Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

‘मैं भी दहेज में जा रही हूं, बैग में…’, रणबीर-आलिया की शादी को लेकर राखी ने कही ऐसी बात

‘मैं भी दहेज में जा रही हूं, बैग में…’, रणबीर-आलिया की शादी को लेकर राखी ने कही ऐसी बात

मनोरंजन
नई दिल्ली इन दिनों रणबीर-आलिया की शादी की खबरें और तैयारियां दोनों ही जोरों पर चल रही हैं। हांलाकि भट्ट और कपूर दोनों परिवारों ने ही इस पर चुप्पी साध रखी है लेकिन शादी की तैयारियों को लेकर अब तक तमाम खबरें सामने आ चुकी हैं। फैंस के साथ-साथ सिलेब्रिटीज के बीच भी रणबीर-आलिया की शादी को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसी बीच टेलीविजन की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाली राखी सावंत का रिएक्शन भी सामने आया है।  रणबीर-आलिया की शादी के लिए कही ऐसी बात  दरअसल, राखी सावंत का कहना है कि वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से काफी खुश हैं। इतना ही नहीं, राखी ने यह भी कह डाला कि 'आलिया के लिए यह साल कितना अच्छा है। पहले गंगूबाई काठियावाड़ी सुपरहिट और अब आरआरआर भी सुपरहिट, वो हॉलीवुड में भी जा रही हैं और मैं भी उनके साथ दहेज में जा रही हूं, बैग में बैठ जाउंगी मैं।' राखी का ये स्टेटमेंट सोशल ...
सनी लियोनी ने शादी की सालगिरह पर किया खुलासा- ‘रिसेप्शन के लिए शगुन के लिफाफों से जुटाए थे पैसे’

सनी लियोनी ने शादी की सालगिरह पर किया खुलासा- ‘रिसेप्शन के लिए शगुन के लिफाफों से जुटाए थे पैसे’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई सनी लियोनी उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी अपनी तस्वीरें तो कभी वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। शादी के बाद सनी लियोनी का एक सक्सेसफुल करियर है। आज यानी 9 अप्रैल को उनकी 11वीं वेडिंग एनिवर्सिरी है। इस मौके पर उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जो कि उनकी शादी के दौरान की है। तस्वीर में उनके साथ पति डेनियल वेबर हैं। दोनों वेडिंग आउटफिट में बैठे  हुए हैं। इसके साथ सनी ने एक नोट भी लिखा है। शादी पर सनी का खुलासा सनी ने खुलासा किया कि उस वक्त उनके पास पैसे नहीं थे और रिसेप्शन के लिए उन्हें शगुन के लिफाफे खोलने पड़े। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘आज 11 साल शादी के। एक वक्त ऐसा था जब हमारे पास पैसे नहीं थे। 50 मेहमानों से कम, रिसेप्शन देने के लिए हमें शादी के लिफाफे खोलने पड़े, फूलों की व्यवस्था भी गलत थी, नशे में लोगों ने खराब स्पीच दी और हमा...
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर एक्साइटेड एक्ट्रेस के भाई राहुल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर एक्साइटेड एक्ट्रेस के भाई राहुल

मनोरंजन
नई दिल्ली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। रोज दोनों की शादी को लेकर नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। कपूर परिवार की तरफ से तो इस बारे में ज्यादा कोई जानकारी नहीं आ रही है। लेकिन आलिया का परिवार शादी को लेकर अपडेट दे रहा है। हाल ही में आलिया के चाचा ने शादी को लेकर जानकारी दी थी कि अब आलिया के भाई ने भी शादी को लेकर नया अपडेट दिया है। दरअसल, आलिया के भाई राहुल ने शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। राहुल ने भी आलिया के चाचा की तरह शादी की बात को कन्फर्म किया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वह वहां बतौर गेस्ट नहीं बल्कि एक बाउंसर के तौर पर जाएंगे। क्या कहा राहुल ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए राहुल ने कहा, 'हां शादी हो रही है और मुझे इन्विटेशन भी मिला है। मैं सेरेमनी के ल...
शहनाज गिल ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, सादगी देख फैन्स हुए कायल

