Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

सरकारी स्कूलों में आन लाइन शिक्षण के आने लगे रुझान

सरकारी स्कूलों में आन लाइन शिक्षण के आने लगे रुझान

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना काल ने बच्चों की पढ़ाई का तरीका ही बदल दिया है। पहले जहां सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था, अब कोरोना महामारी ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी ऑनलाइन शिक्षण के लिए तैयार कर दिया है। ये हुआ है शिक्षा विभाग की विकसित की गई ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली से। अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी न केवल ऑनलाइन शिक्षण कर रहे है बल्कि ऑनलाइन प्रश्न भी हल करने लगे है। ये ही नहीं कुछ बच्चे तो ऑनलाइन शिक्षण भी कराने में रुचि ले रहे है। ऐसा ही एक वीडियो बांसवाड़ा की कक्षा 8 की एक छात्रा शैल बाला झातला ने शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी को भेजा है। इसमें बालिका ऑनलाइन शिक्षण के साथ अंग्रेजी के एक पेपर को साल्व भी करती दिखाई दे रही है। यह बालिका वीडियो में एक शिक्षक की तरह बच्चों को प्रश्नों के उत्तर बता रही है। सरकारी स्कूलों में मिशन ज्ञान शिक्षा दर्शन, शिक्षा वाणी,...
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बीकानेर
खारा. गांव से करीब छह किमी दूर जामसर गांव में राजमार्ग 62 पर एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जामसर पुलिस, खारा टोल प्लाजा की टीम के आरपीओ बद्री प्रसाद व डॉ. शीशपाल ने एंबुलेंस से घायलों को पीबीएम अस्पताल बीकानेर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे सूरतगढ़ की तरफ जा रही कार व सामने से आ रही मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। देर शाम मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। गाड़ी पलटने से दो बच्चों सहित तीन घायल श्रीडूंगरगढ़. राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर बुधवार को एक बोलेरो गाड़ी ओवर टेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार हेमासर गांव के पास हुए इस हादसे में गाड़ी में सवार दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुले...
बंद मकान से तीन लाख के गहने पार

बंद मकान से तीन लाख के गहने पार

बीकानेर
नोखा. कस्बे में इन दिनों चोरों ने धमाचौकड़ी मचा रखी है। चोरी की बढ़ती वारदातों को देखकर लगता है कि चोरों में पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है। वे आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोर बंद मकानों से गहने व नकदी चोरी करने के साथ चार पहिया व दुपहिया वाहनों पर भी हाथ साफ कर रहे हैं। पुलिस पुराने चोरी के मामले में चोरों को पकड़ पाती, इससे पहले रात्रि को चोर एक बंद मकान के ताले तोड़कर तीन लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए। इसके बाद दिनदहाड़े बाजार से फिर एक बाइक चोरी हो गई। इन वारदातों को अंजाम देने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। परिवादी द्वारा इसके सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। उधर, चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। परिवार गया था सूरत, पीछे से गहने चोरी वार्ड १५ कटला चौक में रहने वाले हनुमानमल बागड़ी ने बताया कि वह अपने भाई के गृ...
राजस्थान में मानसून रूठा:जयपुर समेत 29 जिलों में सामान्य से कम बारिश, सबसे गर्म रहे श्रीगंगानगर में मात्र 61 MM गिरा पानी; पिछले साल से कम हुई बोवनी

राजस्थान में मानसून रूठा:जयपुर समेत 29 जिलों में सामान्य से कम बारिश, सबसे गर्म रहे श्रीगंगानगर में मात्र 61 MM गिरा पानी; पिछले साल से कम हुई बोवनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में मानसून रूठा हुआ है। पिछले 50 दिनों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर में तापमान सबसे ज्यादा रहा लेकिन बारिश सबसे कम हुई। पिछले पचास दिन में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहने वाला श्रीगंगानगर इकलौता जिला है। वहां सबसे कम 61 MM बारिश हुई। प्रतापगढ़ पर बादलों की कृपा ज्यादा बरसी, यहां 207.8 MM बारिश हुई। राज्य के कुल 29 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मानसून के रूठने से सूखा पड़ा हुआ है। किसान बारिश के इंतजार में बोवनी नहीं कर रहे हैं। समय से पहले पहुंचे मानसून ने राजस्थान में एक ही जगह कई दिन गुजार दिए लेकिन बरसे नहीं। यही कारण रहा कि पूरे राजस्थान में ही बारिश कम हुई है। आमतौर पर प्रदेश में 20 जुलाई तक144.8 MM बारिश हो जाती है लेकिन इस बार 108.4 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 25 प्रतिशत MM कम है। पश्चिमी राजस्थान हो या फिर पूर्वी रा...
गोचर भूमि की चारदीवारी को लेकर सक्रिय हुआ प्रशासन, गौ सेवक बोले काम नहीं रुकेगा

