Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

वैक्सीनेशन पर ‘शेरशाह’ एक्टर:बिजय जे आनंद ने वैक्सीनेशन को मानव इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला बताया, बोले- ​​​​​​​कुछ भी हो जाए मैं वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा

वैक्सीनेशन पर ‘शेरशाह’ एक्टर:बिजय जे आनंद ने वैक्सीनेशन को मानव इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला बताया, बोले- ​​​​​​​कुछ भी हो जाए मैं वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा

मनोरंजन
आज जब कई हस्तियां टीकाकरण अभियान का सपोर्ट कर रहे हैं और सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड एक्टर बिजय जे आनंद कहते हैं कि "मैं टीकाकरण नहीं करवाऊंगा।" वह कहते हैं कि “मेरे हाथ से दो फिल्में निकल गईं हैं, जिनकी शूटिंग लंदन में होनी थी। मैंने एक बहुत बड़ी वेब सीरीज खो दी है जिसकी शूटिंग सर्बिया में होगी। मुझे दुबई में एक अवॉर्ड फंक्शन मे शामिल होना था, लेकिन मैं वहां नहीं जा सकता। भले ही मेरे हाथ से काम निकल रहे हों, लेकिन मैं वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। टीकाकरण मानव इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला हैमीडिया से बताया कि वह टीकाकरण के पक्ष में क्यों नहीं है, एक्टर कहते हैं “मेरे लिए मेरा शरीर एक मंदिर है, और मैं अपने शरीर के अंदर कैमिकल नहीं डाल रहा हूँ। इसीलिए मैं वैक्सीन नहीं ले रहा"आगे बात करते हुए बोले, मेरी 14 वर्षीय बेटी को एक फिल्म में पहला रोल मिला हैं। वह लंदन जा रह...
द कपिल शर्मा शो:लॉकडाउन में घर में काम करने को लेकर सवाल पूछने पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग बोले,- ‘नजफगढ़ का नवाब हूं’

द कपिल शर्मा शो:लॉकडाउन में घर में काम करने को लेकर सवाल पूछने पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग बोले,- ‘नजफगढ़ का नवाब हूं’

मनोरंजन
'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगे। इस शो का प्रोमों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो के होस्ट कपिल शर्मा ने सहवाग से पूछा कि लॉकडाउन के दौरान घर के कामों में मदद करनी पड़ी होगी तब वह कहते हैं कि, “यार, नजफगढ़ का नवाब हूं। मैं काम करुंगा?" वीरेंद्र सहवाग ने 20 अक्टूबर 2015 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। तू बोलता रहे और तेरा शो चलता रहेकपिल ने दर्शकों से कहा कि सहवाग मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में बहुत बातें करते थे तब सचिन तेंदुलकर उन्हें खाने के लिए केले देते थे और कहते कि, जब वह खाएंगे तो वह चुप रहेंगे। इसपर कपिल ने सहवाग से पूछा, आपको अगर लाइफ में किसी को केला खाने देना हो, किसको देना चाहेंगे आप? सहवाग ने बिना कुछ कहे अपने सामने वाली टेबल से एक केला उठाया और कपिल को दे दिया। हालाँकि, उन्हो...
सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी:20 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप झेल रहे सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, बोले-‘हर बार कहानी बताने की जरूरत नहीं होती, समय खुद बताएगा’

सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी:20 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप झेल रहे सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, बोले-‘हर बार कहानी बताने की जरूरत नहीं होती, समय खुद बताएगा’

