Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

गहन दस्त नियंत्रण माह का आगाज आज से

गहन दस्त नियंत्रण माह का आगाज आज से

बीकानेर
बीकानेर. पांच वर्ष तक आयु के बच्चों को डायरिया और कुपोषण से बचाने के लिए गहन दस्त नियंत्रण माह का आगाज बुधवार से होगा। जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी व आंगनवाड़ी केन्द्र स्तर में स्थापित ओआरएस व जिंक कॉर्नर का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की ओर से शुरूआत की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. ओ पी चाहर के अनुसार आईडीसीएफ मूलत: जनजागरण पर केन्द्रित रहेगा। डॉ. चाहर के अनुसार दस्त एक सामान्य बीमारी है जो थोड़ी सी सावधानी से ठीक हो जाती है । अभियान के दौरान 7 जुलाई से 6 अगस्त तक आशा सहयोगिनियां प्रतिदिन 5 वर्ष आयु तक के बच्चे वाले घरों में जाकर ओआरएस का पैकेट बांटेगी व किसी के दस्त से ग्रसित पाए जाने पर जिंक टेबलेट की 14 दिन की खुराक वितरित करेंगी। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.योगेन्द्र तनेजा के अनुसार अभियान के दौरान 3 लाख से ज्यादा बच्चों तक ओआरएस पैकेट पहुंचाने का लक्ष्य है जिसके लिए माइक्रोप्लान बन...
कक्षा एक से आठ तक सत्र पर्यन्त होंगे प्रवेश

कक्षा एक से आठ तक सत्र पर्यन्त होंगे प्रवेश

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना की दूसरी लहर धीमी होने के बाद अब शिक्षण संस्थाओं के खुलने की संभावनाएं जताई जा रही है। इसे देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने कक्षा एक से १२वीं कक्षा में नामांकन बढ़ाने तथा ड्रॉपआउट बच्चोंको स्कूल से वापस जोडऩे के लिए प्रवेश के लिए तिथि घोषित की गई है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी किए हैं। शिक्षा सत्र २०२१-२२ में नामांकन वृद्धि के लिए बच्चों का अधिक से अधिक प्रवेश किया जाए। आदेश में कहा गया है कि राज्य की सभी स्कूलों की कक्षा नवीं से बारहवीं तक प्रवेश अब 31 जुलाई तक हो सकेंगे। पहले इन कक्षाओं में प्रवेश 15 जुलाई तक किए जाने के आदेश थे जिन्हें अब संशोधित करते हुए 31 जुलाई तक कर दिया गया है। जबकि कक्षा एक से आठवीं तक में सत्र पर्यन्त प्रवेश देने की छूट दी गई है। सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में सात जून से शिक्षा सत्र प्रांरभ हो चुका है।...
आज से दौड़ेंगी रोडवेज की सात नई बसें

आज से दौड़ेंगी रोडवेज की सात नई बसें

बीकानेर
बीकानेर. रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढऩे के साथ ही प्रशासन ने बसों की संख्या में इजाफा करना शुरू कर दिया है। बुधवार से बीकानेर आगार सात नई बसें संचालित करने जा रही है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की दो तथा पांच अन्य जिलों व राज्यों की बसें हैं। बीकानेर आगार की मुख्य प्रबंधक इन्दिरा गोदारा ने बताया कि कोरोना महामारी से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में दिनों-दिन हो रही गिरावट को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अपनी बसों की संख्या में इजाफा करने का निर्णय लिया है। इन क्षेत्रों के लिए चलेगी बसें : बीकानेर आगार के यातायात प्रबंधक अंकित कुमार शर्मा ने बताया के बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली वाया झुंझुनूं, सुबह १०.४५ बजे अजमेर वाया नागौर, दोपहर २.१५ बजे अजमेर वाया नागौर, शाम ५ बजे सांगानेर एयरपोर्ट वाया रतनगढ़-सीकर जयपुर के लिए बस रवाना होगी। इसी प्रकार शाम ६ बजे जोधपुर वाया नागौर क...
कैसे बुझेगी आग, फायरमैन के साठ फीसदी पद रिक्त