गोचर भूमि की चारदीवारी को लेकर सक्रिय हुआ प्रशासन, गौ सेवक बोले काम नहीं रुकेगा

बीकानेर
बीकानेर.गोचर भूमि की निर्माणाधीन चारदीवारी को लेकर उस समय नया मोड़ आ गया जब प्रशासनिक अधिकारियों का अमला मंगलवार को मौका देखने पहुंच गया। अधिकारियों के पहुंचने की सूचना के बाद पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भी मौके पर पहुंच गए। भाटी ने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण को लेकर गोचर भूमि में बनाई जा रही चारदीवारी के कार्य को प्रशासनिक अमला रोकना चाहता है, लेकिन यह निर्माण किसी भी सूरत में नहीं रुकेगा। उन्होंने बताया कि 23 हजार बीघा सरेह नथानिया गोचर भूमि रियासतकाल में छोड़ी गई थी, जो केवल गायों के लिए संरक्षित है। लेकिन जिला प्रशासन और राज्य सरकार की अनेदखी के चलते अब गोचर भूमि में भी कब्जे होने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गोचर भूमि की २४ बीघा जमीन पर अनाधिकृत रूप से प्लॉट काटकर कॉलोनियां विकसित कर दी। भाटी ने बताया कि गोचर भूमि पर अतिक्रमण और बाधाएं किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी, च...
वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए नॉमिनी डिलीवरी सुविधा शुरू

वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए नॉमिनी डिलीवरी सुविधा शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर.राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग लाभार्थियों के लिए नॉमिनी डिलीवरी की व्यवस्था शुरू कर दी है। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि राज्य सरकार ने एनएफएस के तहत उचित मूल्य दुकानों में अधिक दक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए कई सुधारात्मक उपाय किए हैं। इसी दिशा में राज्य सरकार ने ऐसे वरिष्ठ नागरिक या दिव्यांग लाभार्थी जो वरिष्ठ नागरिक अथवा दिव्यांगों के लिए नॉमिनी डिलीवरी व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत जिनके राशन कार्ड में सूचीबद्ध अन्य सदस्य 16 से 65 वर्ष की आयु सीमा में नहीं है तथा वे उचित मूल्य दुकानों पर पहुंचकर खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने में असमर्थ हैं। उनके लिए नॉमिनी डिलीवरी सुविधा कारगर साबित होगी। इस सुविधा के तहत लाभार्थी किसी नामांकित व्यक्ति के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। महला ने बताया कि ऐसे नामांकित व्यक्ति को उनके लाभार्थियों के...
460 कार्मिकों ने नहीं दी राशि, वेतन से होगी कटौती

460 कार्मिकों ने नहीं दी राशि, वेतन से होगी कटौती

बीकानेर
बीकानेर.सरकारी नौकरी के बावजूद गरीबों के नाम राशन उठाने वाले 460 कार्मिकों ने अभी तक सरकारी कोष में राशि जमा नहीं करवाई है। जबकि इन्हें दो बार नोटिस दिया जा चुका है। अब संबंधित कार्मिकों और अधिकारियों के वेतन से राशन की कीमत वसूली जाएगी। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि जिले में पदस्थापित अथवा निवास करने वाले विभिन्न सरकारी कर्मचारियों ने गेहूं, चीनी, चना दाल, आदि अवैध तरीके से उठाव किया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दो-दो नोटिस भी दिए जा चुके हैं। महला ने बताया कि जिले में 460 कार्मिकों-अधिकारियों ने अभी तक सरकारी राशन की कीमत राजकोष में जमा नहीं करवाई है। संबंधित से बाजार मूल्य 27 रुपए प्रति किलो के हिसाब से वसूली की जाएगी। उन्होंने बताया कि 60 सरकारी कार्मिकों के कार्यालयध्यक्षों को उनके अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थापित इन सरकारी कार्म...
तीन साल पहले स्वीकृत सड़कों का अब तक अता-पता नहीं