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने आयकर छापों के चार दिन में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा है, 'हर बार कहानी बताने की जरूरत नहीं होती। समय खुद ब खुद बताएगा। मेरे घर आए कुछ मेहमानों के कारण पिछले 4 दिनों से लोगों की सेवा नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब मैं लौट आया हूं। सोनू ने कहा कि मैं अपनी क्षमता के मुताबिक मैं भारत के लोगों की भलाई के लिए काम करने का संकल्प ले चुका हूं। मैं इंतजार कर रहा हूं कि मेरे फाउंडेशन में जमा पैसों की आखिरी किश्त तक किसी भी तरह जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकूं। मैंने कई मौकों पर बड़े-बड़े ब्रांड को मेरी फीस के बदले लोगों की भलाई का काम करने के लिए कहा है। मेरा सफर जारी रहेगा। उन्होंने आखिर में लिखा है कि कर भला, हो भला, अंत भले का भला। दरअसल, अभिनेता सोनू सूद पिछले दिनों विवादों में घिर गए थे। आयकर विभाग ने उनके म...
‘पंजाब की राखी’ पर विवाद:AAP प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बयान में लिया राखी सावंत का नाम, एक्ट्रेस के बाद उनके पति रितेश ने भी दी विधायक को चेतावनी

‘पंजाब की राखी’ पर विवाद:AAP प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बयान में लिया राखी सावंत का नाम, एक्ट्रेस के बाद उनके पति रितेश ने भी दी विधायक को चेतावनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्हें बेतुके बयान देने की बीमारी है और उनकी कही कोई भी बात सीरियस नहीं होती है। राघव ने बातों ही बातों में सिद्धू को पंजाब का राखी सावंत भी कह दिया। बयान में अपना नाम सुनते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने राघव को करारा जवाब दिया है। वहीं राखी के पति रितेश ने राघव के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी भी दी है। राखी के पति ने दिया जवाबरितेश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट मे लिखा, "मिस्टर राघव, कृपया इसको मेरी चेतावनी समझें !! यदि आपने अपने किसी भी राजनीतिक कांट्रोवर्सी में मेरी पत्नी के नाम का दोबारा इस्तेमाल किया, तो आपको कानूनी समस्या का सामना करना पड़ेगा। मैं यह भी बता दूं कि 'आप' कभी नहीं जीतेंगे, क्योंकि आप उस पद के लायक नहीं हैं। आप किसी का नाम खराब करने की को...
यादों में सिद्धार्थ शुक्ला:सिद्धार्थ शुक्ला की याद में शहनाज गिल के भाई शहबाज ने हाथ पर बनवाया एक्टर के चेहरे का टैटू, फैन्स बोले, वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे

यादों में सिद्धार्थ शुक्ला:सिद्धार्थ शुक्ला की याद में शहनाज गिल के भाई शहबाज ने हाथ पर बनवाया एक्टर के चेहरे का टैटू, फैन्स बोले, वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे

मनोरंजन
टेलीविजन एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके करीबी उन्हें अपनी यादों में जिंदा रखने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। सिद्धार्थ की लेडी लव शहनाज गिल के भाई शहबाज भी एक्टर के बेहद करीब थे और उन्होंने सिद्धार्थ की याद में उनका टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया है। शहबाज ने अपने हाथ पर सिद्धार्थ का चेहरा बनवा लिया है और उसके नीचे बहन शहनाज का नाम गुदवा लिया है। शहबाज ने टैटू बनवाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर सिद्धार्थ के फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, बाज आई लव यू ब्रदर। हां वो (सिद्धार्थ) हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। मैं आपके जैसा बनने की कोशिश करूंगा शहनाज गिल के भाई शहबाज ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया था। शहबाज बदेशा ने सिद्धार्थ की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरा शेर। आप हमेशा हमारे साथ हैं और हमेशा रह...
शिल्पा के मन की बात:पोर्न फिल्म केस के बीच शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, हम जिंदगी में पीछे नहीं जा सकते और ब्रांड न्यू शुरुआत नहीं कर सकते

शिल्पा के मन की बात:पोर्न फिल्म केस के बीच शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, हम जिंदगी में पीछे नहीं जा सकते और ब्रांड न्यू शुरुआत नहीं कर सकते