कैसे बुझेगी आग, फायरमैन के साठ फीसदी पद रिक्त

बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम का दमकल बेडा योग्य एवं प्रशिक्षित फायरमैन की कमी से जूझ रहा है। आए दिन शहर में लगने वाली आग के दौरान इसका असर भी नजर आ रहा है। अस्थाई कार्मिकों के सहयोग से किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा रहा है, जबकि दमकल विभाग में स्वीकृत फायरमैन के पदों में 60 फीसदी पद रिक्त चल रहे है। बताया जा रहा है कि दमकल बेडे में फायरमैन के 42 पद स्वीकृत है। इनमें से१४ पदों पर ही स्थायी फायरमैन कार्यरत है। 28 पद खाली चल रहे है। दमकल विभाग में स्थायी फायरमैन के रिक्त पदों के विरुद्ध कई सिविल डिफेंस और एक्स सर्विसमैन की भी सेवाएं ली जा रही है। ये अस्थायी रूप से कार्यरत है। निगम कीओर से समय-समय पर फायरमैन के रिक्त पदों की जानकारी डीएलबी और राज्य सरकार स्तर पर भेजी भी गई है, लेकिन स्थायी फायरमैन की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। काम पूरा, सेवा अस्थायीदमकल बेडे में दो दर्जन से अधिक ऐसे कार्मिक है जो ...
सात करोड़ का कारोबार प्रभावित, आज भी बंद रहेगी मंडी

सात करोड़ का कारोबार प्रभावित, आज भी बंद रहेगी मंडी

बीकानेर
बीकानेर. दालों पर प्रभावी स्टॉक सीमा के विरोध में मंगलवार को अनाज व दाल-दलहन कारोबारियों की हड़ताल के पहले दिन करीब सात करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। बुधवार को भी अनाज मंडी पूर्णतया बंद रहेगी। दो दिन की हड़ताल के दौरान जिले की किसी भी मंडी में जिंसों की बोली भी नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में केन्द्र सरकार ने दालों पर स्टॉक सीमा के नियम जारी किए थे। इसके विरोध में पूरे देशभर में अनाज और दाल कारोबारियों ने हड़ताल कर दी। देश के कई हिस्सों की मंडियां अनिश्चितकालीन बंद हो चुकी है। मंगलवार को हड़ताल के पहले दिन यहां की दाल मिलें भी पूर्णतया बंद रही। खुदरा व्यापारियों को आशंका है कि हड़ताल लम्बी खिंचती है तो दाल-दलहन की कीमतों में इजाफा और माल की कमी हो सकती है। उधर स्टॉक सीमा लागू होने के साथ ही चना दाल के बाजार भाव में गिरावट आई है। हालांकि अभी ज्यादा असर नहीं पड़ा है। लेकिन रिट...
वर्षों बाद भी नहीं मिला खुद की खेती का अवसर

वर्षों बाद भी नहीं मिला खुद की खेती का अवसर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर.भूमिहीन किसानों के सपनों पर सरकारी उदासीनता भारी पड़ रही है। बीकानेर जिले के हजारों बेरोजगार कृषकों को वर्ष 1984 के बाद खुद की खेती करने का अवसर नहीं मिला है। असल में बीकानेर जिले में भूमिहीन किसानों के लिए 1984 से पूर्व भूमि आवंटन की प्रक्रिया हुई थी, लेकिन उसके बाद आवंटन संबंधी फाइलों को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया। पांच साल पहले उपनिवेशन तहसील गजनेर का गठन हुआ तो बेरोजगार किसानों की उम्मीद जगी थी कि उन्हें अब रोजगार का मौका मिलेगा। लेकिन सरकारी अनदेखी के चलते पांच साल बाद भी आवंटन प्रक्रिया की फाइलें एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में चक्कर काट रही है। जबकि करीब छह माह पहले बीकानेर पहुंचे राजस्व उप निवेशन मंत्री हरीश चौधरी ने दो माह में आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। आवंटन से मिल सकता है करोड़ों का राजस्वकोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन से जहां आमजन की माली ह...
फिर से पटरी पर दौड़ेगी हमसफर स्पेशल, यात्रियों का सफर होगा आसान

