Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

इस फिल्म में परफेक्ट सीन के लिए डायरेक्टर ने अमिताभ से करवाये थे 45 रिटेक

इस फिल्म में परफेक्ट सीन के लिए डायरेक्टर ने अमिताभ से करवाये थे 45 रिटेक

मनोरंजन
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से एक फिल्म में परफेक्ट सीन के लिए डायरेक्टर ने 45 रिटेक लिये थे। इसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यह सीन शूट हुआ था। जी हां, यह थी मशहूर फिल्म शराबी जो कि साल 1984 में रिलीज हुई थी और इसे डायरेक्ट किया था प्रकाश मेहरा ने। इस फिल्म के डायलॉग कादर खान ने लिखे थे और संगीत बप्पी लहरी ने दिया था। इस फिल्म के संवाद इतने लोकप्रिय हुए थे कि दर्शकों की जुबान पर चढ़ आये थे। शराबी फिल्म का एक मशहूर डायलॉग है, 'शराब की बोतल पर अगर मैं लेबल की तरह चिपक गया हूं…तो इस लेबल को चिपकाने वाले आप हैं…'  इस फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन और प्रकाश मेहरा की जोड़ी ‘जंजीर’ में हिट हुई थी। इसके बाद दोनों ने इस फिल्म में फिर से साथ काम किया था। फिल्म में बिग बी एक अमीर बाप की औलाद की भूमिका निभा रहे थे। उनके पिता का किरदार प्राण ने निभाया था। बताया जाता है कि इस फिल...
कार्तिक के सितारे बुलंदियों पर : ‘अला वैकुंठपुमरलो’ की हिंदी रीमेक है ‘शहजादा’

कार्तिक के सितारे बुलंदियों पर : ‘अला वैकुंठपुमरलो’ की हिंदी रीमेक है ‘शहजादा’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की झोली में इन दिनों कई प्रोजेक्ट हैं। इनमें से एक है रोहित धवन के निर्देशन में बन रही शहजादा, जो साउथ की हिट फिल्म अला वैकुंठपुमरलो की हिंदी रीमेक होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक फिर एक बार लुकाछिपी एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। अब खबरें हैं कि इस फिल्म के लिए कार्तिक ने 21 करोड़ रुपए फीस ली है। हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक ने रोहित धवन की इस फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपए फीस ली है, जो काफी ज्यादा है। रिपोर्ट में बताया गया है, कार्तिक धीरे-धीरे इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स के बीच जगह बना रहे हैं और उनकी बढ़ी हुई फीस और पॉपुलैरिटी इस बात का सबूत है। यंग एक्टर ने अपनी अपकमिंग एक्शन कॉमेडी फिल्म शहजादा के लिए 21 करोड़ रुपए लिए हैं जो अब तक कि सिंगल थिएट्रिकल फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस है।...
आहना कुमरा बोलीं- हमारी इंडस्ट्री में अवरोध नहीं आएगा, तब किसकी इंडस्ट्री में आएगा

आहना कुमरा बोलीं- हमारी इंडस्ट्री में अवरोध नहीं आएगा, तब किसकी इंडस्ट्री में आएगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, खुदा हाफिज आदि चर्चित फिल्में कर चुकीं आहना कुमरा की आगामी प्रोजेक्ट इंडिया लॉकडाउन, कॉल माय एजेंट, अवरोध-2 आदि हैं। अपने प्रोजेक्ट आदि के बारे में आहना ने बताया: अभी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म लंदन में शूट करके आई हैं, उसके बारे में जितना कुछ बता सकें?यह फिल्म अमित साध के साथ शूट किया है। इसकी पूरी शूटिंग लंदन में की है। यह क्राइम फिल्म है। लंदन में मेरा 12 से 15 दिन का शूटिंग शेड्यूल था। लेकिन, वहां शूट करने गई तब 5 दिन का क्वॉरेंटाइन होना पड़ा। हालांकि शूटिंग के बीच-बीच में काफी ऑफ डे मिलता था। मैं किसी नॉर्मल देश में होती, तब ऑलमोस्ट वहां पर 35 डेज रही। वहां से भारत वापस भी आ सकती थी। लेकिन यूएस से वापस आते हैं, तब बीजा बनने और क्वॉरेंटाइन में काफी समय जाता है। मैं इस फिल्म के निर्देशक शिव सरकार को पहले से जानती थी, क्य...
राज कुंद्रा ने डिलीट किए ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट

