Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

ग्रे कुर्ते में सुरभि ज्योति का ग्रेसफुल लुक आया सामने, इस दिवाली आप भी बन सकती हैं ऐसे ही स्टाइलिश

ग्रे कुर्ते में सुरभि ज्योति का ग्रेसफुल लुक आया सामने, इस दिवाली आप भी बन सकती हैं ऐसे ही स्टाइलिश

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली कभी जोया तो कभी नागिन बनकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग और दमदार पहचान बनाने वाली सुरभि ज्योति की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग सुरभि ज्योति की एक्टिंग को तो पसंद करते ही हैं लेकिन उनके लुक और अदाओं के भी फैन हैं। टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने फैशन सेंस के कारण फैंस के दिलों पर छाईं हैं। सुरभि अक्सर अपने अलग अलग लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सुरभि को वेस्टर्न लुक और परिधानों के साथ ही भारतीय पारंपरिक लुक में देखा जाता है। सुरभि ज्योति के पास शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट का कलेक्शन है। उनके साड़ी और सूट लुक की बात करें तो वह भारतीय नारी की खूबसूरती को अपनी पारंपरिक लुक से प्रदर्शित करने में कभी नाकाम नहीं रहीं। फैंस उनके हर लुक को पसंद करते हैं। हाल ही में सुरभि ज्योति ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की,जिसमें उन्होंने ग्रे रंग का कुर्ता कैरी कर रखा ...
सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद है इस फल का जूस

सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद है इस फल का जूस

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना फलों और हरी सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है। फलों के जूस का सेवन काफी सेहतमंद माना जाता है, यही कारण है कि बाजार में कई प्रकार के फलों के पैक्ड जूस की मांग हाल के वर्षों में बढ़ी है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फलों का प्राकृतिक और बिना मिलावट वाला जूस सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, इसमें भी संतरे के जूस को सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक माना जाता है। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि संतरे के जूस का सेवन शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक हो सकता है। कई अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि क्रोनिक इंफ्लामेशन यानी की लंबे समय तक बनी रहने वाली सूजन की समस्या के कारण हृदय रोग और मधुमेह सहित कई अन्य गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं अध्ययन में पाया गया कि जिन लोग...
इन दो प्रकार के डेंगू ने बढ़ाई मुश्किलें

इन दो प्रकार के डेंगू ने बढ़ाई मुश्किलें

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना संक्रमण के गंभीर प्रकोप के बाद अब देश के तमाम हिस्सों में डेंगू बुखार के कारण हालात बिगड़ते हुए देखे जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में अब तक डेंगू के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं, तेजी से बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा चरमराता दिख रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार डेंगू के नए वैरिएंट्स देखने को मिल रहे हैं, यही वजह है कि हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। मच्छरों के काटने से फैलने वाले इस रोग में ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगता है, गंभीर स्थितियों में यह रोगी की मौत का भी कारण बन सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन स्थानों पर मच्छर ज्यादा होते हैं, वहां डेंगू का खतरा अधिक होता है। यही कारण है कि डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय करने की सलाह दी जाती है। डॉक्टरों के मुताबिक इस बार ज्यादातर रोगियों मे...
इस करवा चौथ पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

इस करवा चौथ पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली महिलाएं कभी सोमवार, तो कभी पूर्णिमा समेत नाजाने कितने व्रत रखती हैं, लेकिन करवा चौथ का व्रत इन सब में से काफी बड़ा और महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। वो पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद ही जल और अन्न ग्रहण करती हैं। इस दिन महिलाएं सजती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं, पूरे विधि-विधान से माता पावर्ती और भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी करती हैं। ये दिन पति-पत्नी के रिश्ते के प्यार, समर्पण और त्याग जैसी चीजों का दर्शाता है। इसके अलावा इस दिन महिलाएं अपनी महिला मित्रों को, अपने रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों को भी करवा चौथ की शुभकामनाएं देती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।...
इन मसालों में छिपे हैं सेहतमंद जीवन के राज

इन मसालों में छिपे हैं सेहतमंद जीवन के राज

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी लोगों को कम मसाले और हल्के तेल वाले भोजन करने की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि अक्सर बीमारी के दिनों में लोगों को काफी हल्का भोजन दिया जाता है। तो क्या स्वस्थ रहने के लिए हमें मसालों का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं- बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन को ही सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, अगर संतुलित मात्रा में मसालों का सेवन किया जाए तो इसके नुकसान नहीं होते हैं। इतना ही नहीं आयुर्वेद में कई मसालों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी बताया गया है।   आयुर्वेद के अनुसार हमारी किचन में प्रयोग में लाए जाने वाले मसाले न सिर्फ व्यंजन के स्वाद को बढ़ाते हैं, साथ ही इनमें मौजूद औषधीय गुणों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी माना जाता है। कई मसालों में ऐसे भी गुण पाए गए हैं जो कई गंभीर रोगों के खतरे...
रिश्ते में कम हो गई है गर्माहट तो अपनाएं ये पांच टिप्स

