Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

थलाइवी:सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर हिंदी में आएगी कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी, अमेजन प्राइम वीडियो में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म देख सकेंगे दर्शक

थलाइवी:सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर हिंदी में आएगी कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी, अमेजन प्राइम वीडियो में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म देख सकेंगे दर्शक

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म थलाइवी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है जो पिछले कई महीनों से थिएट्रिकल रिलीज के इंतजार में हैं। ये फिल्म पूर्व अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयाललिता की बायोपिक है जिसमें कंगना रनोट उनकी भूमिका में हैं। फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है जिसके बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर एंटरटनेटमेंट राइटर श्रीधर पिल्लई के ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, थलाइवी का जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा जबकि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने के लिए रिकॉर्ड रेट्स के ऑफर मिले थे। सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने के बाद इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में और प्राइम वीडियो में तमिल, तेलुगू, कन्नड...
सोशल मीडिया से:शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने एक्टर का नाम बदलकर कर दिया एलन मस्क

सोशल मीडिया से:शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने एक्टर का नाम बदलकर कर दिया एलन मस्क

मनोरंजन
बॉलीवुड के सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट शनिवार शाम को हैक कर लिया गया है। हैकर ने अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने इसे शत्रुघ्न की जगह स्पेस एक्स के फाउंडर एलन मस्क का नाम दे दिया था। प्रोफाइल फोटो से भी हैकर ने छेड़छाड़ कर इसे बदल दिया था, लेकिन एक्टर को कई घंटों तक इसका अंदाजा ही नहीं हुआ। शत्रुघ्न सिन्हा का अकाउंट हैक करने वाले ने प्रोफाइन का नाम और डीपी तो बदल दी थी, हालांकि इसका पासवर्ड नहीं बदला था। ऐसे में एक्टर भी इस अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन जब एक्टर ने ट्वीट किया तो हर किसी की नजर उनके बदले हुए प्रोफाइल नाम और डीपी पर पड़ गई। एक्टर ने ट्वीट में शशि थरूर के साथ बातचीत पर ट्वीट कर लिखा था, दो पॉपुलर, इज्जतदार, अपनाने वाले, योग्य राजनेताओं के बीच बेहतरीन बातचीत। बौध्दिक और उत्कष्ण शशि थरूर और बेबाक, हिम्मतवाली टीएमसी लीडर महुआ मोइत्रा। शत्रुघ्न ...
खुलासा:साधना बोलीं- प्रोड्यूसर्स सुंदरता के लिए सायरा बानो को, डांस के लिए आशा पारेख को और ड्रामा के लिए मुझे करते थे साइन

खुलासा:साधना बोलीं- प्रोड्यूसर्स सुंदरता के लिए सायरा बानो को, डांस के लिए आशा पारेख को और ड्रामा के लिए मुझे करते थे साइन

मनोरंजन
'साया', 'वो कौन थी' और 'वक्त' जैसी हिट फिल्मों में एक्टिंग करने वाली साधना 1960 के दशक में सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसिस में से एक थीं। उस समय, सायरा बानो और आशा पारेख उनके दो कन्टेम्परेरी और फैन फेवरेट्स भी थे। हालांकि, साधना ने एक बार खुलासा किया था कि कैसे उनके बीच कभी कोई कॉम्पीटीशन नहीं था। वो दोस्त थीं और उनके अलग-अलग टैलेंट्स वो कारण थे जो एक-दूसरे के काम के अवसरों के बारे में चिंता किए बिना एक स्वस्थ बॉन्ड बनाए रख सकते थे। साधना ने की थी पुराने दिनों की बात 2012 में दिए एक इंटरव्यू में, साधना ने खुलासा किया था, "हम तीन थे, सायरा बानो, आशा पारेख और मैं। अगर प्रोड्यूसर्स किसी सुंदर और सजावटी एक्ट्रेस को चाहते थे तो वो सायरा को ले लिया करते थे। अगर वो किसी डांसर को चाहते थे तो वो आशा को लेते थे, अगर वो ड्रामा चाहते थे तो वो मुझे साइन करते थे। तो वहां कोई विरोध नहीं था। आशा और मैं संप...
अविका गौर से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी:पॉपुलर टीवी एक्टर्स ‘रक्षाबंधन’ के मौके पर हुए भावुक, जानिए कोरोना काल के बीच कैसे सेलिब्रेट करेंगे भाई बहन का ये खास त्यौहार

