Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

शमिता शेट्टी ने तेजस्वी प्रकाश को कहा- असुरक्षित और ईर्ष्यालु…

शमिता शेट्टी ने तेजस्वी प्रकाश को कहा- असुरक्षित और ईर्ष्यालु…

मनोरंजन
टीवी की दुनिया का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 का अपकमिंग एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। आने वाले एपिसोड में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच बहस होती दिखाई देगी। दरअसल, जैसे ही शमिता शेट्टी द्वारा तेजस्वी प्रकाश हो 'असुरक्षित और ईर्ष्यालु' कहा जाता है वैसे ही दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। कलर्स टीवी ने बुधवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच की लड़ाई दिखाई गई है। इस लड़ाई को देखकर लग रहा है कि अपकमिंग एपिसोड काफी मनोरंजक होने वाला है। प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टास्क के दौरान जब एक प्रतियोगी को डाउनग्रेड करने के लिए कहा जाता है तो शमिता शेट्टी, तेजस्वी का नाम लेती हैं।  शमिता शेट्टी कहती हैं, ''मैं तेजस्वी को डाउनग्रेड करना चाहूंगी।'' ...
तीन साल बाद ऑस्कर को मिला होस्ट, 27 मार्च को आयोजित होगा समारोह

तीन साल बाद ऑस्कर को मिला होस्ट, 27 मार्च को आयोजित होगा समारोह

मनोरंजन
94वां अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर अवॉर्ड इस साल 27 मार्च को प्रसारित किया जाएगा। पूरे तीन सालों बाद इस अवॉर्ड को एक होस्ट संचालित करता दिखाई देगा। इसकी घोषणा हुलु ओरिजिनल्स और एबीसी एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष क्रेग एरविच ने एक प्रेस टूर के दौरान की।  नहीं बताया कौन होगा होस्टक्रेग ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि होस्ट कौन होगा। उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड्स के कार्यकारी निर्माता 'विल पैकर' के साथ मजाक करते हुए कहा, "होस्ट मैं हो सकता हूं। मुझे विल पर पूरा यकीन है, उनकी लोकप्रिय संस्कृति और मनोरंजन पर मजबूत पकड़ है। उनके पास बहुत कुछ अच्छा है और वह जल्द ही हमारे से यह सब शेयर करेंगे।" ये कर चुके हैं ऑस्कर होस्ट2017 और 2018 में जिमी किम्मेल ने ऑस्कर होस्ट किया था। वे यह होस्ट करने वाले आखिरी होस्ट थे। इनसे पहले बहुत लोगों नें इसे होस्ट किया जिनमें क्रिस रॉक (2016), नील पैट्रिक हैरिस ...
‘तुम्हारा बॉडीगार्ड भी सुकेश से सुंदर है’ प्राइवेट तस्वीर लीक होने के बाद जैकलीन को ट्रोल कर रहे यूजर्स

‘तुम्हारा बॉडीगार्ड भी सुकेश से सुंदर है’ प्राइवेट तस्वीर लीक होने के बाद जैकलीन को ट्रोल कर रहे यूजर्स

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस आजकल 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ठग सुकेश के साथ अभिनेत्री की कई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सफाई दी और अपील की उनकी निजता का सम्मान करें। ऐसे में अब जैकलीन के बॉडीगार्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, और लोग जैकलीन को ट्रोल कर रहे हैं।...
शीर साड़ी के साथ कंगना रनोट ने पहनी पर्ल जूलरी, एयरपोर्ट में दिखा कटरीना कैफ का नो-मेकअप लुक

शीर साड़ी के साथ कंगना रनोट ने पहनी पर्ल जूलरी, एयरपोर्ट में दिखा कटरीना कैफ का नो-मेकअप लुक

मनोरंजन
बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा से ही अपनी फिल्मों के अलावा अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को इंस्पायर करते आए हैं। इस हफ्ते कई ऐसे सेलेब्स को स्पॉट किया गया है जिनके लुक सुर्खियों में बने हुए हैं। 
सौम्या कांबले बनीं शो की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 15 लाख रुपए और एक स्विफ्ट कार

सौम्या कांबले बनीं शो की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 15 लाख रुपए और एक स्विफ्ट कार

