गया। पशु चिकित्सक की ओर से इनके मेडिकल फिट होने का प्रमाण पत्र मिलनेे के बाद गुरुवार को इनको सुरक्षित स्थानों पर प्राकृतिक वातावरण में स्वछन्द विचरण के लिए छोड़ दिया गया है। डॉ.मीनाली जैन ने फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया। वहीं विभाग के जन्तुआलय अधीक्षक ...
मानसून के दूसरे दौर में भी कम बारिश:बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में बादल बरसे, लेकिन किसान की जमीन अब भी पानी को तरसे, दस में से सात जिलों में कम है बारिश

मानसून के दूसरे दौर में भी कम बारिश:बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में बादल बरसे, लेकिन किसान की जमीन अब भी पानी को तरसे, दस में से सात जिलों में कम है बारिश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर मानसून का दूसरा दौर शुरू हो चुका है, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों ने राहत बरसाई भी लेकिन किसान का मन अभी भरा नहीं है। कारण साफ है कि खेत को जितना पानी चाहिए, उतनी बारिश नहीं होने से किसान को नुकसान तय है। पश्चिमी राजस्थान के दस जिलों में से सात में अब भी बरसात का आंकड़ा सामान्य तक भी नहीं पहुंच पाया है। वहीं श्रीगंगानगर, बाडमेर व जालौर तो सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हो सकी है। ऐसे में इन क्षेत्रों में इस बार फसलों का उत्पादन भी कम होने की आशंका है। मानसून पलटकर आया तो उम्मीद की गई थी कि पिछला हिसाब सुधरेगा और खेत की प्यास अब बुझ जायेगी। इसके विपरीत कुछ जिलों में तो महज बूंदाबांदी हो सकी। वहीं कुछ एरिया में सामान्य बारिश से फसलों की उम्मीद जगी है। जिन एरिया में पहले ही फसल जल चुकी है, वहां अब कितनी भी बारिश हो जाये, फसल उत्पादन में सुधार अब संभव नहीं...
राजस्थान के स्कूल्स में 30% सिलेबस ऐसे होगा कम:किताबों में पीछे के चैप्टर कम करने की तैयारी में बोर्ड, स्कूल के शुरुआती दिनों में जो पढ़ाया जाता है उसे नहीं छेड़ा जाएगा

राजस्थान के स्कूल्स में 30% सिलेबस ऐसे होगा कम:किताबों में पीछे के चैप्टर कम करने की तैयारी में बोर्ड, स्कूल के शुरुआती दिनों में जो पढ़ाया जाता है उसे नहीं छेड़ा जाएगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान के स्कूल्स में 30% सिलेबस कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। संशोधित सिलेबस जारी करने में करीब एक महीने का वक्त लगेगा। बहरहाल, उदयपुर के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SIERT) और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय इसकी निगरानी कर रहा है। शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा की सार्वजनिक घोषणा के बाद से ही इस पर काम शुरू कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने दैनिक भास्कर को बताया कि सिलेबस कम करने के लिए काम शुरू हो गया है। करीब एक महीने का वक्त इसमें लगेगा। किस क्लास से कौन से चैप्टर कम होंगे, इसका निर्णय होना शेष है। इस काम में करीब एक महीने का वक्त लगेगा। इस तरह कम होगा सिलेबसपहली से आठवीं क्लास तक का सिलेबस SIERT उदयपुर करेगा जबकि नौंवी से बारहवीं तक का जिम्मा एक बार फिर बोर्ड को दिया गया...
माध्यमिक शिक्षा में अधिशेष शिक्षकों के समायोजन के लिए काउंसलिंग कल

माध्यमिक शिक्षा में अधिशेष शिक्षकों के समायोजन के लिए काउंसलिंग कल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. उच्च प्राथमिक से माध्यमिक में क्रमोन्नत हुई जिले की स्कूलों में 6 डी तथा अधिशेष शिक्षकों को प्रारंभिक शिक्षा में सौंपने के बाद माध्यमिक स्कूलों में अधिशेष रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के समायोजन के लिए 2 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय के परिसर में काउंसलिंग होगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय ने ऐसे करीब 50 शिक्षकों की सूची जारी करते हुए उन्हें अपनी फ ोटो आईडी के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि इससे पहले 6 डी में आए प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों को यथावत वहीं समायोजित कर दिया गया था तथा जो 6 डी में नही आते थे उन्हें वापस प्रारंभिक शिक्षा को सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद भी जो शिक्षक अधिशेष रह गए उन्हे अन्यत्र स्कूलों में रिक्त पदों पर भेजा जाएगा। काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक पंजीकरण...
21 माह बाद भी सदन में शहर की समस्याओं पर चर्चा नहीं

