Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

आलिया भट्ट ने मेहंदी से हाथों में लिखवाया R और नंबर 8

आलिया भट्ट ने मेहंदी से हाथों में लिखवाया R और नंबर 8

मनोरंजन
नई दिल्ली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद आज दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से पति-पत्नी बन जाएंगे। बुधवार को दोनों की मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। मेहंदी और संगीत में जाते हुए सेलेब्स की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। सभी ने शगुन की मेहंदी अपने-अपने हाथों में लगाई थी। इस बीच मेहंदी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। आलिया ने आम दुल्हनों की तरह लंबी मेहंदी नहीं लगाई है। उन्होंने थोड़ी ही मेहंदी लगाई है। इसके साथ ही आलिया ने कुछ स्पेशल मेहंदी से अपने हाथों में लिखवाया है।...
पति-पत्नी के रूप में जल्द रूबरू होंगे रणबीर-आलिया, बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

पति-पत्नी के रूप में जल्द रूबरू होंगे रणबीर-आलिया, बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कपल की शादी को लेकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी एक्साइटेट हैं। लगातार वास्तु अपार्टमेंट में मेहमानों का आना-जाना लगा है। रणबीर-आलिया का परिवार सुबह ही शादी के लिए पहुंच चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि कपल बतौर पति-पत्नी शाम को सभी से रूबरू होंगे। जी हां, रणबीर-आलिया शाम को सभी से मिलने वाले हैं और इसके लिए टाइम भी तय किया गया है। दूल्हा-दुल्हन आएंगे सामने जब से  रणबीर-आलिया की शादी की बातें चल रही हैं, तब से दोनों एक बार भी नजर नहीं आए हैं। फैंस कपल को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ये इंतजार कुछ घंटों का और है। शाम 7 बजे रणबीर-आलिया बतौर पति-पत्नी मीडिया से मुखातिब होंगे।...
हुनरबाज के सेट पर भारती सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक, ‘मामू’ करण जौहर के लिए कही ये बात

हुनरबाज के सेट पर भारती सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक, ‘मामू’ करण जौहर के लिए कही ये बात

मनोरंजन
नई दिल्ली कुछ दिनों पहले ही भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने अपने बेटे का स्वागत किया है। बेटे के जन्म से पहले दोनों कलर्स के शो हुनरबाज को होस्ट कर रहे थे। हांलाकि इन दिनों भारती अपने बेटे के साथ घर पर रहकर ही पूरा ध्यान रख रही हैं और शो में उनकी जगह सुरभि चंदना नजर आ रही हैं। इसी बीच भारती ने बेटे के साथ शो पर वापसी की और कई सारें बातें भी कीं। हुनरबाज के सेट पर भारती दरअसल, वीडियो कॉल के जरिये भारती हुनरबाज के सेट पर शामिल हुईं। शो के मेकर्स ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर जाहिर किया है कि भारती को सभी काफी मिस कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती के बारे में कुछ बात चल रही होती है और एकदम भारती स्क्रीन पर आ जाती हैं। ...
शादी की रस्मों के बीच रणबीर कपूर ने रखी थी एक खास मांग

शादी की रस्मों के बीच रणबीर कपूर ने रखी थी एक खास मांग

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले रणबीर और आलिया आज यानी 14 अप्रैल को एक-दूजे के हो जाएंगे। मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं लेकिन दूल्हा दुल्हन की झलक नहीं मिल सकी है। हांलाकि खबरें ये भी हैं कि शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में मीडिया से रूबरू होंगे। इसी बीच रणबीर कपूर को लेकर एक और नई अपडेट सामने आई है। शादी की रस्मों के बीच रणबीर ने एक खास रिक्वेस्ट की थी। सिंपल रहना पसंद करते हैं रणबीर दरअसल, रणबीर कपूर खुद को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। पब्लिक अपीयरेंस हो या शादी के फंक्शंस, रणबीर सिंपल ही रखना पसंद करते हैं। यहां तक कि रणबीर ने अपनी शादी के लिए भी एक साधारण और पारंपरिक समारोह के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शादी में उन्हीं की फिल्मों के गाने नहीं बजाए जाएं।...
Brahmastra का ‘केसरिया’ टीजर, रोमांटिक अवतार में दिखे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

Brahmastra का ‘केसरिया’ टीजर, रोमांटिक अवतार में दिखे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर- आलिया की शादी को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की खबरों के अलावा रणबीर- आलिया अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को लेकर भी खबरों में हैं और इस बीच फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने केसरिया (Brahmastra song Kesariya) का एक टीजर शेयर किया है। रणबीर- आलिया पर चढ़ा 'केसरिया' रंगआरआरआर के निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म ब्रह्मास्त्र से एक टीजर पोस्टर शेयर किया है। इस वीडियो पोस्टर में रणबीर और आलिया काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रणबीर और आलिया का माथा एक दूसरे से टिका हुआ है, वहीं रणबीर का हाथ आलिया की कमर पर है, ज...
कैमरे के सामने राज कुंद्रा ने फिर से छुपाया चेहरा, यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- ‘काम ही ऐसा किया’

कैमरे के सामने राज कुंद्रा ने फिर से छुपाया चेहरा, यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- ‘काम ही ऐसा किया’

