Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

कोच की कलम से:रील और रियल लाइफ कोच कबीर खान के कमेंट्स; सोयर्ड से बोले शाहरुख- वापसी में कुछ गोल्ड लेते आना

कोच की कलम से:रील और रियल लाइफ कोच कबीर खान के कमेंट्स; सोयर्ड से बोले शाहरुख- वापसी में कुछ गोल्ड लेते आना

मनोरंजन
जिस क्षण भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी मुहर लगाकर टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा, इंटरनेट चक दे स्टाइल में जश्न मना रहा था। अब, पूर्व कोच कबीर खान यानी शाहरुख खान ने महिला हॉकी टीम के वर्तमान कोच सोयर्ड मरीन के ट्वीट का जवाब दिया है और एक गोल्डन विक्ट्री की मांग की है। इतना ही नहीं रियल कोच सोयर्ड को भी किंग खान को जवाब देने की जल्दी थी। दो कोच ने ऐसे की बातचक दे इंडिया और कबीर खान के ट्रेंड करते ही शाहरुख़ खान भी ट्विटर पर एक्टिव हो गए।शाहरुख ने लिखा - "हाँ हाँ, कोई बात नहीं, वापस आते टाइम एक अरब लोगों की फैमिली के लिए कुछ गोल्ड भी लेते आना। इस बार धन तेरस भी 2 नवंबर को है। एक्स कोच- कबीर खान।" इस पर मरीन ने रिप्लाई दिया- "आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। हम फिर से अपना सब कुछ लगा देंगे। रियल कोच।"...
नो नखरा स्टार:फराह खान ने धोनी के साथ एड शूट के बाद कहा- कमाल के इंसान हैं, 5 बार कपड़े चेंज करवाए पर शिकायत नहीं की

नो नखरा स्टार:फराह खान ने धोनी के साथ एड शूट के बाद कहा- कमाल के इंसान हैं, 5 बार कपड़े चेंज करवाए पर शिकायत नहीं की

मनोरंजन
कोरियोग्राफर-फिल्म मेकर फराह खान ने हाल ही में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक एड शूट किया। इसके बाद वे धोनी की फैन हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस एड शूट का जिक्र किया है। फराह बोलीं कि धोनी कमाल के इंसान हैं। उन्होंने हर किसी के साथ हंसकर फोटो खिंचवाई है। फराह ने बताया- मैं पहली बार माही से मिल रही थीं। मैं बता नहीं सकती हूं कि वो कितने शानदार इंसान हैं। वो जमीन से जुड़े और वक्त के बेहद पाबंद हैं। हमने शूट के दौरान 5 बार उनके कपड़ बदलवाए और उन्होंने एक बार भी कम्पलेंट नहीं की। माही की विनम्रता पसंद आईइससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर धोनी का तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था- माही को शूट के लिए डायरेक्ट किया है। कमाल के आदमी हैं। क्लाइंट से लेकर स्पॉट बॉय तक के साथ मुस्कुराकर फोटो खिंचवाई। मैं तो फैन हो गई। वर्क फ्रंट की बात करें तो फराह खान एक टेली...
ओलिंपिक सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम:चक दे इंडिया के कबीर खान से हो रही कोच सोयर्ड मरीन की तुलना, यूज़र्स बोले- रील को रियल में बदल दिया

ओलिंपिक सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम:चक दे इंडिया के कबीर खान से हो रही कोच सोयर्ड मरीन की तुलना, यूज़र्स बोले- रील को रियल में बदल दिया

मनोरंजन
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने वीमेन इंडियन हॉकी टीम के कोच सोयर्ड मरीन कि तुलना 'चक दे इंडिया' मूवी में कोच बने कबीर खान से की जा रही है। 2007 में आई इस फिल्म में कबीर खान का रोल शाहरुख़ खान ने निभाया था। रील की कहानी रियल में बदल रही हैकोच ने टीम की जीत के बाद एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा - सॉरी फैमिली, मैं बाद में आता हूं। इस फोटो में सोयर्ड के साथ उनकी पूरी वीमेन टीम दिखाई दे रही है। जैसे ही उन्होंने ट्विटर पर फोटो पोस्ट की, प्रशंसकों ने उनकी तुलना कबीर खान से करना शुरू कर दी। यूज़र्स कह रहे हैं कि रील की कहानी एक रियल कहानी में बदल रही है। 70 मिनट वाला सीन तो याद ही होगा नाबात अगर...
बड़े अच्छे लगते हैं 2:दिव्यांका त्रिपाठी ने बताई शो न करने की वजह, बोलीं- लुक टेस्ट में मैं कैरेक्टर से रिलेट नहीं कर पाई

बड़े अच्छे लगते हैं 2:दिव्यांका त्रिपाठी ने बताई शो न करने की वजह, बोलीं- लुक टेस्ट में मैं कैरेक्टर से रिलेट नहीं कर पाई