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के पोर्न फिल्म केस के बीच सोशल मीडिया पर एक किताब का कोट शेयर किया है। इस कोट में बुरे फैसलों और ब्रांड न्यू एंडिंग पर कुछ बातें लिखी गई हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शिल्पा ने बुक का एक पन्ना दिखाया जिसमें कार्ल बॉन्ड का लिखा हुआ एक कोट था। इसमें लिखा था, कोई भी जिंदगी में पीछे नहीं जा सकता और ब्रांड न्यू शुरुआत नहीं कर सकता, कोई भी आज से ही शुरुआत कर सकता है और ब्रांड न्यू एंडिंग पा सकता है। शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किया गया बुक का कोट। इसके बाद न्यू एंडिंग टाइटल वाले किताब के पन्ने में लिखा है, हम ज्यादातर समय इस बात को एनालाइज करने में निकाल देते हैं कि हमने क्या ख़राब फैसले लिए, क्या गलतियां कीं, किन दोस्तों को दुख पहुंचाया।हम पास्ट को नहीं बदल सकते चाहे हम उसपर कितना ही मंथन क्यों ना कर लें। लेकिन हम नए तरीकों को अपनाकर...
बिग बॉस 15:मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को बिग बॉस में जाने के लिए ऑफर हुए 4 करोड़ रुपए, मेकर्स से जारी है चर्चा

बिग बॉस 15:मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को बिग बॉस में जाने के लिए ऑफर हुए 4 करोड़ रुपए, मेकर्स से जारी है चर्चा

मनोरंजन
स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है जल्द ही ऑफएयर होने वाला है। शो खत्म होने से पहले ही लीड एक्टर्स शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के पास कई ऑफर हैं। इनमें से एक है रियलिटी शो बिग बॉस 15। शिवांगी और मोहसिन दोनों को इस शो को साइन करने के लिए बड़ा अमाउंट ऑफर किया जा रहा है। हाल ही में स्पॉटबॉय ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर्स मोहसिन खान और शिवांगी को बिग बॉस का ऑफर मिला है। दोनों ही यंग हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है जिसके चलते मेकर्स दोनों को साइन करने में बेहद दिलचस्पी है। सूत्रों के अनुसार दोनों को 4 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं जो शो के लिए बड़ी राशि है। फिलहाल मेकर्स और मोहसिन-शिवांगी के बीच चर्चा जारी है। ये रिश्ता क्या कहलाता है शो इसी महीने बंद होने वाला है और बिग बॉस 15, 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले सभी कं...
खास बातचीत:23 सितंबर को मुरादाबाद और लखनऊ का रुख करेंगी कंगना रनोट, ‘तेजस’ के लिए पुलिस एकेडमी से जुड़े सीन शूट करेंगी; इन दिनों मुंबई में पूरा कर रहीं शेड्यूल

खास बातचीत:23 सितंबर को मुरादाबाद और लखनऊ का रुख करेंगी कंगना रनोट, ‘तेजस’ के लिए पुलिस एकेडमी से जुड़े सीन शूट करेंगी; इन दिनों मुंबई में पूरा कर रहीं शेड्यूल

