Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

पथरी के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

पथरी के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली व्यक्ति कब कौन सी बीमारी से घिर जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कभी बदलते मौसम की वजह से, तो कभी हमारे अनहेल्दी खानपान की वजह से भी हम बीमार पड़ जाते हैं। कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनसे हम कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं, जबकि कई बीमारियां ऐसी होती हैं जो हमारे साथ हमेशा के लिए जुड़ जाती हैं। व्यक्ति पथरी की समस्या से भी ग्रसित होते हैं, जिसकी वजह से हालत काफी खराब हो जाती है। इसमें बर्दाश्त के बाहर वाला दर्द होता है। ऐसे में दवाओं और कई बार तो पथरी का ऑपरेशन तक करना पड़ता है, और तब कहीं जाकर पथरी का इलाज हो पाता है। लेकिन इसके कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आपको पथरी के दर्द में राहत देने का काम करेंगे।...
अगर आप भी आधी रात को बार-बार जा रहे हैं टॉयलेट, तो हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार

अगर आप भी आधी रात को बार-बार जा रहे हैं टॉयलेट, तो हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली हम अपने आसपास कई ऐसी बीमारियों के बारे में सुनते हैं और कई ऐसे लोगों को देखते हैं, जो कई गंभीर और खतरनाक बीमारियों से पीड़ित होते हैं। ऐसे में इन लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर कोई इनसे बचने के लिए कई जरूरी कदम भी उठाता है, लेकिन कई बार कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो हमें नजर तो आते हैं लेकिन हम या तो इन्हें नजरअंदाज करते हैं या फिर हमें इनके बारे में कोई जानकारी ही नहीं होती। जबकि ये लक्षण हमें अंदर ही अंदर किसी बड़ी बीमारी का शिकार बनाते रहते हैं। जैसे ट्यूमर, दरअसल, अमेरिका के नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, रात में पेशाब लगना मूत्रमार्ग में बढ़ते ट्यूमर की वजह से भी हो सकता है।...
सर्दियों में बच्चों का ऐसे रखें खास ख्याल

सर्दियों में बच्चों का ऐसे रखें खास ख्याल

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली बदलता मौसम और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव सामान्य तौर पर शरीर के लिए दिक्कतें पैदा करता है। उसपर आजकल कभी भी होने वाली बारिश स्थिति को और भी चुनौती से भरा बना देती है। वयस्कों के लिए ही यह मौसम कई शारीरिक समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में छोटे बच्चों पर तो इसका असर और भी ज्यादा हो सकता है। 0-6 साल की उम्र के बच्चे जो इस तरह के मौसम का पहली बार सामना कर रहे होते हैं, उनका खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अक्सर माता-पिता यह समझ नहीं पाते कि ठंड के मौसम में बच्चों को किस तरह के कपड़े पहनाए रखे जाने चाहिए। वे या तो बहुत सारे कपड़े पहना देते हैं या फिर कई बार सामान्य पतले कपड़ों में ही बच्चे को रहने देते हैं। ये दोनों ही स्थितियां बच्चे के हिसाब से मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। जन्म के पहले बच्चा माँ के भीतर एक सुरक्षित और आरामदायक कवच में रहता है। नौ महीने तक यही उसकी आदत में होता है। जब व...
ध्यान दें: वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से करना है बचाव

ध्यान दें: वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से करना है बचाव

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली हमारे आसपास मौजूद कई तरह की बीमारियां हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से हमें बीमार कर सकती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम अपना विशेष ध्यान दें। इसके लिए एक अच्छी दिनचर्या को अपनाना, समय-समय पर अपना चेकअप करवाना, व्यायाम करना और खानपान जैसी अन्य चीजों का भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। जैसे- वायु प्रदूषण, हमारे आसपास दिखने वाला प्रदूषण भले ही हमें खुली आंखों से कम लगे, लेकिन ये हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी होता है। ऐसे में हमें मास्क पहनना चाहिए, घर से कम बाहर निकलना चाहिए जैसी अन्य बातों का भी ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन इन सबके अलावा हमें अपने खानपान का भी विशेष ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि वायु प्रदूषण की वजह से हम कई तरह की बीमारियों से घिर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसे में आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं, जो आपको फायदा दे सके।...
सर्दियों में करें इन चार सब्जियों का सेवन

सर्दियों में करें इन चार सब्जियों का सेवन

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली सर्दी का मौसम आते ही हमारे आसपास काफी कुछ बदल जाता है। लोगों के रहन-सहन से लेकर गर्म कपड़े पहनने तक, और वहीं दूसरी तरफ सर्दियों में हमारा खानपान भी पूरी तरह बदल जाता है। इस मौसम में लोग गर्म चीजों को खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन हमें ये समझना जरूरी है कि कौन सी सब्जियां ऐसी हैं, जिनके सेवन से सर्दियों में हमें लाभ मिल सकते हैं। सर्दी के मौसम में कई ऐसी सब्जियां मौजूद होती हैं, जो कई पोषक तत्वों से भरी होती हैं और शरीर के लिए ये काफी लाभकारी भी होती हैं। इस सर्दी के मौसम में ऐसी कई सब्जियां हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाने का भी काम करती हैं। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से आपको सर्दियों में लाभ मिल सकते हैं।...
फेफड़े ही नहीं पेट के लिए भी खतरनाक है वायु प्रदूषण