अविका गौर से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी:पॉपुलर टीवी एक्टर्स ‘रक्षाबंधन’ के मौके पर हुए भावुक, जानिए कोरोना काल के बीच कैसे सेलिब्रेट करेंगे भाई बहन का ये खास त्यौहार

मनोरंजन
हर भाई रक्षा बंधन का त्योहार अपनी बहन के साथ मनाना चाहता है तो वहीं इस दिन बहनें भी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार करती हैं। इस पर्व पर दैनिक भास्कर ने कुछ जाने-माने टीवी कलाकारों से बातचीत की और जाना कि वो कैसे इस साल रक्षा बंधन मना रहे है। आइये जानते है क्या कहा उन्होंने: पर्सनली मैं हर भाई के घर जाकर उनकी कलाई पर राखी बांधने वाली हूं: अविका गौर इस साल मैं अपने परिवार वालों के साथ रक्षाबंधन मनाने वाली हूं। पेंडेमिक की वजह से काफी समय हो गया है हम सब एक दूसरे से मिले नहीं हैं और अब जब हम सभी पूरी तरह से वैक्सीनेटिड हो गए हैं तो हमने सोचा कि हम सब मिलकर इस पर्व को साथ मनाते हैं। हां, इसका मतलब ये नहीं कि हम बड़े समूह में मिल रहे हैं, बल्कि मैं पर्सनली मेरे हर भाई के घर जाकर उनकी कलाई पर राखी बांधने वाली हूं। पिछले साल मैं रक्षाबंधन के दिन हैदराबाद में थी और चाहकर भी मुंबई नह...
अपकमिंग सीरीज:’तांडव’ और ‘पाताल लोक’ कंट्रोवर्सी के चलते रूकी हुई थी मरहूम इरफान की पहली वेब सीरिज ‘गोरमिंट’, अब रिलीज करने की है तैयारी

अपकमिंग सीरीज:’तांडव’ और ‘पाताल लोक’ कंट्रोवर्सी के चलते रूकी हुई थी मरहूम इरफान की पहली वेब सीरिज ‘गोरमिंट’, अब रिलीज करने की है तैयारी

मनोरंजन
'तांडव' और 'पाताल लोक' पर मची कंट्रोवर्सी के चलते मरहूम इरफान की पहली वेब सीरिज 'गोरमिंट' पिछले दो सालों से रिलीज का इतजार कर रही है। अब मिली जानकारी के मुताबिक, यह अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने को तैयार है। सीरीज के शो रनर ए.आई.बी वाले गुरसिमरन खंबा हैं। इसमें मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पड़ोसी देशों के साथ रहे रिश्‍तों पर तंज कसा गया है। इसे 'तांडव' के तुरंत बाद प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना था, मगर उस पर शो पर मचे विवाद के चलते इसे अब तक होल्‍ड किया गया है। यह सीरिज नौ एपिसोड्स की है। स्‍ट्रीम करने वाले प्‍लेटफॉर्म के अधिकारियों को लगा कि इसमें मौजूदा सरकार के कामकाज पर हास्‍य पिरोया गया है, वह कहीं लोगों को 'तांडव' और 'पाताल लोक' की तरह नागवार न गुजरे। अब जबकि दोनों सीरिज पर विवाद की आंच धीमी हुई है तो इसे रिलीज करने की तैयारियां जोर पकड़ रहीं हैं। सीरीज में इरफान का था कॉमेडी रोल ...
शेरशाह:विक्रम बत्रा के पेरेंट्स ने की डिंपल चीमा के बारे में बात, बोले- वो हमें साल में दो बार हमारे बर्थडे पर फोन करती हैं