राज कुंद्रा ने डिलीट किए ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट

मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक किताब से कुछ ज्ञान की बातें शेयर की हैं। ये नोट शिल्पा के पति राज कुंद्रा के ट्विटर और इंस्टाग्राम से अपने अकाउंट डिलीट करने के बाद सामने आया है। शिल्पा द्वारा शेयर किए गए इस नोट में लिखा है, आपको अपनी सहूलियत के हिसाब से शहर छोड़ना पड़ता है और अंतर्ज्ञान के जंगल में जाना पड़ता है। आप वहां जो पाएंगे वो बेहतरीन होगा। वहां आपकी मुलाकात खुद से होगी।...
अलीबाग में अपने फार्म हाउस में सेलिब्रेट करेंगे अपना बर्थडे, आर्यन की जमानत शर्तों के चलते मुंबई में हैं किंग खान

अलीबाग में अपने फार्म हाउस में सेलिब्रेट करेंगे अपना बर्थडे, आर्यन की जमानत शर्तों के चलते मुंबई में हैं किंग खान

मनोरंजन
आज शाहरुख खान का जन्मदिन है। हर साल किंग खान के जन्मदिन पर उनके घर मन्नत के बाहर दूर-दूर से फैंस आते हैं। लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं होगा। मन्नत के बाहर आज काफी शांती है। बांद्रा जोन के एसीपी जो आज सुबह मन्नत में ड्यूटी में थे उन्होंने मीडिया और फैंस को मन्नत के आयकॉनिक काले दरवाजों के पास खड़े होने से रोक दिया। अलीबाग में सेलिब्रेट करेंगे अपना बर्थडेमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके पास SRK की मैनेजर पूजा ददलानी का एक मैसेज आया है। इसमें उन्हें कहा गया है कि SRK उनके बेटे आर्यन खान और परिवार अलीबाग स्थित उनके फार्महाउस पर हैं। वह इस बार अपना बर्थडे वहीं सेलिब्रेट करेंगे। यह बात उन खबरों के एक दिन बाद आई है जिसमें दावा किया गया था कि बॉलीवुड सुपरस्टार आर्यन के जेल से छूटने के बाद अपने अलीबाग स्थित घर पर समय बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं।...
अमृता राव अपने बेटे वीर के बारे में बात करते हुए बोलीं- उसके साथ समय बिताना मेरा सबसे अच्छा टेकअवे है

अमृता राव अपने बेटे वीर के बारे में बात करते हुए बोलीं- उसके साथ समय बिताना मेरा सबसे अच्छा टेकअवे है

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल का बेटे वीर 1 नवंबर को एक साल का हो गया है। अमृता ने इस दिन को घर पर अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया। अमृता अपने बच्चे और काम दोनों को बखूबी बैलेंस करती हैं। लेकिन जब वो घर पर होती हैं तो अपने बेटे के साथ समय बिताना खूब पसंद करती हैं। अमृता ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि वीर के साथ समय बिताना मेरा सबसे अच्छा टेकअवे है।...
शाहरुख खान के जन्मदिन पर रोशन हुआ मन्नत

