Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

रणबीर कपूर के घर पहुंचे आलिया भट्ट के मैनेजर और सेक्योरिटी गार्ड, जोरों से चल रही तैयारियां

रणबीर कपूर के घर पहुंचे आलिया भट्ट के मैनेजर और सेक्योरिटी गार्ड, जोरों से चल रही तैयारियां

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड के 'पॉवर कपल' कहे जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे हर तरफ चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसी महीने की 17 अप्रैल को रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कपल की शादी को लेकर आएदिन नई खबर सामने आ रही है। इसी बीच वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया की मैनेजर, उनके पर्सनल सेक्योरिटी गार्ड और पीआर रणबीर के घर पहुंचे हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि कपल की शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कपल ने नहीं दी प्रतिक्रिया रणबीर-आलिया की शादी को लेकर तमाम खबरें चल रही हैं। यहां तक की कपल की शादी की डेट और मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब तक कपल ने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल 17 अप्रैल को चेंबूर के RK हाउस में शादी के बंधन में बंधेगा। शादी की अन्य रस्में दो दिन पहले से शुरू होंगी।...
राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टेज पर की ऐसी हरकत

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टेज पर की ऐसी हरकत

मनोरंजन
मुंबई राम गोपाल वर्मा फिल्म RRR की टीम का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टेज पर ऐसी हरकतें करते दिख रहे हैं कि RGV ने इसको अपनी लेस्बियन फिल्म खतरा से जोड़ दिया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण  के इस वीडियो को शेयर करके राम गोपाल वर्मा ने लिखा है, डेंजरस 2.0 और हैरान होने वाले इमोजी बनाए हैं। राम गोपाल वर्मा की फिल्म खतरा (Dangerous)8 अप्रैल को रिलीज हो रही थी। मूवी की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है क्योंकि कुछ सिनेमाहॉल ने दिखाने से मना कर दिया था। यह लेस्बियन थ्रिलर स्टोरी है। इसमें काफी बोल्ड सीन हैं। स्टेज पर की शैतानी राम गोपाल वर्मा के ट्वीट्स सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म खतरा की रिलीज को लेकर परेशान हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जूनियर एनटीआर और राम चरण फिल्म RRR के प्रमोशन इवेंट्स मे...
निरहुआ ने की आम्रपाली दुबे से नेपाल में ‘शादी’

निरहुआ ने की आम्रपाली दुबे से नेपाल में ‘शादी’

मनोरंजन
नई दिल्ली दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ ने आम्रपाली दुबे से नेपाल में शादी कर ली है। अरे अरे, इससे पहले कि आप सोचें कि दोनों ने सच में शादी कर ली है तो बता दें कि ऐसा नहीं है। दोनों ने शादी तो की है, लेकिन फिल्म में। दरअसल, निरहुआ ने आम्रपाली के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों नेपाल के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर निरहुआ ने लिखा, 'नेपाली शादी'। अब भले ही दोनों ने फिल्म में शादी की है, लेकिन फैंस से लेकर कुछ सेलेब्स तक उन्हें फिर भी बधाई दे रहे हैं। बता दें कि दोनों इन दिनों नेपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म निरहुआ बनल करोड़पती की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान दोनों फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ...
KGF 2: ‘रॉकी भाई’ की लेडी लव बनीं श्रीनिधि शेट्टी हैं बेहद ग्लैमरस

KGF 2: ‘रॉकी भाई’ की लेडी लव बनीं श्रीनिधि शेट्टी हैं बेहद ग्लैमरस

मनोरंजन
नई दिल्ली फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'रॉकी भाई' के जबरदस्त एक्शन को लोग पर्दे पर देखना चाहते हैं। इस फिल्म को देखने के बाद लोग सुपरस्टार यश (Yash) के बड़े फैन हो गए हैं। उनके बारे में लोग हर चीज जानने की कोशिश करते हैं। तो वहीं KGF चैप्टर 1 से लाइमलाइट में आईं श्रीनिधि शेट्टी  की एक्टिंग को भी लोगों ने सराहा। श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) बेहद ग्लैमरस हैं और वो केजीएफ चैप्टर 2 में भी नजर आने वाली हैं। तो चलिए उनके बारे में कुछ खास बातें आपको बताते हैं। कौन हैं श्रीनिधि शेट्टी? मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना नाम है श्रीनिधि शेट्टी। उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते हैं और साल 2016 में 'मिस दिवा सुपरनेशनल' का खिताब भी अपने नाम किया था। श्रीनिधि दूसरी भारतीय मॉडल हैं, जिन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की है। इसके अलावा उन्हो...
Yo Yo Honey Singh के साथ दिल्ली के क्लब में हुई बदसलूकी

Yo Yo Honey Singh के साथ दिल्ली के क्लब में हुई बदसलूकी

मनोरंजन
मुंबई रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर हनी सिंह सुर्खियों में हैं, जहां ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दिल्ली के एक क्लब में हनी सिंह के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी की, जिसके बाद सिंगर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला 27 मार्च का है और दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। क्या है पूरा मामलाइंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह के साथ 27 मार्च को साउथ दिल्ली के एक क्लब में चार से पांच अज्ञात लोगों ने बदसलूकी की और कथित तौर पर मारपीट भी हुई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने हनी सिंह और उनके वकील ईशान मुखर्जी की ‘उपद्रव, दुर्व्यवहार और धमकी’ की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना 27 मार्च को दिल्ली साउथ एक्सटेंशन-2 ...
कपल ने शादी के कार्ड पर छपवाया ‘द कश्मीर फाइल्स’ का पोस्टर