फिर से पटरी पर दौड़ेगी हमसफर स्पेशल, यात्रियों का सफर होगा आसान

बीकानेर
बीकानेर.आधुनिक सुविधाओं से युक्त श्रीगंगानगर-तिरूचिरापल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एक बार फिर रेल पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। कोरोना महामारी के चलते इसे आगामी आदेश तक बंद कर दिया था। लेकिन अब कोरोना संक्रमण को कम होता देख रेलवे ने इसे 5 जुलाई से प्रत्येक सप्ताह श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के चलते से बीकानेर मंडल के रेल यात्रियों को खासा फायदा होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि गाड़ी संख्या 02497 श्रीगंगानगर-तिरूचिरापल्ली हमसफर स्पेशल रेलसेवा ५ जुलाई से आगामी आदेश तक श्रीगंगानगर से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 13.25 बजे रवाना होकर बुधवार को रात्रि 22.10 बजे तिरूचिरापल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02498 तिरूचिरापल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर स्पेशल रेलसेवा 09 जुलाई से आगामी आदेशों तक तिरूचिरापल्ली ...
महिला सशक्तिकरण के लिए जिला मुख्यालयों पर खोले जाएंगे इंदिरा महिला शक्ति केंद्र

महिला सशक्तिकरण के लिए जिला मुख्यालयों पर खोले जाएंगे इंदिरा महिला शक्ति केंद्र

बीकानेर
बीकानेर राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों पर इंदिरा महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने प्रथम चरण में चालू वित्तीय वर्ष के बजट में 6 करोड़ 67 लाख रूपए स्वीकृत किए है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इसके प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजे गए थे जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को मुहर लगा दी। दरअसल राज्य सरकार ने वर्ष 2021-22 के बजट में सभी जिलों में इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र खोलने की घोषणा की थी। उसी घोषणा के तहत मुख्यमंत्री ने ये राशि स्वीकृत की है। ये केन्द्र पूरे जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। इन केन्द्रों पर बालिकाओं व महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलेगा। हर उम्र वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व सामाजिक समस्याओं को सुनने की सुविधा होगी। इन ...
एक दशक से बंद है गंगाशहर का नया बस स्टैंड

एक दशक से बंद है गंगाशहर का नया बस स्टैंड

बीकानेर
गंगाशहर. नोखा रोड पर गंगाशहर नागरिक परिषद कोलकाता की ओर से 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित गंगाशहर का नया बस स्टैंड पिछले करीब एक दशक से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अनदेखी का शिकार है। निगम के उदासीन रवैये के चलते यहां से रोजाना जाने और आने वाले सैकड़ों यात्री मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी झेल रहे हैं जबकि निगम प्रशासन ने सभी सुविधाओं से युक्त भवन होने के बावजूद भी उसका उपयोग नहीं कर पिछले करीब एक दशक से इसके संचालन को बंद कर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया । गंगाशहर नागरिक परिषद कोलकाता के प्रतिनिधि संपत लाल दुग्गड़ ने बताया कि 14 लाख रुपए की लागत से सभी सुविधाओं से युक्त एक भवन बनवा कर रोडवेज प्रशासन को सौंपा। इस 14 लाख की राशि में जन सहभागिता योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से स्वीकृत 5 लाख रुपए की राशि भी शामिल है। दुग्गड़ ने बताया कि कुछ वर्षों तक तो यहां व्यवस्थाएं ठीक रही।...
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलटी, तीन जने हुए घायल

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलटी, तीन जने हुए घायल

बीकानेर
लूणकरनसर . राष्ट्रीय राजमार्ग-६२ पर भाडेरां टोल नाके के समीप रविवार सुबह कार के आगे पशु आने से अनियन्त्रित हुई कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन जने घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रैफर किया गया। लूणकरनसर थाना अधिकारी सुमन पडि़हार ने बताया कि रविवार सुबह करीब १०.३० बजे कार में सवार लोग अहमदाबाद से श्रीगंगानगर जा रहे थे। राजमार्ग-६२ पर भाडेरां टोल नाके के समीप कार के सामने अचानक पशु आने से कार चालक नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पलटने से सड़क के नीचे गड्ढ़ों में जा गिरी। हादसे में श्रीगंगानगर निवासी ऋचा पत्नी राघव व प्रियम पुत्री बसंत शारदा तथा चिड़ावा निवासी दलीप पुत्र जगदीश नाई घायल हो गए। वही कार में सवार राघव व उसका तीन वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद भाडेरां टोल नाके की एम्बुलें स ...