मनोरंजन
मुंबई कंगना रनोट हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'थलाइवी' के बाद इन दिनों 'तेजस' की शूटिंग मुंबई में कर रही हैं। मुंबई शेड्यूल के बाद वे फिल्म की शूटिंग के लिए 23 सितंबर को मुरादाबाद और लखनऊ का रुख करेंगी। वहां वे 'तेजस' के लिए पुलिस एकेडमी से जुड़े सीन शूट करेंगी। उसके बाद बतौर एक्‍टर वे इंदिरा गांधी वाले प्रोजेक्‍ट पर जुटेंगी। उनके करीबियों ने इसकी पुष्टि की है। 'थलाइवी' में अपने किरदार के लिए कंगना ने 15 किलो वजन गेन किया था। फिर 'तेजस' के लिए उन्होंने भाग्‍यश्री की सलाह पर बिना कीटो डाइट फॉलो किए वजन कम किया था। फिल्म में आतंकी संगठनों के नापाक मंसूबों को तबाह करेंगी कंगना'तेजस' से जुड़े सूत्रों ने बताया, "यह पूरी तरह 'एयरलि‍फ्ट' और 'उरी' की तरह सच्‍ची घटनाओं पर बेस्‍ड नहीं है। इसमें पायलट के रोल में कंगना रनोट पाकिस्‍तान समर्थित आतंकी संगठनों के नापाक मंसूबों को तबह करेंगी। ...
अपकमिंग सीरीज:’ब्रेक प्वाइंट’ में लिएंडर पेस और महेश भूपति के ऑन-ऑफ कोर्ट की दिखेगी कहानी, वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अपकमिंग सीरीज:’ब्रेक प्वाइंट’ में लिएंडर पेस और महेश भूपति के ऑन-ऑफ कोर्ट की दिखेगी कहानी, वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोरंजन
डायरेक्टर नितेश तिवारी अपकमिंग वेब सीरीज 'ब्रेक पॉइंट' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह सीरीज भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और महेश भूपति के खेल पार्टनरशिप और उनके सफर पर फिल्माई गई है। इसका सह-निर्देशन डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी कर रही हैं जो नितेश की पत्नी भी हैं। ओटीटी प्लेटफार्म में 1 अक्टूबर यह सीरीज को रिलीज होगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि, डायरेक्टर तिवारी ने दोनों खिलाड़ी पेस और भूपति का अलग-अलग इंटरव्यू लिया। यह उनके साथ शुरू होता है, और इसमें कई खिलाड़ी का भी इंटरव्यू हैं। ट्रेलर में सानिया मिर्जा याद करते हुए कहती हैं कि, पेस और भूपति को डबल्स में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता था। वे एक-दूसरे के खेल और टेक्निक के पूरक थे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता था। ब्रेक प्वाइंट को लेकर एक्साइटेड हूंअपने शो के बारे में तिवारी ने कहा, “हम हमेशा से ही आइकन के पीछे के इ...
PC का माफीनामा:रियलटी शो ‘द एक्टिविस्ट’ को लोगों ने असंवेदनशील बताया, इसकी होस्ट प्रियंका चोपड़ा बोलीं- आप लोगों की आवाज ने मुझे हिला दिया

PC का माफीनामा:रियलटी शो ‘द एक्टिविस्ट’ को लोगों ने असंवेदनशील बताया, इसकी होस्ट प्रियंका चोपड़ा बोलीं- आप लोगों की आवाज ने मुझे हिला दिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
CBC के नए रियलटी शो 'द एक्टिविस्ट' का सोशल मीडिया पर काफी विरोध किया जा रहा है। इस शो में दुनियाभर से चुनी गईं एक्टिविस्ट और मशहूर हस्तियों को पार्टिसिपेंट बनाया जाएगा। शो के जरिए परखा जाएगा कि एक्टिविस्ट जिस कारण या मकसद के लिए लड़ रहे हैं, वो सही है या नहीं। लोगों का कहना है कि एक्टिविस्ट को इस तरह से परखना या कठघरे में रखना असंवेदनशील है। इस शो को जज करने जा रही प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आपकी आवाज की ताकत ने मुझे हिला दिया। CBC पर ये शो ग्लोबल सिटिजंस लेकर आया है। इस रियलटी शो के विजेता का मकसद अगर शो के जजों को सही लगता है तो उस मकसद को पूरा करने लिए पूरी फंडिंग की जाएगी। शो में प्रियंका के अलावा जूलियन ह्यूज और सिंगर उशर भी जज हैं। 'कई लोगों को मुझसे निराशा हुई'प्रियंका ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- पिछले एक हफ्ते से आप लोग जिस...