शहनाज गिल ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, सादगी देख फैन्स हुए कायल

मनोरंजन
मुंबई शहनाज गिल इस वक्त पंजाब में वक्त बिता रही हैं। बीते दिन उनका गिद्दा करते हुए वीडियो आया था। छोटे-छोटे पलों को शहनाज खूब एंजॉय करती दिखीं। उनके फैन्स उनके चेहरे पर मुस्कान देख खुश हो गए। शनिवार की सुबह शहनाज अमृतसर के मशहूर स्वर्ण मंदिर पहुंचीं। उन्होंने वहां से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सिंपल लुक में हैं और जमीन पर बैठी हुई हैं। गुरुद्वारे के शांति भरे माहौल में वह खुद के साथ वक्त बिता रही हैं। शहनाज कॉटन के ड्रेस में हैं और पारंपरिक तरीके से सफेद दुपट्टे से सिर को ढका हुआ है। उनकी सादगी के फैन्स कायल हो गए। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर शेयर की और कैप्शन में गुलाबी रंग के फूल का इमोजी बनाया। शहनाज के एक फैन ने कमेंट किया, ‘तुम कितनी जमीन से जुड़ी हुई हो, यह बहुत अच्छी बात है। इतनी प्रसिद्धि मिलने के बाद भी।‘ एक यूजर ने कहा, ‘कितनी क्यूट लग रही हो, माशाअल्लाह।...
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर में हुई चोरी, करोड़ों का कैश और गहने ले गए चोर

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर में हुई चोरी, करोड़ों का कैश और गहने ले गए चोर

मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर से करोड़ों रुपये के गहने और नकदी चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की घटना के एक माह बाद पुरानी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं सोनम कपूर की दादी सास सरला आहूजा ने घर में चोरी होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तुगलक रोड पुलिस थाने ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने शनिवार को बताया कि 23.02.22 को चोरी की शिकायत की गई थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि 2.4 करोड़ मूल्य की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं। उन्होंने इसे 11.02.22 को देखा था, लेकिन 23.02.22 को शिकायत की थी। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उल्लेखन...
सोनम कपूर के ससुराल में हुई चोरी, कैश और 1.41 करोड़ों की ज्वेलरी ले गए चोर

सोनम कपूर के ससुराल में हुई चोरी, कैश और 1.41 करोड़ों की ज्वेलरी ले गए चोर

मनोरंजन
मुंबई सोनम कपूर के पति आनंद अहुजा का घर यानी कि एक्ट्रेस का ससुराल दिल्ली में है। एक्ट्रेस ने पिछले महीने ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी है। तबसे सभी बेबी के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब एक नई खबर सामने आई है कि सोनम के ससुराल में चोरी हुई है। घर से कैश और ज्वेलरी चोरी हुई है। बता दें कि ज्वेलरी 1.41 करोड़ की थी। हालांकि ये चोरी 23 फरवरी को हुई थी जिसकी पुलिस अब जांच कर रही है। इस मामले को छिपाकर रखा क्योंकि ये हाई प्रोफाइल केस है। सोनम कपूर की सास ने शिकायत दर्ज करवाई है। जांच जारी है पुलिस ने तभी से जांच शुरू कर दी थी। सोनम और आनंद के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस 25 मेंबर्स से जांच कर रही है जिसमें 9 केयरटेकर्स, ड्राइवर्स, गार्डनर्स और बाकी काम करने वाले शामिल है। दिल्ली पुलिस ने कई सीसीटीव फुटेज चेक कर लिए हैं। बता दें कि सोनम का ससुराल अमृता शेरगिल...
‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने किया यामी गौतम का सपोर्ट

‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने किया यामी गौतम का सपोर्ट