मनोरंजन
मुंबई शिल्पा शेट्टी को जैसे ही वक्त मिलता है परिवार के साथ एंजॉय करने निकल पड़ती हैं। रविवार को उन्हें उनके पूरे परिवार के साथ जुहू स्थित पीवीआर के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ शमिता शेट्टी, उनकी मां सुनंदा शेट्टी और पति राज कुंद्रा भी थे। पोर्नोग्राफी केस में जेल जाने के बाद राज कुंद्रा सार्वजनिक रूप से कम नजर आते हैं। इस दौरान राज ने अपना पूरा चेहरा छुपाया हुआ था। उन्होंने ब्लैक कलर का हुडी पहन रखा था जिससे उन्होंने अपना सिर कवर किया। साथ ही उन्होंने ब्लैक फेस शील्ड लगाया। राज कुंद्रा हाल के दिनों में कई बार इसी तरह अपना चेहरा कवर किए हुए दिखे। कमेंट करने से बाज नहीं आए यूजर्स पोर्नोग्राफी केस के बाद राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किए जाते रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'चेहरा छुपा लिया, हा हा हा हा।' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'अब मुंह छुपाता फिर रहा।...
RRR से पहले इन दो इंडियन फिल्मों ने की 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई, ग्लोबली किया धमाका

RRR से पहले इन दो इंडियन फिल्मों ने की 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई, ग्लोबली किया धमाका

मनोरंजन
मुंबई जूनियर एनटीआर (Jr NTR), राम चरण (Ram Charan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)  स्टारर फिल्म आरआरआर (RRR) को दर्शकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के बेहतरीन एक्शन सीन्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म के गाने भी खूब धूम मचा रहे हैं। एक ओर जहां आरआरआर का हिंदी वर्जन करीब 200 करोड़ की कमाई कर चुका है, तो वहीं फिल्म ग्लोबली एक हजार करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी हैं। एसएस राजामौली ने इंडियन फिल्मों को ग्लोबल लेवल पर एक नई पहचान देने का काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरआरआर से पहले कौनसी दो इंडियन फिल्में एक हजार करोड़ से अधिक की ग्लोबली कमाई कर चुकी हैं। हजार करोड़ क्लब में शामिल 3 फिल्मेंबता दें कि इन दिनों हर ओर चर्चा चल रही है आरआरआर के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की। फिल्म एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है। फिल्म स...
लॉकअप में Shocking खुलासा, शादीशुदा हैं मुनव्वर फारूकी, 3 साल का एक बच्चा भी

लॉकअप में Shocking खुलासा, शादीशुदा हैं मुनव्वर फारूकी, 3 साल का एक बच्चा भी

मनोरंजन
मुंबई मुनव्वर फारूकी स्टैंड अप की दुनिया में नाम कमाने के बाद इन दिनों कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में छाए हुए हैं। वह शो के मजबूत कंटेस्टेंट हैं और जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। ‘लॉकअप’ में अंजलि अरोड़ा के साथ उनकी बॉन्डिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और इस जोड़ी को मुंजलि नाम दिया। इस बीच शनिवार के जजमेंट डे पर मुनव्वर फारूकी की जिंदगी के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ जिसे सुनकर ना केवल दूसरे कैदी बल्कि दर्शक और फैन्स भी हैरान रह गए। पहली बार इसका पता चला है कि मुनव्वर फारूकी शादीशुदा हैं। यही नहीं उनका एक बेटा भी है। हालांकि वह पत्नी से अलग रह रहे हैं। ...
Lock Upp में कंगना रनौत को याद आए ऋतिक रोशन! कहा- ‘शादीशुदा मर्द कहानी बना के रखते हैं कि मैं बेचारा कहां फंस गया….’

Lock Upp में कंगना रनौत को याद आए ऋतिक रोशन! कहा- ‘शादीशुदा मर्द कहानी बना के रखते हैं कि मैं बेचारा कहां फंस गया….’

मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों कंगना रनौत, रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) को होस्ट कर रही हैं और शो के प्रोमो खूब वायरल होते रहते हैं। शो में कंगना रनौत कई बार शो से हटकर भी बातचीत करती हैं। ऐसे में एक बार फिर कंगना रनौत ने बिना नाम लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पर तंज कसा है। वैसे बता दें कि कंगना रनौत ने इससे पहले भी ऋतिक पर तंज कसा था।  अंजलि और मुन्नवर की नजदीकियांदरअसल हाल ही में कंगना रौत को लॉक अप में शो के कंटेस्टेंट मुन्नवर फारूखी के शादीशुदा होने की खबर मिली। ऐसे में इसको लेकर कंगना ने मुन्नवर से सवाल किए, क्योंकि शो में उनकी नजदीकी अंजलि अरोड़ा के साथ देखने को मिल रही हैं। मुन्नवर और अंजलि की नजदीकी का जिक्र करते हुए कंगना रनौत ने कथित तौर पर ऋतिक रोशन पर तंज कसा है। कंगना ने शो में श...
दुल्हन सा सजाया गया है रणबीर कपूर का बंगला, शुरू हो गईं #RaLia की शादी की तैयारियां!

दुल्हन सा सजाया गया है रणबीर कपूर का बंगला, शुरू हो गईं #RaLia की शादी की तैयारियां!

मनोरंजन
नई दिल्ली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भले ही दोनों के परिवार वाले खामोश हैं लेकिन तैयारियां बता रही हैं कि बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है। गुजरात में रणबीर कपूर के कृष्णा राज बंगले पर सजावट शुरू हो गई है और खूबसूरत लाइटों से पूरे बंगले को सजाया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये सजावट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चलते की जा रही हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दुल्हन सा सजाया जा रहा है बंगलाबंगले की सजावट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें कारीगरों को सजावट करते हुए देखा जा सकता है। जहां तक बात है शादी की तारीख की तो HT सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। किसी वेडिंग प्लानर को हायर करने के बजाए आलिया की मैनेजर ने ही ये पूरा जिम्मा संभाला है। कितने लोग होंगे शादी में ...