Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर रिलीज से पहले बंगला साहिब पहुंचे आलिया-अयान, RRR के लिए पहली बार हिंदी डबिंग कर रहे जूनियर एनटीआर

ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर रिलीज से पहले बंगला साहिब पहुंचे आलिया-अयान, RRR के लिए पहली बार हिंदी डबिंग कर रहे जूनियर एनटीआर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर 15 दिसंबर की शाम दिल्ली में रिलीज होना है। इसके पहले आलिया भट्‌ट और अयान मुखर्जी दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। जिसकी फोटोज आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मोशन पोस्टर शाम 5.15 बजे दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में रिलीज किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार, यूट्यूब और ब्रह्मास्त्र के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है।...
अंकिता लोखंडे ने शेयर की विक्की जैन से शादी की खूबसूरत तस्वीर

अंकिता लोखंडे ने शेयर की विक्की जैन से शादी की खूबसूरत तस्वीर

मनोरंजन
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। हाल ही में अंकिता ने भी अपनी शादी की कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज में अंकिता और विक्की की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। अंकिता लोखंडे ने फोटोज शेयर कर लिखा, "प्यार धैर्यवान है, लेकिन हम नहीं हैं, सरप्राइज! अब हम ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज जैन हैं।" दोनों ने 14 दिसंबर को मुंबई के 5 स्टार होटल में फैमिली, फ्रेंड्स और कई सेलेब्स की मौजूदगी में शादी की थी। शादी की फोटोज से पहले अंकिता-विक्की दोनों ने प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज, हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत कई रस्मों और सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थीं।...
अंकिता लोखंडे-सुशांत सिंह राजपूत से लेकर करण सिंह ग्रोवर-जेनिफर विंगेट तक, इन टीवी सेलेब्स के ब्रेकअप ने बटोरी थी खूब सुर्खियां

अंकिता लोखंडे-सुशांत सिंह राजपूत से लेकर करण सिंह ग्रोवर-जेनिफर विंगेट तक, इन टीवी सेलेब्स के ब्रेकअप ने बटोरी थी खूब सुर्खियां

मनोरंजन
टीवी इंडस्ट्री में सेलेब्स के कई रिश्ते चले तो कई के ब्रेकअप हो गए, कुछ को उनके फैन्स ने अपनाया तो वहीं कुछ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया। जब सेलेब्स के रिश्ते टूटे तो उन्होंने अपने ब्रेकअप पर खुल कर बात की और फैन्स को उसकी वजह भी बताई। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत से लेकर करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट तक यह सेलेब्स, अपने प्यार से ज्यादा ब्रेकअप की खबरों पर सुर्खियों में रहे। ...
सीमा खान ने फिल्मी अंदाज में की थी सलमान खान के भाई सोहेल से शादी, भागकर मंदिर में लिए थे सात फेरे!

सीमा खान ने फिल्मी अंदाज में की थी सलमान खान के भाई सोहेल से शादी, भागकर मंदिर में लिए थे सात फेरे!

मनोरंजन
सोहेल खान की पत्नी सीमा खान इन दिनों विवादों में हैं। दरअसल, सीमा पिछले दिनों करन जौहर के घर पर हुई एक पार्टी में शामिल हुई थीं जिसमें करीना कपूर और अमृता अरोड़ा भी पहुंची थीं। इस पार्टी में शामिल होने के बाद करीना और अमृता कोरोना संक्रमित हो गईं। उसके बाद सीमा और उनके बेटे के भी कोरोना संक्रमित होने की खबरें आ गईं।...
रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण को किया किस, पैपराजी बोले-वन्स मोर, वन्स मोर

रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण को किया किस, पैपराजी बोले-वन्स मोर, वन्स मोर

मनोरंजन
एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें से एक वीडियो में रणवीर एयरपोर्ट पर ही पत्नी दीपिका को किस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर जैसे ही दीपिका को किस करते हैं, तो वहां मौजूद पैपराजी 'वन्स मोर, वन्स मोर' चिल्लाने लगते हैं। अब कपल का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर और दीपिका कार से उतरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पैपाराजी के सामने पोज देते हैं। इस दौरान पैपाराजी रणवीर से '83' के बारे में पूछते हैं, तो रणवीर दीपिका के लिए बोलते हैं, 'ये फिल्म की प्रोड्यूसर है। इतना कहकर रणवीर दीपिका को गाल पर किस कर लेते हैं। यह देखर पैपराजी जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं-'वन्स मोर, वन्स मोर'। फिर दोनों एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं। रणवीर-दीपिका के इस वीडिय...
शाहरुख के बेटे को बॉम्बे HC से बड़ी राहत:आर्यन अब हर शुक्रवार NCB के दफ्तर में हाजिरी नहीं देंगे, लेकिन SIT ने बुलाया तो दिल्ली जाना पड़ेगा