शेरशाह:विक्रम बत्रा के पेरेंट्स ने की डिंपल चीमा के बारे में बात, बोले- वो हमें साल में दो बार हमारे बर्थडे पर फोन करती हैं

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' को ऑडियंस से खूब सराहना मिल रही है और अब विक्रम बत्रा के पेरेंट्स, ने भी इस फिल्म पर अपना पॉजिटिव रिव्यू दिया है। एक इंटरव्यू में बात करते हुए, विक्रम बत्रा के पेरेंट्स ने कहा कि उन्होंने सिद्धार्थ और कियारा की कास्टिंग को मंजूरी दे दी है। साथ ही गिरिधर लाल बत्रा और कमल कांता बत्रा ने इसे बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म कहा है। विक्रम के पिता ने डिंपल को बहुत ही सम्मानजनक लड़की कहा विक्रम के पिता ने यह भी कहा, "जब तक मेरा बच्चा गलत रास्ते पर नहीं जा रहा है, मैं हमेशा एक लिबरल पिता रहा हूं। विक्रम ने हमें डिंपल और उनके साथ शादी करने के इरादे के बारे में बताया था। मैंने उनसे कहा था कि मैं उनके फैसले में उनके साथ हूं। मुझे शुरुआत से पता था कि डिंपल एक बहुत ही सम्मानजनक लड़की है जो रिश्तों को समझती है।" उन्होंने डिंपल...
बॉलीवुड ब्रीफ:टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत पार्ट-1’ 23 दिसंबर 2022 को होगी रिलीज, ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग के लिए अक्टूबर में सर्बिया जाएंगे ऋतिक और सैफ

बॉलीवुड ब्रीफ:टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत पार्ट-1’ 23 दिसंबर 2022 को होगी रिलीज, ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग के लिए अक्टूबर में सर्बिया जाएंगे ऋतिक और सैफ

मनोरंजन
एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'गणपत' की शूटिंग में बिजी हैं। अब हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने रिलीड डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पहले पार्ट को क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर 2022 को थ‍िएटर्स में रिलीज किया जाएगा। टाइगर श्रॉफ ने भी फिल्म का एक वीडियो टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "उसकी हटेगी तो सबकी फटेगी, आरेला है 'गणपत', तैयार रहना। गणपत सिनेमाघरों में 23 दिसंबर 2022 को होगी रिलीज।" इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी हैं। खास बात यह भी है कि मेकर्स ने पहले ही यह बता दिया है कि फिल्‍म दो पार्ट में बनी है। यानी 23 दिसंबर 2022 को 'गणपत पार्ट-1' रिलीज हो रही है। इस फिल्म का दूसरा पार्ट बाद में रिली...
टाइगर 3:सलमान-कटरीना हुए रूस के लिए रवाना, अगले 45 दिनों में 5 यूरोपियन देशों में होगी फिल्म के 5 अलग-अलग एक्‍शन सीक्वेंस की शूटिंग