रिश्ते में कम हो गई है गर्माहट तो अपनाएं ये पांच टिप्स

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
पति-पत्नी हो या लवर्स जब एक-दूसरे के साथ नए-नए रिश्ते में होते हैं तो समय कैसे बीत जाता है पता ही नहीं चलता। शुरु में तो कपल्स एक दूसरे के साथ खूब बातें करते हैं, समय बिताते हैं लेकिन यही रिश्ता जब पुराना होने लगता है तो अक्सर देखने में आता है कि कपल्स को एक दूसरे से शिकायत होने लगती है कि अब तुम पहले जैसे नहीं रहे। इसके पीछे का कारण होता है कि समय के साथ हम अपने साथी को फॉरग्रांटेड लेने लगते हैं। अक्सर हम काम की वजह से या अन्य कारणों से साथी को समय नहीं दे पाते हैं और इस कारण दोनों के बातचीत की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से धीरे-धीरे रिश्तें में दूरियां आने लगती हैं। ये दूरियां कब रिश्ता टूटने की वजह बन जाती हैं पता ही नहीं चलता है। अगर आपको भी लगता है कि आपके और पार्टनर के बीच पहले जैसा प्यार नहीं रहा या फिर रिश्ते में गर्माहट कम हो गई है तो आप इन टिप्स को अपनाकर अपने रिश्ते में वापस वह...
करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं इन अभिनेत्रियों के ये चार लुक

करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं इन अभिनेत्रियों के ये चार लुक

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली 24 अक्तूबर को करवा चौथ है। शादीशुदा महिलाओं के लिए करवाचौथ का पर्व बहुत खास होता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर शाम को चांद की पूजा करती हैं। महिलाओं के लिए सोलह शृंगार का भी विशेष महत्व है। इसमें सिंदूर, चूड़ियां, मेहंदी आदि लगाकर महिलाएं तैयार होती हैं। इस करवाचौथ के लिए भी महिलाओं के तैयारियां कर ली होंगी। कपड़ों से लेकर गहने और मेकअप से लेकर मेहंदी तक की तैयारी करने होती है। महिलाएं सबसे सुंदर दिखना हैं। इसके लिए क्या पहनना है, कैसे तैयार होना है, ये सब उनको सोचना होता है। अगर इस करवा चौथ आप को से अलग और सुंदर दिखना है और अब आपके पास तैयारियों का ज्यादा समय नहीं बचा है तो परेशान होने की बात नहीं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइल को अपना कर खुद को संवार सकती हैं।...
मिलावटी चीजों की टेस्टिंग

मिलावटी चीजों की टेस्टिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मार्केट में बिक रहीं मिलावटी चीजें लोगों को बीमार बना रही हैं। फेस्टिव सीजन में मिलावट का पता लगाने लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने अपने सोशल मीडिया पेज पर हल्दी, चायपत्ती, नमक और हरी सब्जियों में मिलावट पता लगाने के खास तरीके साझा किए हैं। 
एलर्जी का मौसम शुरू:सर्दी में 70% तक बढ़ जाते हैं एलर्जी के मामले

एलर्जी का मौसम शुरू:सर्दी में 70% तक बढ़ जाते हैं एलर्जी के मामले

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
सर्दी में एलर्जी के मामले 70% तक बढ़ जाते हैं। जब भी व्यक्ति एलर्जी पैदा करने वाले कणों (एलर्जेंस) के संपर्क में आता है तो शरीर हिस्टामाइन रसायन खून में जारी करता है, जिसके कारण छींक आना, आंखों से आंसू बहना, सिरदर्द की शिकायत होती है।एलर्जी का कारण बनने वाले एलर्जेंस 0.3 माइक्रॉन से लेकर 400 माइक्रॉन तक के हो सकते हैं। धूल के कण 20 माइक्रोन के होते हैं। ऐसे मरीजों में इलाज के तौर पर इम्यूनोथेरेपी दी जाती है। कुछ सावधानियों, बचाव और इम्यूनोथेरेपी से एलर्जी ठीक हो सकती है।...
रोजाना साढ़े सात घंटे से कम नींद लेने पर सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त घट सकती है

रोजाना साढ़े सात घंटे से कम नींद लेने पर सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त घट सकती है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जरूरत से कम और जरूरत से ज्यादा नींद लेना, दोनों ही सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसे लोगों में सोचने-समझने की क्षमता घटती है। यह दावा वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में किया है। शोधकर्ता और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ब्रेंडेन लूसी का कहना है, अधूरी नींद या ठीक से नींद न आने पर सीधा असर दिमाग पर पड़ता है। दिमाग पर पड़ने वाला यह असर आपकी सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त पर दिखता है।...