Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

ड्रग्स केस:आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट ने NCB के दावों को बताया गलत

ड्रग्स केस:आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट ने NCB के दावों को बताया गलत

मनोरंजन
क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आज (गुरुवार) का दिन बेहद अहम है। आज एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) कस्टडी समाप्त हो रही है। आर्यन के अलावा रविवार को गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धामेचा समेत 7 आरोपियों की कस्टडी भी आज ही खत्म हो रही है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब यह देखना होगा कि NCB इनकी आगे की कस्टडी मांगती है या नहीं। इस बीच आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट ने अपने वकील के जरिए क्रूज टर्मिनल की CCTV फुटेज की मांग की है।...
हीरोपंती 2:फिल्म का इंग्‍लैंड शेड्यूल अगले सात दिनों में कंप्‍लीट

हीरोपंती 2:फिल्म का इंग्‍लैंड शेड्यूल अगले सात दिनों में कंप्‍लीट

मनोरंजन
टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्‍टारर फिल्म 'हीरोपंती 2' के अहम सीक्‍वेंस पिछले महीने भर से इंग्‍लैंड में फिल्‍माए जा रहे हैं। वह अब अगले सात दिनों में वहां कंप्‍लीट हो रहा है। उसके तुरंत बाद टाइगर वहीं विकास बहल की फिल्म 'गणपत' की शूटिंग शुरू करेंगे। 'गणपत' की कहानी आज से 69 साल आगे की दुनिया में की है। 'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ स्‍पाई के रोल में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खतरनाक मंसबूों को नाकाम करने के लिए उनका किरदार इंडिया, इंग्‍लैंड समेत चाइना, रशिया, बैंकॉक का सफर करता है।...
राजकुमार राव और कृति सेनन की ‘हम दो हमारे दो’ 29 अक्टूबर को होगी रिलीज

राजकुमार राव और कृति सेनन की ‘हम दो हमारे दो’ 29 अक्टूबर को होगी रिलीज

मनोरंजन
राजकुमार राव और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'हम दो हमारे दो' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस बात की जानकारी राजकुमार राव ने खुद फिल्म का एक नया टीजर शेयर कर फैंस को दी है। यह फिल्म 29 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। राजकुमार राव ने टीजर शेयर कर लिखा, "ये दिवाली फैमिली वाली। पेश है 'हम दो हमारे दो' का टीजर। जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगी।" इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है। फिल्म का लेखन अभिषेक, प्रशांत झा और अभिजीत खुमान ने किया है। इस फिल्म में परेश रावल, रत्ना पाठक और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का टीजर मजेदार है। टीजर के बैकग्राउंड में परेश की आवाज सुनाई दे रही है। इस टीजर में उन्होंने कहा, "पहले भूत को भगाया, फिर शादी का फेक न्यूज फैलाया और फिर सर पे खेत भी उगाया। और बाद में तो आधुनिक तरीके से बच्चा भी पैदा क...
45 के हुए शरद केलकर:हकलाने की परेशानी के चलते शो से रिप्लेस किए गए थे बाहुबली को आवाज देने वाले शरद केलकर

45 के हुए शरद केलकर:हकलाने की परेशानी के चलते शो से रिप्लेस किए गए थे बाहुबली को आवाज देने वाले शरद केलकर

मनोरंजन
'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया', 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर', 'दरबान', 'लक्ष्मी', 'बादशाहो' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके शरद केलकर आज पूरे 45 सालों के हो चुके हैं। टेलीविजन शो से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद शरद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पहचान हासिल की है, हालांकि इस दौरान एक्टर को कई बार उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ चुका है। आज शरद के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं कैसा है था उनका संघर्षों से भरा सफर- मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत शरद ने साल 2004 में ग्रासिम मिस्टर इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। इससे पहले शरद फिटनेस ट्रेनर हुआ करते थे। इस कॉन्टेस्ट में शरद फाइनलिस्ट रहे थे जिसके बाद इसी साल उन्हें दूरदर्शन के शो 'आक्रोश 'में कास्ट कर लिया गया था। एक्टर साल 2004 की फिल्म 'हलचल' में भी कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं।...
विक्रम भट्‌ट ने श्वेतांबरी सोनी से पिछले साल सितंबर में की थी शादी