शाहरुख खान के जन्मदिन पर रोशन हुआ मन्नत

मनोरंजन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज पूरे 56 सालों के हो चुके हैं। शाहरुख खान हर साल अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन इस साल उनके बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग केस से जुड़ने के कारण ऐसा नहीं हो सका है। लेकिन बेटे को जमानत मिलने के बाद अब शाहरुख के जन्मदिन पर उनके घर मन्नत को लाइट्स से सजा दिया गया है। बॉलीवुड पैप विरल भयानी ने जगमगाते हुए मन्नत का एक वीडियो शेयर किया है। मन्नत की हर मंजिल को खूबसूरत लाइट्स से सजाया गया है। ये लाइट्स, शाहरुख खान के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले लगाई गई थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, शाहरुख खान का घर मन्नत, उनके बर्थडे और दीवाली सेलिब्रेशन से पहले रोशन हुआ है।...
एक्टर को है दोस्त की चिंता:महेश मांजरेकर को लगता है कि सलमान खान हैं अंदर से अकेले, बोले- उन्हें किसी का साथ चाहिए

एक्टर को है दोस्त की चिंता:महेश मांजरेकर को लगता है कि सलमान खान हैं अंदर से अकेले, बोले- उन्हें किसी का साथ चाहिए

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुल कर बात की और कहा कि उन्हें लगता है कि सलमान 'अकेले' हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सलमान कई चाहने वालों से घिरे हुए हैं, लेकिन उनके पास कोई स्पेशल व्यक्ति नहीं है जिसके पास वो वापस जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वो सलमान से हमेशा कहते हैं कि वो शादी नहीं करते हैं इससे उन्हें दिक्कत है।...
आर्यन खान के बाद अब मुनमुन धमेचा को मिली जमानत, अरबाज मर्चेंट अब भी सलाखों के पीछे

आर्यन खान के बाद अब मुनमुन धमेचा को मिली जमानत, अरबाज मर्चेंट अब भी सलाखों के पीछे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
क्रूस ड्रग केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल चुकी है। आर्यन के बाद अब क्रूस में सैनिटरी नैपकिन में ड्रग छिपाकर ले जाने वालीं मॉडल मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिल चुकी है, हालांकि उन्हीं के साथी अरबाज मर्चेंट अब भी जमानत के इंतजार में हैं। मुनमुन धमेचा को रविवार दोपहर बायकुला जेल से जमानत मिल गई है। मॉडल को पहले ही जमानत मिल चुकी थी, हालांकि पेपर वर्क पूरा ना होने के कारण उन्हें भी आर्यन की तरह जेल में रुकना पड़ा था। बता दें कि मुनमुन को कॉर्डिएला क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल रेव पार्टी से अन्य 8 आरोपियों के साथ नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कस्टडी में लिया था। जांच के दौरान मुनमुन के कमरे से मिले सैनिटरी नैपकिन के अंदर ड्रग की गोलियां मिली थीं, जिसका एक वीडियो भी एनसीबी ने जारी किया था।...
जूही चावला नहीं पावर कट से हुई आर्यन खान की जमानत में देर, सीनियर वकील अमित देसाई ने किया खुलासा

जूही चावला नहीं पावर कट से हुई आर्यन खान की जमानत में देर, सीनियर वकील अमित देसाई ने किया खुलासा

मनोरंजन
कई दिनों तक जेल में सजा काटने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 29 अक्टूबर को बेल मिल गई है। आर्यन को 28 अक्टूबर को ही बेल मिल गई थी, लेकिन डॉक्यूमेंटेशन में हुई देरी के चलते उन्हें एक दिन और जेल में ही बिताना पड़ा था। खबरें थीं कि आर्यन की जमानती बनीं जूही चावला के कारण ऐसा हुआ है, हालांकि अब सीनियर वकील अमित देसाई की मानें तो पावर कट के चलते उनकी जमानत टली। सीनियर वकील अमित देसाई ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान जमानत टलने का कारण बताया है। उन्होंने कहा, सेशंस कोर्ट में पेपरवर्क में देरी हो गई थी और जब रिलीज मैमो टाइप किया जा रहा था ठीक उसी समय पूरे कोर्ट की 25-30 मिनट के लिए बिजली चली गई थी। हर किसी के बेल ऑर्डर को आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी में डाला जाता है। लेकिन टीम 5ः45 की डेडलाइन पर बेल ऑर्डर उस पेटी में नहीं डाल सकी। ऐसे में आर्यन खान को एक और...