तीन साल पहले स्वीकृत सड़कों का अब तक अता-पता नहीं

बीकानेर
बीकानेर. संभाग में बदहाल ८३० किलोमीटर लम्बी सड़कों के निर्माण के लिए तीन साल पहले जारी स्वीकृति पर आज तक कोई काम नहीं हुआ। भाजपा सरकार के समय बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और चूरू जिले की खस्ताहाल सड़कों का सार्वजनिक निर्माण विभाग से सर्वे कर यह स्वीकृति जारी की गई थी। परन्तु तीन साल से सड़कों के निर्माण की फाइल विभाग में पड़ी धूल फांक रही है।सड़कों के निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने के पीछे भले ही कोरोना के चलते बजट की कमी जैसे तर्क गढ़े जा रहे हो। परन्तु हकीकत में यह एक पार्टी से दूसरी पार्टी की सरकार बनने के बाद पुरानी स्वीकृतियों को ठंडे बस्ते में डालने की परम्परा को ही आगे बढ़ाने का मामला है। हालांकि सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मौजूदा कांग्रेस सरकार से पुरानी स्वीकृति पर मुहर लगवाकर काम शुरू कराने के लिए फाइल को राज्य सरकार के पास भेज दिया है। ८३० किलोमीटर सड़कों का प्लानसंभाग में स...
पहली ही बारिश में उखड़ गई नालियां, धंस गए पोल

पहली ही बारिश में उखड़ गई नालियां, धंस गए पोल

बीकानेर
बज्जू. केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सड़क भारतमाला सड़क परियोजना का काम सीमावर्ती क्षेत्र में अंतिम दौर में है लेकिन इस परियोजना का काम इतना घटिया स्तर पर हुआ है कि पहली ही बारिश में कई जगह पर बर्म उखड़ गए। पानी निकासी के लिए बनाई नालियां भी उखड़ गई। इससे सड़क के किनारे बर्म पर गहरे हो गए। चारणवाला से रणजीतपुरा के बीच कई जगह सड़क किनारे लगे विद्युत पोल भी गिर गए जिससे अंधेरा छाया हुआ है।यहां ज्यादा नुकसान : सीमावर्ती रणजीतपुरा से चारणवाला की ओर बारिश से पानी करीब 10 किलोमीटर दायरे में गहरे गड्ढे हो चुके है। ग्रामीणों ने बताया कि धोरों के बीच से निकल रही सड़क के बर्म को मिट्टी से बनाया गया। इस महत्वपूर्ण सड़क को कई जगह नुकसान पहुचने पर भी परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे है और ना ही ठेकेदार ने सुध ली है। अब तक गड्ढों को भरा नहीं गया जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। गत दिनों एक मोटरसाइकिल इन गड्ढ...
रेतीले धोरों में मिश्री सा मीठा खजूर, अरब देशों से लाई गई 64 किस्मों में से छह का चयन

रेतीले धोरों में मिश्री सा मीठा खजूर, अरब देशों से लाई गई 64 किस्मों में से छह का चयन

बीकानेर
बीकानेर. रेतीले धोरों में कम लम्बाई के खजूर के पेड़ और उन पर मिश्री सी मिठास वाले फल लगाने का अनूठा अनुभव बीकानेर के केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में होता है। करीब 5 हैक्टेयर में खजूर की बागवानी हो रही है। इनमें 2 हैक्टेयर में खजूर की अच्छी पैदावार भी दे रहे है। संस्थान ने अरब देशों में उगने वाले ६४ प्रकार की किस्मों के खजूर के पौधों का यहां प्रशिक्षण किया गया। शुष्क बागवानी संस्थान में स्थानीय वातावरण के अनुरूप पाई किस्म की बागवानी शुरू की है। मूल्यांकन में ६ किस्म के खजूर यहां शानदार फल-फूल रहे है। शुष्क बागवानी संस्थान के बगीचे में खड़े खजूर के प्रत्येक पेड़ से औसत ६० से ८० किलो खजूर निकल जाते है।हालांकि उत्पादन इससे दो गुणा होता है। परन्तु बारिश आदि के मौसम में फल खराब हो जाते है। यहां पैदा होने वाले खजूर का फल मिश्री सा मीठा है। जो अरब देशों से देश में आयात होकर भी आता है। रेतीले...