Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

नागा चैतन्य ने तलाक के बाद साइन की पहली फिल्म

नागा चैतन्य ने तलाक के बाद साइन की पहली फिल्म

मनोरंजन
साउथ के जाने-माने एक्टर नागा चैतन्य ने नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। नागा फिल्ममेकर वेंकट प्रभु की फिल्म 'NC 22' में नजर आएंगे। फिल्म निर्माता ने एक्टर के साथ फोटो शेयर करते हुए फिल्म के बारे में जानकारी दी है। फोटो में वेंकट प्रभु नागा चैतन्य को फूल देते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को अभी इस हैशटैग के साथ लॉन्च किया जा रहा है, इसका आगे नाम बदला जा सकता है। नागा की ये फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। वेंकट प्रभु ने फोटोज कीं शेयर निर्माता वेंकट प्रभु ने लॉन्चिंग सेरेमनी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान दयालु हैं, सर्वशक्तिमान और मेरे प्रशंसकों के आशीर्वाद से मुझे अपने भाई नागा चैतन्य के साथ अपनी अगली, एक द्विभाषी फिल्म (तमिल और तेलुगु) की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस फिल्म को श्रीनिवास सिल्वर स्क्रीन द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।'...
आलिया भट्ट के भी रह चुके हैं कई अफेयर्स, रणबीर कपूर के पास्ट को लेकर कही थी ये बात

आलिया भट्ट के भी रह चुके हैं कई अफेयर्स, रणबीर कपूर के पास्ट को लेकर कही थी ये बात

मनोरंजन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी को लेकर लगातार कयासों का दौर चल रहा है लेकिन अभी तक इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। जहां रणबीर कपूर पहले कई एक्ट्रेसेज के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं वहीं आलिया भट्ट का नाम भी कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। साल 2019 में जब आलिया भट्ट से रणबीर कपूर के पास्ट को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने हिंट दिया था कि उनके भी कई रिलेशनशिप रह चुके हैं।, जमकर की थी रणबीर की तारीफइसी इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपनी शादी और रणबीर कपूर के नेचर को लेकर बात की थी। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को एक 'नगीना' बताया था और कहा था कि उन्हें संभालना मुश्किल नहीं है। आलिया ने कहा, 'मैं आपको बताऊं कि वह जटिल आदमी नहीं हैं। वह बहुत ज्यादा सिंपल है। वो इतना अच्छा इंसान है कि मैं दुआ करती हूं कि काश मैं उसके जैसी होती।' हर ...
जॉन अब्राहम ने बताई अपने गुस्से की वजह

जॉन अब्राहम ने बताई अपने गुस्से की वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पिछले दिनों दिल्ली में फिल्म 'अटैक' के प्रमोशन के दौरान एक्टर जॉन अब्राहम को एक पत्रकार पर गुस्सा आ गया। इस जर्नलिस्ट ने जॉन अब्राहम से फिल्म में अवास्तविक एक्शन सीक्वेंस को लेकर सवाल किया था जिसके बाद जॉन अपना आपा खो बैठे। जॉन अब्राहम ने इस जर्नलिस्ट को डंब कह दिया और अब एक ताजा इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने इस घटना के बारे में बात की है। जॉन अब्राहम ने उस वाकये को याद करके कहा कि उनका दिमाग खराब हो जाता है जब कोई उनसे बेवकूफी भरे सवाल करता है। कि सवाल पर भड़क गए थे जॉन अब्राहम?जिस इंटरव्यू में जॉन अब्राहम को गुस्सा आ गया था उसमें जर्नलिस्ट ने उनसे पूछा था कि जॉन ये थोड़ा ज्यादा ही हो जाता है जब आप अकेले ही 200 लोगों से लड़ रहे हैं, बाइक्स उठाकर फेंक रहे हैं और अपने हाथों से हेलिकॉप्टर रोक देते हैं। जवाब में जॉन अब्राहम ने पहले तो उस जर्नलिस्ट से उन्हें ऑफेंड करने के लिए माफी मांगी और फि...
जब किस्मत ने खेला उल्टा खेल और अमीर से गरीब हुए ये स्टार्स

