Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

लता मंगेशकर की अस्थियां हुईं प्रवाहित, ऊषा बोलीं- ‘वो मेरी बहन नहीं, मां थीं’

लता मंगेशकर की अस्थियां हुईं प्रवाहित, ऊषा बोलीं- ‘वो मेरी बहन नहीं, मां थीं’

मनोरंजन
मुंबई सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार (10 फरवरी) को लता मंगेशकर की अस्थियां गोदावरी नदी के तट पर पवित्र रामकुंड में प्रवाहित कर दी गईं। दिवंगत गायिका की बहन ऊषा, भतीजा आदिनाथ मंगेशकर और परिवार के अन्य सदस्य  सुबह करीब 10 बजे रामकुंड पहुंचे और अस्थियों को प्रवाहित किया। ...
लड़के ने कुछ इस अंदाज में गाया ‘दिलबर दिलबर’, गाना सुनकर नोरा फतेही भी नहीं रोक पाएंगी अपनी हंसी

लड़के ने कुछ इस अंदाज में गाया ‘दिलबर दिलबर’, गाना सुनकर नोरा फतेही भी नहीं रोक पाएंगी अपनी हंसी

मनोरंजन
मुंबई नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपने दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। नोरा फतेही के डांस मूव्स पर हर कोई फिदा है, उनका हर एक डांस स्टेप किलर होता है, जिन्हें फैन्स खूब पसंद करते हैं। वहीं नोरा भी हर बार अपने फैन्स को नए और अलग डांस स्टेप्स से रूबरू करवाती हैं। नोरा के डांस वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन इस बीच उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। नोरा के गाने 'दिलबर दिलबर' (Dilbar Dilbar) को एक बच्चा फनी अंदाज में गाता दिख रहा है और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।...
लूप लपेटा के किसिंग सीन में डायरेक्टर ने बोली अजीब बात, बीच में रुक गई थीं तापसी पन्नू

लूप लपेटा के किसिंग सीन में डायरेक्टर ने बोली अजीब बात, बीच में रुक गई थीं तापसी पन्नू

मनोरंजन
मुंबई तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपनी फिल्म लूप-लपेटा (Loop Lapeta) के किसिंग सीन से जुड़ा इंट्रेस्टिंग खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ताहिर राज भसीन को किस करने के लिए उकसाते वक्त डायरेक्टर आकाश भाटिया ने काफी अजीब बातें बोली थीं।  डायरेक्टर की बातें सुनकर ताहिर और तापसी दोनों चौंक गए थे। उनकी कमेंट्री इतनी अजीब थी कि सुनकर तापसी बीच किसिंग सीन में रुक भी गई थीं। बता दें कि तापसी पन्नू की फिल्म लूप लपेटा बीती 4 फरवरी को रिलीज हुई है। यह जर्मन फिल्म रन लोला रन का हिंदी रीमेक है।  सीन समझान के लिए कर रहे थे कमेंट्री तापसी पन्नू ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लूप लपेटा से जुड़ा मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने रोहन जोशी के साथ यूट्यूब स्ट्रीमिंग के दौरान बताया कि डायरेक्टर ने किसिंग सीन के वक्त कुछ ऐसा कहा जो बेहद अजीब था। तापसी ने बताया, आकाश ने किसिंग सीन के वक्त बेहद अज...
ऋतिक रोशन से शादी करना चाहती हैं गायत्री भारद्वाज, कहा- वो मेरे बचपन का प्यार है

ऋतिक रोशन से शादी करना चाहती हैं गायत्री भारद्वाज, कहा- वो मेरे बचपन का प्यार है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्ली गायत्री भारद्वाज ने मिस इंडिया बनने का सपना पहली बार तब देखा था जब वह प्री-नर्सरी में थीं और उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें 2018 में फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स बना दिया। हालांकि उनका असली संघर्ष इस क्राउन को जीतने के बाद शुरू हुआ। क्योंकि अब उन्हें तय करना था कि वह आगे क्या करना चाहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में गायत्री ने अपनी निजी जिदंगी से लेकर प्रोफेशनल पहलुओं तक कई चीजों पर बात की। सिद्धांत चतुर्वेंदी को करेंगी डेटगायत्री से जब पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड एक्टर को डेट करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट करना चाहूंगी लेकिन मुझे पता नहीं है कि वो सिंगल है या नहीं। जहां तक शादी करने की बात है तो मैं ऋतिक रोशन से शादी करना चाहूंगी। अगर वो फिर एक बार सेटल होना चाहें तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।' बचपन का प्यार हैं ऋतिकगायत्री...
सोनू सूद ने रोड एक्सिडेंट में घायल हुए शख्स की बचाई जान, खुद अस्पताल पहुंचाकर करवाया इलाज

सोनू सूद ने रोड एक्सिडेंट में घायल हुए शख्स की बचाई जान, खुद अस्पताल पहुंचाकर करवाया इलाज

मनोरंजन
नई दिल्ली एक्टर सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को लेकर वह खबरों में छा गए हैं। दरअसल, इस वायरल वीडियो में सोनू सूद एक सड़क दुर्घटना में एक घायल हुए एक युवक की मदद करने खुद आगे आए और उसे गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचाते हुए दिख रहे हैं। इस नेक काम को कर एक्टर ने एक बार फिर से इंसानियत की एक और मिसाल कायम की, जिसके लिए देशभर से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो सोमवार है और यह घटना पंजाब के मोगा का है।...
प्रवीण सोबती ने निधन से पहले की थी मुकेश खन्ना से बात, ‘भीष्म पितामह’ ने सुनाए ‘भीम’ के किस्से