21 माह बाद भी सदन में शहर की समस्याओं पर चर्चा नहीं

बीकानेर
बीकानेर. शहरवासी जन समस्याओं से परेशान है। आए दिन पार्षदों सहित आमजन निगम कार्यालय पहुंचकर समस्याएं रख रहे है। निगम बोर्ड की बैठक नहीं होने से जनसमस्याओं पर सदन में चर्चा नहीं हो रही है। लोगों को जो राहत निगम कमेटियों के माध्यम से मिलती है, लेकिन कमेटियों के गठन का मामला अधर में लटका होने से इनका लाभ भी लोगों को नहीं मिल रहा है। निगम के पार्षदों की ओर से 21 महीनों में एक बार भी शहर की जनसमस्याओं पर सदन में चर्चा नहीं की गई है। जबकि इस दौरान निगम की तीन बैठकें हो चुकी है, जिनमें दो बैठकें केवल बजट से संबंधित रही। एक बैठक हंगामे के कारण महज कुछ मिनट बाद ही समाप्त हो गई थी। सदन में शहर की जन समस्याओं पर चर्चा नहीं होने से न समस्याओं का निस्तारण हो पा रहा है और न ही नीतिगत निर्णय हो पा रहे है। जो निर्णय जनप्रतिनिधियों को लेने होते है, वे निर्णय अधिकारी ले रहे है। दो बैठकें बजट पर, एक हंग...
अब संकरी गलियों में साइकिल रिक्शा से होगा कचरा संग्रहण

अब संकरी गलियों में साइकिल रिक्शा से होगा कचरा संग्रहण

बीकानेर
बीकानेर. घर-घर कचरा संग्रहण की नई व्यवस्था के तहत अब शहर की छोटी और संकरी गलियों मेंे साइकिल रिक्शा से कचरा संग्रहण का कार्य होगा। इसके लिए पहले चरण में 10 साइकिल रिक्शा संचालित होंगे। ये रिक्शा घरों से कचरा संग्रहित कर वार्ड में संचालित हो रही ऑटो टिपर तक कचरा पहुंचाएंगे। ऑटो टिपर से कचरा बल्लभ गार्डन डम्पिंग यार्ड तक पहुंचेगा। संबंधित फर्म के ऑपरेशन हैड नवीन लोटा के अनुसार छोटी व संकरी गलियों के लिए अगर और रिक्शा की जरुरत महसूस हुई तो और भी रिक्शा मंगवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि साइकिल ऑटो रिक्शा एक बार में करीब एक क्विंटल तक चरा संग्रहित कर सकेंगे। इन साइकिल ऑटो रिक्शा का संचालन उन्ही गलियों में किया जाएगा, जहां ऑटो टिपर नहीं पहुंच पा रही है। कंपनी के ऑपरेशन हैड के अनुसार साइकिल रिक्शा में परिवहन किया जाने वाला कचरा बॉक्स में ढका रहेगा। तिपहिया साइकिल रिक्शा की आवश्यकता शत प्रतिशत ग...
शहर में निकली झांकियां, माखन हांडी के हुए आयोजन

शहर में निकली झांकियां, माखन हांडी के हुए आयोजन

बीकानेर
बीकानेेर. जन्माष्टमी उत्सव के बाद मंगलवार को घरों और मंदिरों में नन्दोत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का अभिषेक, पूजन कर आरती की गई। माखण और मिश्री का भोग विशेष रूप से अर्पित किया गया। घर-घर में भगवान कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गई। बधाइयां बांटी गई। दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर में नन्दोत्सव मनाया गया। परम्परानुसार झांकी निकाली गई व माखणा हांडी का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के रूप में छोटे बच्चें को अपने सिर पर रखकर झांकी निकाली। झांकी बड़ा गोपाल मंदिर से प्रारम्भ हुई और लालाणी व्यास चौक, कीक ाणी व्यास चौक, मूंधड़ा चौक, हर्षो का चौक, मोहता चौक, लखोटिया चौक, बिन्नाणीा चौक, डागा चौक, जस्सोलाई तलाई क्षेत्र होते हुए पुन: मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। आयोजन से जुड़े गणेश दास व्यास बांके बिहारी के अनुसार बाल स्वरूप कृष्ण...