मनोरंजन
पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' की सौम्या कांबले को इस सीजन का विनर घोषित किया गया है। उन्हें एक ट्रॉफी, 15 लाख रुपए का चेक और स्विफ्ट कार ग‍िफ्ट में मिली है। साथ ही उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को 5 लाख रुपए के चेक से सम्मानित किया गया है। मनीष पॉल द्वारा होस्ट किए गए इस शो के जज टेरेंस लुईस, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं। हालांकि, मलाइका शो के फिनाले एपिसोड का हिस्सा नहीं थीं। 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर भी इस शो के फिनाले का हिस्सा थे।...
मुराद खेतानी की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी तारा सुतारिया, ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

मुराद खेतानी की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी तारा सुतारिया, ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्ट्रेस तारा सुतारिया प्रोड्यूसर मुराद खेतानी की अगली फिल्म में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तारा ने ये प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। ये एक्ट्रेस की पहली सिंगल लीड फिल्म होगी। ये एक थ्रिलर-ड्रामा जॉनर की फिल्म होगी, जिसमें तारा अपने एक नए अंदाज में नजर आएंगी। मेकर्स जल्द ही इस फिल्म और तारा के ऑन बोर्ड होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।...
किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा हुआ कोरोना पॉजिटिव, पति के साथ मिलकर रख रहीं ध्यान

किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा हुआ कोरोना पॉजिटिव, पति के साथ मिलकर रख रहीं ध्यान

मनोरंजन
कोरोना संक्रमण फिर एक बार पूरे देश में बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे संक्रमित होने वालों की लिस्ट में आम जनता से लेकर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैं, जो इस समय कोरोना संक्रमण को झेल रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा भी इसकी चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।  इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर बताया अपना दर्दकिश्वर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "मेरा केवल चार महीने का मासूम बेटा निरवैर कोरोना पॉजिटिव हो गया है।"  बता दें इससे पहले अभिनेता नकुल मेहता का 11 महीना का बेटा भी कोरोना की चपेट में आ गया था। ...
दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया बिग बॉस 15 ये कहते ही रो पड़े सलमान

दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया बिग बॉस 15 ये कहते ही रो पड़े सलमान

मनोरंजन
बिग बॉस 15 को लेकर चर्चा थी कि जल्दी ही बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है लेकिन इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए सलमान खान ने घोषणा कर दी हैं कि बिग बॉस 15 को दो हफ्ते के लिए और बढ़ाया जा रहा है। अभी तक बिग बॉस के घर का माहौल काफी गर्म नजर आ रहा था क्योंकि घर वालो को भी यही पता था कि जल्दी ही फिनाले हो जाएगा। इस दौरान 'टिकट टू फिनाले' के लिए प्रतिभागी भी एक दूसरे को जमकर टक्कर देते नजर आए। कुछ ने टास्क जीतकर घर में अपनी जगह पक्की कर ली तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। फिलहाल बिग बॉस के दो हफ्ते आगे बढ़ने की खबर से सभी घर वाले काफी खुश नजर आए तो वहीं सलमान खान का रिएक्शन भी देखने लायक था। मेकर्स ने बिग बॉस 15 को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। हाल ही में जारी किए गए शो के प्रोमो में सलमान खान ये घोषणा करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही प्रोमो शुरु होता है, तो बिग बॉ...
अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखी यह बात, अनुष्का शर्मा बोलीं- 100 फीसदी सच

अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखी यह बात, अनुष्का शर्मा बोलीं- 100 फीसदी सच

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने खुद को बढ़ावा देने और अपने काम को बढ़ावा देने के बीच के अंतर पर एक उद्धरण साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह उद्धरण साझा किया जिस पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, एक्टर अर्जुन कपूर ने अमेरिकी लेखक एडम ग्रांट का एक उद्धरण साझा किया।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्टर सिद्धार्थ के ट्वीट पर लिया संज्ञान, महाराष्ट्र सरकार से केस दर्ज करने को कहा

राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्टर सिद्धार्थ के ट्वीट पर लिया संज्ञान, महाराष्ट्र सरकार से केस दर्ज करने को कहा

मनोरंजन
साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक्टर सिद्धार्थ को भारी पड़ गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर इंडिया को पत्र लिखकर एक्टर के ट्वीट को बैन करने की मांग की है। साथ ही उनके बयान को शर्मनाक भी बताया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र सरकार से एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ मामला दर्ज करने को भी कहा है। एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) की सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर तक कह दिया है। वहीं इस मामले  में अपनी देते हुए फिल्म अभिनेता कहा है कि उनके ट्वीट में "कुछ भी अपमानजनक नहीं था, अन्यथा पढ़ना अनुचित है।" कुछ भी अपमानजनक इरादा, कहा या संकेत नहीं दिया गया था।...