प्रवीण सोबती ने निधन से पहले की थी मुकेश खन्ना से बात, ‘भीष्म पितामह’ ने सुनाए ‘भीम’ के किस्से

मनोरंजन
मुंबई महाभारत में भीम का रोल प्ले करने वाले प्रवीण कुमार सोबती बीते दिनों इस दुनिया में नहीं रहे। उनके को-स्टार मुकेश खन्ना ने महाभारत के वक्त की कुछ यादें ताजा की हैं। मुकेश खन्ना महाभारत में भीष्म पितामह के रोल में थे। उन्होंने प्रवीण के नेचर की तारीफ भी की। साथ ही बताया कि दोनों की करीब 15 दिन पहले ही बात हुई थी। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे आखिरी बार बात कर रहे हैं। मुकेश खन्ना ने उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि स्वर्ग में अच्छे लोगों की जरूरत है। इसीलिए लता मंगेशकर और प्रवीणजी को बुला लिया गया।...
आदित्य पंचोली ने होटल में बुलाकर निर्देशक को पीटा? सैम फर्नांडिस ने लगाए गंभीर आरोप

आदित्य पंचोली ने होटल में बुलाकर निर्देशक को पीटा? सैम फर्नांडिस ने लगाए गंभीर आरोप

मनोरंजन
नई दिल्ली फिल्म प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ एक होटल के भीतर गाली देने, बदतमीजी करने, धमकाने और हमला करने के आरोप लगाए हैं। इसी मामले में आदित्य पंचोली ने भी सैम के क्रॉस कंप्लेंट दायर की है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। सैम ने आरोप लगाया है कि वह आदित्य के बेटे सूरज के साथ मिलकर एक फिल्म बनाना चाहते थे हालांकि कोई भी उनकी फिल्म पर पैसा लगाने के लिए तैयार नहीं था। यह बात जब सैम ने आदित्य को बताई तो उन्होंने जुहू के एक होटल में सैम को मिलने के लिए बुलाया।...
करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश पर लगाया आरोप, बोले- तूने मेरे करियर की धज्जियां उड़ा दीं

करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश पर लगाया आरोप, बोले- तूने मेरे करियर की धज्जियां उड़ा दीं

मनोरंजन
नई दिल्ली बिग बॉस सीजन 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों के बीच झगड़े हुए तो मोहब्बत भी खूब देखने को मिली। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस सीजन 15 की विनर बनीं और करण कुंद्रा सेकेंड रनर अप रहे। घर के भीतर दोनों का रिश्ता चाहे जैसा भी रहा हो लेकिन अब ऐसा लगता है कि बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद दोनों को ये रिश्ता पटरी पर बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।...
‘नागिन 6’ के प्लॉट का खुलासा, महक चहल ने बताया- तेजस्वी संग कैसे दुनिया को महामारी से बचाएंगी नागिने?

‘नागिन 6’ के प्लॉट का खुलासा, महक चहल ने बताया- तेजस्वी संग कैसे दुनिया को महामारी से बचाएंगी नागिने?

मनोरंजन
नई दिल्ली एकता कपूर का टीवी शो ‘नागिन 6’ 12 फरवरी से होने वाला है। दर्शक शो को देखने के लिए बेताब बैठे हुए हैं। हालांकि ये पहले ही खुलासा हो गया है कि अदाकारा तेजस्वी प्रकाश और महक चहल आने वाले इस सीजन में इच्छाधारी-नागिन के रूप में देखी जाएंगी ताकि वो दोनों दुनिया को पड़ोसी देश की साजिश से बचाया जा सके। शो का ट्रेलर और टीजर देखने के बाद फैंस अब यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह जोड़ी शो में महामारी को कैसे समाप्त करेगी? फैंस के इस बेसब्री को खत्म करते हुए महक चहल ने बताया है कि कैसे ये दोनों नागिने दुनिया को बचाएंगी।...
आयरन मैन का रोल करेंगे टॉम क्रूज! ‘एंडगेम’ के जरिए रॉबर्ट ने लिया था एग्जिट

आयरन मैन का रोल करेंगे टॉम क्रूज! ‘एंडगेम’ के जरिए रॉबर्ट ने लिया था एग्जिट

मनोरंजन
नई दिल्ली 'एवंजर्स एंड गेम' में जब थैनोज को हराते-हराते आयरन मैन की मौत हो गई तो फैंस के लिए ये बहुत बड़ा हर्ट ब्रेक था। आयरन मैन मार्वल के सबसे लोकप्रिय सुपर हीरोज में गिना जाता है। इस किरदार को हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर प्ले कर रहे थे। फिल्म के पहले पार्ट से लेकर 'एवंजर्स एंड गेम' तक का सफर काफी लंबा रहा और फिर एक चुटकी के साथ ही फैंस का चहेता आयरन मैन खत्म हो गया। फिर लौटा सबका चहेगा आयरन मैन!किसी को नहीं पता था कि आयरन मैन फिर लौटेगा या नहीं। हर कोई अपनी तरह से कयास लगा रहा था और मार्वल स्टूडियो की तरफ से भी इस बारे में पत्ते नहीं खोले गए। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें आई हैं जिन्होंने फैंस को गफलत में डाल दिया है। असल में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की तस्वीरें शेयर करते हुए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि अब जल्द ही टॉम आयरन मैन के अवतार में वापसी करेंगे।...