दुर्घटना के कुछ ही पलों में पहुंच जाएगी एम्बुलेंस
बीकानेर.दुर्घटना के घंटों बाद भी मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने की शिकायत अब सुनने को नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने एम्बुलेंस में लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम लगाने पर काम करना शुरू कर दिया है।
यह सिस्टम लगने के बाद दुर्घटना स्थल के सबसे नजदीक वाले एम्बुलेंस संचालक को फोन कर दुर्घटना स्थल पर पहुंचने के लिए कहा जाएगा। इस प्रक्रिया से जहां दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुंचा जा सकेगा, वहीं घायल को जल्द उपचार मिलने से उसकी जान भी बचाई जा सकेगी। परिवहन विभाग लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम को लगाने के लिए जगह-जगह शिविर भी लगा रहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम नहीं लगाने वालों के खिलाफ ७ जुलाई के बाद अभियान चलाया जाएगा।
मृत्युदर में आएगी कमीएम्बुलेंस वाहनों में लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम लगाने के बाद जहां दुर्घटना स्थल तक पहुंचने के लिए कुछ ही समय लगेगा, वहीं दुर्घटना से होने वाली मौतों...