विक्रम भट्‌ट ने श्वेतांबरी सोनी से पिछले साल सितंबर में की थी शादी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट ने दूसरी शादी कर ली है। खबरों के मुताबिक, विक्रम भट्ट ने पिछले साल लॉकडाउन में श्वेतांबरी सोनी से शादी की थी, जिसे उन्होंने अब तक सभी से छिपाकर रखा था। लेकिन, अब उनकी इस शादी का खुलासा हो गया है। वहीं आज विक्रम भट्ट की पत्न श्वेतांबरी सोनी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर विक्रम भट्‌ट ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश भी किया है। विक्रम भट्‌ट ने नोट में श्वेतांबरी सोनी के साथ की एक फोटो भी शेयर की है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। विक्रम से जब उनकी शादी के बारे में पूछने के लिए एक वेबसाइट ने उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने बात नहीं की। हालांकि, एक सूत्र ने यह कंफर्म किया है कि विक्रम ने श्वेतांबरी से शादी कर ली है।...
कस्टडी में आर्यन खान ने पढ़ाई के लिए एनसीबी के ऑफिसर से मांगी साइंस बुक

कस्टडी में आर्यन खान ने पढ़ाई के लिए एनसीबी के ऑफिसर से मांगी साइंस बुक

मनोरंजन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के नवाबजादे आर्यन खान बीते शनिवार से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कस्टडी में हैं। सोमवार को आर्यन की कस्टडी बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक कर दी गई है। इसी बीच खबरें हैं कि आर्यन ने अपनी पढ़ाई के लिए एनसीबी के ऑफिसर्स से साइंस बुक की मांग की है। इसी के साथ खबरें हैं कि आर्यन को रोजाना राष्ट्रीय हिंदू रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के लिए ले जाया जा रहा है।...
NCB की हिरासत में आर्यन खान से मिलने पहुंची शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी

NCB की हिरासत में आर्यन खान से मिलने पहुंची शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार यानी 7 अक्टूबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं अब एक्टर की मैनेजर पूजा ददलानी को, स्टार किड से मिलने एजेंसी के हेडक्वार्टर में पहुंचते हुए देखा गया। कार की तरफ वापस जाते समय पूजा ने एजेंसी हेडक्वार्टर के बाहर तैनात मीडिया को संबोधित नहीं किया। इसके तुरंत बाद, एनसीबी के अधिकारियों को क्रूज शिप रेव पार्टी के हाल ही में गिरफ्तार किए गए इवेंट ऑर्गेनाइजर्स को एस्कॉर्ट करते हुए देखा गया। इन आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा था।...
NCB ने क्रूज टिकट पर टैक्सपेयर्स के 20 लाख रुपये खर्च किए?

NCB ने क्रूज टिकट पर टैक्सपेयर्स के 20 लाख रुपये खर्च किए?

मनोरंजन
बी-टाउन में विवादों को तूल देने के लिए मशहूर कमाल आर खान उर्फ ​​केआरके अब आर्यन खान ड्रग केस में शाहरुख खान के समर्थन में उतर आए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में पिता-पुत्र की जोड़ी को अपना अनकंडीशनल सपोर्ट करने के अलावा, केआरके ने आर्यन की गिरफ्तारी के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। शाहरुख को परेशान करने के लिए उनके बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है? केआरके ने भी शाहरुख को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "अगर कोई झूठे आरोप लगाकर शाहरुख खान को नीचा दिखाने की कोशिश करेगा तो मैं उनके साथ बिना शर्त उनके साथ खड़ा हूं। #istandwithsrk।"...
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख के सपोर्ट में फैन्स का मन्नत के बाहर लगा जमावड़ा

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख के सपोर्ट में फैन्स का मन्नत के बाहर लगा जमावड़ा

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से उन पर सम्सयाओं का पहाड़ टूट पड़ा है। इस मुश्किल वक्त में शाहरुख के साथ जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके सपोर्ट में खड़ी हैं, वहीं उनके करोड़ो फैन्स भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। मंगलवार रात से शाहरुख के घर 'मन्नत' के बाहर उनका सपोर्ट करने के लिए फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ है।...
बेटे आर्यन की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के चलते शाहरुख खान ने ‘पठान’ का स्पेन शेड्यूल किया पोस्टपोन

बेटे आर्यन की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के चलते शाहरुख खान ने ‘पठान’ का स्पेन शेड्यूल किया पोस्टपोन

मनोरंजन
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कस्टडी में हैं। उनकी बेल को लेकर 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई होनी है। आर्यन की गिरफतारी के बाद शाहरुख खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम बंद कर दिया है। शाहरुख को 10 अक्टूबर को अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना होना है। शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण को भी सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पहले इंटरनेशनल शूटिंग शेड्यूल के लिए जाना है। लेकिन, अब खबर आ रही है कि आर्यन की गिरफतारी के बाद शाहरुख और फिल्म के मेकर्स ने 'पठान' के स्पेन शूटिंग शेड्यूल को पोस्टपोन कर दिया है।...