फेफड़े ही नहीं पेट के लिए भी खतरनाक है वायु प्रदूषण

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक होने के कारण लोगों का सांस लेना स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है। खराब हवा के दीर्घकालिक प्रभाव से फेफड़ों पर असर होता है और कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में हाल ही में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जो मरीज आए, उसमें सबसे अधिक पेट की समस्या वाले थे। आंकड़ों पर गौर करें तो आरोग्य मेले में 1978 मरीजों के रिकॉर्ड दर्ज किए गए। जिसमें से 431 मरीज पेट की शिकायत लेकर आए थे। वहीं 421 मरीज सांस लेने की तकलीफ से परेशान मिले। जितने भी मरीज आरोग्य मेले में आए, उसमें से 25 फीसदी बच्चे थे। इसमें पुरुष लाभार्थियों की संख्या 791 और महिलाओं की 691 रही। 496 बच्चे भी उपचार के लिए पहुंचे। बच्चों पर भी प्रदूषित हवा का गहरा असर पड़ रहा है। वायु प्रदूषण उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी प्रभावित कर रहा है।...
आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते में होते हैं ये पांच गुण

आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते में होते हैं ये पांच गुण

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली शादी एक ऐसा बंधन है, जिसमें लड़का-लड़की एक दूसरे के साथ अग्नि को साक्षी मान कर सात जन्म तक साथ निभाने का वचन देते हैं। शादी के बंधन में दो व्यक्ति ही नही बंधते, बल्कि उनके परिवारों के भी रिश्ते एक दूसरे के साथ बंध जाते हैं। उनकी आदतें, उनका स्वभाव, उनकी खुशी ,उनका दुःख दर्द सब एक दूसरे के साथ बंध जाता हैं। दोनों के लिए एक नए जीवन की शुरुआत होती है। शादी के बाद पति और पत्नी दोनों की ही जिम्मेदारी हो जाती है कि एक दूसरे की खुशी का ध्यान दें। अब उन्हें अकेले के लिए न सोचते हुए दोनों के लिए सोचना होता है। अगर पति की आदतों में पत्नी अपनी खुशी और पत्नी की आदतों में पति अपनी खुशी खोज ले तो लाइफ में कोई टेंशन नहीं होती। शादी ब्याह का बंधन पूरा एक विश्वास के धागे पर टिका होता है। पति पत्नी दोनों को चाहिए कि वो अपने पार्टनर के साथ हमेशा विश्वास बनाए रखें।...
शरीर में ऐसे संकेतों का मतलब बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल का स्तर

शरीर में ऐसे संकेतों का मतलब बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल का स्तर

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली पिछले एक दशक में दुनियाभर में हृदय रोगों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक हृदय रोग दुनियाभर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। गौर करने वाली बात यह है कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना हृदय रोगों की मुख्य वजह माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल, लिवर द्वारा उत्पादित एक वसायुक्त पदार्थ है, जो सेल मेंब्रेन्स का निर्माण करता है। कोलेस्ट्रॉल वैसे तो शरीर के लिए आवश्यक है पर इसका बढ़ना गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। विशेष रूप से बैड कोल्स्ट्रॉल का स्तर बढ़ना हृदय संबंधी गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार को होता है- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल धमनियों में प्लाक के निर्माण और रुकावट का कारण बन सकता है। ऐसे ...
सर्दी के मौसम में ऐसे बचाएं खुद को फ्लू और खांसी-जुकाम से

सर्दी के मौसम में ऐसे बचाएं खुद को फ्लू और खांसी-जुकाम से

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली जब-जब मौसम बदलता है, तब-तब हमें बीमारियों का डर सताता है। वहीं, सर्दी का मौसम आते ही बीमार पड़ने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। इस मौसम में फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी और तेज बुखार जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। ये सब हमें ठंड लगने और सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमजोरी आने के कारण होता है। इसलिए आपने शायद लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि सर्दी का मौसम आते ही गर्म कपड़े पहन लो और अच्छा खानपान खाओ आदि। वहीं, सर्दी के मौसम में हम बीमार न हों, इसके लिए हमें अपनी प्रतिरोधक क्षमता के अलावा कुछ और भी ध्यान देना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हम कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा लें, ताकि सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी चीजों में आराम पा सकें।...
एलर्जी की शिकायत का पता लगाने के तरीके

एलर्जी की शिकायत का पता लगाने के तरीके

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
आजकल आपको अपने आस-पास ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो एलर्जी से पीड़ित होंगे। यहां तक कि पिछले 10 सालों में पैदा होने वाले बच्चों में भी एलर्जी एक आम समस्या के रूप में सामने आई है। खासकर सर्दी-जुकाम और स्किन एलर्जी की समस्या। हवा में मौजूद धूल-धुएं के कण और प्रदूषण तो इसके पीछे का कारण है ही, अनियमित जीवनशैली, खान- पान का पहले की तुलना में कम पौष्टिक रह जाना आदि भी इसकी वजह है। अच्छी बात यह है कि समय पर एलर्जी का पता चल जाने से उसका इलाज भी संभव हो सकता है और आप उसके ट्रिगर  से भी बच सकते हैं।  आजकल हालांकि बच्चे के जन्म के समय ही हॉस्पिटल में उसके एलर्जी टेस्ट हो जाते हैं। इससे आगे के लिए हर चीज ध्यान में रखना आसान होता है। अगर कोई एलर्जी गंभीर होती है तो भी पीडियाट्रिशियन आपको इस बारे में जानकारी दे देते हैं। लेकिन यदि ऐसा न हो तो आप स्वयं भी डॉक्टर की सलाह से ऐसे टेस्ट करवा सकते हैं।...