मनोरंजन
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इस बात से सहमत हैं कि वो और नकुल मेहता शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में एक साथ अच्छे नहीं दिखेंगे। दिव्यांका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शो करने के ऑफर को रिजेक्ट करने के बारे में बात की और कहा कि न केवल उन्हें, बल्कि उनके परिवार को भी लगा कि उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी 'थोड़ा हटकर दिखेगी।' साथ ही दिव्यांका ने यह भी बताया कि उन्होंने शो के लिए एक लुक टेस्ट देने का फैसला किया था। जब उन्होंने टेस्ट दिया, तो वो कैरेक्टर से रिलेट नहीं कर पाईं। दिव्यांका ने शो के लिए दिया था लुक टेस्ट दिव्यांका ने कहा, "जहां तक रिपोर्ट्स के अनुसार ​​ऑनस्क्रीन मेरे उनसे उम्र में बड़े दिखने की बात है, तो इससे मै सहमत हूं। क्योंकि जब मुझे यह शो ऑफर हुआ था और मुझे इसके आइडिया के बारे में बताया गया था तो मैं उनके साथ अपनी जोड़ी को लेकर हैरान रह गई थी और मेरी फैमिली का भी सेम रिए...
‘डायल 100’ के बारे में बात करते हुए साक्षी तंवर बोलीं- अगर आप मुश्किल में हैं, तो हंड्रेड नंबर डायल करना ही चाहिए

‘डायल 100’ के बारे में बात करते हुए साक्षी तंवर बोलीं- अगर आप मुश्किल में हैं, तो हंड्रेड नंबर डायल करना ही चाहिए

मनोरंजन
एक्टर मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता, साक्षी तंवर स्टारर फिल्म 'डायल 100' जी5 पर 6 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। रेंजिल डी सिल्वा निर्देशित थ्रिलर ड्रामा जॉनर की इस फिल्म की कहानी एक रात की है। इसके प्रोमोशन के दौरान साक्षी तंवर से खास बातचीत में कहानी, किरदार सहित को-स्टार्स के बारे में बात की और कहा कि अगर आप मुश्किल में हैं, तो हंड्रेड नंबर डायल करना ही चाहिए। Q.'डायल 100' का ट्रेलर देखकर काफी सस्पेंस भरी कहानी लगती है। किरदार और कहानी के बारे में जितना कुछ बता सकें?A.यह एक रात की कहानी है। मनोज बाजपेयी पुलिस ऑफिसर निखिल सूद का किरदार निभा रहे हैं। उनको एक रात किसी महिला का फोन आता है। उसके बाद एक के बाद एक कड़ी ऐसी जुड़ती जाती है, जिससे सब कुछ बदल जाता है। उस कॉल के बाद सुबह होने तक क्या उथल-पुथल होती है, यही कहानी है। पुलिस वालों को किसी भी वक्त ड्यूटी पर जाना, हर तरह के लोगों से मिलना...
सुधरते रिश्ते:नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी पटरी पर लौट रही, पत्नी के साथ फैमिली ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं एक्टर, कभी तलाक तक पहुंच गई थी बात

सुधरते रिश्ते:नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी पटरी पर लौट रही, पत्नी के साथ फैमिली ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं एक्टर, कभी तलाक तक पहुंच गई थी बात

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ इन दिनों फिर चर्चा में हैं। नवाज के अपनी पत्नी आलिया से रिश्ते सुधर रहे हैं। दोनों पिछले साल तलाक की कगार पर पहुंच गए थे लेकिन अब सबकुछ काफी ठीक हो गया है। एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि वह और नवाज रिश्ते ठीक होने के बाद अपना पहला फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं। आलिया ने कहा, हम जल्द ही टिकट्स बुक करने वाले हैं। मैं नवाज और हमारे दोनों बच्चे इस ट्रिप पर जाएंगे। पत्नी आलिया, बेटी शोरा और बेटे यानी के साथ नवाज। कपल के बच्चे शोरा और यानी इन दिनों दुबई में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें इंडिया में ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई करना रास नहीं आ रहा था इसलिए उनका एडमिशन दुबई में करवा दिया गया जहां वह क्लासरूम स्टडी कर पा रहे हैं। तलाक की अर्जी लगा चुकी थीं आलिया आलिया ने पिछले साल मई में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए नवाज पर बलात्कार ...
मुलाकात:जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आमिर खान और किरण राव ने की मुलाकात, राज्य में नई फिल्म पॉलिसी लाने पर की चर्चा