जब किस्मत ने खेला उल्टा खेल और अमीर से गरीब हुए ये स्टार्स

मनोरंजन
बॉलीवुड की दुनिया जितनी चकाचौंध से भरी दिखती है, उतना ही इसमें काफी दुख, दर्द होता है। कई ऐसे स्टार्स होते हैं जो यहां आकर अपनी लाइफ चमका जाते हैं और खूब कमाई करते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जिनकी किस्मत ही खराब हो जाती है और वे अच्छे खासे अमीर से गरीब हो जाते हैं। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने करियर के शुरुआत में काफी लाइमलाइट जीती और कमाई भी की, लेकिन फिर बाद में उन्होंने जो बुरा वक्त देखा उसका दर्द तो वही जानते हैं। भगवान दादा एक्टर, डायरेक्टर और राइटर भगवान दादा फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्सेसफुल थे। लेकिन फिर कई फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद भगवान दादा के पास कुछ नहीं बचा। इतना ही नहीं उन्होंने अपना जुहु का 25 बेडरूम वाला घर तक भी बेच दिया था। बड़े घर में रहने वाले भगवान दादा बाद में चॉल में रहने को मजबूर हो गए थे। भगवान दादा बुरी आर्थिक स्थिति में ही इस दुनिया को छो...
‘बाहुबली 3’ को लेकर आ गई ये बड़ी खबर! मेकर्स ने कही ऐसी बात कि खुशी से झूम उठेंगे प्रभास के फैंस

‘बाहुबली 3’ को लेकर आ गई ये बड़ी खबर! मेकर्स ने कही ऐसी बात कि खुशी से झूम उठेंगे प्रभास के फैंस

मनोरंजन
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचा रही है। फिल्म को दर्शकों को बेहिसाब प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि फिल्म एक के बाद एक नए कीर्तिमान रचती चली जा रही है। इसी बीच राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' के सीक्वल को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है। 'बाहुबली 2' के बाद अब 'बाहुबली-3' को लेकर आई इस खबर को सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बाहुबली-3 को लेकर प्रोड्यूसर ने कही ये बातRRR के प्रमोशन के दौरान एस.एस.राजामौली ने बाहुबली-3 को लेकर हिंट दिया था और अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक बाहुबली के प्रोड्यूसर प्रसाद देवीनेनी ने फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प बातें कही हैं। प्रसाद ने कहा, 'उनका कहने का मतलब था कि बाहुबली वर्ल्ड में उतना स्कोप है कि एक और कहानी सुनाई जा सकती है। कहानी की दुनिया वही रहेगी और किरदार तो लार्जर दैन लाइफ हैं।' जाहिर तौर पर हम इस पर क...
ग्रैमी में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के स्पीच ने चौंकाया

ग्रैमी में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के स्पीच ने चौंकाया

मनोरंजन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान सबको सरप्राइज दिया। उन्होंने 94वें अकैडमी अवॉर्ड शो में बोलने का मौका देनी की रिक्वेस्ट की थी हालांकि नहीं दिखाई दिए। अब उन्हें ग्रैमीज में दिखने का चांस मिल गया। जेलेंस्की ने लोगों से यूक्रेन के लिए सपोर्ट मांगा। उन्होंने लोगों को इमोशनल मैसेज दिया है। साथ ही कहा है कि कैसे भी आवाज  उठाएं लेकिन शांत न बैठें। जेलेंस्की के स्पीच के बाद John Legend का एक परफॉर्मेंस हुआ था इसमें यूक्रेन के परफॉर्मर्स ने हिस्सा लिया था। मर चुके हैं 153 बच्चे, अब कभी नहीं बनाएंगे ड्राइंग ग्रैमी अवॉर्ड्स में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का स्पीच चर्चा में है। यह स्पीच प्री-रिकॉर्डेड है। जेलेंस्की ने इसमें इमोशनल अपील की है। वह बोलते हैं, युद्ध... म्यूजिक का अपोजिट और क्या हो सकता है। हमारे बच्चे गिरते रॉकेट की ड्रा...
 क्रिकेटर और पिता के किरदार से शाहिद कपूर ने जीता दिल