टाइगर 3:सलमान-कटरीना हुए रूस के लिए रवाना, अगले 45 दिनों में 5 यूरोपियन देशों में होगी फिल्म के 5 अलग-अलग एक्‍शन सीक्वेंस की शूटिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के 150 कास्‍ट और क्रू मेंबर्स के साथ बुधवार को रूस के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही अगले 45 दिनों में 5 यूरोपियन देशों में होगी फिल्म के 5 अलग-अलग एक्‍शन सीक्वेंस की शूटिंग। फिल्‍म से जुड़े ट्रेड सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। आदित्‍य चोपड़ा ने इसके लिए एक जंबो प्‍लेन हायर किया। उसमें ही सभी एक साथ यूरोप गए हैं, ताकि बायोबबल की चेन ब्रेक न हो। फिल्म में है शाहरुख का कैमियो रोल सूत्रों के मुताबिक, "टीम रूस के अलावा तुर्की और ऑस्‍ट्र‍िया भी जाएगी। इनके अलावा दो और यूरोपीय देशों में फिल्म को शूट करने का प्‍लान किया गया है। सलमान, कटरीना, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा समेत कुल 150 क्रू मेंबर्स की टीम 45 दिनों तक पांच यूरोपीय देशों में पांच अलग एक्‍शन सीक्वेंस फिल्‍माएगी। इस पार्ट की कहानी में अलग मिशन रखा गया है। एक तरह से इस बार कहानी मे...
बेबी शॉवर सेरेमनी:अंतरा मोतीवाला मारवाह के बेबी शॉवर में पति करण बुलानी के साथ पहुंची रिया कपूर, सोनम, अर्जुन, खुशी और शनाया भी आए नजर

बेबी शॉवर सेरेमनी:अंतरा मोतीवाला मारवाह के बेबी शॉवर में पति करण बुलानी के साथ पहुंची रिया कपूर, सोनम, अर्जुन, खुशी और शनाया भी आए नजर

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और सोनम की बहन रिया कपूर ने 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी की थी। अब हाल ही में यह न्यूली वेड्स कपल पूरी कपूर फैमिली के साथ एक फंक्शन में नजर आए हैं। दरअसल, सोनम कपूर के चचरे भाई मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला मारवाह के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। बुधवार को अंतरा मारवाह की बेबी शॉवर सेरेमनी हुई थी। इस सेरेमनी में रिया उनके पति करण, सोनम, अर्जुन और पूरी कपूर फैमिली पहुंची थी। अंतरा के बेबी शॉवर की कुछ फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन वायरल फोटोज में मोहित और अंतरा के साथ न्यूली वेड्स कपल रिया-करण, सोनम, खुशी, अर्जुन, अंशुला और शनाया कपूर भी नजर आ रहे हैं। फोटोज में सभी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अंतरा मोतीवाला टीना अंबानी की भतीजी हैं। UAE में फरवरी 2018 में अंतरा ने ...
शिल्पा शेट्टी की वापसी:’सुपर डांसर चैप्टर 4′ की शूटिंग पर लौटीं शिल्पा शेट्टी का सामने आया वीडियो, हिना खान ने सोशल मीडिया पर बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला

शिल्पा शेट्टी की वापसी:’सुपर डांसर चैप्टर 4′ की शूटिंग पर लौटीं शिल्पा शेट्टी का सामने आया वीडियो, हिना खान ने सोशल मीडिया पर बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला

मनोरंजन
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के तकरीबन एक महीने बाद शिल्पा शेट्टी काम पर वापस लौट आई हैं। वह डांस रियलटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग पर 17 अगस्त को पहुंचीं। शूटिंग के लिए वैनिटी वैन से निकलते हुए शिल्पा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह साड़ी पहनी हुई हैं और चुपचाप सेट की ओर बढ़ रही हैं। इस दौरान शिल्पा कैमरे को देखकर एक बार हाथ भी हिलाती हैं। मुश्किल वक्त में अपने वर्क कमिटमेंट्स से मुंह ना मोड़ने पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने शिल्पा शेट्टी की तारीफ की है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शिल्पा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, यू गो गर्ल,हग्स... हिना की सोशल मीडिया पोस्ट। राज के गिरफ्तार होने के बाद से ही शिल्पा ने अपने वर्क कमिटमेंट्स से दूरी बना ली थी और वह रियलटी टीवी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की शूटिंग पर भी नहीं पहुंच रही थीं, जिसमें वे जज की भूमिका में हैं। शिल्पा ने पि...