मुलाकात:जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आमिर खान और किरण राव ने की मुलाकात, राज्य में नई फिल्म पॉलिसी लाने पर की चर्चा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलिवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव के साथ उनके बेटे आजाद राव खान भी लद्दाख में शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा करने के लिए शामिल हुए। फिर उसके बाद आमिर अपने परिवार के साथ श्रीनगर पहुंचे। दोनों ने कुछ हफ्ते पहले अलग होने की घोषणा की थी। हाल हीं में दोनों फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर एक साथ काम कर रहे हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से आमिर-किरण ने की मुलाकात आमिर और किरण ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से मुलाकात की, मनोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "आज जाने माने फिल्म एक्टर आमिर खान और किरण राव से मुलाकात की। हमने जम्मू-कश्मीर की नई फिल्म नीति पर चर्चा की, जो जल्द ही रिलीज होगी। हमारी चर्चा बॉलीवुड में जम्मू-कश्मीर के गौरव को फिर से जीवित करने और इसे एक फेवरेट शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर फोकस्ड थी।" बेटा आजाद भी था गेट-टुगेदर का हिस्सा आमिर और किरण न...
बातचीत:विक्रांत मैसी ने कहा- मेरा प्रोफेशन मुझे आजादी से अपनी बात कहने का मौका देता है

बातचीत:विक्रांत मैसी ने कहा- मेरा प्रोफेशन मुझे आजादी से अपनी बात कहने का मौका देता है

मनोरंजन
विक्रांत मैसी, जो अपनी हालिया फिल्मों में अपने परफॉर्मेंस से अपने फैन्स को प्रभावित करते रहे हैं, ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो उस दुनिया से वाकिफ हैं, जिसमें हम रहते हैं, जिस समाज को हम पूरा करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति बहुत कम रहती है। विक्रांत ने की अपने प्रोफेशन पर बात विक्रांत मैसी से जब पूछा गया कि एक एक्टर होने के बारे में उन्हें क्या पसंद है, तो जवाब में उन्होंने कहा, "मेरा प्रोफेशन, क्रिएटिव फील्ड में होने के कारण, मुझे अपने काम के माध्यम से अपने मन की बात कहने का मौका देता है। यह मुझे बड़े पैमाने पर दुनिया को समझने का मौका देता है। यह मुझे एक अवसर देता है। यह मुझे अवसर देता है उस समय का प्रतिनिधित्व करने का, जिसमें हम रह रहे हैं।" सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं विक्रांत विक्रांत ने आगे कहा, "मैं बहुत मोटी चमड़ी वाला हूं।...
बिग बॉस OTT- कन्फर्म सदस्य:अनुशा दांडेकर से लेकर रिद्धिमा पंडित तक, ये हैं बिग बॉस ओटीटी के ये 12 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस OTT- कन्फर्म सदस्य:अनुशा दांडेकर से लेकर रिद्धिमा पंडित तक, ये हैं बिग बॉस ओटीटी के ये 12 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स

मनोरंजन
टेलीविजन का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस अपने अगले सीजन बिग बॉस ओटीटी के साथ लौट रहा है। शो को 8 अगस्त से वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा,जिसके बाद शो को सितम्बर से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। वूट में दर्शक सभी कंटेस्टेंट्स की 24 घंटे की एक्टिविटी देख सकेंगे। ओटीटी पर शो को करण जौहर होस्ट करेंगे जिसमें हिस्सा लेने वाले कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। अनुशा दांडेकर पॉपुलर वीजे, होस्ट, सिंगर, मॉडल और एक्टर अनुशा दांडेकर बिग बॉस के घर में लॉक होने वाली हैं। लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद से ही अनुशा सुर्खियों में हैं। करण नाथ ये दिल आशिकाना फिल्म में नजर आ चुके एक्टर करण नाथ सालों बाद बिग बॉस 15 में नजर आने वाले हैं। एक ब्रेक के बाद करण ने साल 2020 में गन्स ऑफ बनारस से कमबैक किया था। रिद्धिमा पंडित बहु हमारी रजनीकांत एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडि...
सॉन्ग आउट:जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर ‘RRR’ के मेकर्स ने फ्रेंडशिप डे पर फैंस को दिया गिफ्ट, फिल्म का पहला गाना ‘दोस्ती’ किया रिलीज

सॉन्ग आउट:जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर ‘RRR’ के मेकर्स ने फ्रेंडशिप डे पर फैंस को दिया गिफ्ट, फिल्म का पहला गाना ‘दोस्ती’ किया रिलीज

मनोरंजन
साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने फ्रेंडशिप डे के अवसर पर अपने फैंस को एक शानदार गिफ्ट दिया है। राजामौली ने फ्रेंडशिप डे पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'RRR' का पहला गाना 'दोस्ती' (DOSTI) रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए लिखा, "इस फ्रेंडशिप डे पर दो शक्तिशाली विरोधी ताकतों-रामराजु और भीम के एक साथ आने के गवाह बनें।" इस गाने में मुख्य अभिनेताओं जूनियर एनटीआर और राम चरण के बीच की फ्रेंडशिप को दिखाया गया है। फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों के बीच दोस्ती के बारे में है और यह गाना उसी की एक परफेक्ट झलक है। इस गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है, जिसके लिरिक्स रिया मुखर्जी ने लिखे हैं और एम एम क्रीम द्वारा कंपोज किया गया है। निर्माताओं ने पहले खुलासा किया था कि फिल्म का थीम सॉन्ग सभी इंडस्ट्री से भारत के बेहतरीन गायकों को एक साथ लाएगा, जो कि एक भव्य अनुभव ...