मनोरंजन
मुंबई अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), निम्रत कौर (Nimrat Kaur) और यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर फिल्म दसवीं (Dasvi) हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिव्यूज मिले। हालांकि दसवीं को लेकर एक रिव्यू पर यामी गौतम भड़क गईं। यामी ने ट्विटर पर उस रिव्यू को लेकर कई ट्वीट्स किए और अपनी बात बेबाकी से रखी। इस बीच यामी को 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files)  के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) का सपोर्ट मिला है। विवेक रंजन अग्निहोत्री का ट्वीटयामी के ट्वीट विवेक रंजन अग्निहोत्री ने रिट्वीट किया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्विटर पर लिखा,'बहुत शानदार, यामी गौतम बोलने के लिए... आपको आपके टैलेंट के लिए माफिया लीड अनुपमा चोपड़ा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं।' यामी के इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब पसंद किया और सपोर्ट करने और आवाज उठाने के लिए थैंक्यू...
कार एक्सीडेंट पर मलाइका अरोड़ा का पहला पोस्ट, कहा- ‘फिल्म के सीन जैसे लगा’

कार एक्सीडेंट पर मलाइका अरोड़ा का पहला पोस्ट, कहा- ‘फिल्म के सीन जैसे लगा’

मनोरंजन
मुंबई मलाइका अरोड़ा की कार का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह घायल हो गई थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से घर पहुंचने पर मलाइका अरोड़ा का हाल-चाल जानने कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। इनमें उनकी दोस्त करीना कपूर से लेकर अर्जुन कपूर तक शामिल थे। अब पहली बार मलाइका ने अपने एक्सीडेंट पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसमंप उन्होंने मुश्किल घड़ी में मदद करने वालों का शुक्रिया कहा है। मलाइका के पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की। मलाइका ने कैप्शन में लिखा- ‘पिछले दिनों और कुछ घटनाएं बहुत अविश्वसनीय रही हैं। इसके बारे में सोचने पर ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का दृश्य हो ना कि असल में कुछ हुआ हो। शुक्र है, एक्सीडेंट के तुरंत बाद मुझे ऐसे लगा कि मैं इतने सारे देखभाल  करने वाले लोगों से ...
कंगना रनौत को माफ नहीं करने के मूड में जावेद अख्तर, कहा- जो शुरू किया है, उसे खत्म तो करना है

कंगना रनौत को माफ नहीं करने के मूड में जावेद अख्तर, कहा- जो शुरू किया है, उसे खत्म तो करना है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड के दिग्गज लिरिसिस्ट जावेद अख्तर आज यानी कि 7 अप्रैल को अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पहुंचे। वह यहां कंगना रनौत के खिलाफ की शिकायत की सुनवाई के लिए आए थे। हालांकि मजिस्ट्रेट के छुट्टी पर होने की वजह से सुनवाई आज नहीं हो पाई। अब वहां पहुंचने के बाद जावेद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं कोशिश करता हूं कि हर बार आऊं। जो शुरू किया है, उसे खत्म तो करना है।' जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने आगे बताया कि उनकी अटेंडेंस आज की मार्क हो गई है तो अब वह घर जा सकते हैं और जावेद कोशिश करेंगे कि वह अगली सुनवाई की थोड़ी नजदीक डेट निकलवाएं। 2 मई को होगी अगली सुनवाई अख्तर के इस शिकायत वाले मामले की सुनवाई अब 2 मई को अंधेरी की 10वीं मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगी। वहीं कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी की अपील है कि एक्ट्रेस खुद अदालत में ना आएं। उनका प्रतिनिधित्व उनके ...
ऋषि कपूर और नीतू की राह पर चल रहे हैं बेटे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से शादी करने के बाद करेंगे ये काम

ऋषि कपूर और नीतू की राह पर चल रहे हैं बेटे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से शादी करने के बाद करेंगे ये काम

मनोरंजन
नई दिल्ली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर रोज नए अपडेट्स आ रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक शादी पर कोई कमेंट नहीं किया है। अब तक जो खबरें आई हैं उनके मुताबिक आलिया और रणबीर 17 अप्रैल को शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी आर के हाउस में हो सकती है जहां ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज से होने वाली है। तो अब जो नया अपडेट दोनों की शादी की खबरों को लेकर आया है वो ये है कि दोनों शादी के बाद कुछ स्पेशल करेंगे वो भी बिल्कुल नीतू और ऋषि कपूर की तरह।...