 क्रिकेटर और पिता के किरदार से शाहिद कपूर ने जीता दिल

मनोरंजन
शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म जर्सी के ट्रेलर का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली ट्रेलर रिलीज हो गया है। जर्सी के ट्रेलर की शुरुआत होती है शाहिद कपूर से जो बड़ा शॉट मारते हैं। इसके बाद शाहिद और मृणाल ठाकुर साथ में नजर आते हैं। मृणाल कहती हैं, तुम कितनी भी कोशिश करलो, अब कुछ नहीं होने वाला। तुम्हारे पास चांस था और अब वो खत्म हो गया है। इसके बाद शाहिद को सभी क्रिकेट खेलने से मना करते हैं। सब कहते हैं कि अब उनकी उम्र नहीं है खेलने की और ना ही उनमें अब वो बात है। लेकिन फिर शाहिद का बेटा उन्हें मोटिवेट करता है क्रिकेट खेलने को। अब शाहिद अपने बेटे के कॉन्फिडेंस से मोटिवेट होकर खुद का नाम बनाएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक एक्स खिलाड़ी क्रिकेट में वापसी करना चाहता है, लेकिन कोई साथ देने के लिए तैयार नहीं सिवाय बेटे के लिए। अब वो अपने सपने और बेटे के विश्वास को जीत द...
भारती सिंह की बच्चे के साथ पहली फोटो हुई वायरल! क्या है हॉस्पिटल में ली गई इस फोटो का सच?

भारती सिंह की बच्चे के साथ पहली फोटो हुई वायरल! क्या है हॉस्पिटल में ली गई इस फोटो का सच?

मनोरंजन
भारती सिंह ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। ढेरों सेलेब्रिटीज और बेहिसाब फैंस भारती सिंह को मां बनने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं और इसी बीच भारती सिंह की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जिनमें वह गोद में बच्चे को लिए हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को भारती और उनके बच्चे की पहली तस्वीर बताकर शेयर किया जा रहा है। क्या है भारती के बच्चे की फोटो का सच?लेकिन क्या वाकई ये भारती सिंह और उनके बच्चे की पहली फोटो है? आखिर इस तस्वीर का सच किया है? बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तरह की सभी तस्वीरें असल में फोटोशॉप हैं और इन फैन मेड तस्वीरों का हकीकत से कोई लेना देना नहीं है। हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह, दोनों में से किसी ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से अपने बच्चे क...
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का हुआ ब्रेकअप, 3 साल से डेट कर रहे थे दोनों!

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का हुआ ब्रेकअप, 3 साल से डेट कर रहे थे दोनों!

मनोरंजन
बॉलीवुड में रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। अनन्या पांडे और ईशान खट्टर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्हें पार्टियों से लेकर वेकेशन पर साथ देखा जाता था। अपने रिलेशनशिप  स्टेटस को लेकर दोनों बहुत खुले विचारों वाले थे। हाल ही में शाहिद कपूर के जन्मदिन के मौके पर भी ईशान और अनन्या साथ पहुंचे। अनन्या की कई तस्वीरें गवाह थीं कि वह पूरे परिवार के काफी करीब हैं। अब खबर है अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने अपना यह रिश्ता खत्म कर लिया है। अनन्या पांडे और ईशान खट्टर बीते 3 साल से रिलेशनशिप में थे। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से करीबी सूत्र ने कहा, ‘खाली पीली के सेट से उनकी बॉन्डिंग गहरी हुई और उन्होंने अपने नई यात्रा की शुरुआत की। हालांकि, तीन साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने आपसी राय से यह फैसला किया और चीजें  पॉजिटिव नोट के साथ खत्म ह...
आलिया भट्ट से शादी करने का रणबीर कपूर का है स्पेशल प्लान

आलिया भट्ट से शादी करने का रणबीर कपूर का है स्पेशल प्लान

मनोरंजन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अप्रैल में शादी करने वाले हैं। हालांकि शादी की डेट को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। वैसे भले ही डेट कन्फर्म नहीं हुई, लेकिन शादी को लेकर बाकी अपडेट्स तो आते रहते हैं। अब दोनों की शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है जो काफी दिलचस्प है। साथ ही ये अपडेट रणबीर कपूर के पैरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर से जुड़ा है।   पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया, कपूर परिवार के पुश्तैनी घर में शादी करेंगे। रणबीर ने खुद इस जगह को फाइनल किया है। अब क्योंकि रणबीर कपूर अपने दादा कृष्णा राज कपूर के काफी करीब थे। वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी भी इसी घर में हुई थी। यही वजह है कि रणबीर चेम्बुर के घर में आलिया भट्ट से शादी करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया की शादी में 4...