बंदर की स्टेम कोशिकाओं से तैयार किया गया स्पर्म, इंसानों पर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा
वैज्ञानिकों ने बंदरों की स्टेम कोशिकाओं से स्पर्म तैयार करने में सफलता पाई है। उनका दावा है कि इस स्पर्म से एग को फर्टिलाइज करने में सफल रहे हैं। यह प्रयोग रीसस बंदरों पर किया गया है। इस नए प्रयोग के जरिए इंसानों में नपुंसकता का इलाज करने में मदद मिल सकेगी।
प्रयोग करने वाली जॉर्जिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, बंदरों का प्रजनन तंत्र यानी रिप्रोडक्टिव सिस्टम इंसानों से मिलता-जुलता है। इसलिए यह प्रयोग पुरुषों में होने वाली नपुंसकता के इलाज के लिए अहम साबित हो सकता है।...