कपल ने शादी के कार्ड पर छपवाया ‘द कश्मीर फाइल्स’ का पोस्टर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कई हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। 1990 में कश्मीरी पंडितों के हत्याकांड और उन्हें घाटी से निकाले जाने की कहानी सुनाती इस फिल्म से लोग इमोशनली कनेक्ट होते जा रहे हैं और फिल्म लगातार 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तरफ बढ़ रही है। फिल्म से लोग इस कदर कनेक्ट हो रहे हैं कि अभी तक तमाम दिलचस्प किस्से सामने आ चुके हैं। वेडिंग कार्ड के पीछे लगा था स्टिकरपिछले दिनों एक फोटो काफी वायरल हुई जिसमें एक नारियल बेचने वाले ने TKF का टिकट लाने पर नारियल पानी फ्री में देने का ऑफर चलाया हुआ था। अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक वेडिंग कार्ड शेयर किया है जिसके पीछे TKF का स्टिकर लगाया गया है। विवेक अग्निहोत्री ने इस वेडिंग कार्ड की फोटो शेयर करते हुए लिखा- शादी के कार्ड के पीछे द कश्मीर फाइल्स का स्टिकर। पॉइंटर्स में बताया क्यों द...
रणबीर कपूर की शादी से पहले मां नीतू ने बेटे पर बरसाया प्यार

रणबीर कपूर की शादी से पहले मां नीतू ने बेटे पर बरसाया प्यार

मनोरंजन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें खूब सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को लेकर रोज नए अपडेट आते रहते हैं। अब शादी की इन खबरों के बीच रणबीर की मां नीतू कपूर ने उनके लिए एक पोस्ट किया है। दरअसल, नीतू ने रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है और इसके साथ एक्टर पर अपना प्यार जाहिर किया है। फोटो शेयर कर नीतू ने लिखा, एड शूट मेरे जाने-जिगर (हार्टबीट) के साथ। दरअसल, नीतू और रणबीर एक एड शूट के लिए साथ आए हैं। हालांकि दोनों किस ब्रांड के एड के लिए साथ आए हैं इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। फोटो में आप देखेंगे कि नीतू और रणबीर साथ में बैठे हुए हैं। दोनों के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है। फैंस नीतू की इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। दोनों मां-बेटे की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। इसके साथ ही...
शाहरुख खान ने तारीफ तो झमाझम देखा जाने लगा Beast का ट्रेलर

शाहरुख खान ने तारीफ तो झमाझम देखा जाने लगा Beast का ट्रेलर

मनोरंजन
साउथ ऐक्टर विजय की फिल्म बीस्ट का हिंदी ट्रेलर धूम मचा रहा है। शाहरुख खान ने इसे अपने ट्विटर पर शेयर करके तारीफ की है। ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है और विजय के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि साउथ के लोग तो मूवी के लेकर एक्साइटेड थे ही। अब शाहरुख खान के ट्वीट ने हिंदी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में लोग इसे देख और पसंद कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि फिल्म को कुवैत में बैन कर दिया गया है, जानिए इसकी वजह क्या है। हिंदी ट्रेलर के बढ़ गए दर्शक विजय की फिल्म बीस्ट का हिंदी टाइटल Raw (Beast) है। इसका ट्रेलर 4 अप्रैल को रिलीज हुआ था। शाहरुख खान ने ट्रेलर की तारीफ की और सोशल मीडिया पर शेयर किया इसके बाद से इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ गई है। फिल्म धड़कनें बढ़ाने वाली और जबरदस्त ऐक्शन से भरपूर है। हालांकि इस थ्रिलर क...
तनीषा मुखर्जी को बॉबी देओल ने किया KISS, एक्ट्रेस बोली- ‘तुमने ब्रश नहीं किया..’

तनीषा मुखर्जी को बॉबी देओल ने किया KISS, एक्ट्रेस बोली- ‘तुमने ब्रश नहीं किया..’

मनोरंजन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक से लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम से लेकर कू तक पर कब क्या वायरल हो जाए इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की ही तरह आम लोग भी खूब एक्टिव रहते हैं। आम सोशल मीडिया यूजर्स न सिर्फ अपनी लाइफ के बारे में पोस्ट करते हैं बल्कि फनी वीडियोज और बॉलीवुड को लेकर भी खूब एक्टिव रहते हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) और बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉबी देओल, तनीषा को किस करते हैं तो एक्ट्रेस कहती है- 'तुमने ब्रश नहीं किया..।'...
भारती सिंह के पति हर्ष ने कही बड़ा बात- सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहता हूं

भारती सिंह के पति हर्ष ने कही बड़ा बात- सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहता हूं

मनोरंजन
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। भारती ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है। लेकिन इसी बीच हर्ष का एक ऐसा स्टेटमेंट सामने आया है जिसे सुनकर भारती तक हैरान हो जाएंगी। दरअसल, भारती और हर्ष का शो खतरा-खतरा काफी पॉपुलर है। शो में कई सेलेब्स आते हैं और दोनों के साथ गेम खेलते हुए खूब मस्ती करते हैं। अब इस शो में सोनाक्षी सिन्हा आईं और इस दौरान हर्ष ने एक्ट्रेस से कह दिया कि वह उनके साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी के शो में आने के बाद हर्ष, निशांत भट्ट और विशाल आदित्य सिंह अपनी-अपनी क्वालिटी के बारे में बताते हैं जो हर लड़की को पसंद आती है। सोनाक्षी फिर कहती हैं कि मुझे एक इंसान में ये सारी क्वालिटीज चाहिए।...