शाहरुख के बेटे को बॉम्बे HC से बड़ी राहत:आर्यन अब हर शुक्रवार NCB के दफ्तर में हाजिरी नहीं देंगे, लेकिन SIT ने बुलाया तो दिल्ली जाना पड़ेगा

मनोरंजन
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज शिप ड्रग्स केस में बड़ी राहत मिली है। अब आर्यन को NCB के ऑफिस में हर शुक्रवार हाजिरी देने के लिए नहीं जाना होगा। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि जब भी दिल्ली SIT समन करेगी, तब आर्यन को टीम के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होना पड़ेगा। आर्यन के वकील की दलील- NCB अब केस में एक्टिव नहींआर्यन की याचिका पर बुधवार दोपहर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आर्यन की ओर से एडवोकेट अमित देसाई ने दलील रखी, 'हम शुक्रवार की हाजिरी के मामले में संशोधन की मांग कर रहे हैं। अब यहां कुछ नहीं हो रहा है। वे जब चाहें, उन्हें बुला सकते हैं। NCB की मुंबई ब्रांच भी SIT के पास मामला जाने के बाद केस में एक्टिव नहीं है।'...
5 लोगों के पॉजिटिव आने के बाद करण जौहर ने दिया बयान- ये केवल 8 लोगों की गैदरिंग थी

5 लोगों के पॉजिटिव आने के बाद करण जौहर ने दिया बयान- ये केवल 8 लोगों की गैदरिंग थी

मनोरंजन
पिछले दो दिन से करण जौहर और करीना कपूर को पार्टी करने और कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा था। करीना कपूर के बाद अब करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सफाई दी है। करण ने कहा है कि उनकी और परिवार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनके घर पर यह केवल 8 लोगों की गैदरिंग थी, कोई पार्टी नहीं थी।...
हरनाज संधू की जीत से खुश हैं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- जब मैं मिस वर्ल्ड बनीं थी तब वह पैदा हुई

हरनाज संधू की जीत से खुश हैं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- जब मैं मिस वर्ल्ड बनीं थी तब वह पैदा हुई

मनोरंजन
भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम कर लिया है। उनकी इस जीत के लिए सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। प्रियंका ने कहा कि जब मैं मिस वर्ल्ड बनी थी तब तुम पैदा हुई थी। मैं उसके लिए बहुत खुश हूंप्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। लारा दत्ता ने 2000 में इंडिया के लिए आखिरी बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसी साल जब मैंने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था। हरनाज 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज घर लेकर आई है और वह खुद 21 साल की है। इसका मतलब यह है कि वह उसी साल पैदा हुई थी, जिस साल मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। उम्मीद करती हूं कि उसके नए सफर की अच्छी शुरुआत हो। वह बहुत खूबसूरत और स्मार्ट है।'...
सामंथा ने तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए अमीन पीर की दरगाह पर चादर चढ़ाई, राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को किया याद

सामंथा ने तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए अमीन पीर की दरगाह पर चादर चढ़ाई, राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को किया याद

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सामंथा रुथ प्रभु ने आंधप्रदेश में तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे कडपा में अमीन पीर की दरगाह पर गईं, जहां उन्होंने चादर चढ़ाई। सामंथा, नागा चैतन्य से तलाक के बाद नॉर्मल लाइफ में लौट चुकी हैं। उनकी फिल्म पुष्पा आने वाली है। फिल्म की सक्सेस और सॉन्ग रिलीज से पहले वे तिरुमाला और अमीन पीर की दरगाह पहुंची। दरगाह में जाने के लिए सामंथा ने साड़ी पहनी थी। इसके पहले वे 11 दिसंबर को तिरुमाला पहुंची थीं।...
करीना-अमृता कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारैंटाइन हुईं; हाल ही में कई पार्टियों में शामिल हुई थीं

करीना-अमृता कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारैंटाइन हुईं; हाल ही में कई पार्टियों में शामिल हुई थीं

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। करीना और अमृता के सुपर स्प्रेडर होने की आशंका है, क्योंकि दोनों एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में गई थीं। करीना के पिता रणधीर कपूर ने बताया, "रविवार को करीना का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। डॉक्टर ने कहा है कि वे एसिम्पटोमेटिक हैं। हालांकि, अब करीना बेहतर महसूस कर रही हैं। दोनों बच्चे भी करीना के साथ ही हैं और वे होम क्वारैंटाइन हैं।" करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ 7 दिसंबर को पार्टी की थी। इस पार्टी में उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर प्री क्रिसमस बैश हुआ था, जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता भी मौजूद थे।...